logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोकेशन – रायबरेली रिपोर्ट – महताब खान मो- 9559489666 स्लग – रायबरेली में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से जानलेवा हमला, जिला अस्पताल रेफर रायबरेली जनपद के डीह थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आए, जहां पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। घटना 3 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजे ग्राम गौरा मजरे डेला की है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रायबरेली रेफर किया गया है। पीड़ित रिजवान के अनुसार गांव के ही मुन्ना यादव, अभिषेक, अनुज, रत्नेश, रोहित, दीपक सहित कई अन्य लोगों ने एकजुट होकर पहले गाली-गलौज की, फिर बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया, जिससे रिजवान को गंभीर चोटें आईं। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद आरोपी खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने इस हमले का मुख्य साजिशकर्ता सचिन मौर्या को बताया है, जिसने कथित तौर पर दिल्ली से पूरी साजिश रची। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब सवाल यह है कि दबंगों पर कानून का शिकंजा कब कसेगा और क्या पीड़ित को समय पर न्याय मिल पाएगा?

2 hrs ago
user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

लोकेशन – रायबरेली रिपोर्ट – महताब खान मो- 9559489666 स्लग – रायबरेली में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से जानलेवा हमला, जिला अस्पताल रेफर रायबरेली जनपद के डीह थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आए, जहां पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। घटना 3 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजे ग्राम गौरा मजरे डेला की है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रायबरेली रेफर किया गया है। पीड़ित रिजवान के अनुसार गांव के ही मुन्ना यादव, अभिषेक, अनुज, रत्नेश, रोहित, दीपक सहित कई अन्य लोगों ने एकजुट होकर पहले गाली-गलौज की, फिर बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया, जिससे रिजवान को गंभीर चोटें आईं। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद आरोपी खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने इस हमले का मुख्य साजिशकर्ता सचिन मौर्या को बताया है, जिसने कथित तौर पर दिल्ली से पूरी साजिश रची। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब सवाल यह है कि दबंगों पर कानून का शिकंजा कब कसेगा और क्या पीड़ित को समय पर न्याय मिल पाएगा?

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना सलोन व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले गैंग के 04 सदस्यों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री संजीव कुमार सिन्हा का वक्तव्य- #UPPolice #RaebareliPolice UP Police
    1
    थाना सलोन व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले गैंग के 04 सदस्यों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री संजीव कुमार सिन्हा का वक्तव्य-
#UPPolice
#RaebareliPolice
UP Police
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जनपद रायबरेली की सदर विधानसभा के बूथ नंबर 166 पर 99 लोगों के नाम काटे जाने का फॉर्म एक ऐसा व्यक्ति भरता है जो दूसरे मोहल्ले में रहता है उससे संपर्क करने पर वह बताता है कि मुझे इन सब के बारे में कोई जानकारी नहीं है यह पूरा वाक्या किसी षड्यंत्र की ओर इशारा करता है. #SIR2025
    1
    जनपद रायबरेली की सदर विधानसभा के बूथ नंबर 166 पर 99 लोगों के नाम काटे जाने का फॉर्म एक ऐसा व्यक्ति भरता है जो दूसरे मोहल्ले में रहता है उससे संपर्क करने पर वह बताता है कि मुझे इन सब के बारे में कोई जानकारी नहीं है यह पूरा वाक्या किसी षड्यंत्र की ओर इशारा करता है.
#SIR2025
    user_Vinay Kumar Srivastav
    Vinay Kumar Srivastav
    Court reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इंस्टाग्राम पर दोस्ती चढ़ी परवान, चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार; पीड़ित पति न्याय के लिए SP कार्यालय पहुंचा रायबरेली l जिले के डीह थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकारी दांदू गांव में सोशल मीडिया की दोस्ती ने एक परिवार को बर्बाद कर दिया। चार बच्चों की मां सन्नो देवी इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद 20 वर्षीय प्रेमी के साथ फरार हो गई। दोनों के बीच काफी समय से चैट चल रही थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। घटना के समय पति राजेश कुमार घर पर नहीं थे।पत्नी ने घर से जेवर, नकद राशि और एक बेटी को साथ लेकर चली गई। तीन बच्चे पति के पास छोड़ दिए गए। राजेश कुमार अब चार बच्चों के साथ अकेले रह गए हैं और न्याय की गुहार लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी से मिलकर पूरी घटना की जानकारी दी और प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
    1
    इंस्टाग्राम पर दोस्ती चढ़ी परवान, चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार; पीड़ित पति न्याय के लिए SP कार्यालय पहुंचा
रायबरेली l जिले के डीह थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकारी दांदू गांव में सोशल मीडिया की दोस्ती ने एक परिवार को बर्बाद कर दिया। चार बच्चों की मां सन्नो देवी इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद 20 वर्षीय प्रेमी के साथ फरार हो गई। दोनों के बीच काफी समय से चैट चल रही थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। घटना के समय पति राजेश कुमार घर पर नहीं थे।पत्नी ने घर से जेवर, नकद राशि और एक बेटी को साथ लेकर चली गई। तीन बच्चे पति के पास छोड़ दिए गए। राजेश कुमार अब चार बच्चों के साथ अकेले रह गए हैं और न्याय की गुहार लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी से मिलकर पूरी घटना की जानकारी दी और प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    पत्रकार Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • Post by MANAVTA FAMILY
    1
    Post by MANAVTA FAMILY
    user_MANAVTA FAMILY
    MANAVTA FAMILY
    Department of Social Services फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Dileep PASWAN JI
    1
    Post by Dileep PASWAN JI
    user_Dileep PASWAN JI
    Dileep PASWAN JI
    Fatehpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव बुद्धम शरणम गच्छामि के साथ ऐलई ग्राम सभा में कराया दाह संस्कार जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान नमो बुद्धाय
    2
    बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव बुद्धम शरणम गच्छामि के साथ ऐलई ग्राम सभा में कराया दाह संस्कार जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान नमो बुद्धाय
    user_डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व  सैनिक समाज सेवा
    डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व सैनिक समाज सेवा
    Video Creator Fatehpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • रायबरेली में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव ने एक बार फिर एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती कब प्यार में बदल गई, इसका अंदाजा तब लगा जब चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। पीछे रह गया पति, जो मासूम बच्चों को लेकर अब न्याय की आस में दर-दर भटकने को मजबूर है। पत्नी के अचानक गायब होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पीड़ित पति ने मामले से पुलिस को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। यह पूरा मामला डीह थाना क्षेत्र के टेकारी दांदू गांव का बताया जा रहा है, जहां इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही
    1
    रायबरेली में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव ने एक बार फिर एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती कब प्यार में बदल गई, इसका अंदाजा तब लगा जब चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। पीछे रह गया पति, जो मासूम बच्चों को लेकर अब न्याय की आस में दर-दर भटकने को मजबूर है। पत्नी के अचानक गायब होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पीड़ित पति ने मामले से पुलिस को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। यह पूरा मामला डीह थाना क्षेत्र के टेकारी दांदू गांव का बताया जा रहा है, जहां इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रायबरेली में आठ वर्षीय बालक की नहर में डूब कर दर्दनाक मौत हो गई है। बालक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हादसा तब हुआ जब बालक शौच के लिए गया था। मामला शिवगढ़ थाना इलाके के ढेकवा गांव का है। यहां के रहने वाले अलीमुद्दीन का 8 वर्षीय बेटा अनस शौच के लिए गांव के किनारे से निकली शिवगढ़ रजबहा के किनारे गया था।उसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया जिससे वह नहर में चला गया। पानी अधिक होने की वजह से वह बाहर नहीं आ सका। आसपास के लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन बालक को लेकर आनन - फानन सीएचसी शिवगढ़ पहुंचे। यहाँ चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। थाना शिवगढ़ प्रभारी निरीक्षक शिवगढ़ राजीव सिंह ने बताया कि अस्पताल से मेमो प्राप्त हुआ है मौके पर हलका इंचार्ज को भेजा गया है।अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। स्थान -शिवगढ़ रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    रायबरेली में आठ वर्षीय बालक की नहर में डूब कर दर्दनाक मौत हो गई है। बालक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हादसा तब हुआ जब बालक शौच के लिए गया था।  मामला शिवगढ़ थाना इलाके के ढेकवा गांव का है। यहां के रहने वाले अलीमुद्दीन का 8 वर्षीय बेटा अनस शौच  के लिए गांव के किनारे से निकली शिवगढ़ रजबहा के किनारे गया था।उसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया जिससे वह नहर में चला गया। पानी अधिक होने की वजह से वह बाहर नहीं आ सका। आसपास के लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन बालक को लेकर आनन - फानन  सीएचसी शिवगढ़ पहुंचे। यहाँ चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। थाना शिवगढ़ प्रभारी निरीक्षक शिवगढ़ राजीव सिंह ने बताया कि अस्पताल से मेमो प्राप्त हुआ है मौके पर हलका इंचार्ज को भेजा गया है।अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
स्थान -शिवगढ़ रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हरचंदपुर विधानसभा, रायबरेली में एस-आई-आर (SIR) के नाम पर चल रही वोट चोरी की सुनियोजित साज़िश को जनता के सामने उजागर करने के लिए आदरणीय अखिलेश यादव जी का हम आभार और अभिनंदन करते हैं। आपके साहसिक खुलासे ने यह पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है कि यह कोई प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों पर किया जा रहा योजनाबद्ध हमला है— जनादेश को पलटने की साज़िश है। हम पूरी दृढ़ता और स्पष्टता के साथ ऐलान करते हैं— हरचंदपुर में न एक भी वोट कटने दिया जाएगा, न लोकतंत्र की डकैती होने दी जाएगी। एस-आई-आर की आड़ में जो भी जनमत से खिलवाड़ करेगा, उसे जनता की जागरूकता, लोकतांत्रिक आंदोलन और कानूनी प्रक्रिया—तीनों स्तरों पर करारा जवाब दिया जाएगा। लोकतंत्र की रक्षा हमारा संकल्प है, और इस संघर्ष में हरचंदपुर की जनता पूरी तरह एकजुट है ✊🔥 #rahullodhimla #हरचंदपुर #मिशन_2027
    1
    हरचंदपुर विधानसभा, रायबरेली में एस-आई-आर (SIR) के नाम पर चल रही वोट चोरी की सुनियोजित साज़िश को जनता के सामने उजागर करने के लिए आदरणीय अखिलेश यादव जी का हम आभार और अभिनंदन करते हैं।
आपके साहसिक खुलासे ने यह पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है कि यह कोई प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों पर किया जा रहा योजनाबद्ध हमला है— जनादेश को पलटने की साज़िश है।
हम पूरी दृढ़ता और स्पष्टता के साथ ऐलान करते हैं—
हरचंदपुर में न एक भी वोट कटने दिया जाएगा, न लोकतंत्र की डकैती होने दी जाएगी।
एस-आई-आर की आड़ में जो भी जनमत से खिलवाड़ करेगा, उसे जनता की जागरूकता, लोकतांत्रिक आंदोलन और कानूनी प्रक्रिया—तीनों स्तरों पर करारा जवाब दिया जाएगा।
लोकतंत्र की रक्षा हमारा संकल्प है, और इस संघर्ष में हरचंदपुर की जनता पूरी तरह एकजुट है
✊🔥 #rahullodhimla #हरचंदपुर #मिशन_2027
    user_Vinay Kumar Srivastav
    Vinay Kumar Srivastav
    Court reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.