logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के तहत दावा एवं आपत्ति मामलों के *सूचना भवन दुमका* *जिला जनसंपर्क कार्यालय,दुमका* *=========================* *दिनांक-25 अगस्त 2026* *प्रेस विज्ञप्ति संख्या-587* *=========================* मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के तहत दावा एवं आपत्ति मामलों के निष्पादन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने एसआईआर-2026 के तहत विभिन्न मामलों में जारी किए गए नोटिस, अब तक हुई सुनवाई तथा निष्पादित मामलों की प्रखंडवार जानकारी ली। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दावा एवं आपत्ति से संबंधित मामलों की सुनवाई निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मतदाताओं को सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया गया है, उन्हें समय रहते इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि सूचना के अभाव में कोई भी पात्र मतदाता सुनवाई से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि एसआईआर से संबंधित कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की कठिनाई या संशय होने पर अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय से आवश्यक मंतव्य प्राप्त करें, ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। बैठक में दस्तावेजों के सत्यापन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्रों के सत्यापन का कार्य संबंधित अंचल अधिकारी द्वारा किया जाएगा, जबकि शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन की जिम्मेदारी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को दी गई है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि संबंधित क्षेत्र के अंचल अधिकारी अपने क्षेत्र से निर्गत जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्रों का सत्यापन एवं अनुमोदन करेंगे। वहीं, यदि किसी मतदाता द्वारा अन्य क्षेत्र से निर्गत जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाता है, तो ऐसे मामलों को आवश्यक सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त के कार्यालय को अग्रसारित किया जाएगा। *==========================* *#team prd(Dumka)*

14 hrs ago
user_मो० साबिर अंसारी
मो० साबिर अंसारी
रानीश्वर, दुमका, झारखंड•
14 hrs ago
2459ca7e-0737-4368-8b02-8736eccb218f

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के तहत दावा एवं आपत्ति मामलों के *सूचना भवन दुमका* *जिला जनसंपर्क कार्यालय,दुमका* *=========================* *दिनांक-25 अगस्त 2026* *प्रेस विज्ञप्ति संख्या-587* *=========================* मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के तहत दावा एवं आपत्ति मामलों के निष्पादन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने एसआईआर-2026 के तहत विभिन्न मामलों में जारी किए गए नोटिस, अब तक हुई सुनवाई तथा निष्पादित मामलों की प्रखंडवार जानकारी ली। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दावा एवं आपत्ति से संबंधित मामलों की सुनवाई निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मतदाताओं को सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया गया है, उन्हें समय रहते इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि सूचना के अभाव में कोई भी पात्र मतदाता सुनवाई से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि एसआईआर से संबंधित कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की कठिनाई या संशय होने पर अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय से आवश्यक मंतव्य प्राप्त करें, ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। बैठक में दस्तावेजों के सत्यापन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्रों के सत्यापन का कार्य संबंधित अंचल अधिकारी द्वारा किया जाएगा, जबकि शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन की जिम्मेदारी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को दी गई है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि संबंधित क्षेत्र के अंचल अधिकारी अपने क्षेत्र से निर्गत जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्रों का सत्यापन एवं अनुमोदन करेंगे। वहीं, यदि किसी मतदाता द्वारा अन्य क्षेत्र से निर्गत जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाता है, तो ऐसे मामलों को आवश्यक सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त के कार्यालय को अग्रसारित किया जाएगा। *==========================* *#team prd(Dumka)*

More news from झारखंड and nearby areas
  • एडभान्स टेक्नोलॉजी के तहत इस पथ का निर्माण किया जा रहा है क्या रघुनाथपूर बारमसिया पथ पर चल रहा है यह कार्य
    1
    एडभान्स टेक्नोलॉजी के तहत इस पथ का निर्माण किया जा रहा है क्या
रघुनाथपूर बारमसिया पथ पर चल रहा है यह कार्य
    user_मो० साबिर अंसारी
    मो० साबिर अंसारी
    रानीश्वर, दुमका, झारखंड•
    14 hrs ago
  • महेशाबथान में यात्रियों से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली महेशाबथान में यात्रियों से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का मामला गहराया,यात्रायों ने प्रसाशन से इन् माफियों पर लगाम लगाने का मंगा किया है।
    1
    महेशाबथान में यात्रियों से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली 
महेशाबथान में यात्रियों से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली  का मामला गहराया,यात्रायों ने प्रसाशन से इन् माफियों पर लगाम लगाने का मंगा किया है।
    user_Vipat kumar yadav
    Vipat kumar yadav
    मसालिया, दुमका, झारखंड•
    16 hrs ago
  • rasta600mitar bahut खरब है gara sirampur pan jhanakpur po satpahri par jarmundi जिला Dumka Jharkhand
    1
    rasta600mitar bahut खरब है 
gara sirampur pan jhanakpur po satpahri par jarmundi जिला Dumka Jharkhand
    user_Nasim Ansari
    Nasim Ansari
    जरमुंडी, दुमका, झारखंड•
    10 hrs ago
  • जामताड़ा में प्रसव के बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप। जामताड़ा। दुमका रोड स्थित एसएस अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने और धनबाद में इलाज के दौरान मौत होने से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान जामताड़ा सदर थाना के चलना पंचायत अंतर्गत भंडारों गांव निवासी 20 वर्षीय सुनीता मरांडी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुनीता को 21 अगस्त को प्रसव के लिए एसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीजर ऑपरेशन के बाद उसने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। 22 अगस्त को चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे धनबाद के जेपी अस्पताल ले गए, जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पति मुकेश हांसदा ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इलाज के लिए अस्पताल को 22 हजार रुपये दिए गए थे। परिजनों का आरोप है कि सीजर के दौरान नस कटने के बाद सुनीता की स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। महिला की मौत की सूचना के बाद परिजनों ने एसएस अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ की। इसके बाद जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर मुआवजे और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसीम रजा ने बताया कि मौके पर पुलिस बल भेजा गया है और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है।
    1
    जामताड़ा में प्रसव के बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप।
जामताड़ा। दुमका रोड स्थित एसएस अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने और धनबाद में इलाज के दौरान मौत होने से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान जामताड़ा सदर थाना के चलना पंचायत अंतर्गत भंडारों गांव निवासी 20 वर्षीय सुनीता मरांडी के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, सुनीता को 21 अगस्त को प्रसव के लिए एसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीजर ऑपरेशन के बाद उसने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। 22 अगस्त को चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे धनबाद के जेपी अस्पताल ले गए, जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतका के पति मुकेश हांसदा ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इलाज के लिए अस्पताल को 22 हजार रुपये दिए गए थे। परिजनों का आरोप है कि सीजर के दौरान नस कटने के बाद सुनीता की स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
महिला की मौत की सूचना के बाद परिजनों ने एसएस अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ की। इसके बाद जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर मुआवजे और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसीम रजा ने बताया कि मौके पर पुलिस बल भेजा गया है और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • जामताड़ा में प्रसव के बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा जामताड़ा। दुमका रोड स्थित एसएस अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने और धनबाद में इलाज के दौरान मौत होने से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मृतका सुनीता मरांडी (20) जामताड़ा सदर प्रखंड अंतर्गत चलना पंचायत के भंडारों गांव की रहने वाली थी। परिजनों के अनुसार, सुनीता को 21 अगस्त को प्रसव के लिए एसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीजर ऑपरेशन के बाद उसने बेटे को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। 22 अगस्त को उसे रेफर किया गया। बाद में धनबाद के जेपी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। पति मुकेश हसदा ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि अस्पताल को 22 हजार रुपये दिए गए थे। परिजनों का आरोप है कि सीजर के दौरान नस कटने के बाद महिला की स्थिति बिगड़ी। हालांकि आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने एसएस अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ की तथा जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग जाम कर मुआवजे और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है।
    1
    जामताड़ा में प्रसव के बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा
जामताड़ा। दुमका रोड स्थित एसएस अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने और धनबाद में इलाज के दौरान मौत होने से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मृतका सुनीता मरांडी (20) जामताड़ा सदर प्रखंड अंतर्गत चलना पंचायत के भंडारों गांव की रहने वाली थी।
परिजनों के अनुसार, सुनीता को 21 अगस्त को प्रसव के लिए एसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीजर ऑपरेशन के बाद उसने बेटे को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। 22 अगस्त को उसे रेफर किया गया। बाद में धनबाद के जेपी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।
पति मुकेश हसदा ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि अस्पताल को 22 हजार रुपये दिए गए थे। परिजनों का आरोप है कि सीजर के दौरान नस कटने के बाद महिला की स्थिति बिगड़ी। हालांकि आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
महिला की मौत के बाद परिजनों ने एसएस अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ की तथा जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग जाम कर मुआवजे और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है।
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    17 hrs ago
  • पट्टाजोरी स्कूल में करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित विद्यार्थियों को भविष्य गढ़ने के मिले महत्वपूर्ण टिप्स ​
    1
    पट्टाजोरी स्कूल में करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित विद्यार्थियों को भविष्य गढ़ने के मिले महत्वपूर्ण टिप्स
                               ​
    user_PRESS R K PRESS R K
    PRESS R K PRESS R K
    पत्रकार Karma Tanr Vidyasagar*, Jamtara•
    32 min ago
  • सीसीएल अस्पताल पर भू-धंसान का कहर, दो भवन क्षतिग्रस्त—इलाके में मचा हड़कंप गिरिडीह में मंगलवार की अहले सुबह भू-धंसान की बड़ी घटना ने बनियाडीह सीसीएल गिरिडीह एरिया में हड़कंप मचा दिया। बनियाडीह सीसीएल का एरिया अस्पताल अचानक जमीन धंसने की चपेट में आ गया। भू-धंसान इतना जोरदार था कि अस्पताल की दो इमारतों का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सड़क समेत आसपास के बड़े भू-भाग में चौड़ी-चौड़ी दरारें पड़ गईं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते अस्पताल कर्मियों ने स्थिति को भांपते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अस्पताल कर्मी दिलीप कुमार ने बताया कि सोमवार की रात उनकी ड्यूटी थी। मंगलवार सुबह करीब चार बजे अन्य कर्मियों के साथ बाहर निकलने पर जमीन और भवन में धंसान होता दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल सभी कर्मियों को बाहर निकाला गया और अधिकारियों को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सीसीएल गिरिडीह एरिया के जीएम कन्हैया शंकर गैवाल, परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा, चिकित्सक पदाधिकारी परिमल सिन्हा, सिविल विभाग के रामाकांत समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे अस्पताल परिसर का जायजा लिया और भू-धंसान से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर की स्थिति को देखते हुए सीसीएल प्रबंधन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाए हैं। अस्पताल के संवेदनशील हिस्से में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा के लिए सीसीएल गार्ड और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है, ताकि कोई व्यक्ति खतरे वाले इलाके में प्रवेश न कर सके। निरीक्षण के दौरान जीएम ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में जीएम कन्हैया शंकर गैवाल ने कहा कि भू-धंसान की घटना की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल परिसर में अचानक हुए इस भू-धंसान के पीछे आखिर वजह क्या है और क्या आसपास का इलाका भी खतरे की जद में है। सीसीएल प्रबंधन की जांच के बाद ही इसकी तस्वीर साफ हो सकेगी। फिलहाल अस्पताल परिसर को असुरक्षित मानते हुए लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
    6
    सीसीएल अस्पताल पर भू-धंसान का कहर, दो भवन क्षतिग्रस्त—इलाके में मचा हड़कंप
गिरिडीह में मंगलवार की अहले सुबह भू-धंसान की बड़ी घटना ने बनियाडीह सीसीएल गिरिडीह एरिया में हड़कंप मचा दिया। बनियाडीह सीसीएल का एरिया अस्पताल अचानक जमीन धंसने की चपेट में आ गया। भू-धंसान इतना जोरदार था कि अस्पताल की दो इमारतों का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सड़क समेत आसपास के बड़े भू-भाग में चौड़ी-चौड़ी दरारें पड़ गईं।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते अस्पताल कर्मियों ने स्थिति को भांपते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अस्पताल कर्मी दिलीप कुमार ने बताया कि सोमवार की रात उनकी ड्यूटी थी। मंगलवार सुबह करीब चार बजे अन्य कर्मियों के साथ बाहर निकलने पर जमीन और भवन में धंसान होता दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल सभी कर्मियों को बाहर निकाला गया और अधिकारियों को सूचना दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही सीसीएल गिरिडीह एरिया के जीएम कन्हैया शंकर गैवाल, परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा, चिकित्सक पदाधिकारी परिमल सिन्हा, सिविल विभाग के रामाकांत समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे अस्पताल परिसर का जायजा लिया और भू-धंसान से हुए नुकसान का निरीक्षण किया।
अस्पताल परिसर की स्थिति को देखते हुए सीसीएल प्रबंधन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाए हैं। अस्पताल के संवेदनशील हिस्से में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा के लिए सीसीएल गार्ड और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है, ताकि कोई व्यक्ति खतरे वाले इलाके में प्रवेश न कर सके।
निरीक्षण के दौरान जीएम ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में जीएम कन्हैया शंकर गैवाल ने कहा कि भू-धंसान की घटना की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल परिसर में अचानक हुए इस भू-धंसान के पीछे आखिर वजह क्या है और क्या आसपास का इलाका भी खतरे की जद में है। सीसीएल प्रबंधन की जांच के बाद ही इसकी तस्वीर साफ हो सकेगी। फिलहाल अस्पताल परिसर को असुरक्षित मानते हुए लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    9 hrs ago
  • जामताड़ा न्यूज:ठंडारडीह घटना के दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग, पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने प्रशासन को घेरा घटना के दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग, पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने प्रशासन को घेरा करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ठंडारडीह गांव में विगत दिनों हुई घटना के विरोध में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने प्रशासन से उपद्रवियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति के कथित गलत बयान या कृत्य के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए, न कि भीड़ जुटाकर मारपीट और तोड़फोड़ की जाए। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि भूदेव महतो के घर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उनके तथा परिजनों के साथ मारपीट की गई। उन्होंने जान से मारने के प्रयास, घर में तोड़फोड़ और सामान लूटने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं संविधान और कानून व्यवस्था के विरुद्ध हैं। सत्यानंद झा बाटुल ने प्रशासन पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन को सरकार, विधायक या मंत्री का चेहरा देखने के बजाय कानून के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, जिला मंत्री आभा आर्या व संजू देवी, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, सह कार्यालय मंत्री पिंटू गुप्ता, प्रवीण मिश्रा, लखिन्द्र सिंह, लालटू नायक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
    1
    जामताड़ा न्यूज:ठंडारडीह घटना के दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग, पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने प्रशासन को घेरा घटना के दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग, पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने प्रशासन को घेरा
करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ठंडारडीह गांव में विगत दिनों हुई घटना के विरोध में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने प्रशासन से उपद्रवियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति के कथित गलत बयान या कृत्य के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए, न कि भीड़ जुटाकर मारपीट और तोड़फोड़ की जाए।
पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि भूदेव महतो के घर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उनके तथा परिजनों के साथ मारपीट की गई। उन्होंने जान से मारने के प्रयास, घर में तोड़फोड़ और सामान लूटने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं संविधान और कानून व्यवस्था के विरुद्ध हैं।
सत्यानंद झा बाटुल ने प्रशासन पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन को सरकार, विधायक या मंत्री का चेहरा देखने के बजाय कानून के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, जिला मंत्री आभा आर्या व संजू देवी, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, सह कार्यालय मंत्री पिंटू गुप्ता, प्रवीण मिश्रा, लखिन्द्र सिंह, लालटू नायक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.