logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलेक्टर महोदय द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से ‘मोर गाँव–मोर पानी’ अभियान अंतर्गत एक जन-आंदोलन की तरह जुड़ने की अपील की गई है। *“कलेक्टर महोदय द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से ‘मोर गाँव–मोर पानी’ अभियान अंतर्गत एक जन-आंदोलन की तरह जुड़ने की अपील की गई है।* आइए, हम सब मिलकर अपने घरों में वर्षा जल संचयन संरचना बनाएं, वर्षा की हर एक बूंद को सहेजें और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करें। आपका एक छोटा प्रयास, पूरे जिले का भविष्य बदल सकता है। आइए, जिला बलौदाबाजार–भाटापारा को ‘जल समृद्ध’ और आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।”

3 hrs ago
user_Srijanbhoominews
Srijanbhoominews
औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago

कलेक्टर महोदय द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से ‘मोर गाँव–मोर पानी’ अभियान अंतर्गत एक जन-आंदोलन की तरह जुड़ने की अपील की गई है। *“कलेक्टर महोदय द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से ‘मोर गाँव–मोर पानी’ अभियान अंतर्गत एक जन-आंदोलन की तरह जुड़ने की अपील की गई है।* आइए, हम सब मिलकर अपने घरों में वर्षा जल संचयन संरचना बनाएं, वर्षा की हर एक बूंद को सहेजें और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करें। आपका एक छोटा प्रयास, पूरे जिले का भविष्य बदल सकता है। आइए, जिला बलौदाबाजार–भाटापारा को ‘जल समृद्ध’ और आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।”

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • *“कलेक्टर महोदय द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से ‘मोर गाँव–मोर पानी’ अभियान अंतर्गत एक जन-आंदोलन की तरह जुड़ने की अपील की गई है।* आइए, हम सब मिलकर अपने घरों में वर्षा जल संचयन संरचना बनाएं, वर्षा की हर एक बूंद को सहेजें और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करें। आपका एक छोटा प्रयास, पूरे जिले का भविष्य बदल सकता है। आइए, जिला बलौदाबाजार–भाटापारा को ‘जल समृद्ध’ और आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।”
    1
    *“कलेक्टर महोदय द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से ‘मोर गाँव–मोर पानी’ अभियान अंतर्गत एक जन-आंदोलन की तरह जुड़ने की अपील की गई है।*
आइए, हम सब मिलकर अपने घरों में वर्षा जल संचयन संरचना बनाएं, वर्षा की हर एक बूंद को सहेजें और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करें।
आपका एक छोटा प्रयास, पूरे जिले का भविष्य बदल सकता है।
आइए, जिला बलौदाबाजार–भाटापारा को ‘जल समृद्ध’ और आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।”
    user_Srijanbhoominews
    Srijanbhoominews
    औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • 21–25 मार्च तक नहीं मिलेगा राशन, पहले ही कर लें तैयारी छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में राशन लेने वालों के लिए जरूरी खबर है। 21 मार्च से 25 मार्च तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन वितरण पूरी तरह बंद रहेगा। खाद्य विभाग के मुताबिक, यह फैसला सॉफ्टवेयर अपडेट और नए वित्तीय वर्ष की तैयारी के चलते लिया गया है। इस दौरान सर्वर बंद रहेगा, इसलिए किसी भी उचित मूल्य की दुकान पर राशन नहीं मिल पाएगा। प्रशासन ने सभी हितग्राहियों को सलाह दी है कि वे 21 मार्च से पहले अपना राशन जरूर ले लें। राशन दुकानों पर नोटिस, मोबाइल मैसेज और मुनादी के जरिए लोगों को जानकारी दी जा रही है। खासकर ग्रामीण इलाकों के लोगों को समय रहते राशन लेने की अपील की गई है, ताकि बंदी के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
    1
    21–25 मार्च तक नहीं मिलेगा राशन, पहले ही कर लें तैयारी 
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में राशन लेने वालों के लिए जरूरी खबर है। 21 मार्च से 25 मार्च तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन वितरण पूरी तरह बंद रहेगा।
खाद्य विभाग के मुताबिक, यह फैसला सॉफ्टवेयर अपडेट और नए वित्तीय वर्ष की तैयारी के चलते लिया गया है। इस दौरान सर्वर बंद रहेगा, इसलिए किसी भी उचित मूल्य की दुकान पर राशन नहीं मिल पाएगा।
प्रशासन ने सभी हितग्राहियों को सलाह दी है कि वे 21 मार्च से पहले अपना राशन जरूर ले लें।
राशन दुकानों पर नोटिस, मोबाइल मैसेज और मुनादी के जरिए लोगों को जानकारी दी जा रही है।
खासकर ग्रामीण इलाकों के लोगों को समय रहते राशन लेने की अपील की गई है, ताकि बंदी के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
    user_Sooraj singh
    Sooraj singh
    Student Raipur, Chhattisgarh•
    5 hrs ago
  • आइए, हम सभी इस प्रेरणादायक पहल से सीख लेते हुए समाज सेवा और गौ संरक्षण के कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
    1
    आइए, हम सभी इस प्रेरणादायक पहल से सीख लेते हुए समाज सेवा और गौ संरक्षण के कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
    user_ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ न्यूज़
    ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ न्यूज़
    Media house टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    14 min ago
  • नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की कार्यवाही जारी – 02 आरोपी गांजा सहित गिरफ्तार ▪️ *02 आरोपियों को 2.975 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया* ▪️ *मोटर सायकल एवं 03 मोबाईल जप्त, कुल कीमत 2,40,000/- रुपये* ▪️ *ग्राम पतोरा तालाब पार क्षेत्र में ग्राहक की प्रतीक्षा करते पकड़े गए आरोपी* ▪️ *NDPS Act की धारा 20(ख) के तहत वैधानिक कार्यवाही जारी* दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उतई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पतोरा तालाब पार के पास 02 व्यक्ति मोटर सायकल में मादक पदार्थ गांजा रखकर विक्रय हेतु ग्राहक की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2.975 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपियों द्वारा उक्त गांजा अवैध रूप से विक्रय हेतु रखा जाना पाया गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 157/2026 धारा 20(ख) NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पतासाजी की जा रही है। ▪️ घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ गांजा का विक्रय ▪️ घटनास्थल : ग्राम पतोरा तालाब पार, थाना उतई, जिला दुर्ग ▪️ आरोपी का नाम : 1. मिलेश कुमार प्रजापति, उम्र 26 वर्ष, निवासी दीपशिखा स्कूल के पास, ग्राम पतोरा, थाना उतई, जिला दुर्ग 2. नंद कुमार यादव, उम्र 36 वर्ष, निवासी हथखोज पारा उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग ▪️ जप्त सामग्री : 1. मादक पदार्थ गांजा – 2.975 किलोग्राम (कीमत 1,50,000/- रुपये) 2. मोटर सायकल सुपर स्पलेण्डर (कीमत 60,000/- रुपये) 3. 03 नग मोबाईल (कीमत 30,000/- रुपये) कुल जुमला कीमत – 2,40,000/- रुपये ▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में निरीक्षक महेश ध्रुव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, आरक्षक राजीव दुबे, महेश यादव, ध्रुवनारायण चन्द्राकर, दिलीप सिदार एवं जी. जगमोहन की सराहनीय भूमिका रही। ▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें तथा इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे से दूर रहें एवं समाज को सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग करें। —0000—
    1
    नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की कार्यवाही जारी – 02 आरोपी गांजा सहित गिरफ्तार
▪️ *02 आरोपियों को 2.975 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया*
▪️ *मोटर सायकल एवं 03 मोबाईल जप्त, कुल कीमत 2,40,000/- रुपये*
▪️ *ग्राम पतोरा तालाब पार क्षेत्र में ग्राहक की प्रतीक्षा करते पकड़े गए आरोपी*
▪️ *NDPS Act की धारा 20(ख) के तहत वैधानिक कार्यवाही जारी*
दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उतई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पतोरा तालाब पार के पास 02 व्यक्ति मोटर सायकल में मादक पदार्थ गांजा रखकर विक्रय हेतु ग्राहक की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया।
पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2.975 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपियों द्वारा उक्त गांजा अवैध रूप से विक्रय हेतु रखा जाना पाया गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 157/2026 धारा 20(ख) NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पतासाजी की जा रही है।
▪️ घटना का कारण :
अवैध लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ गांजा का विक्रय
▪️ घटनास्थल :
ग्राम पतोरा तालाब पार, थाना उतई, जिला दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
1. मिलेश कुमार प्रजापति, उम्र 26 वर्ष, निवासी दीपशिखा स्कूल के पास, ग्राम पतोरा, थाना उतई, जिला दुर्ग
2. नंद कुमार यादव, उम्र 36 वर्ष, निवासी हथखोज पारा उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. मादक पदार्थ गांजा – 2.975 किलोग्राम (कीमत 1,50,000/- रुपये)
2. मोटर सायकल सुपर स्पलेण्डर (कीमत 60,000/- रुपये)
3. 03 नग मोबाईल (कीमत 30,000/- रुपये)
कुल जुमला कीमत – 2,40,000/- रुपये
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक महेश ध्रुव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, आरक्षक राजीव दुबे, महेश यादव, ध्रुवनारायण चन्द्राकर, दिलीप सिदार एवं जी. जगमोहन की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें तथा इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे से दूर रहें एवं समाज को सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग करें।
—0000—
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • रानी अवंतीबाई लोधी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन। वह 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की एक प्रमुख वीरांगना थीं, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी। रानी अवंतीबाई लोधी जी का जीवन: - उनका जन्म 16 अगस्त 1831 को मध्य प्रदेश के सेनानी जिले में हुआ था। - वह रामगढ़ राज्य की रानी थीं और अपने पति राजा विक्रमादित्य लोधी के निधन के बाद राज्य की जिम्मेदारी संभाली। - उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ कई युद्ध लड़े और अपनी सेना के साथ बहादुरी से लड़ीं बलिदान: - 20 मार्च 1858 को, रानी अवंतीबाई लोधी जी ने अंग्रेजों के हाथों पकड़े जाने से बचने के लिए अपनी तलवार से खुद को छेदकर वीरगति प्राप्त की। - उनकी वीरता और बलिदान को याद करने के लिए हर वर्ष 20 मार्च को रानी अवंतीबाई लोधी जी का बलिदान दिवस मनाया जाता है सम्मान: - रानी अवंतीबाई लोधी जी को मध्य प्रदेश की वीरांगना के रूप में सम्मानित किया जाता है। - उनके नाम पर कई संस्थान, स्कूल और कॉलेज हैं। - उनकी वीरता और बलिदान की कहानी आज भी लोगों को प्रेरित करती है।
    1
    रानी अवंतीबाई लोधी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन। वह 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की एक प्रमुख वीरांगना थीं, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी।
रानी अवंतीबाई लोधी जी का जीवन:
- उनका जन्म 16 अगस्त 1831 को मध्य प्रदेश के सेनानी जिले में हुआ था।
- वह रामगढ़ राज्य की रानी थीं और अपने पति राजा विक्रमादित्य लोधी के निधन के बाद राज्य की जिम्मेदारी संभाली।
- उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ कई युद्ध लड़े और अपनी सेना के साथ बहादुरी से लड़ीं 
बलिदान:
- 20 मार्च 1858 को, रानी अवंतीबाई लोधी जी ने अंग्रेजों के हाथों पकड़े जाने से बचने के लिए अपनी तलवार से खुद को छेदकर वीरगति प्राप्त की।
- उनकी वीरता और बलिदान को याद करने के लिए हर वर्ष 20 मार्च को रानी अवंतीबाई लोधी जी का बलिदान दिवस मनाया जाता है 
सम्मान:
- रानी अवंतीबाई लोधी जी को मध्य प्रदेश की वीरांगना के रूप में सम्मानित किया जाता है।
- उनके नाम पर कई संस्थान, स्कूल और कॉलेज हैं।
- उनकी वीरता और बलिदान की कहानी आज भी लोगों को प्रेरित करती है।
    user_छ्ग राज्य न्यूज
    छ्ग राज्य न्यूज
    Citizen Reporter धमधा, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने ऑपरेशन "निश्चय" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राजीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2 किलो 267 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 1.13 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर रेलवे ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी ने गांजे को अपने शरीर में सिलाई कर छिपा रखा था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। छत्तीसगढ़ में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
    2
    तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने ऑपरेशन "निश्चय" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राजीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2 किलो 267 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 1.13 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर रेलवे ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी ने गांजे को अपने शरीर में सिलाई कर छिपा रखा था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
    user_जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    Journalist टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • रायपुर/छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर जोरदार चर्चा देखने को मिली। विधानसभा के चौदहवें दिन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कानून किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि जबरन, लालच या प्रलोभन देकर कराए जा रहे धर्म परिवर्तन को रोकने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य लोगों की आस्था की रक्षा करना है, न कि उनकी धार्मिक स्वतंत्रता को सीमित करना। नई व्यवस्था के तहत अब धर्म परिवर्तन करने वाले व्यक्ति को पहले अधिकृत अधिकारी को इसकी सूचना देनी होगी। इसके बाद एक सप्ताह के भीतर नोटिस जारी किया जाएगा और संबंधित अधिकारी एक महीने के अंदर पूरे मामले की गहन जांच करेंगे। जांच पूरी होने के बाद ही धर्म परिवर्तन को मंजूरी दी जाएगी। सरकार का मानना है कि इस प्रक्रिया से अवैध और दबाव में कराए जा रहे धर्मांतरण पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी। इस विधेयक को लेकर प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। हालांकि, सरकार इसे पारदर्शिता और जनहित की दिशा में एक बड़ा कदम बता रही है।
    2
    रायपुर/छत्तीसगढ़:
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर जोरदार चर्चा देखने को मिली। विधानसभा के चौदहवें दिन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर बड़ा बयान दिया।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कानून किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि जबरन, लालच या प्रलोभन देकर कराए जा रहे धर्म परिवर्तन को रोकने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य लोगों की आस्था की रक्षा करना है, न कि उनकी धार्मिक स्वतंत्रता को सीमित करना।
नई व्यवस्था के तहत अब धर्म परिवर्तन करने वाले व्यक्ति को पहले अधिकृत अधिकारी को इसकी सूचना देनी होगी। इसके बाद एक सप्ताह के भीतर नोटिस जारी किया जाएगा और संबंधित अधिकारी एक महीने के अंदर पूरे मामले की गहन जांच करेंगे।
जांच पूरी होने के बाद ही धर्म परिवर्तन को मंजूरी दी जाएगी। सरकार का मानना है कि इस प्रक्रिया से अवैध और दबाव में कराए जा रहे धर्मांतरण पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।
इस विधेयक को लेकर प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। हालांकि, सरकार इसे पारदर्शिता और जनहित की दिशा में एक बड़ा कदम बता रही है।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • तिल्दा खरोरा : "श्री हरि एनिमल केयर संस्थान, केशला द्वारा संचालित गौधाम में पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खरोरा के शिक्षकगणों ने गौवंश के लिए पौष्टिक चारे की व्यवस्था की। इस सेवा कार्य में प्राचार्य रजनी मिंज सहित कई शिक्षक शामिल रहे।"
    1
    तिल्दा खरोरा :  "श्री हरि एनिमल केयर संस्थान, केशला द्वारा संचालित गौधाम में पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खरोरा के शिक्षकगणों ने गौवंश के लिए पौष्टिक चारे की व्यवस्था की।
इस सेवा कार्य में प्राचार्य रजनी मिंज सहित कई शिक्षक शामिल रहे।"
    user_ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ न्यूज़
    ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ न्यूज़
    Media house टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.