logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्पादक विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चला कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की समस्तीपुर उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद समस्तीपुर :-गुप्त सुचना पर छापेमारी में कुल 1,878.450 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई तथा पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पहली कार्रवाई सदर उत्पाद थाना अंतर्गत कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वीरसिंहपुर वार्ड संख्या-9 में की गई। यहां मनोज साह के फूसनुमा घर से 1,338.450 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में मनोज साह, प्रमोद सिंह एवं वीरेंद्र राय को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वहीं दूसरी कार्रवाई रोसड़ा उत्पाद थाना क्षेत्र के रोसड़ा-बेगूसराय मुख्य सड़क किनारे ग्राम भलुआही के पास की गई। यहां शराब से लदे एक स्वराज ट्रैक्टर को जब्त किया गया, जिससे 540 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इस मामले में संतोष कुमार एवं नागुन कुमार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई ।

15 hrs ago
user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
Arvind Kumar News 7 Samastipur
Farmer Samastipur, Bihar•
15 hrs ago

उत्पादक विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चला कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की समस्तीपुर उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद समस्तीपुर :-गुप्त सुचना पर छापेमारी में कुल 1,878.450 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई तथा पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पहली कार्रवाई सदर उत्पाद थाना अंतर्गत कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वीरसिंहपुर वार्ड संख्या-9 में की गई। यहां मनोज साह के फूसनुमा घर से 1,338.450 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में मनोज साह, प्रमोद सिंह एवं वीरेंद्र राय को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वहीं दूसरी कार्रवाई रोसड़ा उत्पाद थाना क्षेत्र के रोसड़ा-बेगूसराय मुख्य सड़क किनारे ग्राम भलुआही के पास की गई। यहां शराब से लदे एक स्वराज ट्रैक्टर को जब्त किया गया, जिससे 540 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इस मामले में संतोष कुमार एवं नागुन कुमार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई ।

More news from Vaishali and nearby areas
  • राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय वैशाली में खुद और समाज को नशा मुक्त करने का लिया गया संकल्प
    1
    राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय वैशाली में खुद और समाज को नशा मुक्त करने का लिया गया संकल्प
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Newspaper publisher Jandaha, Vaishali•
    1 day ago
  • ज़िंदगी में मुश्किलें आना तय है, लेकिन उन मुश्किलों के सामने हार मान लेना हमारी कमजोरी है। याद रखो, अंधेरी रात के बाद ही एक नई सुबह आती है। जो इंसान गिरकर भी उठने का हौसला रखता है, वही अपनी मंज़िल तक पहुंचता है।
    1
    ज़िंदगी में मुश्किलें आना तय है, लेकिन उन मुश्किलों के सामने हार मान लेना हमारी कमजोरी है। याद रखो, अंधेरी रात के बाद ही एक नई सुबह आती है। जो इंसान गिरकर भी उठने का हौसला रखता है, वही अपनी मंज़िल तक पहुंचता है।
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    1 hr ago
  • समस्तीपुर जिला अंतर्गत सिंघिया प्रखंड क्षेत्र के वारी पंचायत स्थित मुहम्मद पुर कि मुख्य सड़क कि बदहाल व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्र की जर्जर सड़क और बदहाल व्यवस्था से तंग आकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है समस्तीपुर जिला अंतर्गत वारी पंचायत के मुहिउद्दीनपुर के ग्रामीणों ने संवेदकों पर आरोप लगाया है कि 4 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत इस का निर्माण कराया गया था लेकिन इस अवधि में अभी तक जर्जर सड़क का मरम्मतीकर्ण नहीं हुआ है जिस कारण गांव से निकलकर मुख्य सड़क तक जाने के लिए अनेको समस्याओं का सामना करना पड़ता है
    1
    समस्तीपुर जिला अंतर्गत सिंघिया प्रखंड क्षेत्र के वारी पंचायत स्थित मुहम्मद पुर कि मुख्य सड़क कि बदहाल व्यवस्था 
ग्रामीण क्षेत्र की जर्जर सड़क और बदहाल व्यवस्था से तंग आकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है 
समस्तीपुर जिला अंतर्गत वारी पंचायत के मुहिउद्दीनपुर के ग्रामीणों ने संवेदकों पर आरोप लगाया है कि 4 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत इस का निर्माण कराया गया था लेकिन इस अवधि में अभी तक जर्जर सड़क का मरम्मतीकर्ण नहीं हुआ है जिस कारण गांव से निकलकर मुख्य सड़क तक जाने के लिए अनेको समस्याओं का सामना करना पड़ता है
    user_JantaStarNews
    JantaStarNews
    Photographer सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • बाया नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती पूर्व पंचायत के वार्ड संख्या-5 निवासी रौशन कुमार (पिता हरेकृष्ण राम) की सोमवार को बस्ती डीह घाट स्थित बाया नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया गया है कि रौशन कुमार बस्ती डीह घाट स्थित बाया नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें नदी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहिउद्दीननगर ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. एजाज अहमद ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूर्व मुखिया मो. निजाम ने बताया कि रौशन कुमार मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर मोहिउद्दीननगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। एसआई संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बाया नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती पूर्व पंचायत के वार्ड संख्या-5 निवासी रौशन कुमार (पिता हरेकृष्ण राम) की सोमवार को बस्ती डीह घाट स्थित बाया नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
बताया गया है कि रौशन कुमार बस्ती डीह घाट स्थित बाया नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें नदी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहिउद्दीननगर ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. एजाज अहमद ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूर्व मुखिया मो. निजाम ने बताया कि रौशन कुमार मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
इधर, घटना की सूचना मिलने पर मोहिउद्दीननगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। एसआई संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया।
थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • दुष्कर्मी की गिरफ्तारी को लेकर,घंटों तक जाम रहा मुसरीघरारी चौक. समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पीड़िता के परिजन और स्थानीय लोगों ने मुसरीघरारी मुख्य चौराहे को घंटों तक जाम कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
    1
    दुष्कर्मी की गिरफ्तारी को लेकर,घंटों तक जाम रहा मुसरीघरारी चौक.

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से  दुष्कर्म मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पीड़िता के परिजन और स्थानीय लोगों ने मुसरीघरारी मुख्य चौराहे को घंटों तक जाम कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by Mukesh Kumar
    1
    Post by Mukesh Kumar
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    1 hr ago
  • कल्याणपुर बस्ती डीह घाट पर वाया नदी में डूबने से युवक की म...? कल्याणपुर बस्ती डीह घाट पर वाया नदी में डूबने से युवक की म...? फोटो—अस्पताल में कानूनी प्रक्रिया पूरी करती पुलिस मोहिउद्दीननगर— थाना क्षेत्र के वाया नदी स्थित कल्याणपुर बस्ती डीह घाट पर सोमवार की दोपहर डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृ.. की पहचान कल्याणपुर बस्ती पूरब पंचायत वार्ड 5 निवासी हरेकृष्ण राम के पुत्र रोशन कुमार (20) के रूप में की गई है.जानकारी के अनुसार रोशन कुमार स्नान करने के लिए घाट पर पहुंचा था. सीढ़ी से उतरने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में चला गया. घाट पर मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पूर्व मुखिया मो. निजाम और युवक के परिजनों को दी. स्थानीय गोताखोरों की मदद से रोशन को नदी से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृ.. घोषित कर दिया. सूचना पर पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.युवक की म...से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है.
    1
    कल्याणपुर बस्ती डीह घाट पर वाया नदी में डूबने से युवक की म...?
कल्याणपुर बस्ती डीह घाट पर वाया नदी में डूबने से युवक की म...?
फोटो—अस्पताल में कानूनी प्रक्रिया पूरी करती पुलिस
मोहिउद्दीननगर— थाना क्षेत्र के वाया नदी स्थित कल्याणपुर बस्ती डीह घाट पर सोमवार की दोपहर डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृ.. की पहचान कल्याणपुर बस्ती पूरब पंचायत वार्ड 5 निवासी हरेकृष्ण राम के पुत्र रोशन कुमार (20) के रूप में की गई है.जानकारी के अनुसार रोशन कुमार स्नान करने के लिए घाट पर पहुंचा था. सीढ़ी से उतरने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में चला गया. 
घाट पर मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पूर्व मुखिया मो. निजाम और युवक के परिजनों को दी. स्थानीय गोताखोरों की मदद से रोशन को नदी से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृ.. घोषित कर दिया.  सूचना पर पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.युवक की म...से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है.
    user_CHUNNU KUMAR SINGH
    CHUNNU KUMAR SINGH
    Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.