Shuru
Apke Nagar Ki App…
लहार भिंड रोड पर ररी के पास ट्रैक्टर ट्रॉली और चार पहिया वाहन के बीच भीषण सड़क हादसा,सुबह चार बजे की घटना.. #BhindNews #shorts #cmmadhyapradesh #BreakingNews #reelsvideo
Surya Dixit Journalist
लहार भिंड रोड पर ररी के पास ट्रैक्टर ट्रॉली और चार पहिया वाहन के बीच भीषण सड़क हादसा,सुबह चार बजे की घटना.. #BhindNews #shorts #cmmadhyapradesh #BreakingNews #reelsvideo
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Surya Dixit Journalist1
- भिंड में भीषण सड़क हादसा। ट्रैक्टर ट्राली और फोर व्हीलर में भिड़ंत। वाहनो के उड़े परखच्चे। ट्रैक्टर ट्राली में 15 से ज्यादा लोग थे सवाल। शादी समारोह में शामिल होकर वापस उमरी लौट रहे थे ट्रैक्टर ट्राली सवार। मौके पर मची चीख-पुकार। भिंड के मिहोना थाना अंतर्गत लहार-भिंड रोड पर ररी के पास अल सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली और चार पहिया वाहन के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 6 से ज्यादा लोग हुए घायल,जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मिहोना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ गंभीर घायलों को ग्वालियर किया गया रेफर। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है,लेकिन तेज रफ्तार और लापरवाही को मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मिहोना थाना क्षेत्र का मामला।1
- भिंड देहात थाने के पुलिस ने मादक पदार्थ के नेटवर्क को किया ध्वस्त हम आपको बता दें देहात थाने की पुलिस ने 138 किलो गांजा किया जप्त गांजा जिसकी कीमत 28 लाख रुपए के लगभग है साथ ही दो मादक पदार्थ बेचने वालों को देहात थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है एसडीओपी रविंद्र वास्कले ने दी जानकारी1
- अगली माह होने वाली जनगणना को लेकर क्या बोले अधिकारी किस तरीके से स्वयं करें अपनी जनगणना किस तरीके से दर्ज करें अपना रिकॉर्ड1
- संपूर्ण समाधान दिवस में 23 शिकायतें मिलीं: मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका जसवंतनगर तहसील सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। ग्राम अहिर टोला की संत प्रभा ने आरोप लगाया कि एक खातेदार ने उनकी भूमि पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने भूमि की पैमाइश कराकर न्याय दिलाने की मांग की। वहीं, ग्राम तुलसीनगर के रामजीलाल ने अपने निर्माणाधीन मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन को हटवाने की गुहार लगाई। ग्राम जल पोखरा के राहुल प्रताप सिंह ने शिकायत की कि चकरोड का सीमांकन होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्राम पीहरपुर के अखिलेश कुमार ने चकरोड पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। छिमारा रोड निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि उनके मकान की दीवार के सहारे गड्ढा खोदे जाने से खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्राम निलोई के रामजीलाल ने बताया कि वर्ष 2008 में विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद उन पर तीन लाख रुपये की आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी कर दी गई है। उन्होंने स्वयं को वृद्ध बताते हुए राहत की मांग की। पूर्व सभासद ऋषिकांत चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मार्ग पर विद्युत पोल लगाए जाने की आवश्यकता बताई। भतोरा के रविंद्र सिंह ने भी चकरोड को कब्जा मुक्त कराने की मांग रखी। इस दौरान उप जिलाधिकारी कुमार सत्यम, क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह, तहसीलदार नायब सचान सहित विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।1
- *Etawah vision UP* इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे के गुर्गे के द्वारा पत्रकार असित यादव को फर्जी तरीके से थाने में बुलवाकर बैठा लिया गया , तथा झूठा मुकदमा लिखवाया जा रहा है , जिसके विरोध में इटावा के सभी पत्रकार थाने के बाहर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं...!! क्या एक पत्रकार का निर्भीक होकर आवाज उठाना गलत है...??? क्या इटावा के माननीय जनप्रतिनिधि ऐसे ही पत्रकारों को झूठे मुकदमे में फसाते रहेंगे..???1
- Post by RK NEWS 24 MEDIA NETWORK 🛜1
- Post by Surya Dixit Journalist1