रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *बाराबंकी के फतेहपुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पति से विवाद के बाद हुई घटना दो मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़* बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के चकबहेरवा गांव में सोमवार को एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब उसका पति अपनी सास को उनके घर छोड़ने गया हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, चकबहेरवा निवासी वीरेन्द्र यादव का विवाह लगभग आठ वर्ष पहले सफदरगंज थाना क्षेत्र के बनऊ गांव की रीना (28) के साथ हुआ था। शनिवार को वीरेन्द्र ने अपनी पत्नी को मोबाइल पर किसी युवक से बात करते हुए देखा, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर वीरेन्द्र ने अपनी सास को घर बुला लिया। अगले दिन उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी गांव के लड़कों से मोबाइल पर बातचीत करती है और मना करने पर भी नहीं मानती। रविवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई और उन्हें वापस घर भेज दिया गया था। सोमवार सुबह करीब आठ बजे वीरेन्द्र अपनी सास को उनके घर छोड़ने सफदरगंज चला गया। इसी दौरान घर में अकेली रह गई रीना ने कमरे की छत में लगे कड़े से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के दो छोटे बेटे हैं, जिनमें 6 वर्षीय शिवा और 4 वर्षीय शिवांश शामिल हैं। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *बाराबंकी के फतेहपुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पति से विवाद के बाद हुई घटना दो मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़* बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के चकबहेरवा गांव में सोमवार को एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब उसका पति अपनी सास को उनके घर छोड़ने गया हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, चकबहेरवा निवासी वीरेन्द्र यादव का विवाह लगभग आठ वर्ष पहले सफदरगंज थाना क्षेत्र के बनऊ गांव की रीना (28) के साथ हुआ था। शनिवार को वीरेन्द्र ने अपनी पत्नी को मोबाइल पर किसी युवक से बात करते हुए देखा, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर वीरेन्द्र ने अपनी सास को घर बुला लिया। अगले दिन उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी गांव के लड़कों से मोबाइल पर बातचीत करती है और मना करने पर भी नहीं मानती। रविवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई और उन्हें वापस घर भेज दिया गया था। सोमवार सुबह करीब आठ बजे वीरेन्द्र अपनी सास को उनके घर छोड़ने सफदरगंज चला गया। इसी दौरान घर में अकेली रह गई रीना ने कमरे की छत में लगे कड़े से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के दो छोटे बेटे हैं, जिनमें 6 वर्षीय शिवा और 4 वर्षीय शिवांश शामिल हैं। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
- *रायबरेली में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का सपा पर हमला: कहा- सपा सरकार में महिलाओं की इज्जत से होता था खिलवाड़* रायबरेली में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ होता था, जबकि बीजेपी सरकार में ऐसा नहीं हो सकता। पाठक ने कहा कि सपा के शासनकाल में बहू-बेटियों की इज्जत लूटी जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा ¹ ² ³। पाठक ने प्रयागराज घटना पर दुःख जताया और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। पाठक ने धुरंधर-2 फिल्म को लेकर भी बयान दिया और कहा कि विपक्ष का काम है आरोप-प्रत्यारोप करना ¹। क्या आप जानना चाहेंगे कि अखिलेश यादव ने इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी है या सपा ने क्या कहा है?1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *बाराबंकी के फतेहपुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पति से विवाद के बाद हुई घटना दो मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़* बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के चकबहेरवा गांव में सोमवार को एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब उसका पति अपनी सास को उनके घर छोड़ने गया हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, चकबहेरवा निवासी वीरेन्द्र यादव का विवाह लगभग आठ वर्ष पहले सफदरगंज थाना क्षेत्र के बनऊ गांव की रीना (28) के साथ हुआ था। शनिवार को वीरेन्द्र ने अपनी पत्नी को मोबाइल पर किसी युवक से बात करते हुए देखा, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर वीरेन्द्र ने अपनी सास को घर बुला लिया। अगले दिन उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी गांव के लड़कों से मोबाइल पर बातचीत करती है और मना करने पर भी नहीं मानती। रविवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई और उन्हें वापस घर भेज दिया गया था। सोमवार सुबह करीब आठ बजे वीरेन्द्र अपनी सास को उनके घर छोड़ने सफदरगंज चला गया। इसी दौरान घर में अकेली रह गई रीना ने कमरे की छत में लगे कड़े से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के दो छोटे बेटे हैं, जिनमें 6 वर्षीय शिवा और 4 वर्षीय शिवांश शामिल हैं। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- चूल्हे पर खाना बनाने को कहा तो बच्चे संग पत्नी घर छोड़कर गई, तलाश यूपी के बाराबंकी में घरेलू गैस की किल्लत अब लोगों के दामपत्य जीवन में भी खटास भरने लगी है। ऐसा ही एक मामला घुंघटेर थाना के बौधनी मजरे खटौली गांव में देखने को मिला। दो दिन पहले गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर पति ने पत्नी से चूल्हा पर भोजन पकाने के लिए कहा। जिससे उनके बीच झगड़ा होने लगा। पत्नी ने चूल्हे पर भोजन पकाने से मना कर दिया। पति के सोने के बाद पत्नी अपने दुधमुंहे बच्चे को लेकर घर से चली गई। इस पर पति ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पत्नी अपने मायके में है। बौधनी मजरे खटौली गांव निवासी अनिल कुमार औद्योगिक क्षेत्र उमरा में नाइट ड्यूटी करते हैं। वह 16 मार्च की सुबह करीब आठ बजे ड्यूटी से घर लौटे। घर में पत्नी ने खाना नहीं बनाया था। उन्होंने पत्नी सुमन देवी (29) से खाना न बनने का कारण पूछा। इस पर सुमन ने गैस खत्म होने की बता बताते हुए कहा कि दूसरा सिलेंडर भरवा लाओ। इस पर पति अनिल ने बताया कि गैस नहीं मिल रही है, चूल्हे पर खाना बना लो।1
- Post by Anoop singh1
- पत्रकार रामजी दीक्षित बाराबंकी की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 78 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा गया। समाधान दिवस में पलिया गांव निवासी अनिल शुक्ल ने एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुम्हरावां-बाबागंज मार्ग पर उनकी निजी जमीन पर घुंघटेर थाने की पुलिस द्वारा अनाधिकृत रूप से पिंक पुलिस बूथ का निर्माण कराया जा रहा है। शुक्ल ने बताया कि पुलिस ने उनकी भूमि पर चार पिलर भी खड़े कर दिए हैं, जबकि पैमाइश में यह भूमि उनकी निकली है। उन्होंने राजस्व निरीक्षक पर पुलिस के दबाव में सही पैमाइश न करने का भी आरोप लगाया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने तत्काल निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा। अन्य शिकायतों में सिहाली रोड निवासी माताप्रसाद वर्मा ने नाला निर्माण के दौरान गिरे बिजली के खंभे को छह माह से न उठाए जाने की समस्या बताई। पचघरा निवासी अनुपम वर्मा ने अधिक बिजली बिल आने के बावजूद नौ माह से चेक मीटर न लगाए जाने की शिकायत की। वहीं, नालापार निवासी आशिया ने पिछले आठ माह से राशन न मिलने की बात कही।1
- सिद्धार्थनगर में श्रद्धालुओं की बस पलटी, 80 यात्री सुरक्षित! गोंडा से तुलसीपुर जा रही बस का हादसा, मामूली चोटें डुमरियागंज में बस हादसा, जानिए क्या हुआ? सिद्धार्थनगर में श्रद्धालुओं की बस पलटी, पुलिस ने की कार्रवाई!*सिद्धार्थनगर में श्रद्धालुओं की बस पलटी, 80 यात्री सुरक्षित* सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अगया के पास श्रद्धालुओं की बस पलट गई। बस गोंडा जिले के टेगहनवा गौरा चौकी से तुलसीपुर देवी पाटन मंदिर जा रही थी। बस में लगभग 80 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से आधा दर्जन श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं। सभी यात्रियों को वापस उनके घर भेज दिया गया है। क्या आप जानना चाहेंगे कि इस हादसे में कोई गंभीर घायल हुआ है या पुलिस ने कोई कार्रवाई की है?1
- त्रिलोकपुर बाराबंकी। रामनगर तहसील क्षेत्र के त्रिलोकपुर कस्बे में नालियों का गंदा पानी और कचरा सड़क पर फैल गया है। इससे जैन मंदिर, राम जानकी मंदिर और मस्जिद जाने वाले श्रद्धालुओं को कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। कस्बे की नालियों की नियमित सफाई न होने और उनके क्षतिग्रस्त होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इस स्थिति से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। विपुल जैन और मुकेश जैन ने बताया कि जैन मंदिर एक प्रमुख धार्मिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो साल से लगातार शिकायतें करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई और नालियों का रखरखाव भी ठीक से नहीं किया गया। शिकायतों पर केवल खानापूर्ति की गई है। अनुज दीक्षित, मिथिलेश शुक्ला और सुरेश शुक्ला ने बताया कि राम जानकी मंदिर जाने के लिए यह कस्बावासियों का मुख्य मार्ग है। लोग इसी रास्ते से होकर मंदिर में पूजा करने पहुंचते हैं। इसी तरह, मस्जिद में नमाज पढ़ने जाने वाले लोग भी इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरते हैं। प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर प्रथम के यादव मोहल्ला के बच्चे और मदरसा दारुल उलूम त्रिलोकपुर के छात्र भी इसी मार्ग से होकर अपने विद्यालयों और मदरसे में शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं। उन्हें भी इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने एकत्रित होकर इस समस्या को लेकर नाराजगी जताई और नालियों को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार यादव ने मामले की जांच कर नालियों की साफ-सफाई और उन्हें दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है।4
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। यह दुर्घटना महमूदाबाद रोड स्थित झांसा पुरवा गांव के पास हुई, जिसमें ई-रिक्शा में सवार सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, सीतापुर जिले के थानगांव थाना क्षेत्र के जुम्मन पुरवा गांव के निवासी ये लोग फतेहपुर थाना क्षेत्र के कटघरा गांव में आयोजित एक निकाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। झांसा पुरवा गांव के पास अचानक ट्रैक्टर ट्राली आ जाने के कारण ई-रिक्शा असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों में महबूबा (60) पत्नी इंसान अली, नाजमी (50) पत्नी कासिम, कासिम (50) पुत्र शैकत अली, नाजिमा (40) पत्नी नाजिम, दरस्सा (30) पुत्री नाजिम, मिश्कीन (18) पुत्री कासिम शामिल हैं। ई-रिक्शा चालक रवि सोनी (30) पुत्र छोटे लाल, निवासी शाहपुर भगौली, थाना बड्डुपुर भी घायलों में से हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अवधेश कौशल ने बताया कि सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है और उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। हालांकि, गंभीर रूप से घायल मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया जा सकता है।1