जौनपुर में बड़ा हादसा टला! 35 बच्चों से भरी स्कूल बस नहर में घुसी, सभी सुरक्षित। जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सराय त्रिलोकी चौराहे के पास एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर नहर में जा घुसी। बताया जा रहा है कि बस में 30 से 35 बच्चे सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और स्कूल स्टाफ की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि किसी बच्चे के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, सेंट जेवियर स्कूल की एक बस पहले से खराब खड़ी थी। उसमें सवार बच्चों को घर पहुंचाने के लिए दूसरी बस भेजी गई थी। आरोप है कि इसी दौरान चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस पुलिया से टकराकर नहर में उतर गई। वहीं, घटना के दौरान एक शिक्षक का कथित बयान भी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। वायरल वीडियो में शिक्षक की टिप्पणी को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बताई जा रही है। हालांकि, वीडियो और बयान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, इस घटना ने स्कूल बसों की सुरक्षा और बच्चों की जिम्मेदारी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
जौनपुर में बड़ा हादसा टला! 35 बच्चों से भरी स्कूल बस नहर में घुसी, सभी सुरक्षित। जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सराय त्रिलोकी चौराहे के पास एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर नहर में जा घुसी। बताया जा रहा है कि बस में 30 से 35 बच्चे सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और स्कूल स्टाफ की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि किसी बच्चे के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, सेंट जेवियर स्कूल की एक बस पहले से खराब खड़ी थी। उसमें सवार बच्चों को घर पहुंचाने के लिए दूसरी बस भेजी गई थी। आरोप है कि इसी दौरान चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस पुलिया से टकराकर नहर में उतर गई। वहीं, घटना के दौरान एक शिक्षक का कथित बयान भी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। वायरल वीडियो में शिक्षक की टिप्पणी को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बताई जा रही है। हालांकि, वीडियो और बयान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, इस घटना ने स्कूल बसों की सुरक्षा और बच्चों की जिम्मेदारी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
- तहसील परिसर में बनी सड़क को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी, विरोध जताया बदलापुर (जौनपुर)। बदलापुर तहसील परिसर में बनाई गई सड़क को लेकर अधिवक्ताओं ने विरोध जताया है। सड़क निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। अधिवक्ताओं ने निर्माण कार्य पर सवाल उठाते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई। अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसील परिसर में सड़क निर्माण से संबंधित समस्याओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की। इस मामले को लेकर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस विरोध को लेकर क्या कदम उठाता है।1
- जौनपुर बक्शा सड़ेरी सिटकहवा पुष्पांजलि मां दुर्गा पूजा समिति में दूसरे दिन श्रद्धालुओं के भारी भीड़ जौनपुर बक्शा थाना क्षेत्र के सड़ेरी सिटकहवा में पुष्पांजली मां दुर्गा पूजा समिति पंडाल में शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी का दर्शन पूजन किया गया तृप्ति पूजा समिति शम्भूगंज के पंडाल में भक्तों ने माता रानी के दर्शन और आरती में शामिल हुए इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजा अर्चना की मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने और देवी को प्रिय भोग अर्पित करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, प्रिय भोग, मंत्र और पूजा के जरूरी नियम। शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। इस वर्ष 12 अक्टूबर, सोमवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। देवी का यह स्वरूप तप, त्याग, साधना और आत्मसंयम का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से भक्तों को धैर्य, मानसिक शांति और मुश्किल परिस्थितियों में डटे रहने की प्रेरणा मिलती है। आइए जानते हैं मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप, पूजा विधि, प्रिय फूल, भोग, मंत्र और शुभ रंग। मां ब्रह्मचारिणी देवी दुर्गा का दूसरा स्वरूप हैं। उनके एक हाथ में जपमाला और दूसरे हाथ में कमंडल सुशोभित रहता है। माता का यह रूप कठोर तपस्या, पवित्रता, ज्ञान और वैराग्य का संदेश देता है। ‘ब्रह्मचारिणी’ शब्द का संबंध ब्रह्म के मार्ग पर चलने और तप-साधना करने से माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी की आराधना से व्यक्ति को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, संयम बनाए रखने और कठिन समय में धैर्य से काम लेने की प्रेरणा मिलती है। पंडित राम सूरत तिवारी ने महारानी का भाग श्रृंगार कर आरती और पूजन किया दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी दर्शनार्थी बारी-बारी से माता रानी के दर्शन में पूजन करते दिखे। दूर दराज से आए भक्तों ने फल फूल और प्रसाद चढ़कर माता रानी का पूजन किया माता रानी की जयकारों से पूरा वातावरण भक्ति में हो गया।इस अवसर पर भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।4
- Dhara motor ke rewinding ki ja rahi hai aap log sochne ke liye humse Jude Dhara motor ki winding 1 horse power1
- *पट्टी क्षेत्र में 80 से अधिक स्थानों पर सजे दुर्गा पूजा पंडाल, गूंज रहे मां के जयकारे* *पट्टी नगर पंचायत के सभी वार्डों में सजे मां दुर्गा के पंडाल, दर्शन-पूजन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु* *बेलखरनाथ धाम समेत गांवों और बाजारों में नवरात्र की धूम, सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात* प्रतापगढ़। शारदीय नवरात्र के आगमन के साथ ही पट्टी तहसील क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा है। गांवों से लेकर बाजारों तक मां दुर्गा के जयकारे गूंज रहे हैं। जगह-जगह आकर्षक पूजा पंडाल सजाए गए हैं, जहां मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया जा रहा है। बाबा बेलखरनाथ धाम स्थित मां पार्वती मंदिर समेत क्षेत्र के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। पट्टी सर्किल क्षेत्र में 80 से अधिक स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। रविवार को नवरात्र के पहले दिन घरों और मंदिरों में कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की आराधना की गई। सोमवार को दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने मां को पुष्प, धूप-दीप और मिश्री का भोग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण आध्यात्मिक बना हुआ है। *गांवों से बाजारों तक सजे पूजा पंडाल* दिलीपपुर, दीवानगंज बाजार, रखहा, शीतलगंज, सोनाही, आसलपुर, करणपुर खूंझी, खूंझी कला, सराय गनई, पिपरी खालसा और मोलनापुर समेत विभिन्न गांवों और बाजारों में दुर्गा पूजा की तैयारियां की गई हैं। बाबा बेलखरनाथ धाम स्थित मां पार्वती मंदिर, महामाया धाम खूंझी कला और करणपुर खूंझी के काली मंदिर में भी श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिल रही है। पूजा समितियों की ओर से प्रतिदिन पूजन-अर्चन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विभिन्न पूजा आयोजनों में विनय पांडेय, अमित जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, विकास सिंह, सोनू साहू, सुधाकर सिंह, शिवशंकर जायसवाल, विनोद कुमार जायसवाल, लालता प्रसाद सोनी, आशीष गुप्ता, संतोष तिवारी, राजू मोदनवाल, सियाराम सोनी, संतोष कौशल, संतोष मिश्रा और संजय मिश्रा सहित स्थानीय श्रद्धालु सहयोग कर रहे हैं। पंडित श्याम शंकर दुबे समेत आचार्यों और पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं। *80 स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस मुस्तैद* नवरात्र और दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह ने बताया कि पट्टी सर्किल के पट्टी, कंधई, दिलीपपुर और आसपुर देवसरा थाना क्षेत्रों में लगभग 80 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सभी पूजा पंडालों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। नवरात्र के साथ ही पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में जुटे हैं और पूजा समितियां पर्व को श्रद्धा, उल्लास तथा आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने में लगी हैं।1
- *ब्राह्मण,क्षत्रिय, पासी समाज, को गाली देने का मामला पकड़ रहा है तूल*, *गाली देने वाले सपा नेता के खिलाफ पासी समाज हुआ एकत्र पासी समाज जिंदाबाद के लगाए नारे*, *ब्रेकिंग प्रतापगढ़*, *ब्राह्मण,क्षत्रिय, पासी समाज, को गाली देने का मामला पकड़ रहा है तूल*, *गाली देने वाले सपा नेता के खिलाफ पासी समाज हुआ एकत्र पासी समाज जिंदाबाद के लगाए नारे*, *नवाबगंज में सपा नेता दिलीप यादव उर्फ भोले पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा हुआ दर्ज*, *जातिसूचक गाली-गलौज का कथित ऑडियो वायरल*, *नवाबगंज थाना क्षेत्र में दलित ब्लॉक प्रमुख, ब्राह्मण और पासी समाज के खिलाफ कथित अभद्र एवं जातिसूचक भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा ऑडियो*, *वायरल होने के बाद पुलिस ने दिलीप यादव उर्फ भोले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया*, *वायरल ऑडियो को लेकर क्षेत्र में नाराजगी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग*, *पुलिस ने बीएनएस की धारा 352 और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में दर्ज किया मुकदमा*, *सीओ कुंडा करेंगे मामले की विवेचना*1
- बदलापुर चौराहे के पास महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर आभूषण चोरी करने का आरोप जौनपुर । बदलापुर चौराहे के पास एक महिला को कथित तौर पर नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता विमला देवी ने पुलिस से लिखित शिकायत कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने और चोरी गए सामान की बरामदगी कराने की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, शनिवार को वह बदलापुर चौराहे पहुंची थीं। वहां से अपने रिश्तेदार बाबूराम यादव के पास जाते समय शशिधर वाली गली के निकट एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर उन्हें कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। आरोप है कि इसके बाद वह उनकी नथनी, पायल और लॉकेट समेत तीन आभूषण लेकर फरार हो गया। पीड़िता का कहना है कि घटना के दौरान उन्हें समझ नहीं आया कि उनके साथ क्या हो रहा है। पीड़िता ने पुलिस से मामले को लेकर जांच कराने, आरोपित की पहचान कर कार्रवाई करने और चोरी हुए आभूषण वापस दिलाने की मांग की है। शनिवार की शाम लगभग 5:00 बजे थाना अध्यक्ष बदलापुर फूलचंद पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. #viralreelsシ #varalvideo #jaunpurnews #facebookreels #facebookviral #trinding1
- जौनपुर में बड़ा हादसा टला! 35 बच्चों से भरी स्कूल बस नहर में घुसी, सभी सुरक्षित। जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सराय त्रिलोकी चौराहे के पास एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर नहर में जा घुसी। बताया जा रहा है कि बस में 30 से 35 बच्चे सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और स्कूल स्टाफ की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि किसी बच्चे के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, सेंट जेवियर स्कूल की एक बस पहले से खराब खड़ी थी। उसमें सवार बच्चों को घर पहुंचाने के लिए दूसरी बस भेजी गई थी। आरोप है कि इसी दौरान चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस पुलिया से टकराकर नहर में उतर गई। वहीं, घटना के दौरान एक शिक्षक का कथित बयान भी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। वायरल वीडियो में शिक्षक की टिप्पणी को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बताई जा रही है। हालांकि, वीडियो और बयान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, इस घटना ने स्कूल बसों की सुरक्षा और बच्चों की जिम्मेदारी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- दुर्गा पूजा पंडाल में टेंट के पाइप में उतरा करंट, सात वर्षीय मासूम की मौत से गांव में मातम केराकत (जौनपुर)। केराकत कोतवाली क्षेत्र के खटहरा गांव में दुर्गा पूजा पंडाल के पास करंट की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पंडाल में लगाए गए टेंट के लोहे के पाइप में बिजली का करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में आने से मासूम की जान चली गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृत बालक की पहचान खटहरा गांव निवासी नीरज सरोज के सात वर्षीय बेटे रिव्यांश सरोज उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। वह मुर्तजाबाद-बगथरी स्थित माइक्रोटेक विद्यालय में एलकेजी का छात्र था। रिव्यांश अपनी दो वर्षीय बहन से बड़ा और परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी असामयिक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जाता है कि रिव्यांश के पिता नीरज सरोज महाराष्ट्र के मुंबई-नासिक क्षेत्र में एक डेयरी कंपनी में काम करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मासूम को खोने के गम में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में दुर्गा पूजा पंडाल लगाने की जिम्मेदारी गोलू टेंट हाउस को दी गई थी। पंडाल में टेंट का पाइप लगाते समय उसमें करंट उतरने की बात सामने आई है। इसी दौरान बालक के करंट की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। एक मासूम की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। धार्मिक आयोजनों में बिजली की सुरक्षित व्यवस्था, टेंट के लोहे के पाइपों की अर्थिंग और विद्युत तारों की उचित सुरक्षा बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।1