Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mukesh kumarbjp
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मिर्ज़ापुर: गंगा का जलस्तर थमने से राहत, 12 गांव प्रभावित; प्रशासन ने बनाईं 37 बाढ़ राहत चौकियां।1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्री_कृष्ण_जन्माष्टमी_की_शुभकामनाएं #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन4
- मीरजापुर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत | 2 लाख केस खत्म होंगे | जिला जज ने दिखाई हरी झंडी मीरजापुर दीवानी न्यायालय परिसर से जिला जज अनुपम कुमार ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 12 सितंबर 2026 शनिवार को सुबह 10 बजे से मीरजापुर, चुनार, मड़िहान और सभी तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। पिछली बार 85116 केस निस्तारित हुए थे, इस बार 2 लाख केसों का लक्ष्य है। ई-चालान, चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना, बिजली, राजस्व और वैवाहिक मामलों का होगा समाधान। पूरी खबर देखिए अनुपम न्यूज़ पर।1
- 🍁 समस्त देशवासियों को कृष्णा जन्माष्टमी पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई 🍁 भगवान श्री कृष्ण देशवासियों को खुशहाली दे।,🍁जय श्री कृष्णा राधे राधे1
- Post by Mukesh kumarbjp1
- मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के महादेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भव्य तैयारी, पुजारी ने दी जानकारी मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के महादेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भव्य तैयारी, पुजारी ने दी जानकारी मिर्जापुर। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन परिसर के पास रेस्टोरेंट के बगल में स्थित प्रसिद्ध महादेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर के पुजारी महाराज जी ने बताया कि इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाएगा और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकियां सजाई जाएंगी। महाराज जी ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से इस मंदिर में पूजा-पाठ कर रहे हैं। पहले यह मंदिर रेलवे स्टेशन के पास ही दूसरी जगह पर था, बाद में इसे वर्तमान स्थान पर लाया गया। मंदिर निर्माण में उनका विशेष योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि तत्कालीन डीआरएम साहब देवेंद्र कुमार जी ने 50 हजार रुपये का सहयोग दिया था, साथ ही रेलवे स्टाफ और भक्तों के चंदे से मंदिर का निर्माण कराया गया। भक्तों का कहना है कि मंदिर निर्माण में पुजारी जी ने स्वयं मजदूरी तक की है, एक-एक पत्थर धोकर और उठाकर लाए हैं। जन्माष्टमी कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए पुजारी जी ने बताया - • मंदिर में सुबह 5 बजे और शाम 7 बजे नित्य आरती । • मंदिर को फूलों और विद्युत झालरों से सजाया जाएगा और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। • शाम 7 बजे आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा और रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जिसके बाद पुनः महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। • 4 तारीख को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए नगर मजिस्ट्रेट, जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित अधिकारियों को लिखित सूचना दे दी गई है और प्रशासन से अनुमति प्राप्त हो गई है। पुजारी जी ने कहा कि यह मंदिर सभी भक्तों के लिए है। रेलवे स्टेशन से जुड़े सभी कर्मचारी और आसपास के भक्तजन उनके लिए प्रिय हैं। यहां कोई भी भक्त आकर रुद्राभिषेक, पूजन, कीर्तन-भजन करा सकता है, इसके लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मंदिर परिसर में उनका संपर्क नंबर भी लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सब शंकर जी और माँ काली की कृपा से संभव हो पाया है। उन्होंने पहले सांसारिक कामकाज किया, लेकिन भगवान की प्रेरणा से सब कुछ छोड़कर अब केवल भगवान की सेवा में लगे हुए हैं।2
- *मीरजापुर। पूर्वांचल के प्रमुख और व्यस्ततम मार्गों में शामिल स्टेट हाईवे 5A-1 इन दिनों नारायणपुर क्षेत्र में बदहाल स्थिति में पहुंच गया है सड़क पर जगह-जगह करीब एक-एक फीट गहरे बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए मुसीबत और हादसे का खतरा बने हुए हैं बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी खतरनाक हो गई है इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों के साथ मालवाहक वाहन गुजरते हैं। बावजूद इसके सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थायी निर्माण या मरम्मत में समय लग सकता है, लेकिन फिलहाल गड्ढों में गिट्टी डालकर मार्ग को अस्थायी रूप से सुरक्षित बनाया जा सकता है स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है वहीं वाहन चालकों का कहना है कि जब सड़क की हालत इतनी खराब है तो टोल वसूली पर भी विचार होना चाहिए अन्नदाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह ने मांग की कि जब तक स्टेट हाईवे 5A-1 का निर्माण और समुचित मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक हाजीपुर और अहरौरा स्थित टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की वसूली बंद की जानी चाहिए।1
- मिर्ज़ापुर: एडीजी ज़ोन वाराणसी नवीन अरोड़ा पहुंचे मां विंध्यवासिनी धाम, सपरिवार किया हवन-पूजन।1