logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन,वर्चुअल माध्यम से उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं आईजी बिलासपुर श्री राम गोपाल गर्ग ने किया नवीन भवन का लोकार्पण थाना सिटी कोतवाली परिसर, कोरबा में नवीन थाना भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन गरिमामय समारोह में किया गया। कार्यक्रम में माननीय उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी एवं पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री राम गोपाल गर्ग जी वर्चुअल माध्यम से जुड़े तथा उनके द्वारा नवीन थाना भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। *1995 में निर्मित पुराने भवन के स्थान पर तैयार हुआ नवीन थाना भवन* थाना सिटी कोतवाली का पुराना भवन वर्ष 1995 में निर्मित किया गया था। लगभग 31 वर्षों तक सेवाएं देने के पश्चात भवन की पुरानी संरचना एवं वर्तमान पुलिसिंग की बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नवीन थाना भवन का निर्माण कराया गया है। नवीन भवन का निर्माण छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के सहयोग से किया गया है।नवीन थाना भवन में आधुनिक पुलिसिंग की आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर कार्य वातावरण एवं आवश्यक सुविधाओं का समावेश किया गया है, जिससे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य करने में सुविधा मिलेगी तथा आम नागरिकों को भी बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। *उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी एवं आई जी श्री राम गोपाल गर्ग जी ने किया नवीन थाना भवन का वर्चुअल लोकार्पण* लोकार्पण के दौरान माननीय उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी ने कहा कि नवीन थाना भवन एवं ई-मालखाना से पुलिस को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा तथा तकनीक आधारित व्यवस्था से पुलिसिंग में और अधिक सुविधा एवं पारदर्शिता आएगी।आईजी बिलासपुर श्री राम गोपाल गर्ग जी ने कहा कि आधुनिक अधोसंरचना एवं ई-मालखाना जैसी तकनीकी व्यवस्थाएं पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। *ई-मालखाना से जप्त माल के सुरक्षित एवं व्यवस्थित संधारण में मिलेगी सुविधा* थाना सिटी कोतवाली में ई-मालखाना की व्यवस्था को भी आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है। मालखाने में रखे प्रकरणों से संबंधित माल-मशरूका का कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से डिजिटलीकरण एवं रिकॉर्ड अपडेट किया गया है।पूर्व में पुराने प्रकरणों के माल-मशरूका को लंबे समय बाद तलाश करने में कठिनाई होती थी। इस समस्या को दूर करने के लिए मालखाने में रखे सामान को सुव्यवस्थित तरीके से क्रमबद्ध किया गया है तथा प्रत्येक माल की आवश्यक मार्किंग एवं पहचान सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही सॉफ्टवेयर में उसका रिकॉर्ड उपलब्ध रहने से आवश्यकता पड़ने पर संबंधित माल को आसानी से खोजा जा सकेगा।इस व्यवस्था से जप्त माल-मशरूका के सुरक्षित संधारण, त्वरित खोज, रिकॉर्ड के बेहतर प्रबंधन एवं पारदर्शिता में सुविधा प्राप्त होगी तथा विवेचना एवं न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान आवश्यकतानुसार माल उपलब्ध कराने में भी सहूलियत होगी। *जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति* कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं थाना सिटी कोतवाली का स्टाफ उपस्थित रहा।

16 hrs ago
user_Korba news
Korba news
कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
16 hrs ago

थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन,वर्चुअल माध्यम से उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं आईजी बिलासपुर श्री राम गोपाल गर्ग ने किया नवीन भवन का लोकार्पण थाना सिटी कोतवाली परिसर, कोरबा में नवीन थाना भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन गरिमामय समारोह में किया गया। कार्यक्रम में माननीय उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी एवं पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री राम गोपाल गर्ग जी वर्चुअल माध्यम से जुड़े तथा उनके द्वारा नवीन थाना भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। *1995 में निर्मित पुराने भवन के स्थान पर तैयार हुआ नवीन थाना भवन* थाना सिटी कोतवाली का पुराना भवन वर्ष 1995 में निर्मित किया गया था। लगभग 31 वर्षों तक सेवाएं देने के पश्चात भवन की पुरानी संरचना एवं वर्तमान पुलिसिंग की बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नवीन थाना भवन का निर्माण कराया गया है। नवीन भवन का निर्माण छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के सहयोग से किया गया है।नवीन थाना भवन में आधुनिक पुलिसिंग की आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर कार्य वातावरण एवं आवश्यक सुविधाओं का समावेश किया गया है, जिससे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य करने में सुविधा मिलेगी तथा आम नागरिकों को भी बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। *उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी एवं आई जी श्री राम गोपाल गर्ग जी ने किया नवीन थाना भवन का वर्चुअल लोकार्पण* लोकार्पण के दौरान माननीय उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी ने कहा कि नवीन थाना भवन एवं ई-मालखाना से

पुलिस को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा तथा तकनीक आधारित व्यवस्था से पुलिसिंग में और अधिक सुविधा एवं पारदर्शिता आएगी।आईजी बिलासपुर श्री राम गोपाल गर्ग जी ने कहा कि आधुनिक अधोसंरचना एवं ई-मालखाना जैसी तकनीकी व्यवस्थाएं पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। *ई-मालखाना से जप्त माल के सुरक्षित एवं व्यवस्थित संधारण में मिलेगी सुविधा* थाना सिटी कोतवाली में ई-मालखाना की व्यवस्था को भी आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है। मालखाने में रखे प्रकरणों से संबंधित माल-मशरूका का कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से डिजिटलीकरण एवं रिकॉर्ड अपडेट किया गया है।पूर्व में पुराने प्रकरणों के माल-मशरूका को लंबे समय बाद तलाश करने में कठिनाई होती थी। इस समस्या को दूर करने के लिए मालखाने में रखे सामान को सुव्यवस्थित तरीके से क्रमबद्ध किया गया है तथा प्रत्येक माल की आवश्यक मार्किंग एवं पहचान सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही सॉफ्टवेयर में उसका रिकॉर्ड उपलब्ध रहने से आवश्यकता पड़ने पर संबंधित माल को आसानी से खोजा जा सकेगा।इस व्यवस्था से जप्त माल-मशरूका के सुरक्षित संधारण, त्वरित खोज, रिकॉर्ड के बेहतर प्रबंधन एवं पारदर्शिता में सुविधा प्राप्त होगी तथा विवेचना एवं न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान आवश्यकतानुसार माल उपलब्ध कराने में भी सहूलियत होगी। *जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति* कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं थाना सिटी कोतवाली का स्टाफ उपस्थित रहा।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • निहाल सिंह वाला में कूड़े के ढेर से लोग परेशान बच्चे बूढ़े परेशान
    1
    निहाल सिंह वाला में कूड़े के ढेर से लोग परेशान बच्चे बूढ़े परेशान
    user_Sarju Kumar Patrakar
    Sarju Kumar Patrakar
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • Korba : वसूलीबाज आरक्षक मनोज और नगर सैनिक चेतन सस्पेंड, जेल भेजने का भय दिखाकर युवक से 5 हजार रुपये वसूले थे, एसपी ने जांच के बाद की कार्रवाई, प्रमुखता से दिखाया था खबर...
    1
    Korba : वसूलीबाज आरक्षक मनोज और नगर सैनिक चेतन सस्पेंड, जेल भेजने का भय दिखाकर युवक से 5 हजार रुपये वसूले थे, एसपी ने जांच के बाद की कार्रवाई, प्रमुखता से दिखाया था खबर...
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • डीएवी स्कूल करतला का सड़क हुआ गड्ढों में तब्दील, कोरबा से बड़ी खबर
    1
    डीएवी स्कूल करतला का सड़क हुआ गड्ढों में तब्दील, कोरबा से बड़ी खबर
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • आज के प्रमुख मुख्य समाचार , देश विदेश से लेकर गांवों तक का समाचार
    1
    आज के प्रमुख मुख्य समाचार , देश विदेश से लेकर गांवों तक का समाचार
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    Farmer हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से नदी नाले उफान पर है डैम में पानी बढ़ने से गंगरेल सहित छः ग डैम में पानी छोड़ गया है जिसमें गंगरेल से 14 गेट खोल दिया गया है महानदी में बाढ़ आने की संभावना लगातार बारिश से जनजीवन पर असर कल दिनांक 26/9/2026 शनिवार को शासकीय अवकाश मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक दिवसीय अवकाश के आदेश जारी कर दिया है भारी बारिश से सभी जिलों के कलेक्टर को अलर्ट जारी नदी नाले के आस पास सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था कर दिया गया है लोगों से नदी नाले के आस पास जाने में सावधानी सतर्क रहने की अपील की है
    1
    छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से नदी नाले उफान पर है डैम में पानी बढ़ने से गंगरेल सहित छः ग डैम में पानी छोड़ गया है जिसमें गंगरेल से 14 गेट खोल दिया गया है महानदी में बाढ़ आने की संभावना लगातार बारिश से जनजीवन पर असर कल दिनांक 26/9/2026 शनिवार को शासकीय अवकाश मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक दिवसीय अवकाश के आदेश जारी कर दिया है 
भारी बारिश से सभी जिलों के कलेक्टर को अलर्ट जारी नदी नाले के आस पास सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था कर दिया गया है लोगों से नदी नाले के आस पास जाने में सावधानी सतर्क रहने की अपील की है
    user_Shubham Mishra
    Shubham Mishra
    जांजगीर, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार, ₹7.22 लाख का मशरूका जब्त। सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार, ₹7.22 लाख का मशरूका जब्त।
    1
    सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार, ₹7.22 लाख का मशरूका जब्त।
सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार, ₹7.22 लाख का मशरूका जब्त।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • आज हम लोग रिलायंस शासन पावर को जो बोलते लिमिटेड कंपनी हमारी सिंगरौली जिला प्लांट टाउन शिप में बुद्ध टेंपल पार्क में जो बोलते हैं कि बुद्ध भगवान मानते है कि आज ओ ही भगवान हम अभी में तत्काल देखने के कष्ट करे जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश सिंगरौली शासन पावर लिमिटेड टाउन शिप में
    3
    आज हम लोग रिलायंस शासन पावर को जो बोलते लिमिटेड कंपनी हमारी  सिंगरौली जिला  प्लांट  टाउन शिप में बुद्ध टेंपल पार्क में जो बोलते हैं कि बुद्ध भगवान मानते है कि  आज ओ ही भगवान हम अभी में तत्काल देखने के कष्ट करे 
जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश सिंगरौली शासन पावर लिमिटेड टाउन शिप में
    user_सिंगरौली,
    सिंगरौली,
    Bilaspur, Chhattisgarh•
    1 hr ago
  • थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन,वर्चुअल माध्यम से उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं आईजी बिलासपुर श्री राम गोपाल गर्ग ने किया नवीन भवन का लोकार्पण थाना सिटी कोतवाली परिसर, कोरबा में नवीन थाना भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन गरिमामय समारोह में किया गया। कार्यक्रम में माननीय उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी एवं पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री राम गोपाल गर्ग जी वर्चुअल माध्यम से जुड़े तथा उनके द्वारा नवीन थाना भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। *1995 में निर्मित पुराने भवन के स्थान पर तैयार हुआ नवीन थाना भवन* थाना सिटी कोतवाली का पुराना भवन वर्ष 1995 में निर्मित किया गया था। लगभग 31 वर्षों तक सेवाएं देने के पश्चात भवन की पुरानी संरचना एवं वर्तमान पुलिसिंग की बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नवीन थाना भवन का निर्माण कराया गया है। नवीन भवन का निर्माण छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के सहयोग से किया गया है।नवीन थाना भवन में आधुनिक पुलिसिंग की आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर कार्य वातावरण एवं आवश्यक सुविधाओं का समावेश किया गया है, जिससे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य करने में सुविधा मिलेगी तथा आम नागरिकों को भी बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। *उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी एवं आई जी श्री राम गोपाल गर्ग जी ने किया नवीन थाना भवन का वर्चुअल लोकार्पण* लोकार्पण के दौरान माननीय उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी ने कहा कि नवीन थाना भवन एवं ई-मालखाना से पुलिस को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा तथा तकनीक आधारित व्यवस्था से पुलिसिंग में और अधिक सुविधा एवं पारदर्शिता आएगी।आईजी बिलासपुर श्री राम गोपाल गर्ग जी ने कहा कि आधुनिक अधोसंरचना एवं ई-मालखाना जैसी तकनीकी व्यवस्थाएं पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। *ई-मालखाना से जप्त माल के सुरक्षित एवं व्यवस्थित संधारण में मिलेगी सुविधा* थाना सिटी कोतवाली में ई-मालखाना की व्यवस्था को भी आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है। मालखाने में रखे प्रकरणों से संबंधित माल-मशरूका का कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से डिजिटलीकरण एवं रिकॉर्ड अपडेट किया गया है।पूर्व में पुराने प्रकरणों के माल-मशरूका को लंबे समय बाद तलाश करने में कठिनाई होती थी। इस समस्या को दूर करने के लिए मालखाने में रखे सामान को सुव्यवस्थित तरीके से क्रमबद्ध किया गया है तथा प्रत्येक माल की आवश्यक मार्किंग एवं पहचान सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही सॉफ्टवेयर में उसका रिकॉर्ड उपलब्ध रहने से आवश्यकता पड़ने पर संबंधित माल को आसानी से खोजा जा सकेगा।इस व्यवस्था से जप्त माल-मशरूका के सुरक्षित संधारण, त्वरित खोज, रिकॉर्ड के बेहतर प्रबंधन एवं पारदर्शिता में सुविधा प्राप्त होगी तथा विवेचना एवं न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान आवश्यकतानुसार माल उपलब्ध कराने में भी सहूलियत होगी। *जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति* कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं थाना सिटी कोतवाली का स्टाफ उपस्थित रहा।
    2
    थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन,वर्चुअल माध्यम से उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं आईजी बिलासपुर श्री राम गोपाल गर्ग ने किया नवीन भवन का लोकार्पण
थाना सिटी कोतवाली परिसर, कोरबा में नवीन थाना भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन गरिमामय समारोह में किया गया। कार्यक्रम में माननीय उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी एवं पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री राम गोपाल गर्ग जी वर्चुअल माध्यम से जुड़े तथा उनके द्वारा नवीन थाना भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया गया।
*1995 में निर्मित पुराने भवन के स्थान पर तैयार हुआ नवीन थाना भवन* 
थाना सिटी कोतवाली का पुराना भवन वर्ष 1995 में निर्मित किया गया था। लगभग 31 वर्षों तक सेवाएं देने के पश्चात भवन की पुरानी संरचना एवं वर्तमान पुलिसिंग की बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नवीन थाना भवन का निर्माण कराया गया है। नवीन भवन का निर्माण छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के सहयोग से किया गया है।नवीन थाना भवन में आधुनिक पुलिसिंग की आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर कार्य वातावरण एवं आवश्यक सुविधाओं का समावेश किया गया है, जिससे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य करने में सुविधा मिलेगी तथा आम नागरिकों को भी बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
*उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी एवं आई जी श्री राम गोपाल गर्ग जी ने किया नवीन थाना भवन का वर्चुअल लोकार्पण*
लोकार्पण के दौरान माननीय उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी ने कहा कि नवीन थाना भवन एवं ई-मालखाना से पुलिस को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा तथा तकनीक आधारित व्यवस्था से पुलिसिंग में और अधिक सुविधा एवं पारदर्शिता आएगी।आईजी बिलासपुर श्री राम गोपाल गर्ग जी ने कहा कि आधुनिक अधोसंरचना एवं ई-मालखाना जैसी तकनीकी व्यवस्थाएं पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
*ई-मालखाना से जप्त माल के सुरक्षित एवं व्यवस्थित संधारण में मिलेगी सुविधा* 
थाना सिटी कोतवाली में ई-मालखाना की व्यवस्था को भी आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है। मालखाने में रखे प्रकरणों से संबंधित माल-मशरूका का कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से डिजिटलीकरण एवं रिकॉर्ड अपडेट किया गया है।पूर्व में पुराने प्रकरणों के माल-मशरूका को लंबे समय बाद तलाश करने में कठिनाई होती थी। इस समस्या को दूर करने के लिए मालखाने में रखे सामान को सुव्यवस्थित तरीके से क्रमबद्ध किया गया है तथा प्रत्येक माल की आवश्यक मार्किंग एवं पहचान सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही सॉफ्टवेयर में उसका रिकॉर्ड उपलब्ध रहने से आवश्यकता पड़ने पर संबंधित माल को आसानी से खोजा जा सकेगा।इस व्यवस्था से जप्त माल-मशरूका के सुरक्षित संधारण, त्वरित खोज, रिकॉर्ड के बेहतर प्रबंधन एवं पारदर्शिता में सुविधा प्राप्त होगी तथा विवेचना एवं न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान आवश्यकतानुसार माल उपलब्ध कराने में भी सहूलियत होगी।
*जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति* 
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं थाना सिटी कोतवाली का स्टाफ उपस्थित रहा।
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.