logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार-जमुई जिले के बाद अब समस्तीपुर जिले में बीच सड़क पर हैवानियत का नंगा नाच देखने को मिला है। बिहार-जमुई जिले के बाद अब समस्तीपुर जिले में बीच सड़क पर हैवानियत का नंगा नाच देखने को मिला है। यहां भी कुछ हवसी एक लड़की पर टूट पड़े और उसके साथ जमकर बदसलूकी की है। पूरा मामला कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाईपास रोड की है जहाँ बेखौफ मनचलों ने जमुई जैसी घटना को अंजाम दिया। सड़क पर फोटो लेने के लिए रुकी लड़की को तीन युवकों ने घेरकर अभद्रता की। उसके साथ गाली-गलौज की। बीच सड़क पर खींचते हुए उसके साथ बैड टच किया। इस दौरान मनचलों के द्वारा उसका नाम-पता पूछते रहे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस के वरीय अधिकारियों के द्वारा त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया गया। आदेश मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

14 hrs ago
user_जिला प्रभारी हलचल इंडिया न्यूज
जिला प्रभारी हलचल इंडिया न्यूज
Local News Reporter Saharanpur, Uttar Pradesh•
14 hrs ago

बिहार-जमुई जिले के बाद अब समस्तीपुर जिले में बीच सड़क पर हैवानियत का नंगा नाच देखने को मिला है। बिहार-जमुई जिले के बाद अब समस्तीपुर जिले में बीच सड़क पर हैवानियत का नंगा नाच देखने को मिला है। यहां भी कुछ हवसी एक लड़की पर टूट पड़े और उसके साथ जमकर बदसलूकी की है। पूरा मामला कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाईपास रोड की है जहाँ बेखौफ मनचलों ने जमुई जैसी घटना को अंजाम दिया। सड़क पर फोटो लेने के लिए रुकी लड़की को तीन युवकों ने घेरकर अभद्रता की। उसके साथ गाली-गलौज की। बीच सड़क पर खींचते हुए उसके साथ बैड टच किया। इस दौरान मनचलों के द्वारा उसका नाम-पता पूछते रहे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस के वरीय अधिकारियों के द्वारा त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया गया। आदेश मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *गंगा-जमुनी-तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक "मेला गुघाल"का शुभारंभ* *मेले समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के उत्सव : जसवंत सैनी* *जनावेश न्यूज़* सहारनपुर(राकेश ठाकुर) । गंगा जमुना-तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक जाहरवीर गोगा जी चौहान की स्मृति में लगने वाले ऐतिहासिक "मेला गुघाल" का पूजा अर्चना और मंत्रौच्चारण के बीच विधिवत शुभारंभ हो गया। सहारनपुर में सिद्ध भैरव मंदिर क्षेत्र में बने "मेला गुघाल द्वार" पर उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सैनी, भाजपा के निवर्तमान प्रदेश मंत्री एवं संभल प्रभारी चंद्रमोहन तथा महापौर डॉ अजय कुमार ने संयुक्त रूप से देर शाम रिबन काट कर "मेला गुघाल" का मंत्रौच्चारण के बीच विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान जसवंत सैनी ने कहा कि मेला गुघाल केवल मनोरंजन का आयोजन नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का उत्सव है। मेले हमारी उस सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखते हैं, जिसमें पीढ़ियाँ एक-दूसरे से जुड़ती है। मेला गुघाल सहारनपुर की पहचान और सांस्कृतिक स्मृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज इसका शुभारंभ करते हुए मुझे प्रसन्नता है कि हम अपनी परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का काम कर रहे हैं। भाजपा के निवर्तमान प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि मेले संस्कृति और समाज के बीच सेतु का काम करते हैं। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि मेला गुघाल हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। मेले को भव्य बनाने के लिए हमने जहां अनेक कदम उठाए हैं वहीं सुरक्षा के लिए भी बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरों सहित काफी इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा , विधायक देवेंद्र निम, विधायक मुकेश चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, जिला अध्यक्ष अजीत राणा, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, एस सी एस टी आयोग के सदस्य महीपाल बाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, पूर्व विधायक जगपाल सिंह और मेला चेयरमैन संजय सैनी ने भी संबोधित किया। पार्षद एवं सह-संयोजक ज्योति अग्रवाल ने मेले का इतिहास बताया। जबकि उपसभापति मयंक गर्ग , मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय चौहान,दल नेता राजेंद्र कोहली पूर्व उपसभापति मुकेश गक्खड़ , मेला संयोजक संजय सैनी, सह संयोजक सीमा कात्यायनी, रेणु शर्मा व अल्पना तथा पार्षद दीपक रहेजा, के.के बत्रा, राजकुमार शर्मा, इसम सिंह, चौधरी वीरसैन सिद्धू, नीरज शर्मा, सोपिन पाल, चेयरमैन प्रतिनिधि राजकुमार त्यागी सहित अनेक पार्षदों ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर, सुरेंद्र कपिल व रविन्द्र मोल्हू, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सुरेंद्र शर्मा , पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, अमित गगनेजा, अभय राणा, साहब सिंह पुण्डीर, पूनम यादव व दिनेश सेठी के अलावा अपर नगरायुक्त सूरज कुमार यादव व मृत्युंजय, मेलाधिकारी व सहायक नगरायुक्त जे पी यादव व बिकास धर दुबे सहित सभी निगम अधिकारी और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन ज्योति अग्रवाल ने किया सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट
    4
    *गंगा-जमुनी-तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक "मेला गुघाल"का शुभारंभ*
*मेले समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के उत्सव : जसवंत सैनी* 
*जनावेश न्यूज़* 
सहारनपुर(राकेश ठाकुर) । गंगा जमुना-तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक जाहरवीर गोगा जी चौहान की स्मृति में लगने वाले ऐतिहासिक "मेला गुघाल" का पूजा अर्चना और मंत्रौच्चारण के बीच विधिवत शुभारंभ हो गया। 
सहारनपुर में सिद्ध भैरव मंदिर क्षेत्र में बने "मेला गुघाल द्वार" पर उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सैनी, भाजपा के निवर्तमान प्रदेश मंत्री एवं संभल प्रभारी चंद्रमोहन तथा महापौर डॉ अजय कुमार ने  संयुक्त रूप से देर शाम  रिबन काट कर "मेला गुघाल" का मंत्रौच्चारण के बीच विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान जसवंत सैनी ने कहा कि मेला गुघाल केवल मनोरंजन का आयोजन नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का उत्सव है। मेले हमारी उस सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखते हैं, जिसमें पीढ़ियाँ एक-दूसरे से जुड़ती है। मेला गुघाल सहारनपुर की पहचान और सांस्कृतिक स्मृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज इसका शुभारंभ करते हुए मुझे प्रसन्नता है कि हम अपनी परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का काम कर रहे हैं। 
भाजपा के निवर्तमान प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि मेले  संस्कृति और समाज के बीच सेतु का काम करते हैं। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि मेला गुघाल हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। मेले को भव्य बनाने के लिए हमने जहां अनेक कदम उठाए हैं वहीं सुरक्षा के लिए भी बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरों सहित काफी इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा , विधायक देवेंद्र निम, विधायक मुकेश चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, जिला अध्यक्ष अजीत राणा, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, एस सी एस टी आयोग के सदस्य महीपाल बाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, पूर्व विधायक जगपाल सिंह और मेला चेयरमैन संजय सैनी  ने भी संबोधित किया। 
पार्षद एवं सह-संयोजक ज्योति अग्रवाल ने मेले का इतिहास बताया। जबकि उपसभापति मयंक गर्ग ,  मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय चौहान,दल नेता राजेंद्र कोहली पूर्व उपसभापति मुकेश गक्खड़ , मेला संयोजक संजय सैनी, सह संयोजक सीमा कात्यायनी, रेणु शर्मा व अल्पना तथा पार्षद दीपक रहेजा, के.के बत्रा, राजकुमार शर्मा, इसम सिंह, चौधरी वीरसैन सिद्धू, नीरज शर्मा, सोपिन पाल, चेयरमैन प्रतिनिधि राजकुमार त्यागी सहित अनेक पार्षदों ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया। 
समारोह में पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर, सुरेंद्र कपिल व रविन्द्र मोल्हू, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सुरेंद्र शर्मा , पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, अमित गगनेजा, अभय राणा, साहब सिंह पुण्डीर, पूनम यादव व दिनेश सेठी के अलावा अपर नगरायुक्त सूरज कुमार यादव व मृत्युंजय, मेलाधिकारी व सहायक नगरायुक्त जे पी यादव व बिकास धर दुबे सहित सभी निगम अधिकारी और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन ज्योति अग्रवाल ने किया  सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट
    user_Rakesh Thakur
    Rakesh Thakur
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सहारनपुर: महिला ने देवर और ननद पर लगाया मकान पर कब्जे का प्रयास और धमकी देने का आरोप, SSP से न्याय की गुहार अजीम अख्तर (दैनिक मानव जगत) सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र के बुंदू चौक निवासी एक महिला ने अपने देवर और ननद पर मकान हड़पने की नीयत से गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, बुंदू चौक निवासी नरगिस का आरोप है कि उसका देवर वासिम और ननद रेशमा उसके रिहायशी मकान पर अवैध रूप से कब्जा करना चाहते हैं। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी लगातार उसे फोन पर गालियां दे रहे हैं और मकान खाली न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि हाल ही में उसकी ननद अपने पति व कुछ अन्य लोगों के साथ उसके घर पहुंची और हंगामा किया। इसके अलावा, देवर के कुछ साथी भी आए दिन घर के बाहर आकर असामाजिक गतिविधियां करते हैं, जिससे उसका पूरा परिवार और चार मासूम बच्चे दहशत के माहौल में हैं। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, उसने 23 सितंबर को थाना जनकपुरी और 24 सितंबर को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से आरोपों की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की अपील की है।
    3
    सहारनपुर: महिला ने देवर और ननद पर लगाया मकान पर कब्जे का प्रयास और धमकी देने का आरोप, SSP से न्याय की गुहार
अजीम अख्तर (दैनिक मानव जगत) 
सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र के बुंदू चौक निवासी एक महिला ने अपने देवर और ननद पर मकान हड़पने की नीयत से गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, बुंदू चौक निवासी नरगिस का आरोप है कि उसका देवर वासिम और ननद रेशमा उसके रिहायशी मकान पर अवैध रूप से कब्जा करना चाहते हैं। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी लगातार उसे फोन पर गालियां दे रहे हैं और मकान खाली न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि हाल ही में उसकी ननद अपने पति व कुछ अन्य लोगों के साथ उसके घर पहुंची और हंगामा किया। इसके अलावा, देवर के कुछ साथी भी आए दिन घर के बाहर आकर असामाजिक गतिविधियां करते हैं, जिससे उसका पूरा परिवार और चार मासूम बच्चे दहशत के माहौल में हैं।
शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, उसने 23 सितंबर को थाना जनकपुरी और 24 सितंबर को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से आरोपों की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की अपील की है।
    user_Qazi Azeem Akhtar
    Qazi Azeem Akhtar
    Local News Reporter सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 13 महीने की करेंसी जांच में बड़ा खुलासा: एक्सिस बैंक के चेस्ट में मिले ₹4.63 लाख के नकली नोट, मचा हड़कंप 13 महीने की करेंसी जांच में बड़ा खुलासा: एक्सिस बैंक के चेस्ट में मिले ₹4.63 लाख के नकली नोट, मचा हड़कंप मेरठ। सहारनपुर के बाद अब मेरठ से नकली करेंसी मिलने का बड़ा मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में करीब 4.63 लाख रुपये के नकली नोट मिलने से हड़कंप मच गया। करीब 13 महीनों की करेंसी की जांच के दौरान नकली नोट सामने आने के बाद बैंक प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक के करेंसी चेस्ट में नकली नोट पहुंचने के स्रोत और इसके पीछे किसी गिरोह की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान बैंक में जमा हुई करेंसी, नोटों के रिकॉर्ड और संबंधित लेनदेन को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नकली करेंसी मिलने के प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक नगर, मेरठ ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि नकली नोटों के स्रोत और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है। करीब 13 महीने की करेंसी की जांच में इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। अब पुलिस की जांच इस बात पर केंद्रित है कि ये नोट बैंक के करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे और इन्हें प्रचलन में लाने के पीछे कौन लोग शामिल हैं।
    1
    13 महीने की करेंसी जांच में बड़ा खुलासा: एक्सिस बैंक के चेस्ट में मिले ₹4.63 लाख के नकली नोट, मचा हड़कंप
13 महीने की करेंसी जांच में बड़ा खुलासा: एक्सिस बैंक के चेस्ट में मिले ₹4.63 लाख के नकली नोट, मचा हड़कंप
मेरठ। सहारनपुर के बाद अब मेरठ से नकली करेंसी मिलने का बड़ा मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में करीब 4.63 लाख रुपये के नकली नोट मिलने से हड़कंप मच गया। करीब 13 महीनों की करेंसी की जांच के दौरान नकली नोट सामने आने के बाद बैंक प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।
मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक के करेंसी चेस्ट में नकली नोट पहुंचने के स्रोत और इसके पीछे किसी गिरोह की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान बैंक में जमा हुई करेंसी, नोटों के रिकॉर्ड और संबंधित लेनदेन को खंगाला जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नकली करेंसी मिलने के प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक नगर, मेरठ ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि नकली नोटों के स्रोत और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
करीब 13 महीने की करेंसी की जांच में इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। अब पुलिस की जांच इस बात पर केंद्रित है कि ये नोट बैंक के करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे और इन्हें प्रचलन में लाने के पीछे कौन लोग शामिल हैं।
    user_जिला प्रभारी हलचल इंडिया न्यूज
    जिला प्रभारी हलचल इंडिया न्यूज
    Local News Reporter Saharanpur, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दरोगा का हंगामा: बेटी से मारपीट की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज, आधे घंटे तक चला ड्रामा सहारनपुर बेटी के साथ मारपीट और अभद्रता के आरोपों में कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को रिटायर्ड दरोगा ने एसएसपी ऑफिस में हंगामा कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बुजुर्ग पूर्व दरोगा को अपने पास बुलाकर उनकी बात सुनी।मामला नकुड़ क्षेत्र के नल्हेड़ा गांव का है। यहां की जीएनएम छात्रा प्रीति ने एसएसपी को दिए प्रार्थना-पत्र में गांव के अमित कुमार और मनोज कुमार समेत कई लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, तमंचे दिखाकर जान से मारने की धमकी और अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं।प्रीति के मुताबिक, घटना के समय वह अपनी बहन उपासना के साथ कमरे में पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि दोनों युवक देशी कट्टे लेकर कमरे में घुसे और दोनों बहनों के साथ मारपीट की। शोर सुनकर परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।प्रीति ने आरोप लगाया कि अंबेहटा पीर चौकी और नकुड़ थाने में शिकायत के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। अस्पताल में भी मेडिकल नहीं कराने का आरोप लगाया है। उसने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और मेडिकल कराने की मांग की है।
    1
    सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दरोगा का हंगामा: बेटी से मारपीट की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज, आधे घंटे तक चला ड्रामा
सहारनपुर बेटी के साथ मारपीट और अभद्रता के आरोपों में कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को रिटायर्ड दरोगा ने एसएसपी ऑफिस में हंगामा कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बुजुर्ग पूर्व दरोगा को अपने पास बुलाकर उनकी बात सुनी।मामला नकुड़ क्षेत्र के नल्हेड़ा गांव का है। यहां की जीएनएम छात्रा प्रीति ने एसएसपी को दिए प्रार्थना-पत्र में गांव के अमित कुमार और मनोज कुमार समेत कई लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, तमंचे दिखाकर जान से मारने की धमकी और अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं।प्रीति के मुताबिक, घटना के समय वह अपनी बहन उपासना के साथ कमरे में पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि दोनों युवक देशी कट्टे लेकर कमरे में घुसे और दोनों बहनों के साथ मारपीट की। शोर सुनकर परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।प्रीति ने आरोप लगाया कि अंबेहटा पीर चौकी और नकुड़ थाने में शिकायत के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। अस्पताल में भी मेडिकल नहीं कराने का आरोप लगाया है। उसने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और मेडिकल कराने की मांग की है।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रास्ते में गिरा चीनी का कट्टा, दुकानदार ने लोगों से मांगी मदद सहारनपुर। परचून की दुकान का सामान लेकर सहारनपुर से अपने गांव लौट रहे दुकानदार का चीनी का एक कट्टा रास्ते में कहीं गिर गया। काफी तलाश के बावजूद कट्टे का पता नहीं चल सका। गांव जगेता नजीब निवासी इलियास ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को रास्ते में उनका चीनी का कट्टा मिला हो तो कृपया उन्हें इसकी सूचना देकर कट्टा वापस करने में सहयोग करें। इलियास ने अपना पता गांव जगेता नजीब, थाना सरसावा, तहसील नकुड़, जिला सहारनपुर बताया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भाई को उनका चीनी का कट्टा मिला हो तो कृपया मोबाइल नंबर 9675463632 पर सूचना दें, आपकी बड़ी मेहरबानी होगी।
    1
    रास्ते में गिरा चीनी का कट्टा, दुकानदार ने लोगों से मांगी मदद
सहारनपुर। परचून की दुकान का सामान लेकर सहारनपुर से अपने गांव लौट रहे दुकानदार का चीनी का एक कट्टा रास्ते में कहीं गिर गया। काफी तलाश के बावजूद कट्टे का पता नहीं चल सका।
गांव जगेता नजीब निवासी इलियास ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को रास्ते में उनका चीनी का कट्टा मिला हो तो कृपया उन्हें इसकी सूचना देकर कट्टा वापस करने में सहयोग करें।
इलियास ने अपना पता गांव जगेता नजीब, थाना सरसावा, तहसील नकुड़, जिला सहारनपुर बताया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भाई को उनका चीनी का कट्टा मिला हो तो कृपया मोबाइल नंबर 9675463632 पर सूचना दें, आपकी बड़ी मेहरबानी होगी।
    user_कलीम अहमद इंडिया 7 टीवी न्यूज़
    कलीम अहमद इंडिया 7 टीवी न्यूज़
    नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कैंसर से बचाव में वैक्सीनेशन की भूमिका पर डॉ. कुलजिंदर सिंह सोढ़ी ने दी जानकारी जगाधरी। कैपिटल सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, जगाधरी में कैंसर से बचाव और वैक्सीनेशन की भूमिका को लेकर डॉ. कुलजिंदर सिंह सोढ़ी से विशेष बातचीत की गई। उन्होंने कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता, समय पर चिकित्सकीय सलाह और उपलब्ध वैक्सीनेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डॉ. सोढ़ी ने बताया कि कुछ प्रकार के कैंसर से बचाव में वैक्सीनेशन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने लोगों से कैंसर की रोकथाम के लिए जागरूक रहने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह लेने की अपील की। 🎥 कैंसर वैक्सीनेशन से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए देखें विशेष बातचीत।
    1
    कैंसर से बचाव में वैक्सीनेशन की भूमिका पर डॉ. कुलजिंदर सिंह सोढ़ी ने दी जानकारी

जगाधरी। कैपिटल सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, जगाधरी में कैंसर से बचाव और वैक्सीनेशन की भूमिका को लेकर डॉ. कुलजिंदर सिंह सोढ़ी से विशेष बातचीत की गई। उन्होंने कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता, समय पर चिकित्सकीय सलाह और उपलब्ध वैक्सीनेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

डॉ. सोढ़ी ने बताया कि कुछ प्रकार के कैंसर से बचाव में वैक्सीनेशन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने लोगों से कैंसर की रोकथाम के लिए जागरूक रहने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह लेने की अपील की।

🎥 कैंसर वैक्सीनेशन से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए देखें विशेष बातचीत।
    user_Jagadhri Breaking News
    Jagadhri Breaking News
    Local News Reporter जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • त्यौहारों को लेकर सहारनपुर पुलिस अलर्ट, थाना मंडी प्रभारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च; सघन चेकिंग अभियान जारी अजीम अख्तर (दैनिक मानव जगत) सहारनपुर: आगामी त्यौहारों को देखते हुए जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहारनपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। आमजन में सुरक्षा का अहसास कराने और अराजक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग और पैदल गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मंडी प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों, प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहनता से तलाशी ली गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों से सीधा संवाद स्थापित किया। थाना मंडी प्रभारी ने लोगों से अपील की कि त्यौहारों के दौरान शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। थाना मंडी पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावी बनाए रखना और हर नागरिक को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    1
    त्यौहारों को लेकर सहारनपुर पुलिस अलर्ट, थाना मंडी प्रभारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च; सघन चेकिंग अभियान जारी
अजीम अख्तर (दैनिक मानव जगत) 
सहारनपुर: आगामी त्यौहारों को देखते हुए जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहारनपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। आमजन में सुरक्षा का अहसास कराने और अराजक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग और पैदल गश्त अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना मंडी प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों, प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहनता से तलाशी ली गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों से सीधा संवाद स्थापित किया। थाना मंडी प्रभारी ने लोगों से अपील की कि त्यौहारों के दौरान शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
थाना मंडी पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावी बनाए रखना और हर नागरिक को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_Qazi Azeem Akhtar
    Qazi Azeem Akhtar
    Local News Reporter सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बिहार में जंगल राज ? बिहार से एक और वीडियो वायरल है मधेपुरा में उदाकिशुनगंज के अपग्रेड हाई स्कूल के बाहर परीक्षा देकर निकली छात्रा के संग मौजूद युवक को अराजक तत्वों ने घेरा, बाइक की चाबी निकाली, दुर्व्यवहार किया
    1
    बिहार में जंगल राज ?
बिहार से एक और वीडियो वायरल है
मधेपुरा में उदाकिशुनगंज के अपग्रेड हाई स्कूल के बाहर परीक्षा देकर निकली छात्रा के संग मौजूद युवक को अराजक तत्वों ने घेरा, बाइक की चाबी निकाली, दुर्व्यवहार किया
    user_Jurnalist zahid
    Jurnalist zahid
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.