डुंगरपुर सदर थाना परिसर मे रक्षाबंधन पर बच्चो ने किया पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 डूंगरपुर सदर थाना परिसर में रक्षाबंधन पर बच्चों ने किया पौधारोपण ! डूंगरपुर के सदर थाना परिसर में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुरुकुल स्कूल के बच्चों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर डूंगरपुर के सदर थाना परिसर में अनूठी पहल देखने को मिली। गुरुकुल स्कूल के बच्चों ने थाना परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संदेश दिया। पौधारोपण के दौरान पुलिसकर्मियों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया। बच्चों ने पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। रक्षाबंधन के मौके पर बच्चों की इस पहल ने भाई-बहन के प्रेम के साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश दिया। रक्षाबंधन पर बच्चों की इस पहल ने पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
डुंगरपुर सदर थाना परिसर मे रक्षाबंधन पर बच्चो ने किया पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 डूंगरपुर सदर थाना परिसर में रक्षाबंधन पर बच्चों ने किया पौधारोपण ! डूंगरपुर के सदर थाना परिसर में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुरुकुल स्कूल के बच्चों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर डूंगरपुर के सदर थाना परिसर में अनूठी पहल देखने को मिली। गुरुकुल स्कूल के बच्चों ने थाना परिसर में
पौधारोपण किया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संदेश दिया। पौधारोपण के दौरान पुलिसकर्मियों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया। बच्चों ने पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। रक्षाबंधन के मौके पर बच्चों की इस पहल ने भाई-बहन के प्रेम के साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश दिया। रक्षाबंधन पर बच्चों की इस पहल ने पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
- डूंगरपुर जिले के करौली गांव में राखी से सजी दुकाने ग्राहकों ने जताई खुशी। डूंगरपुर जिले के करौली गांव में राखी से सजी दुकाने नई नई- वैरायटी की रखिए गाव मे मिलने से ग्राहकों ने जताई खुशी।3
- देवल गांव में सड़क हादसा, दो छात्राओं सहित चार गंभीर घायल डूंगरपुर। जिले के देवल गांव में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हुए सड़क हादसे में दो स्कूली छात्राओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गंभीर घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार देवल गांव निवासी साहिल पटेल और शेरा फला देवल निवासी शंकर फेरा बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान देवल गांव में उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे की चपेट में देवल रेंगा फला निवासी कक्षा 10वीं की छात्रा दीपिका कोटेड और देवल निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा शीतल भी आ गईं। हादसे में दोनों छात्राओं समेत बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने साहिल पटेल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर कर दिया। वहीं शंकर फेरा और दोनों छात्राओं का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने नगर पालिका सागवाड़ा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने नगर पालिका सागवाड़ा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण । डूंगरपुर, 26 अगस्त। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक आयोजन करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान तथा जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बुधवार को नगर पालिका सागवाड़ा क्षेत्र के क्रिटिकल मतदान केंद्रों तथा स्ट्रॉन्ग रूम, मतदान कक्ष एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक व्यवस्थाओं, क्रिटिकल मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था तथा स्ट्रॉन्ग रूम, मतदान कक्ष एवं मतगणना कक्ष में अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने क्रिटिकल मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा संबंधी आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली तथा शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। अधिकारियों ने मतदान एवं मतगणना से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, उपखण्ड अधिकारी सागवाड़ा सुबोध सिंह चारण, उप पुलिस अधीक्षक (डीवाईएसपी), सागवाड़ा, तहसीलदार, सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सागवाड़ा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। - --०००---1
- अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ रामसागडा पुलिस थाना द्वार की कार्रवाई। डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ रामसागड़ा पुलिस थाना द्वारा की कार्यवाही। श्री मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के निर्देशानुसार श्री खीवसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के निर्देशन में श्रीमान मदनलाल विश्नोई पुलिस उप अधीक्षक वृताधिकारी वृत सीमलवाडा के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थ परिवहन के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के तहत प्राप्त सूचना पर दिनेश पिता कमा वरहात निवासी नारेली फला वरहात द्वारा अपने खेत में बने घर के पासअवैध गांजे के पौधे लगा रखे थे उनका वजन लगभग 04.308 किलोग्राम था। उक्त गांजे को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इस सराहनीय कार्य में श्री कैलाश पंचारिया पु.नि . थानाधिकारी के नेतृत्व मे पुलिस थाना रामसाग़डा का योगदान रहा ।1
- पुलिस ने बांधी राखी, दिया सुरक्षा का वचन; बिना हेलमेट चालकों को भी रक्षा सूत्र बांधकर समझाया यातायात नियमों का महत्व सीमलवाड़ा(गुणवंत कलाल)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर डूंगरपुर पुलिस ने पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, अपनत्व और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने के लिए अनूठी पहल की। जिलेभर के पुलिस थानों, चौकियों और पुलिस कार्यालयों में रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन से संवाद कर रक्षासूत्र के माध्यम से सुरक्षा और जिम्मेदारी का संदेश दिया। जिला पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारियों एवं थानाधिकारियों के निर्देशन में आयोजित इस पहल को जनजागरूकता से जोड़ा गया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीट कांस्टेबलों ने अपने-अपने क्षेत्र में आमजन के बीच पहुंचकर रक्षाबंधन मनाया। पुलिसकर्मियों ने लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए पुलिस और जनता के बीच सहयोग एवं विश्वास की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया। बिना हेलमेट चालकों को राखी बांधकर दिया भावनात्मक संदेश रक्षाबंधन के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का अनूठा संदेश भी दिया। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को रोककर पुलिसकर्मियों ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। पुलिसकर्मियों ने समझाया कि सड़क पर सुरक्षित रहना केवल स्वयं की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि अपने परिवार और प्रियजनों के प्रति भी जिम्मेदारी है। महिला पुलिसकर्मियों ने भी बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों को राखी बांधकर हेलमेट पहनने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। राखी के माध्यम से वाहन चालकों को यह संदेश दिया गया कि ‘आप सुरक्षित रहेंगे तो आपका परिवार भी सुरक्षित रहेगा।’ चौरासी थाने में बालिकाओं ने पुलिस जवानों को बांधा रक्षा सूत्र चौरासी थाने में रक्षाबंधन का पर्व विशेष आत्मीयता के साथ मनाया गया। क्षेत्र की स्कूल की बालिकाएं थाने पहुंचीं और थानाधिकारी रतनलाल जटिया सहित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को रक्षा सूत्र बांधा। बालिकाओं ने पुलिसकर्मियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। पुलिसकर्मियों ने भी बालिकाओं की सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाया। इसी तरह धंबोला और कुआं थाना क्षेत्रों में भी स्कूल की बालिकाओं ने पुलिस जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं एवं आमजन से संवाद करते हुए सुरक्षा संबंधी जागरूकता का संदेश दिया। पुलिस-जन संवाद को मिली नई मजबूती डूंगरपुर पुलिस की इस पहल ने रक्षाबंधन को केवल भाई-बहन के प्रेम तक सीमित न रखते हुए सुरक्षा, जिम्मेदारी और जनसहभागिता से जोड़ दिया। पुलिसकर्मियों के आमजन के बीच पहुंचकर आत्मीयता से संवाद करने से पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास एवं अपनत्व की भावना को मजबूती मिली। पुलिस ने संदेश दिया कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा में आमजन के साथ खड़ी रहने वाली संस्था है। वहीं नागरिकों की भी कानून एवं यातायात नियमों का पालन करने में महत्वपूर्ण भूमिका है। रक्षाबंधन पर पुलिस की इस पहल का संदेश रहा कि राखी का धागा सिर्फ रिश्ता नहीं जोड़ता, बल्कि सुरक्षा और जिम्मेदारी का संकल्प भी दिलाता है। एक छोटी-सी राखी के माध्यम से लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने और अपने परिवार के लिए सुरक्षित घर लौटने का संदेश दिया गया।2
- दो बैलों की लड़ाई से महाराणा प्रताप सर्कल आसपुर की मुख्य सड़क पर यातायात कुछ समय के लिए थमा दुकानों के बहार मचीं अफरा तफरी दो बैलों की लड़ाई से घंटों थमा यातायात, दुकानों में मची अफरा-तफरी जिले के आसपास एक व्यस्त इलाके में दो बैलों की लड़ाई ने काफी देर तक यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। दोनों बैल सड़क पर एक-दूसरे से भिड़ते रहे, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लड़ते-लड़ते बैल दुकानों तक पहुंच गए और कई दुकानों के सामान को बिखेर दिया। कुछ दुकानों के काउंटर भी टूट गए। दुकानदारों ने किसी तरह अपनी जान-माल बचाई। काफी देर तक चले इस घटनाक्रम से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में लोगों ने मशक्कत कर दोनों बैलों को अलग किया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।1
- राजपुर घाटी क्रेशर प्लांट की जांच की मांग, सड़क निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर उठे सवाल राजपुर घाटी क्षेत्र में संचालित क्रेशर प्लांट एवं सड़क निर्माण कार्य को लेकर बीएपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। जिला सदस्य विपिन रोत, जेठौला मंडल अध्यक्ष भरत पगी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बरांडा, वीरेंद्र ननोमा, किशोर ननोमा सहित ग्रामीणों ने क्रेशर प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। विपिन रोत सहित ने बताया कि मौके पर सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही कपची व अन्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर संदेह सामने आया। निर्माण के दौरान रेती के स्थान पर धूल-मिट्टी जैसी बारीक सामग्री उड़ती दिखाई देने से आसपास के ग्रामीणों को धूल प्रदूषण की परेशानी भी हो रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं हुआ तो सड़क की मजबूती और टिकाऊपन प्रभावित हो सकता है। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से क्रेशर प्लांट के संचालन की अनुमति, पर्यावरणीय स्वीकृति, प्रदूषण नियंत्रण संबंधी प्रावधान, खनन एवं परिवहन दस्तावेजों तथा सड़क निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। साथ ही निर्माण सामग्री के नमूने लेकर अधिकृत प्रयोगशाला से जांच कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर क्रेशर प्लांट और सड़क निर्माण स्थल का निष्पक्ष निरीक्षण करे। जांच में यदि नियमों का उल्लंघन, घटिया निर्माण सामग्री अथवा पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि जनहित, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर है। विपिन रोत, जेठौला मंडल अध्यक्ष भरत पगी, प्रकाश बरांडा, वीरेंद्र ननोमा, किशोर ननोमा सहित ग्रामीणो ने प्रशासन से जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा अनियमितता पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है ।4
- आसपुर पुलिस ने बाइक सवार को रक्षासूत्र बांधते हुए किया नवाचार किया हेलमेट पहनने का दिया संदेश दुर्घटनाओं से बचें आसपुर पुलिस ने हेलमेट व सिट बैल्ट को लेकर रक्षासूत्र बांधकर दिया जागरूकता का संदेश। ज़िले में बढ़ती दुर्घटना को लेकर पुलिस का नवाचार डीएसपी प्रभुलाल कुमावत व सीआई शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार चालक को सिट बैल्ट व बाइक सवार को हेलमेट पहनने की नसीहत दी। महीला पुलिस ने रक्षासूत्र बांधकर बाइक सवार को हेलमेट पहनने का दिया संदेश। आसपुर पुलिस के द्वारा महाराणा प्रताप सर्कल पर बाइक पर सवार होकर जा रहे लोगों को महीला पुलिस कांस्टेबल ने रक्षाबंधन के त्योहार पर रक्षासूत्र बांधकर हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की नसीहत दी। डीएसपी प्रभुलाल कुमावत ने बताया कि ज़िले में बढ़ती दुर्घटना को लेकर लोगों को रक्षासूत्र बांधकर जागरूक किया जा रहा है युवाओं को जागरूक कर अपने रिश्तेदारों व अड़ोसी पड़ोसी को बाइक पर हेमलेट अवश्य पहने और यातायात नियमों की पालना करने का दिया संदेश बढ़ती दुर्घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों को अपनी सुरक्षा स्वयं को करने का दिया संदेश।1