logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायसेन के जामगढ़ की गुफा से जुड़ी एक रहस्यमयी मान्यता… क्या भगवान श्रीकृष्ण और जामवंत के बीच हुआ था 28 दिनों का युद्ध? 🕉️ स्यमंतक मणि, जामवंत और इस गुफा की कहानी आज भी जिज्ञासा जगाती है। क्या यह पौराणिक प्रसंग है या सदियों पुरानी लोकमान्यता? आप क्या मानते हैं, कमेंट में बताइए। 🙏 जय श्रीकृष्ण!

23 hrs ago
user_KHABAR WITH KK
KHABAR WITH KK
Local News Reporter सिलवानी, रायसेन, मध्य प्रदेश•
23 hrs ago

रायसेन के जामगढ़ की गुफा से जुड़ी एक रहस्यमयी मान्यता… क्या भगवान श्रीकृष्ण और जामवंत के बीच हुआ था 28 दिनों का युद्ध? 🕉️ स्यमंतक मणि, जामवंत और इस गुफा की कहानी आज भी जिज्ञासा जगाती है। क्या यह पौराणिक प्रसंग है या सदियों पुरानी लोकमान्यता? आप क्या मानते हैं, कमेंट में बताइए। 🙏 जय श्रीकृष्ण!

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 150 साल पुराने मंदिर का अजूबा,,, लेटकर देखें या हाथी पर बैठकर, सीधे दिखते हैं भगवान के चरण एंकर-नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में स्थित है 150 साल पुराना ऐतिहासिक ‘श्री गोपाल लाल जी मंदिर’। यह मंदिर सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग और वास्तुकला का ऐसा नायाब नमूना है जिसे देखकर हर कोई दंग रह जाता है। करोंदी के पालीवाल परिवार द्वारा निर्मित इस मंदिर में श्री राधा-कृष्ण की मनोहारी प्रतिमाएं खड्गासन मुद्रा में विराजित हैं। मान्यता है कि यहाँ स्थापित स्वरूप मथुरा के विग्रहों के समकक्ष माने जाते हैं। इस मंदिर का सबसे बड़ा चमत्कार इसका कोण है। गर्भगृह को इस तकनीकी सटीकता से बनाया गया है कि भक्त चाहे फर्श पर लेटकर दंडवत प्रणाम करे, मंदिर के सामने खड़ा हो, या फिर बाहर हाथी की पीठ पर सवार हो—हर स्थिति में भगवान के श्रीचरण सीधे और स्पष्ट नजर आते हैं। जन्माष्टमी के महापर्व पर इस अद्भुत मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा है। इस अलौकिक वास्तुकला और प्रभु के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त तेंदूखेड़ा पहुंच रहे हैं। डेढ़ सदी पहले बिना किसी आधुनिक तकनीक के तैयार किया गया यह मंदिर आस्था और भारतीय वास्तु विज्ञान के बेजोड़ तालमेल का जीवंत उदाहरण है।
    1
    150 साल पुराने मंदिर का अजूबा,,, लेटकर देखें या हाथी पर बैठकर, सीधे दिखते हैं भगवान के चरण

एंकर-नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में स्थित है 150 साल पुराना ऐतिहासिक ‘श्री गोपाल लाल जी मंदिर’। यह मंदिर सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग और वास्तुकला का ऐसा नायाब नमूना है जिसे देखकर हर कोई दंग रह जाता है।

करोंदी के पालीवाल परिवार द्वारा निर्मित इस मंदिर में श्री राधा-कृष्ण की मनोहारी प्रतिमाएं खड्गासन मुद्रा में विराजित हैं। मान्यता है कि यहाँ स्थापित स्वरूप मथुरा के विग्रहों के समकक्ष माने जाते हैं।

इस मंदिर का सबसे बड़ा चमत्कार इसका कोण है। गर्भगृह को इस तकनीकी सटीकता से बनाया गया है कि भक्त चाहे फर्श पर लेटकर दंडवत प्रणाम करे, मंदिर के सामने खड़ा हो, या फिर बाहर हाथी की पीठ पर सवार हो—हर स्थिति में भगवान के श्रीचरण सीधे और स्पष्ट नजर आते हैं।

जन्माष्टमी के महापर्व पर इस अद्भुत मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा है। इस अलौकिक वास्तुकला और प्रभु के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त तेंदूखेड़ा पहुंच रहे हैं।

डेढ़ सदी पहले बिना किसी आधुनिक तकनीक के तैयार किया गया यह मंदिर आस्था और भारतीय वास्तु विज्ञान के बेजोड़ तालमेल का जीवंत उदाहरण है।
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • https://youtu.be/QDRUUQC6gLo?si=jBj38GMhpUbOH6vn #Narsinghpur DFO कल्पना तिवारी ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी के खिलाफ SP से की शिकायत
    1
    https://youtu.be/QDRUUQC6gLo?si=jBj38GMhpUbOH6vn
#Narsinghpur DFO कल्पना तिवारी ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी के खिलाफ SP से की शिकायत
    user_पं. सतीश लबानिया
    पं. सतीश लबानिया
    गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *बरगी बांध के 21 में से 13 गेट खुले, नर्मदा किनारे अलर्ट* *जलाशय का जलस्तर 422.45 मीटर पर, नरसिंहपुर में तटीय इलाकों से दूर रहने की सलाह!* जबलपुर! नरसिंहपुर। 4 सितंबर 2026 बरगी बांध जलाशय में लगातार पानी की आवक को देखते हुए बांध के 21 गेटों में से 13 गेट खोल दिए गए हैं। वर्तमान में जलाशय का जलस्तर 422.45 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर है। जलाशय में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नर्मदा नदी के किनारे और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। जानकारी के अनुसार, बरगी जलाशय में वर्तमान में करीब 3990 क्यूमेक पानी की आवक हो रही है, जबकि 4012 क्यूमेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। जलाशय की डिजाइन लाइव स्टोरेज क्षमता 3180 एमसीएम के विरुद्ध वर्तमान लाइव स्टोरेज 3113 एमसीएम दर्ज किया गया है। जलाशय के कुल 21 गेटों में से 13 गेट औसतन 1.96 मीटर की ऊंचाई तक खुले हुए हैं। बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नर्मदा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए नरसिंहपुर जिले में भी सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन की ओर से नर्मदा नदी के तटीय एवं निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों से नदी के किनारे जाने से बचने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की गई है। लोगों को विशेष रूप से नदी के तटीय क्षेत्रों से दूर रहने और जलस्तर पर नजर बनाए रखने की सलाह दी
    1
    *बरगी बांध के 21 में से 13 गेट खुले, नर्मदा किनारे अलर्ट*
*जलाशय का जलस्तर 422.45 मीटर पर, नरसिंहपुर में तटीय इलाकों से दूर रहने की सलाह!*
जबलपुर! नरसिंहपुर। 4 सितंबर 2026 बरगी बांध जलाशय में लगातार पानी की आवक को देखते हुए बांध के 21 गेटों में से 13 गेट खोल दिए गए हैं। वर्तमान में जलाशय का जलस्तर 422.45 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर है। जलाशय में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नर्मदा नदी के किनारे और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
जानकारी के अनुसार, बरगी जलाशय में वर्तमान में करीब 3990 क्यूमेक पानी की आवक हो रही है, जबकि 4012 क्यूमेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। जलाशय की डिजाइन लाइव स्टोरेज क्षमता 3180 एमसीएम के विरुद्ध वर्तमान लाइव स्टोरेज 3113 एमसीएम दर्ज किया गया है।
जलाशय के कुल 21 गेटों में से 13 गेट औसतन 1.96 मीटर की ऊंचाई तक खुले हुए हैं। बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नर्मदा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए नरसिंहपुर जिले में भी सतर्कता बरती जा रही है।
प्रशासन की ओर से नर्मदा नदी के तटीय एवं निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों से नदी के किनारे जाने से बचने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की गई है। लोगों को विशेष रूप से नदी के तटीय क्षेत्रों से दूर रहने और जलस्तर पर नजर बनाए रखने की सलाह दी
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Available for Sale Locality : देवरी विधानसभा के गौरझामर के पास Area (dimensions) : 15 एकड़ जमीन रास्ते से लगी हुई स्टेट हाईवे से 50 मी दूर Property Type : Agricultural / Farm Land बहुत अच्छी जमीन पानी में कुआं एवं बोर दो कमरा तार फेंसिंग के साथ
    1
    Available for Sale
Locality : देवरी विधानसभा के गौरझामर के पास 
Area (dimensions) : 15 एकड़ जमीन रास्ते से लगी हुई स्टेट हाईवे से 50 मी दूर
Property Type : Agricultural / Farm Land
बहुत अच्छी जमीन पानी में कुआं एवं बोर दो कमरा तार फेंसिंग के साथ
    user_Lalit Chadar journalist
    Lalit Chadar journalist
    देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कोतवाली पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल दिनांक 04/09/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर आरोपी *राहुल वेदी पिता रतनसिंह वेदी, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम पठारी, थाना कोतवाली रायसेन* अपने घर पर मौजूद है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम ग्राम पठारी स्थित आरोपी के घर पहुँची, जहाँ आरोपी पुलिस को देखकर घर के पिछले हिस्से की ओर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर हमराह स्टाफ की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी राहुल वेदी के विरुद्ध जिला दण्डाधिकारी महोदय, रायसेन के आदेश क्रमांक/पृ./क्रं. 29/जिला बदर/2024, दिनांक 11/05/2026 के माध्यम से रायसेन जिले की सीमाओं से लगे जिला भोपाल, विदिशा, सागर, होशंगाबाद, सीहोर एवं नरसिंहपुर की राजस्व सीमाओं से 06 माह के लिए जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। इस प्रकार आरोपी द्वारा जिला दण्डाधिकारी महोदय, रायसेन के जिला बदर आदेश का उल्लंघन करना पाए जाने पर उसके विरुद्ध *धारा 223(बी) बीएनएस एवं धारा 14 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्रवाई में SDOP श्रीमती प्रतिभा शर्मा के उचित मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र गोयल, उनि. शैलेन्द्र दायमा, उनि. दीपक वर्मा, प्रआर. 219 सतेन्द्र लोधी, आर. 511 संदीप जैन, आर. 225 विशाल रघुवंशी, म.आर. 793 वर्षा एवं प्रआर. चालक गोविन्द बरडे की अहम भूमिका रही।
    2
    कोतवाली पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
दिनांक 04/09/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर आरोपी *राहुल वेदी पिता रतनसिंह वेदी, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम पठारी, थाना कोतवाली रायसेन* अपने घर पर मौजूद है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम ग्राम पठारी स्थित आरोपी के घर पहुँची, जहाँ आरोपी पुलिस को देखकर घर के पिछले हिस्से की ओर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर हमराह स्टाफ की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया।
आरोपी राहुल वेदी के विरुद्ध जिला दण्डाधिकारी महोदय, रायसेन के आदेश क्रमांक/पृ./क्रं. 29/जिला बदर/2024, दिनांक 11/05/2026 के माध्यम से रायसेन जिले की सीमाओं से लगे जिला भोपाल, विदिशा, सागर, होशंगाबाद, सीहोर एवं नरसिंहपुर की राजस्व सीमाओं से 06 माह के लिए जिला बदर की कार्रवाई की गई थी।
इस प्रकार आरोपी द्वारा जिला दण्डाधिकारी महोदय, रायसेन के जिला बदर आदेश का उल्लंघन करना पाए जाने पर उसके विरुद्ध *धारा 223(बी) बीएनएस एवं धारा 14 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्रवाई में SDOP श्रीमती प्रतिभा शर्मा के उचित मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र गोयल, उनि. शैलेन्द्र दायमा, उनि. दीपक वर्मा, प्रआर. 219 सतेन्द्र लोधी, आर. 511 संदीप जैन, आर. 225 विशाल रघुवंशी, म.आर. 793 वर्षा एवं प्रआर. चालक गोविन्द बरडे की अहम भूमिका रही।
    user_भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बेगमगंज में 25 फीट ऊंची मटकी फोड़कर श्री दुर्गा अखाड़ा फिर बना विजेता, जन्माष्टमी पर 1 हजार लीटर दही का वितरण बेगमगंज में 25 फीट ऊंची मटकी फोड़कर श्री दुर्गा अखाड़ा फिर बना विजेता, जन्माष्टमी पर 1 हजार लीटर दही का वितरण
    1
    बेगमगंज में 25 फीट ऊंची मटकी फोड़कर श्री दुर्गा अखाड़ा फिर बना विजेता, जन्माष्टमी पर 1 हजार लीटर दही का वितरण
बेगमगंज में 25 फीट ऊंची मटकी फोड़कर श्री दुर्गा अखाड़ा फिर बना विजेता, जन्माष्टमी पर 1 हजार लीटर दही का वितरण
    user_ABBTAK NEWS Dewangnj
    ABBTAK NEWS Dewangnj
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरगी बांध के कुल 13 गेट खुले मां नर्मदा का बढ़ रहा जलस्तर
    1
    बरगी बांध के कुल 13 गेट खुले मां नर्मदा का बढ़ रहा  जलस्तर
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *नरसिंहपुर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कलेक्टर-एसपी ने किया बाल गोपाल का पूजन और लिया राजयोग का अनुभव!* नरसिंहपुर। 4 सितंबर 2026 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गुरुवार शाम 7:30 बजे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ‘दिव्य संस्कार भवन’ नरसिंहपुर में भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों ने सहभागिता कर बाल गोपाल का पूजन किया और जन्माष्टमी की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा एवं डॉ. स्वाति मीणा ने सहभागिता की। संस्था की जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने विधि-विधान से श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चन कर बाल गोपाल को झूला झुलाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अतिथियों ने राजयोग ध्यान का अभ्यास भी किया। आध्यात्मिक अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि संस्था में आकर मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में मानसिक संतुलन एवं आत्मिक शांति के लिए राजयोग साधना अत्यंत उपयोगी है। अतिथियों ने संस्था द्वारा नैतिक मूल्यों के उत्थान, व्यसन मुक्ति तथा मानवीय गुणों के विकास के लिए किए जा रहे समाज सुधार कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं लीलाओं पर आधारित शानदार सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारी किरण दीदी ने अतिथियों को संस्था के आध्यात्मिक संग्रहालय में ले जाकर प्रेरणादायी प्रदर्शनी का अवलोकन कराया। प्रदर्शनी की अतिथियों ने सराहना की। इस अवसर पर अतिथियों ने समस्त जिलावासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन निष्काम कर्म, प्रेम, भाईचारे और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता की मंगलकामना की। कार्यक्रम में करेली सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी सरोज दीदी सहित ब्रह्माकुमारी किरण, अर्पिता, वर्षा, साधना, नेहा दीदी एवं अन्य बीके भाई-बहनें उपस्थित रहे।
    1
    *नरसिंहपुर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कलेक्टर-एसपी ने किया बाल गोपाल का पूजन और लिया राजयोग का अनुभव!*
नरसिंहपुर। 4 सितंबर 2026  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गुरुवार शाम 7:30 बजे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ‘दिव्य संस्कार भवन’ नरसिंहपुर में भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों ने सहभागिता कर बाल गोपाल का पूजन किया और जन्माष्टमी की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर  रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा एवं डॉ.  स्वाति मीणा ने सहभागिता की। संस्था की जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने विधि-विधान से श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चन कर बाल गोपाल को झूला झुलाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने राजयोग ध्यान का अभ्यास भी किया। आध्यात्मिक अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि संस्था में आकर मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में मानसिक संतुलन एवं आत्मिक शांति के लिए राजयोग साधना अत्यंत उपयोगी है।
अतिथियों ने संस्था द्वारा नैतिक मूल्यों के उत्थान, व्यसन मुक्ति तथा मानवीय गुणों के विकास के लिए किए जा रहे समाज सुधार कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं लीलाओं पर आधारित शानदार सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारी किरण दीदी ने अतिथियों को संस्था के आध्यात्मिक संग्रहालय में ले जाकर प्रेरणादायी प्रदर्शनी का अवलोकन कराया। प्रदर्शनी की अतिथियों ने सराहना की।
इस अवसर पर अतिथियों ने समस्त जिलावासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन निष्काम कर्म, प्रेम, भाईचारे और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता की मंगलकामना की।
कार्यक्रम में करेली सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी सरोज दीदी सहित ब्रह्माकुमारी किरण, अर्पिता, वर्षा, साधना, नेहा दीदी एवं अन्य बीके भाई-बहनें उपस्थित रहे।
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जिला बदर आरोपी घर पर मिला, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल जिला बदर आरोपी घर पर मिला, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
    1
    जिला बदर आरोपी घर पर मिला, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
जिला बदर आरोपी घर पर मिला, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
    user_ABBTAK NEWS Dewangnj
    ABBTAK NEWS Dewangnj
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.