Shuru
Apke Nagar Ki App…
कैंसर से बचाव में वैक्सीनेशन की भूमिका पर डॉ. कुलजिंदर सिंह सोढ़ी ने दी जानकारी जगाधरी। कैपिटल सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, जगाधरी में कैंसर से बचाव और वैक्सीनेशन की भूमिका को लेकर डॉ. कुलजिंदर सिंह सोढ़ी से विशेष बातचीत की गई। उन्होंने कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता, समय पर चिकित्सकीय सलाह और उपलब्ध वैक्सीनेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डॉ. सोढ़ी ने बताया कि कुछ प्रकार के कैंसर से बचाव में वैक्सीनेशन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने लोगों से कैंसर की रोकथाम के लिए जागरूक रहने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह लेने की अपील की। 🎥 कैंसर वैक्सीनेशन से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए देखें विशेष बातचीत।
Jagadhri Breaking News
कैंसर से बचाव में वैक्सीनेशन की भूमिका पर डॉ. कुलजिंदर सिंह सोढ़ी ने दी जानकारी जगाधरी। कैपिटल सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, जगाधरी में कैंसर से बचाव और वैक्सीनेशन की भूमिका को लेकर डॉ. कुलजिंदर सिंह सोढ़ी से विशेष बातचीत की गई। उन्होंने कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता, समय पर चिकित्सकीय सलाह और उपलब्ध वैक्सीनेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डॉ. सोढ़ी ने बताया कि कुछ प्रकार के कैंसर से बचाव में वैक्सीनेशन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने लोगों से कैंसर की रोकथाम के लिए जागरूक रहने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह लेने की अपील की। 🎥 कैंसर वैक्सीनेशन से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए देखें विशेष बातचीत।
More news from हरियाणा and nearby areas
- कैंसर से बचाव में वैक्सीनेशन की भूमिका पर डॉ. कुलजिंदर सिंह सोढ़ी ने दी जानकारी जगाधरी। कैपिटल सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, जगाधरी में कैंसर से बचाव और वैक्सीनेशन की भूमिका को लेकर डॉ. कुलजिंदर सिंह सोढ़ी से विशेष बातचीत की गई। उन्होंने कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता, समय पर चिकित्सकीय सलाह और उपलब्ध वैक्सीनेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डॉ. सोढ़ी ने बताया कि कुछ प्रकार के कैंसर से बचाव में वैक्सीनेशन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने लोगों से कैंसर की रोकथाम के लिए जागरूक रहने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह लेने की अपील की। 🎥 कैंसर वैक्सीनेशन से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए देखें विशेष बातचीत।1
- मशहूर गायक लवली मान ने गाया गणपति महोत्सव में सुंदर भजन ! मशहूर गायक लवली मान ने गाया गणपति महोत्सव में सुंदर भजन !1
- कुरुक्षेत्र सहारनपुर मार्ग का नवीनीकरण का कार्य शुरू दिसंबर 2027 तक निर्माण होगा पूरा कुरुक्षेत्र सहारनपुर मार्ग का नवीनीकरण का कार्य शुरू दिसंबर 2027 तक निर्माण होगा पूरा एंकर कुरुक्षेत्र यमुनानगर सहारनपुर मार्ग की खस्ता हालत को लेकर लोग लंबे समय से परेशान थे, अब इस मार्ग के सुधारीकरण एवं नवीनीकरण का कार्य शुरू हुआ है जो दिसंबर 2027 तक पूरा होगा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ग्रामीणों को इसके लिए आश्वासन दिया था। जिस पर अब काम शुरू हो चुका है। वैसे तो निर्माण कार्य 2027 के दिसंबर में पूरा होना है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि वह संबंधित निर्माण कंपनी को जून 2027 तक मानसून से पहले सड़क नवीनीकरण का कार्य पूरा करने के लिए कह रहे हैं। रादौर के विधायक व कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का कहना है कि गृुहला चीका से यमुनानगर फोर लाइन का कार्य अभी होने में समय लग रहा है, इसलिए इस सड़क के नवीनीकरण के कार्य को शुरू किया गया है ताकि लोगों की दिक्कत कम हो सके। बाइट कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी बाइट श्याम सिंह राणा कृषि मंत्र3
- रास्ते में गिरा चीनी का कट्टा, दुकानदार ने लोगों से मांगी मदद सहारनपुर। परचून की दुकान का सामान लेकर सहारनपुर से अपने गांव लौट रहे दुकानदार का चीनी का एक कट्टा रास्ते में कहीं गिर गया। काफी तलाश के बावजूद कट्टे का पता नहीं चल सका। गांव जगेता नजीब निवासी इलियास ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को रास्ते में उनका चीनी का कट्टा मिला हो तो कृपया उन्हें इसकी सूचना देकर कट्टा वापस करने में सहयोग करें। इलियास ने अपना पता गांव जगेता नजीब, थाना सरसावा, तहसील नकुड़, जिला सहारनपुर बताया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भाई को उनका चीनी का कट्टा मिला हो तो कृपया मोबाइल नंबर 9675463632 पर सूचना दें, आपकी बड़ी मेहरबानी होगी।1
- *गंगा-जमुनी-तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक "मेला गुघाल"का शुभारंभ* *मेले समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के उत्सव : जसवंत सैनी* *जनावेश न्यूज़* सहारनपुर(राकेश ठाकुर) । गंगा जमुना-तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक जाहरवीर गोगा जी चौहान की स्मृति में लगने वाले ऐतिहासिक "मेला गुघाल" का पूजा अर्चना और मंत्रौच्चारण के बीच विधिवत शुभारंभ हो गया। सहारनपुर में सिद्ध भैरव मंदिर क्षेत्र में बने "मेला गुघाल द्वार" पर उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सैनी, भाजपा के निवर्तमान प्रदेश मंत्री एवं संभल प्रभारी चंद्रमोहन तथा महापौर डॉ अजय कुमार ने संयुक्त रूप से देर शाम रिबन काट कर "मेला गुघाल" का मंत्रौच्चारण के बीच विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान जसवंत सैनी ने कहा कि मेला गुघाल केवल मनोरंजन का आयोजन नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का उत्सव है। मेले हमारी उस सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखते हैं, जिसमें पीढ़ियाँ एक-दूसरे से जुड़ती है। मेला गुघाल सहारनपुर की पहचान और सांस्कृतिक स्मृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज इसका शुभारंभ करते हुए मुझे प्रसन्नता है कि हम अपनी परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का काम कर रहे हैं। भाजपा के निवर्तमान प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि मेले संस्कृति और समाज के बीच सेतु का काम करते हैं। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि मेला गुघाल हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। मेले को भव्य बनाने के लिए हमने जहां अनेक कदम उठाए हैं वहीं सुरक्षा के लिए भी बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरों सहित काफी इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा , विधायक देवेंद्र निम, विधायक मुकेश चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, जिला अध्यक्ष अजीत राणा, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, एस सी एस टी आयोग के सदस्य महीपाल बाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, पूर्व विधायक जगपाल सिंह और मेला चेयरमैन संजय सैनी ने भी संबोधित किया। पार्षद एवं सह-संयोजक ज्योति अग्रवाल ने मेले का इतिहास बताया। जबकि उपसभापति मयंक गर्ग , मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय चौहान,दल नेता राजेंद्र कोहली पूर्व उपसभापति मुकेश गक्खड़ , मेला संयोजक संजय सैनी, सह संयोजक सीमा कात्यायनी, रेणु शर्मा व अल्पना तथा पार्षद दीपक रहेजा, के.के बत्रा, राजकुमार शर्मा, इसम सिंह, चौधरी वीरसैन सिद्धू, नीरज शर्मा, सोपिन पाल, चेयरमैन प्रतिनिधि राजकुमार त्यागी सहित अनेक पार्षदों ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर, सुरेंद्र कपिल व रविन्द्र मोल्हू, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सुरेंद्र शर्मा , पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, अमित गगनेजा, अभय राणा, साहब सिंह पुण्डीर, पूनम यादव व दिनेश सेठी के अलावा अपर नगरायुक्त सूरज कुमार यादव व मृत्युंजय, मेलाधिकारी व सहायक नगरायुक्त जे पी यादव व बिकास धर दुबे सहित सभी निगम अधिकारी और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन ज्योति अग्रवाल ने किया सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट4
- सहारनपुर: महिला ने देवर और ननद पर लगाया मकान पर कब्जे का प्रयास और धमकी देने का आरोप, SSP से न्याय की गुहार अजीम अख्तर (दैनिक मानव जगत) सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र के बुंदू चौक निवासी एक महिला ने अपने देवर और ननद पर मकान हड़पने की नीयत से गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, बुंदू चौक निवासी नरगिस का आरोप है कि उसका देवर वासिम और ननद रेशमा उसके रिहायशी मकान पर अवैध रूप से कब्जा करना चाहते हैं। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी लगातार उसे फोन पर गालियां दे रहे हैं और मकान खाली न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि हाल ही में उसकी ननद अपने पति व कुछ अन्य लोगों के साथ उसके घर पहुंची और हंगामा किया। इसके अलावा, देवर के कुछ साथी भी आए दिन घर के बाहर आकर असामाजिक गतिविधियां करते हैं, जिससे उसका पूरा परिवार और चार मासूम बच्चे दहशत के माहौल में हैं। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, उसने 23 सितंबर को थाना जनकपुरी और 24 सितंबर को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से आरोपों की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की अपील की है।3
- दो दिवसीय वामन द्वादशी मेला संपन्न हजारों श्रद्धालु हुए शामिल दो दिवसीय वामन द्वादशी मेला संपन्न हजारों श्रद्धालु हुए शामिल 119 वर्ष से मनाया जा रहा है भगवान वामन का जन्मोत्सव एंकर हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी में दो दिवसीय वामन द्वादशी मेला संपन्न हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस मेले में गौरीकुंड में भगवान वामन का नौका विहार आकर्षण का केंद्र बना रहा ।जब गौरी शंकर मंदिर के प्रांगण में स्थित गौरीकुंड में भगवान को नौका विहार करवाया गया। कार्यक्रम के आयोजकों सनातन धर्म सभा के पदाधिकारीयो का कहना है कि पिछले 119 वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है, जिसमें भगवान वामन की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है।जगाधरी के सभी मंदिरों को सजाया जाता है, वहां से झांकियां निकाल कर गौरीशंकर मंदिर आती हैं। और यहां मेले का आयोजन होता है। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। बाइट एसके गर्ग प्रिंसिपल एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाइट मनोज गुप्ता महासचिव सनातन धर्म सभा बाइट अभिषेक मित्तल महासचिव सनातन धर्म मंदिर Vo इस अवसर पर मंदिर के पुजारी ने बताया कि भगवान वामन ने राजा बलि का अहंकार समाप्त करने के लिए तीन गज भूमि मांगी थी। जिसे भगवान वामन ने दो पग में पृथ्वी और ब्रह्मांड को नाप लिया और तीसरे पग से राजा के सिर पर अपना पांव रखा। उसी के बाद राजा बली को पाताल का राजा बनाया गया । बाइट मंदिर पुजारी4
- बिहार में जंगल राज ? बिहार से एक और वीडियो वायरल है मधेपुरा में उदाकिशुनगंज के अपग्रेड हाई स्कूल के बाहर परीक्षा देकर निकली छात्रा के संग मौजूद युवक को अराजक तत्वों ने घेरा, बाइक की चाबी निकाली, दुर्व्यवहार किया1