logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया अधिकारीयों की उपस्थिति की गई कार्रवाई कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के अभियान में तहसील खुजनेर के ग्राम कोड़िया जरगर में तहसीलदार खुजनेर के द्वारा राजस्व टीम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त किया गया। जिसमें राजस्व के 20 पटवारी, 10 चौकीदार, पुलिस टीम, 50 लोगों के दल द्वारा 22 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जिसका बाजार मूल्य अनुमानित लगभग 1.25 करोड़ रुपए थी। उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर ग्राम पंचायत को सामुदायिक भवन, पीएम श्री शासकीय विद्यालय भवन एवं अन्य शासकीय कार्यालय के निर्माण हेतु सौंपा गया।

17 hrs ago
user_Raja Yadav
Raja Yadav
पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago

शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया अधिकारीयों की उपस्थिति की गई कार्रवाई कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के अभियान में तहसील खुजनेर के ग्राम कोड़िया जरगर में तहसीलदार खुजनेर के द्वारा राजस्व टीम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त किया गया। जिसमें राजस्व के 20 पटवारी, 10 चौकीदार, पुलिस टीम, 50 लोगों के दल द्वारा 22 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जिसका बाजार मूल्य अनुमानित लगभग 1.25 करोड़ रुपए थी। उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर ग्राम पंचायत को सामुदायिक भवन, पीएम श्री शासकीय विद्यालय भवन एवं अन्य शासकीय कार्यालय के निर्माण हेतु सौंपा गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Jagdish nagar
    1
    Post by Jagdish nagar
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🔥🔥🔥भीषण आग का तांडव: तलेन में चरोई की आग ने मचाई तबाही, किसान की मोटरसाइकिल जलकर खाक🔥🔥 तलेन (राजगढ़): तलेन क्षेत्र में आज आग ने ऐसा विकराल रूप धारण किया कि देखते ही देखते कई किसानों की मेहनत और संपत्ति जलकर खाक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत किसी किसान द्वारा अपने खेत में 'चरोई' (फसल अवशेष) जलाने के दौरान हुई, लेकिन हवा की गति और सूखे की वजह से यह आग बेकाबू होकर आसपास के खेतों में फैल गई। 🔥🔥7 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन🔥🔥 आग इतनी भीषण थी कि सुबह 10 बजे से ही स्थानीय ग्रामीण और दमकल विभाग (फायरब्रिगेड) की टीमें आग बुझाने में जुट गई थीं। घंटों की मशक्कत और ग्रामीणों के भारी सहयोग के बाद शाम 5 बजे जाकर कहीं आग पर काबू पाया जा सका। भारी नुकसान: भूसे के ढेर और वाहन चपेट में इस अग्निकांड में सबसे ज्यादा नुकसान किसानों के पशु आहार (भूसे) को हुआ है। कई खेतों में रखे भूसे के ऊंचे ढेर पूरी तरह जल गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि खेत पर खड़ी एक किसान की मोटरसाइकिल भी इसकी चपेट में आ गई और पूरी तरह जलकर लोहा बन गई। 🙏🙏सावधानी की अपील🙏🙏 गर्मी के इस मौसम में खेतों में आग लगाना जोखिम भरा साबित हो रहा है। प्रशासन और जागरूक नागरिकों ने अपील की है कि किसान अपने खेतों में नरवाई या चरोई जलाते समय विशेष सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की अनहोनी से बचा जा सके और किसी दूसरे किसान को आर्थिक नुकसान न झेलना पड़े। रिपोर्ट: तलेन की हलचल तलेन की हल चल
    1
    🔥🔥🔥भीषण आग का तांडव: तलेन में चरोई की आग ने मचाई तबाही, किसान की मोटरसाइकिल जलकर खाक🔥🔥
तलेन (राजगढ़): तलेन क्षेत्र में आज आग ने ऐसा विकराल रूप धारण किया कि देखते ही देखते कई किसानों की मेहनत और संपत्ति जलकर खाक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत किसी किसान द्वारा अपने खेत में 'चरोई' (फसल अवशेष) जलाने के दौरान हुई, लेकिन हवा की गति और सूखे की वजह से यह आग बेकाबू होकर आसपास के खेतों में फैल गई।
🔥🔥7 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन🔥🔥
आग इतनी भीषण थी कि सुबह 10 बजे से ही स्थानीय ग्रामीण और दमकल विभाग (फायरब्रिगेड) की टीमें आग बुझाने में जुट गई थीं। घंटों की मशक्कत और ग्रामीणों के भारी सहयोग के बाद शाम 5 बजे जाकर कहीं आग पर काबू पाया जा सका।
भारी नुकसान: भूसे के ढेर और वाहन चपेट में
इस अग्निकांड में सबसे ज्यादा नुकसान किसानों के पशु आहार (भूसे) को हुआ है। कई खेतों में रखे भूसे के ऊंचे ढेर पूरी तरह जल गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि खेत पर खड़ी एक किसान की मोटरसाइकिल भी इसकी चपेट में आ गई और पूरी तरह जलकर लोहा बन गई।
🙏🙏सावधानी की अपील🙏🙏
गर्मी के इस मौसम में खेतों में आग लगाना जोखिम भरा साबित हो रहा है। प्रशासन और जागरूक नागरिकों ने अपील की है कि किसान अपने खेतों में नरवाई या चरोई जलाते समय विशेष सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की अनहोनी से बचा जा सके और किसी दूसरे किसान को आर्थिक नुकसान न झेलना पड़े।
रिपोर्ट: तलेन की हलचल
तलेन की हल चल
    user_Dharmendra Pushpad
    Dharmendra Pushpad
    Restaurant पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के अभियान में तहसील खुजनेर के ग्राम कोड़िया जरगर में तहसीलदार खुजनेर के द्वारा राजस्व टीम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त किया गया। जिसमें राजस्व के 20 पटवारी, 10 चौकीदार, पुलिस टीम, 50 लोगों के दल द्वारा 22 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जिसका बाजार मूल्य अनुमानित लगभग 1.25 करोड़ रुपए थी। उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर ग्राम पंचायत को सामुदायिक भवन, पीएम श्री शासकीय विद्यालय भवन एवं अन्य शासकीय कार्यालय के निर्माण हेतु सौंपा गया।
    1
    कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के अभियान में तहसील खुजनेर के ग्राम कोड़िया जरगर में तहसीलदार खुजनेर के द्वारा राजस्व टीम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त किया गया। जिसमें राजस्व के 20 पटवारी, 10 चौकीदार, पुलिस टीम, 50 लोगों के दल द्वारा 22 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जिसका बाजार मूल्य अनुमानित लगभग 1.25 करोड़ रुपए थी। 
उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर ग्राम पंचायत को सामुदायिक भवन, पीएम श्री शासकीय विद्यालय भवन एवं अन्य शासकीय कार्यालय के निर्माण हेतु सौंपा गया।
    user_Raja Yadav
    Raja Yadav
    पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ​पार्वती बांध नहर परियोजना में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही किसानों की उम्मीदें, ठेकेदार की मनमानी आई सामने ​कुदली | सरकार द्वारा किसानों के खेतों तक पानी पहुँचाने के लिए करोड़ों की लागत से 'पार्वती बांध नहर परियोजना' का कार्य किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर यह योजना भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। ताजा मामला कुदली गांव के पास का है, जहाँ पाइप लाइन बिछाने के कार्य में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ​7 फीट की जगह मात्र 3 फीट पर डाल दिए पाइप ​नियमों के अनुसार, नहर के पाइपों को जमीन से कम से कम 7 फीट की गहराई पर गाड़ा जाना अनिवार्य है, ताकि भविष्य में खेती के कार्यों या भारी वाहनों के दबाव से पाइप सुरक्षित रहें। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार अपनी लागत बचाने के चक्कर में मात्र 3 फीट की गहराई पर ही पाइप डाल रहा है। ​किसानों में भारी आक्रोश ​ग्रामीणों ने वीडियो साक्ष्य के साथ बताया कि ठेकेदार की इस लापरवाही से भविष्य में पाइप फटने का खतरा बना रहेगा, जिससे न केवल पानी की बर्बादी होगी बल्कि किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुँच सकता है। किसानों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद ठेकेदार अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहा है। ​"अगर 7 फीट की जगह 3 फीट पर पाइप डाले जाएंगे, तो ऊपर से ट्रैक्टर गुजरते ही पाइप टूट सकते हैं। यह सीधे तौर पर सरकारी बजट का दुरुपयोग और किसानों के साथ धोखा है।" — स्थानीय ग्रामीण ​ ​अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन इस "धमाकेदार" लापरवाही पर कोई ठोस कदम उठाता है या किसानों की समस्या फाइलों में ही दबी रह जाती है। ​
    1
    ​पार्वती बांध नहर परियोजना में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही किसानों की उम्मीदें, ठेकेदार की मनमानी आई सामने
​कुदली | सरकार द्वारा किसानों के खेतों तक पानी पहुँचाने के लिए करोड़ों की लागत से 'पार्वती बांध नहर परियोजना' का कार्य किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर यह योजना भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। ताजा मामला कुदली गांव के पास का है, जहाँ पाइप लाइन बिछाने के कार्य में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
​7 फीट की जगह मात्र 3 फीट पर डाल दिए पाइप
​नियमों के अनुसार, नहर के पाइपों को जमीन से कम से कम 7 फीट की गहराई पर गाड़ा जाना अनिवार्य है, ताकि भविष्य में खेती के कार्यों या भारी वाहनों के दबाव से पाइप सुरक्षित रहें। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार अपनी लागत बचाने के चक्कर में मात्र 3 फीट की गहराई पर ही पाइप डाल रहा है।
​किसानों में भारी आक्रोश
​ग्रामीणों ने वीडियो साक्ष्य के साथ बताया कि ठेकेदार की इस लापरवाही से भविष्य में पाइप फटने का खतरा बना रहेगा, जिससे न केवल पानी की बर्बादी होगी बल्कि किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुँच सकता है। किसानों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद ठेकेदार अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहा है।
​"अगर 7 फीट की जगह 3 फीट पर पाइप डाले जाएंगे, तो ऊपर से ट्रैक्टर गुजरते ही पाइप टूट सकते हैं। यह सीधे तौर पर सरकारी बजट का दुरुपयोग और किसानों के साथ धोखा है।" — स्थानीय ग्रामीण
​
​अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन इस "धमाकेदार" लापरवाही पर कोई ठोस कदम उठाता है या किसानों की समस्या फाइलों में ही दबी रह जाती है।
​
    user_Suresh nagar
    Suresh nagar
    Social worker नरसिंहगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर फूल माली समाज के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। खिलचीपुर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज शनिवार की सुबह 11:00 बजे से नवयुवक मंडल फुल माली समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में महात्मा ज्योतिबा फुले की 199 वि जयंती के उपलक्ष में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, इस रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में समाज एवं नगर के युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया, कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए, इस अवसर पर समिति के सदस्यों के द्वारा दोनों जनप्रतिनिधियों का स्वागत सम्मान भी किया गया।
    10
    महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर फूल माली समाज के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 
खिलचीपुर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज शनिवार की सुबह 11:00 बजे से नवयुवक मंडल फुल माली समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में महात्मा ज्योतिबा फुले की 199 वि जयंती के उपलक्ष में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, इस रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में समाज एवं  नगर के युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया, कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए, इस अवसर पर समिति के सदस्यों के द्वारा दोनों जनप्रतिनिधियों का स्वागत सम्मान भी किया गया।
    user_Rambabu Chouhan
    Rambabu Chouhan
    पत्रकार खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • शाजापुर (उज्जैन) | रखरखाव के तहत शेयर शाजापुर जिले के मक्सी क्षेत्र में शनिवार रात करीब 9 बजे एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को इंदौर रेफर कर दिया गया। दूसरे युवक का इलाज शाजापुर में ही चल रहा है।दोनों घायल युवक शाजापुर के निवासी हैं। वे शनिवार को मोबाइल खरीदने के लिए इंदौर गए थे और वापस लौट रहे थे। मक्सी के पास लौटते समय, सड़क के बीच बनी एक दरार में उनकी बाइक का पहिया फंस गया। इसके कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में बाइक चला रहे बलराम को सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। दूसरे युवक गणेश को अपेक्षाकृत कम चोटें आई हैं और उनका इलाज शाजापुर जिला अस्पताल में जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की
    1
    शाजापुर (उज्जैन) |
रखरखाव के तहत
शेयर
शाजापुर जिले के मक्सी क्षेत्र में शनिवार रात करीब 9 बजे एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को इंदौर रेफर कर दिया गया। दूसरे युवक का इलाज शाजापुर में ही चल रहा है।दोनों घायल युवक शाजापुर के निवासी हैं। वे शनिवार को मोबाइल खरीदने के लिए इंदौर गए थे और वापस लौट रहे थे।
मक्सी के पास लौटते समय, सड़क के बीच बनी एक दरार में उनकी बाइक का पहिया फंस गया। इसके कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे में बाइक चला रहे बलराम को सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। दूसरे युवक गणेश को अपेक्षाकृत कम चोटें आई हैं और उनका इलाज शाजापुर जिला अस्पताल में जारी है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • दतिया:दतिया के दंगल में विजेता घोषित करने पर विवाद रेफरी के फैसले से नाराज पहलवानों के समर्थकों में लात-घूंसे चले पुलिस ने संभाला मोर्चा दतिया में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा में शनिवार को आयोजित दंगल उस समय हंगामे में बदल गया। जब विजेता को लेकर पहलवान और मैच रेफरी के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और पहलवानों के समर्थकों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। जिससे मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुकाबला खत्म होने के बाद विजेता घोषित करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। रेफरी के फैसले से असंतुष्ट एक पक्ष ने आपत्ति जताई। जिस पर बहस बढ़ती गई और फिर मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में समर्थक भी इसमें कूद पड़े। जिससे दंगल का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी, लेकिन दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई, जिससे कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।
    1
    दतिया:दतिया के दंगल में विजेता घोषित करने पर विवाद रेफरी के फैसले से नाराज पहलवानों के समर्थकों में लात-घूंसे चले पुलिस ने संभाला मोर्चा
दतिया में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा में शनिवार को आयोजित दंगल उस समय हंगामे में बदल गया। जब विजेता को लेकर पहलवान और मैच रेफरी के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और पहलवानों के समर्थकों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। जिससे मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुकाबला खत्म होने के बाद विजेता घोषित करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। रेफरी के फैसले से असंतुष्ट एक पक्ष ने आपत्ति जताई। जिस पर बहस बढ़ती गई और फिर मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में समर्थक भी इसमें कूद पड़े। जिससे दंगल का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया।
थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी, लेकिन दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई, जिससे कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शाजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति से ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले रमेशचंद्र ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि पार्वती बैरागी, राजेन्द्र बैरागी, शरद बैरागी और संजना बैरागी द्वारा उन्हें लगातार ब्लैकमेल कर भारी रकम वसूली गई। फरियादी के अनुसार वर्ष 2023 में शिव मंदिर भरड़ में मुलाकात के बाद पार्वती बैरागी ने उनसे संपर्क किया और धीरे-धीरे बातचीत बढ़ाई। इसके बाद व्हाट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उसे रिकॉर्ड कर लिया गया। फरियादी का आरोप है कि उक्त वीडियो के आधार पर आरोपियों ने उन्हें बदनाम करने और बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। इसी डर के चलते उन्होंने पहले 5 हजार रुपए दिए, लेकिन बाद में आरोपियों द्वारा बार-बार रकम की मांग की जाती रही। फरियादी ने बताया कि अलग-अलग समय पर उनसे लाखों रुपए वसूले गए, जिसमें 5 लाख, 7 लाख सहित कई किस्तों में कुल करीब 33 लाख रुपए आरोपियों ने ले लिए। इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा बार-बार शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी करवाए गए, जिनकी जानकारी फरियादी को नहीं दी गई। शिकायत में यह भी बताया गया है कि आरोपी लगातार फोन कर और अधिक राशि की मांग कर रहे हैं तथा 12 अप्रैल 2026 तक 20 लाख रुपए देने का दबाव बना रहे हैं। पैसे नहीं देने पर जान से मारने और वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी जा रही है। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 308(6), 351(3) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    शाजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति से ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले  रमेशचंद्र ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि पार्वती बैरागी, राजेन्द्र बैरागी, शरद बैरागी और संजना बैरागी द्वारा उन्हें लगातार ब्लैकमेल कर भारी रकम वसूली गई। फरियादी के अनुसार वर्ष 2023 में शिव मंदिर भरड़ में मुलाकात के बाद पार्वती बैरागी ने उनसे संपर्क किया और धीरे-धीरे बातचीत बढ़ाई। इसके बाद व्हाट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उसे रिकॉर्ड कर लिया गया।
फरियादी का आरोप है कि उक्त वीडियो के आधार पर आरोपियों ने उन्हें बदनाम करने और बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। इसी डर के चलते उन्होंने पहले 5 हजार रुपए दिए, लेकिन बाद में आरोपियों द्वारा बार-बार रकम की मांग की जाती रही। फरियादी ने बताया कि अलग-अलग समय पर उनसे लाखों रुपए वसूले गए, जिसमें 5 लाख, 7 लाख सहित कई किस्तों में कुल करीब 33 लाख रुपए आरोपियों ने ले लिए।
इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा बार-बार शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी करवाए गए, जिनकी जानकारी फरियादी को नहीं दी गई। शिकायत में यह भी बताया गया है कि आरोपी लगातार फोन कर और अधिक राशि की मांग कर रहे हैं तथा 12 अप्रैल 2026 तक 20 लाख रुपए देने का दबाव बना रहे हैं। पैसे नहीं देने पर जान से मारने और वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी जा रही है।
कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने कहा कि  मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 308(6), 351(3) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.