Shuru
Apke Nagar Ki App…
*बाराबंकी में केबल विवाद, एक व्यक्ति की हत्या:* घायल महिला का उपचार जारी, पुलिस जांच में जुटी
Anoop singh
*बाराबंकी में केबल विवाद, एक व्यक्ति की हत्या:* घायल महिला का उपचार जारी, पुलिस जांच में जुटी
More news from Barabanki and nearby areas
- चूल्हे पर खाना बनाने को कहा तो बच्चे संग पत्नी घर छोड़कर गई, तलाश यूपी के बाराबंकी में घरेलू गैस की किल्लत अब लोगों के दामपत्य जीवन में भी खटास भरने लगी है। ऐसा ही एक मामला घुंघटेर थाना के बौधनी मजरे खटौली गांव में देखने को मिला। दो दिन पहले गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर पति ने पत्नी से चूल्हा पर भोजन पकाने के लिए कहा। जिससे उनके बीच झगड़ा होने लगा। पत्नी ने चूल्हे पर भोजन पकाने से मना कर दिया। पति के सोने के बाद पत्नी अपने दुधमुंहे बच्चे को लेकर घर से चली गई। इस पर पति ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पत्नी अपने मायके में है। बौधनी मजरे खटौली गांव निवासी अनिल कुमार औद्योगिक क्षेत्र उमरा में नाइट ड्यूटी करते हैं। वह 16 मार्च की सुबह करीब आठ बजे ड्यूटी से घर लौटे। घर में पत्नी ने खाना नहीं बनाया था। उन्होंने पत्नी सुमन देवी (29) से खाना न बनने का कारण पूछा। इस पर सुमन ने गैस खत्म होने की बता बताते हुए कहा कि दूसरा सिलेंडर भरवा लाओ। इस पर पति अनिल ने बताया कि गैस नहीं मिल रही है, चूल्हे पर खाना बना लो।1
- Post by Anoop singh1
- जनपद बाराबंकी के घुघंटेर थाना क्षेत्र के ग्राम महत्वनी में बिजली के तार को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि सुरेंद्र के घर से बिजली का तार ले जा रहे विपक्षी मांगू, उसकी पत्नी ज्ञानवती तथा पुत्र अमित व सुमित को जब सुरेंद्र व उनकी पत्नी आरती ने मना किया, तो सभी ने मिलकर दंपत्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरती के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि उनके पति सुरेंद्र की मौके पर ही हालत बिगड़ गई। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर घुघंटेर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी बेचू सिंह यादव घायल सुरेंद्र को तत्काल सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जगत राम कनौजिया भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी के अनुसार, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- #बाराबंकी। दिनांक- 22.03.2026 की रात्रि को स्वाट व थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु थाना मसौली क्षेत्रान्तर्गत धरौली मोड़ के पास गश्त/चेकिंग की जा रही थी कि जकरिया की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखायी दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर भागने लगा तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में संदिग्ध अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु तत्काल सीएचसी बड़ागांव भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उस्मान उर्फ कलेजी पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम बांसा थाना मसौली जनपद बाराबंकी के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार/घायल अभियुक्त उस्मान उर्फ कलेजी पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम बांसा थाना मसौली जनपद बाराबंकी, थाना मसौली में दर्ज मुकदमे में वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त उस्मान उर्फ कलेजी थाना मसौली व थाना सफदरगंज में पंजीकृत गोवध निवारण अधिनियम के अभियोगों में वांछित था।2
- 🚨 बड़ी खबर 🚨 गौ-हत्या कांड का ₹10,000 का इनामिया आरोपी उस्मान उर्फ कलेजी पुलिस मुठभेड़ में ढेर! काफी समय से फरार चल रहा था बदमाश, पुलिस ने किया बड़ा एक्शन1
- बाराबंकी। रविवार की रात्रि को स्वाट व थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु थाना मसौली क्षेत्रान्तर्गत धरौली मोड़ के पास गश्त/चेकिंग की जा रही थी कि जकरिया की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखायी दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर भागने लगा तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में संदिग्ध अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु तत्काल सीएचसी बड़ागांव भेजा गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उस्मान उर्फ कलेजी पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम बांसा थाना मसौली जनपद बाराबंकी के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। *गिरफ्तार/घायल अभियुक्त उस्मान उर्फ कलेजी पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम बांसा थाना मसौली जनपद बाराबंकी, थाना मसौली में पंजीकृत मु0अ0सं0-53/2026 धारा 303(2) बीएनएस व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम में वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।अभियुक्त उस्मान उर्फ कलेजी थाना मसौली व थाना सफदरगंज में पंजीकृत गोवध निवारण अधिनियम के अभियोगों में वांछित था।1
- उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सड़क पर नमाज पढ़ना नाजायज है और जो लोग ऐसा करते हैं उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क पर नमाज पढ़कर कानून का उल्लंघन किया जा रहा है ¹ ²। ठाकुर रघुराज सिंह पहले भी अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने सलमान खान को देशद्रोही बताया था और फांसी देने की मांग की थी। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) को आतंकवादियों का अड्डा भी बताया था ¹ ³। क्या आप जानना चाहेंगे कि ठाकुर रघुराज सिंह के इस बयान पर विपक्ष की क्या प्रतिक्रिया है या उनके पिछले विवादित बयानों के बारे में और जानकारी चाहते हैं?1
- इटौंजा थाना प्रभारी मार्कडेय यादव की भव्य विदाई | जनसैलाब उमड़ा | नए प्रभारी सोबरन सिंह का सख्त संदेश1