बाराबंकी: फतेहपुर घुघंटेर थाना क्षेत्र में मारपीट में पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल जनपद बाराबंकी के घुघंटेर थाना क्षेत्र के ग्राम महत्वनी में बिजली के तार को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि सुरेंद्र के घर से बिजली का तार ले जा रहे विपक्षी मांगू, उसकी पत्नी ज्ञानवती तथा पुत्र अमित व सुमित को जब सुरेंद्र व उनकी पत्नी आरती ने मना किया, तो सभी ने मिलकर दंपत्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरती के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि उनके पति सुरेंद्र की मौके पर ही हालत बिगड़ गई। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर घुघंटेर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी बेचू सिंह यादव घायल सुरेंद्र को तत्काल सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जगत राम कनौजिया भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी के अनुसार, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बाराबंकी: फतेहपुर घुघंटेर थाना क्षेत्र में मारपीट में पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल जनपद बाराबंकी के घुघंटेर थाना क्षेत्र के ग्राम महत्वनी में बिजली के तार को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि सुरेंद्र के घर से बिजली का तार ले जा रहे विपक्षी मांगू, उसकी पत्नी ज्ञानवती तथा पुत्र अमित व सुमित को जब सुरेंद्र व उनकी पत्नी आरती ने मना किया, तो सभी ने मिलकर दंपत्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरती के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि उनके पति सुरेंद्र की मौके पर ही हालत बिगड़ गई। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर घुघंटेर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी बेचू सिंह यादव घायल सुरेंद्र को तत्काल सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जगत राम कनौजिया भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी के अनुसार, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *बाराबंकी के फतेहपुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पति से विवाद के बाद हुई घटना दो मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़* बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के चकबहेरवा गांव में सोमवार को एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब उसका पति अपनी सास को उनके घर छोड़ने गया हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, चकबहेरवा निवासी वीरेन्द्र यादव का विवाह लगभग आठ वर्ष पहले सफदरगंज थाना क्षेत्र के बनऊ गांव की रीना (28) के साथ हुआ था। शनिवार को वीरेन्द्र ने अपनी पत्नी को मोबाइल पर किसी युवक से बात करते हुए देखा, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर वीरेन्द्र ने अपनी सास को घर बुला लिया। अगले दिन उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी गांव के लड़कों से मोबाइल पर बातचीत करती है और मना करने पर भी नहीं मानती। रविवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई और उन्हें वापस घर भेज दिया गया था। सोमवार सुबह करीब आठ बजे वीरेन्द्र अपनी सास को उनके घर छोड़ने सफदरगंज चला गया। इसी दौरान घर में अकेली रह गई रीना ने कमरे की छत में लगे कड़े से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के दो छोटे बेटे हैं, जिनमें 6 वर्षीय शिवा और 4 वर्षीय शिवांश शामिल हैं। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- चूल्हे पर खाना बनाने को कहा तो बच्चे संग पत्नी घर छोड़कर गई, तलाश यूपी के बाराबंकी में घरेलू गैस की किल्लत अब लोगों के दामपत्य जीवन में भी खटास भरने लगी है। ऐसा ही एक मामला घुंघटेर थाना के बौधनी मजरे खटौली गांव में देखने को मिला। दो दिन पहले गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर पति ने पत्नी से चूल्हा पर भोजन पकाने के लिए कहा। जिससे उनके बीच झगड़ा होने लगा। पत्नी ने चूल्हे पर भोजन पकाने से मना कर दिया। पति के सोने के बाद पत्नी अपने दुधमुंहे बच्चे को लेकर घर से चली गई। इस पर पति ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पत्नी अपने मायके में है। बौधनी मजरे खटौली गांव निवासी अनिल कुमार औद्योगिक क्षेत्र उमरा में नाइट ड्यूटी करते हैं। वह 16 मार्च की सुबह करीब आठ बजे ड्यूटी से घर लौटे। घर में पत्नी ने खाना नहीं बनाया था। उन्होंने पत्नी सुमन देवी (29) से खाना न बनने का कारण पूछा। इस पर सुमन ने गैस खत्म होने की बता बताते हुए कहा कि दूसरा सिलेंडर भरवा लाओ। इस पर पति अनिल ने बताया कि गैस नहीं मिल रही है, चूल्हे पर खाना बना लो।1
- Post by Anoop singh1
- #बाराबंकी में ड्राइवरों का #चक्का_जाम, पुलिस ने बरसाईं लाठियां जनपद Barabanki में आज सुबह से ड्राइवरों ने नए कानून के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। #मौरंग मंडी के पास #ड्राइवरों ने #सड़क_जाम कर दी, जिससे ट्रक, बस और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और पूरे शहर में जाम की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख मौके पर ट्रैफिक प्रभारी, बड़ेल चौकी पुलिस, आसपास के थानों की फोर्स और एडिशनल एसपी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने तो स्थिति को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया, वहीं कुछ दोपहिया वाहनों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।1
- त्रिलोकपुर बाराबंकी। रामनगर तहसील क्षेत्र के त्रिलोकपुर कस्बे में नालियों का गंदा पानी और कचरा सड़क पर फैल गया है। इससे जैन मंदिर, राम जानकी मंदिर और मस्जिद जाने वाले श्रद्धालुओं को कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। कस्बे की नालियों की नियमित सफाई न होने और उनके क्षतिग्रस्त होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इस स्थिति से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। विपुल जैन और मुकेश जैन ने बताया कि जैन मंदिर एक प्रमुख धार्मिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो साल से लगातार शिकायतें करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई और नालियों का रखरखाव भी ठीक से नहीं किया गया। शिकायतों पर केवल खानापूर्ति की गई है। अनुज दीक्षित, मिथिलेश शुक्ला और सुरेश शुक्ला ने बताया कि राम जानकी मंदिर जाने के लिए यह कस्बावासियों का मुख्य मार्ग है। लोग इसी रास्ते से होकर मंदिर में पूजा करने पहुंचते हैं। इसी तरह, मस्जिद में नमाज पढ़ने जाने वाले लोग भी इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरते हैं। प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर प्रथम के यादव मोहल्ला के बच्चे और मदरसा दारुल उलूम त्रिलोकपुर के छात्र भी इसी मार्ग से होकर अपने विद्यालयों और मदरसे में शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं। उन्हें भी इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने एकत्रित होकर इस समस्या को लेकर नाराजगी जताई और नालियों को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार यादव ने मामले की जांच कर नालियों की साफ-सफाई और उन्हें दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है।4
- बाराबंकी विज्ञप्ति तहसील फतेहपुर में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस डीएम की त्वरित पहल से निराश्रित महिला व बच्चों को मिला सरकारी योजनाओं का संबल सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनपद स्तर पर 43 शिकायतों का हुआ तत्काल निस्तारण3
- #बाराबंकी। दिनांक- 22.03.2026 की रात्रि को स्वाट व थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु थाना मसौली क्षेत्रान्तर्गत धरौली मोड़ के पास गश्त/चेकिंग की जा रही थी कि जकरिया की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखायी दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर भागने लगा तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में संदिग्ध अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु तत्काल सीएचसी बड़ागांव भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उस्मान उर्फ कलेजी पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम बांसा थाना मसौली जनपद बाराबंकी के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार/घायल अभियुक्त उस्मान उर्फ कलेजी पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम बांसा थाना मसौली जनपद बाराबंकी, थाना मसौली में दर्ज मुकदमे में वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त उस्मान उर्फ कलेजी थाना मसौली व थाना सफदरगंज में पंजीकृत गोवध निवारण अधिनियम के अभियोगों में वांछित था।2
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। यह दुर्घटना महमूदाबाद रोड स्थित झांसा पुरवा गांव के पास हुई, जिसमें ई-रिक्शा में सवार सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, सीतापुर जिले के थानगांव थाना क्षेत्र के जुम्मन पुरवा गांव के निवासी ये लोग फतेहपुर थाना क्षेत्र के कटघरा गांव में आयोजित एक निकाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। झांसा पुरवा गांव के पास अचानक ट्रैक्टर ट्राली आ जाने के कारण ई-रिक्शा असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों में महबूबा (60) पत्नी इंसान अली, नाजमी (50) पत्नी कासिम, कासिम (50) पुत्र शैकत अली, नाजिमा (40) पत्नी नाजिम, दरस्सा (30) पुत्री नाजिम, मिश्कीन (18) पुत्री कासिम शामिल हैं। ई-रिक्शा चालक रवि सोनी (30) पुत्र छोटे लाल, निवासी शाहपुर भगौली, थाना बड्डुपुर भी घायलों में से हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अवधेश कौशल ने बताया कि सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है और उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। हालांकि, गंभीर रूप से घायल मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया जा सकता है।1