Shuru
Apke Nagar Ki App…
रोड़ की समस्या रोड़ की समस्या है हमारे गांव में जो छोटे बच्चे को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं आप से अनुरोध हैं कि रोड़ सुधार कर दीजिए हमारे गांव का नाम है मंहगाई Sagalim में पांकी रोड पर है
Rahul Kumar
रोड़ की समस्या रोड़ की समस्या है हमारे गांव में जो छोटे बच्चे को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं आप से अनुरोध हैं कि रोड़ सुधार कर दीजिए हमारे गांव का नाम है मंहगाई Sagalim में पांकी रोड पर है
More news from झारखंड and nearby areas
- ठाकुरबारी लातेहार में बुधवार की दोपहर 3:00 बजे नम आँखों से दी गई भगवान गणेश को विदाई । इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठाकुरबारी पहुंचे और भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर विदाई दिया। वही इस मौके पर विधि व्यवस्था के संधारण के लिए दंडाधिकारी की उपस्थिति में पुलिस बल की तनाती रखी गई थी। मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया का जय घोष कर आरती के उपरांत भगवान गणेश को विदाई दिया।1
- कायस्थ समाज का होने जा रहा है भव्य सम्मेलन। 20सितंबर को टाउन हॉल में होगा सम्मेलन पलामू के डाल्टनगंज के टाउन हॉल में 20 सितंबर को होने जा रहा है भव्य सम्मेलन।1
- *कोलियरी चालू नहीं हुई तो 28 सितंबर को जुलूस-धरना-प्रदर्शन करेंगे मजदूर : खनिज मजदूर संघ* *लातेहार / चंदवा।* पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक *15.9.2026 दिन मंगलवार को सिकनी कोलियरी परिसर में झारखंड खनिज मजदूर संघ (रजि. नं.- 3730)* के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यरत मजदूरों की आवश्यक बैठक संघ के *अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता* में संपन्न हुई। बैठक में सैकड़ों की संख्या में मजदूर उपस्थित हुए। प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार इसके पूर्व में निगम के प्रबंधक के नाम ज्ञापन दिया गया था, जिसमें 15 दिनों के अंदर कोलियरी चालू कराने की मांग की गई थी। परंतु निगम की ओर से कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया। इसे लेकर झारखंड खनिज मजदूर संघ की बैठक में सर्वसम्मति से *दिनांक 28.9.2026 दिन सोमवार को सिकनी में एक दिवसीय जुलूस, धरना एवं प्रदर्शन* का निर्णय लिया गया है। बैठक में मजदूर नेता रवि उरांव, सागा उरांव, राजनाथ उरांव, रामलाल यादव, महेश राम, धनेश्वर राम, लालबिहारी यादव, मोतीराम, बालेश्वर उरांव, राजेन्द्र यादव इत्यादि समेत सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे।2
- हंटरगंज में खुला एस.के. फिजिओकेयर एवं होमियोपैथी क्लिनिक फिजियोथेरेपी और होम्योपैथी के माध्यम से उपचार की सुविधा उपलब्ध, स्थानीय लोगों को मिलेगी राहत विकास कुमार यादव हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज में एस.के. फिजिओकेयर एवं होमियोपैथी क्लिनिक की शुरुआत की गई है। क्लिनिक में फिजियोथेरेपी एवं होम्योपैथी से संबंधित उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। क्लिनिक में गर्दन, कमर एवं घुटने के दर्द, चलने-फिरने में परेशानी तथा नसों से संबंधित समस्याओं में फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। वहीं, विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए होम्योपैथी उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। क्लिनिक शुरू होने से हंटरगंज एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर फिजियोथेरेपी और होम्योपैथी की सुविधा मिलने की उम्मीद है।1
- चतरा के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, SIS में 150 पदों पर भर्ती चतरा: जिले के शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ी बड़ी खबर है। सिक्योरिटी इंटेलिजेंट सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (SIS) की ओर से चतरा जिले के विभिन्न प्रखंडों में भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती अभियान में सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर, एसएलवी सहित विभिन्न पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार सुरक्षा जवान के लिए 10वीं, सुपरवाइजर के लिए 12वीं पास योग्यता निर्धारित बताई गई है। उम्र सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच बताई गई है। प्रारंभिक वेतन 15 हजार से 30 हजार रुपये तक बताया गया है। भर्ती कैंप 14 से 23 सितंबर तक अलग-अलग प्रखंडों में आयोजित किए जा रहे हैं। इच्छुक युवा भर्ती स्थल पर पहुंचकर प्रक्रिया और योग्यता की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए SIS की आधिकारिक या संपर्क नंबर 7827067180 पर जानकारी ली जा सकती है।1
- SDM की अचानक दबिश से होटल में मचा हड़कंप, 4 महिलाओं समेत 5 हिरासत में। SDM की अचानक दबिश से होटल में मचा हड़कंप, 4 महिलाओं समेत 5 हिरासत में डेहरी | डेहरी में प्रशासन की अचानक कार्रवाई से एक होटल में हड़कंप मच गया। एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने होटल में अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 4 महिलाओं समेत कुल 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रशासनिक टीम के अचानक होटल पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। अधिकारियों ने होटल के कमरों और परिसर की जांच की तथा मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की। हालांकि, छापेमारी के दौरान वास्तव में क्या-क्या बरामद हुआ और हिरासत में लिए गए लोगों की भूमिका क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और होटल में आने-जाने वाले लोगों से संबंधित जानकारी भी खंगाली जा रही है। प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई के बाद होटल संचालकों और आसपास के इलाकों में भी चर्चा तेज हो गई है। अब जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि होटल में चल रही गतिविधियों की वास्तविकता क्या थी।1
- दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह रफीगंज प्रखंड के चरकावा रोड स्थित शिव स्थान परिसर में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से बीती रात दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अखिलेश्वर प्रसाद ने की, जबकि संचालन वार्ड पार्षद सुबोध कुमार शर्मा, अशोक मेहता एवं डॉ. संदीप कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करने तथा माता रानी के समक्ष दीप ज्योत जलाकर किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच हनुमान चालीसा, इस दौरान गुरु सम्मान का भी आयोजन किया गया जिसमें कलम एवं माता रानी का पट्टा देकर स्वागत किया गया। इसके बाद हनुमान चालीसा पाठ और गणेश आरती का आयोजन हुआ। बैठक में पिछले वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान हुए आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही आगामी दुर्गा पूजा को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। मौके पर कमिटी के संरक्षक इन्द्रदेव सिंह, सरपंच दयानंद प्रसाद दांगी, विधायक प्रतिनिधि भोला चौधरी, सेवानिवृत्त शिक्षक शिक्षक अखिलेश्वर प्रसाद, सिद्धेश्वर प्रसाद, समिति के अध्यक्ष राजाराम चौधरी, कोषाध्यक्ष दिलीप साव, अशोक मेहता विकास कुमार यादव, योगेंद्र यादव, रविंद्र प्रसाद, धनेशचंद यादव, किशोरी मोहन, राजेंद्र कुमार राकेश, कुंदन पटेल, युवा नेता ऋषिकेश कुमार, राजकुमार, अभिषेक कुमार कश्यप, विजय चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। #BharatCrimeLiveNews #रफीगंज #दुर्गापूजा #दुर्गापूजासमिति #मातारानी #श्रीश्रीदुर्गापूजा #रफीगंजसमाचार #औरंगाबाद #बिहार #पूजाकीतैयारी #धार्मिककार्यक्रम1
- जिला नियोजन कार्यालय लातेहार में मंगलवार की शाम 5:00 तक कुल 456 युवक एवं युवती अभ्यर्थियों को किया गया नियोजित। उक्त जानकारी जिला नियोजन कार्यालय लातेहार ने मंगलवार की शाम 5:00 बजे देते हुए बताया कि अब तक लातेहार जिला में कुल 10844 युवक एवं युवती को निबंधित कर नियोजित किया जा चुका है।ज्ञात हो कि विगत दिनों होने वाली होमगार्ड की बहाली को लेकर बड़ी संख्या में लातेहार जिला के युवक एवं युवती अभ्यर्थी अपना निबंधन कर कर नियोजित हो रहे है।1