जौनपुर ब्रेकिंग लिफ्ट के बहाने लूट! जहरखुरानी गिरोह का खुलासा" जौनपुर ब्रेकिंग लिफ्ट के बहाने लूट! जहरखुरानी गिरोह का खुलासा" शाहगंज और खेतासराय थाना की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान चिरैया मोड़ बिलार मऊ रोड से जहरखुरानी करने वाले गिरोह के 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, ये शातिर अपराधी बस और ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठाते थे और खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर लूटपाट करते थे। बरामदगी: ▪️ 1 तमंचा (.315 बोर) व 1 जिंदा कारतूस ▪️ 198 ग्राम नशीला पाउडर व नशीली गोलियां ▪️ 2 चार पहिया वाहन (ऑल्टो व स्विफ्ट) एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कई जिलों में दर्ज हैं गंभीर आपराधिक मुकदमे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Post by Rahat time's1
- Post by Dharmendra Giri1
- सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पट्टी एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है। ताज़ा मामला डॉक्टर द्वारा मरीजों को बाहर की महंगी दवाएं लिखने से जुड़ा है, जिससे गरीब मरीजों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों और मरीजों के अनुसार, सरकारी अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के बावजूद डॉक्टर राकेश द्वारा लगातार बाहर की दवाएं लिखी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि एक रुपये का पर्चा कटवाने के बाद मरीजों को हजारों रुपये की दवा बाजार से खरीदनी पड़ रही है। इससे अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मरीजों का आरोप है कि जब अस्पताल में दवाएं उपलब्ध हैं, तो फिर उन्हें बाहर से दवा लेने के लिए क्यों मजबूर किया जा रहा है। कई मरीजों ने यह भी कहा कि इस मनमानी के कारण गरीब और असहाय लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि कुछ कर्मचारियों का वेतन समय से नहीं मिल रहा है। वहीं, एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर दावा किया कि बाहर की दवाओं पर 60% तक कमीशन मिलने की बात कही जा रही है, जिससे इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि मामला लगातार सामने आने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अब तक इस पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। यदि आरोप सही हैं, तो यह सीधे तौर पर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की साख पर सवाल है। *प्रशासन से मांग* स्थानीय लोगों और मरीजों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में मरीजों का शोषण रोका जा सके। *यह खबर मरीजों व सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है,* जिसकी स्वतंत्र पुष्टि की जानी बाकी है।) बाकी इस पर्ची की पुष्टि मेरे खबर के द्वारा नहीं की जाती मरीज के द्वारा बताई गई इस पर्ची को मैं शेयर किया हूं उनका कहना है कि डॉक्टर राकेश ने यह बाहर की दवा लिखी है।1
- नेपाल अब इस जवान आदमीके हाथ में1
- Post by B Republic News1
- Post by बलवान उपाध्याय1
- Post by The Live1
- Post by Dharmendra Giri1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1