सहारनपुर: महिला ने देवर और ननद पर लगाया मकान पर कब्जे का प्रयास और धमकी देने का आरोप, SSP से न्याय की गुहार अजीम अख्तर (दैनिक मानव जगत) सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र के बुंदू चौक निवासी एक महिला ने अपने देवर और ननद पर मकान हड़पने की नीयत से गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, बुंदू चौक निवासी नरगिस का आरोप है कि उसका देवर वासिम और ननद रेशमा उसके रिहायशी मकान पर अवैध रूप से कब्जा करना चाहते हैं। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी लगातार उसे फोन पर गालियां दे रहे हैं और मकान खाली न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि हाल ही में उसकी ननद अपने पति व कुछ अन्य लोगों के साथ उसके घर पहुंची और हंगामा किया। इसके अलावा, देवर के कुछ साथी भी आए दिन घर के बाहर आकर असामाजिक गतिविधियां करते हैं, जिससे उसका पूरा परिवार और चार मासूम बच्चे दहशत के माहौल में हैं। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, उसने 23 सितंबर को थाना जनकपुरी और 24 सितंबर को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से आरोपों की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की अपील की है।
सहारनपुर: महिला ने देवर और ननद पर लगाया मकान पर कब्जे का प्रयास और धमकी देने का आरोप, SSP से न्याय की गुहार अजीम अख्तर (दैनिक मानव जगत) सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र के बुंदू चौक निवासी एक महिला ने अपने देवर और ननद पर मकान हड़पने की नीयत से गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की
मांग की है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, बुंदू चौक निवासी नरगिस का आरोप है कि उसका देवर वासिम और ननद रेशमा उसके रिहायशी मकान पर अवैध रूप से कब्जा करना चाहते हैं। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी लगातार उसे फोन पर गालियां दे रहे हैं और मकान खाली न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि हाल ही में उसकी ननद अपने पति व कुछ अन्य लोगों के साथ उसके
घर पहुंची और हंगामा किया। इसके अलावा, देवर के कुछ साथी भी आए दिन घर के बाहर आकर असामाजिक गतिविधियां करते हैं, जिससे उसका पूरा परिवार और चार मासूम बच्चे दहशत के माहौल में हैं। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, उसने 23 सितंबर को थाना जनकपुरी और 24 सितंबर को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से आरोपों की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की अपील की है।
- मेरठ: एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में 4.63 लाख रुपये के नकली नोट मिले मेरठ: एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में 4.63 लाख रुपये के नकली नोट मिले मेरठ में एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में 4.63 लाख रुपये के नकली नोट मिलने का मामला सामने आया है, करीब 13 महीनों के नोटों की जांच के दौरान इसका खुलासा हुआ, इस करेंसी चेस्ट से एक्सिस बैंक की 186 शाखाएं जुड़ी हुई हैं, शाखा प्रबंधक सरताज सिंह ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, मामले में आगे की कार्रवाई सहारनपुर नकली नोटकांड की तरह एनआईए को भेजे जाने की संभावना है1
- * *सहकारी गन्ना समिति की वार्षिक बैठक में 6 चीनी मिलों के क्षेत्र सुरक्षण पर गहन चर्चा* * *किसानों ने दिए सैकड़ो प्रस्ताव सभी प्रस्ताव गन्ना आयुक्त को भेज की जाएगी मजबूत पैरवी : मनोज पुंडीर* *जनावेश न्यूज़* सहारनपुर (राकेश ठाकुर)।सहकारी गन्ना विकास समिति अध्यक्ष चौधरी मनोज पुंडीर की अध्यक्षता में आयोजित वार्षिक सामान्य निकाय बैठक में बिडवी, शेरमऊ, गांगनौली, देवबंद, गागलहेड़ी और सरसावा चीनी मिलों के गन्ना क्षेत्र सुरक्षण संबंधी किसानों के सभी प्रस्तावों पर गहन चिंतन करते हुए समस्त प्रस्ताव उत्तर प्रदेश की गन्ना एवं चीनी आयुक्त महोदया को भेज कर लखनऊ तक प्रभावी पैरवी का निर्णय लिया गया। सहारनपुर के समिति सभागार में आयोजित सामान्य निकाय बैठक का शुभारंभ सचिव अजीत कुमार सिंह व मुख्य लिपिक अवनीश कुमार द्वारा अध्यक्ष चौ. मनोज पुंडीर व सभी निदेशक मंडल का गुलदस्ते हुए फूल मालाओं से अभिनंदन करने के साथ हुआ। किसानों ने बजाज हिन्दुस्थान लि.गांगनौली पर बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और अपना गन्ना देवबंद व बिडवी मिलों को देने की मांग की। गागलहेड़ी का प्रतिनिधि न आने पर किसानों ने मिल संचालन पर संशय जताते हुए मिल चलवाने की मांग की। त्रिवेणी चीनी मिल देवबंद के गन्ना महाप्रबंधक विपिन त्यागी ने सभी किसानों को शीघ्र भुगतान और दी जाने वाली सभी सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए अपना गन्ना मिल को देने के लिए आमंत्रित किया। अध्यक्ष मनोज पुंडीर ने सभी प्रस्तावों को गंभीरता से लेकर गन्ना आयुक्त, उ.प्र. को भेजने और लखनऊ स्तर पर मजबूत पैरवी का आश्वासन सभी किसानों को दिया। इस दौरान मुख्य रूप से अध्यक्ष मनोज पुण्डीर, उपाध्यक्ष स्वराज सिंह, संचालक सदस्य नवाब सिंह, श्याम सिंह, राजेन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, सुभाष चौधरी,विनोद कुमार, संचालक सदस्य श्रीमती सुषमा देवी पत्नी चौ० विनय कुमार, श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी विरवेन्द्र सिंह, नामित संचालक उदय सिंह सहित बिडवी के संतोष कुमार सिंह, शेरमऊ के प्रवेंद्र राठी, देवबंद के विपिन त्यागी और गांगनौली के ओमवीर सिंह मौजूद रहे, जबकि गागलहेड़ी व सरसावा का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा।संचालन सचिव अजीत कुमार सिंह ने किया, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट4
- 13 महीने की करेंसी जांच में बड़ा खुलासा: एक्सिस बैंक के चेस्ट में मिले ₹4.63 लाख के नकली नोट, मचा हड़कंप मेरठ। सहारनपुर के बाद अब मेरठ से नकली करेंसी मिलने का बड़ा मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में करीब 4.63 लाख रुपये के नकली नोट मिलने से हड़कंप मच गया। करीब 13 महीनों की करेंसी की जांच के दौरान नकली नोट सामने आने के बाद बैंक प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक के करेंसी चेस्ट में नकली नोट पहुंचने के स्रोत और इसके पीछे किसी गिरोह की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान बैंक में जमा हुई करेंसी, नोटों के रिकॉर्ड और संबंधित लेनदेन को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नकली करेंसी मिलने के प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक नगर, मेरठ ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि नकली नोटों के स्रोत और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है। करीब 13 महीने की करेंसी की जांच में इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। अब पुलिस की जांच इस बात पर केंद्रित है कि ये नोट बैंक के करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे और इन्हें प्रचलन में लाने के पीछे कौन लोग शामिल हैं।1
- मशहूर गायक लवली मान ने गाया गणपति महोत्सव में सुंदर भजन ! मशहूर गायक लवली मान ने गाया गणपति महोत्सव में सुंदर भजन !1
- 🔥 बड़ी खबर: BJP का बड़ा दावा — EC में मतभेद का कोई सबूत नहीं, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना! 🔥 बड़ी खबर: BJP का बड़ा दावा — EC में मतभेद का कोई सबूत नहीं, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना!1
- अमरोहा प्रकरण पर सियासत गरम, पूर्व विधायक चैंपियन ने लगाए गंभीर आरोप, The Aman Times | रुड़की अमरोहा प्रकरण पर सियासत गरम, पूर्व विधायक चैंपियन ने लगाए गंभीर आरोप अमरोहा गेस्ट हाउस प्रकरण को लेकर खानपुर की सियासत गरमा गई है। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने विधायक उमेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं विधायक उमेश कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका इस प्रकरण से कोई लेना-देना नहीं है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व विधायक ने फार्म हाउस की सीडीआर और वहां आने-जाने वालों की जांच की मांग की है। मामले में पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।2
- शाकंभरी देवी झंडा मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब: पुलिस ने संभाली यातायात की कमान, श्रद्धालुओं को बांटा पानी व कोल्ड ड्रिंक अजीम अख्तर सहारनपुर: सिद्धपीठ माता शाकंभरी देवी के झंडा मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और डीजे वाहनों के आगमन से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल के साथ यातायात का दबाव बढ़ गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहूलियत को देखते हुए सहारनपुर पुलिस और यातायात पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और मार्ग पर सुचारू आवागमन बहाल कराया। तत्परता से सुचारू कराया गया यातायात मेले के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं और वाहनों के कारण कुछ समय के लिए सड़कों पर यातायात का भारी दबाव बन गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और यातायात पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। पुलिस की मुस्तैदी से कुछ ही समय में व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर नजर मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल द्वारा पूरे मेला परिसर और प्रमुख मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में माता शाकंभरी देवी के दर्शन कर सकें। गर्मी में श्रद्धालुओं के लिए पानी व कोल्ड ड्रिंक का वितरण मेले में आए श्रद्धालुओं को गर्मी और थकान से राहत दिलाने के लिए पुलिस व प्रशासन के सहयोग से सेवा कार्य भी चलाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को पीने का पानी और कोल्ड ड्रिंक वितरित कर राहत पहुंचाई, जिसकी श्रद्धालुओं ने सराहना की। पुलिस प्रशासन की अपील सहारनपुर पुलिस ने मेले में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धैर्य और अनुशासन बनाए रखें। यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें और अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। पुलिस ने नागरिकों से प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है।3
- गुघाल मेले में झूलों की कमाई पर उठे सवाल, एक दिन में 7.22 लाख के हिसाब ने मचाई हलचल सहारनपुर। नगर निगम द्वारा आयोजित गुघाल मेले में माड़ी के स्वच्छ कुंड से सटे निजी स्थल पर SDM सदर की अनुमति से लगाए गए झूलों और जलपरी शो को लेकर राजस्व व सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। आरोप है कि चार झूलों से प्रतिदिन करीब 7.22 लाख रुपये की आय संभव है, जिससे GST और मनोरंजन शुल्क को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जलपरी शो की टिकट बिक्री पर भी राजस्व नियमों के अनुपालन पर सवाल उठाए गए हैं। झूलों की सुरक्षा जांच, फायर व विद्युत एनओसी तथा स्थल की अनुमति को लेकर भी संबंधित विभागों से जवाब मांगा गया है। प्रशासन और नगर निगम का पक्ष आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।1
- बिहार-जमुई जिले के बाद अब समस्तीपुर जिले में बीच सड़क पर हैवानियत का नंगा नाच देखने को मिला है। बिहार-जमुई जिले के बाद अब समस्तीपुर जिले में बीच सड़क पर हैवानियत का नंगा नाच देखने को मिला है। यहां भी कुछ हवसी एक लड़की पर टूट पड़े और उसके साथ जमकर बदसलूकी की है। पूरा मामला कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाईपास रोड की है जहाँ बेखौफ मनचलों ने जमुई जैसी घटना को अंजाम दिया। सड़क पर फोटो लेने के लिए रुकी लड़की को तीन युवकों ने घेरकर अभद्रता की। उसके साथ गाली-गलौज की। बीच सड़क पर खींचते हुए उसके साथ बैड टच किया। इस दौरान मनचलों के द्वारा उसका नाम-पता पूछते रहे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस के वरीय अधिकारियों के द्वारा त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया गया। आदेश मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।1