logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामपुर: बीएसएनएल स्टोर से केबल व कॉपर चोरी मामले का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार हिमाचल की आवाज़ संवाददाता: मोहन सिंह रामपुर उपमंडल के झाकड़ी क्षेत्र में बीएसएनएल स्टोर से केबल तार और स्क्रैप कॉपर चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार चोरी की घटना सामने आते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी व स्थानीय स्तर पर सघन पड़ताल की। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हितेश कुमार उर्फ पियूष (19 वर्ष), निवासी डाकघर ज्यूरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला तथा विशाल (22 वर्ष), निवासी डाकघर ज्यूरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 331(4), 305, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी की वारदात में अन्य कोई व्यक्ति शामिल तो नहीं है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

1 day ago
user_हिमाचल की आवाज़
हिमाचल की आवाज़
रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
1 day ago
a298fff9-14dc-40d3-bb25-635be8218b16

रामपुर: बीएसएनएल स्टोर से केबल व कॉपर चोरी मामले का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार हिमाचल की आवाज़ संवाददाता: मोहन सिंह रामपुर उपमंडल के झाकड़ी क्षेत्र में बीएसएनएल स्टोर से केबल तार और स्क्रैप कॉपर चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार चोरी की घटना सामने आते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी व स्थानीय स्तर पर सघन पड़ताल की। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हितेश कुमार उर्फ पियूष (19 वर्ष), निवासी डाकघर ज्यूरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला तथा विशाल (22 वर्ष), निवासी डाकघर ज्यूरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 331(4), 305, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी की वारदात में अन्य कोई व्यक्ति शामिल तो नहीं है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • डॉक्टर द्वारा बुलाई गई पत्रकार वार्ता , फेसबुक और युटुब वलोगर पर डाली गई दृष्टि और कहा #kullutodaynews #SachKiAwaaz #audio #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #kullu
    1
    डॉक्टर द्वारा बुलाई गई पत्रकार वार्ता , फेसबुक और युटुब वलोगर पर डाली गई दृष्टि और कहा 
#kullutodaynews #SachKiAwaaz #audio #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #kullu
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
  • रिपोर्ट 17 फरवरी बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। गत जनवरी माह में बर्फबारी के चलते राज्य उच्च मार्ग 305 जालोरी पास के पास बाधित होने के कारण बस सेवा ठप पड़ी हुई थी मंगलवार को बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया गया है और इस रूट बस सेवा शुरू हो गई है।
    1
    रिपोर्ट 17 फरवरी बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
गत जनवरी माह में बर्फबारी के चलते राज्य उच्च मार्ग 305 जालोरी पास के पास बाधित होने के कारण बस सेवा  ठप पड़ी हुई थी मंगलवार को बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया गया है और इस रूट बस सेवा शुरू हो गई है।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter सैंज, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शिमला: RDG पर घमासान विधायक बनते रहते है, पर एक बार अगर हिमाचल का हक़ छीन गया तो ..विपक्ष को सीएम सुक्खू की नसीहत विधान सभा बजट सत्र
    1
    शिमला: RDG पर घमासान 
विधायक बनते रहते है, पर एक बार अगर हिमाचल का हक़ छीन गया तो ..विपक्ष को सीएम सुक्खू की नसीहत
विधान सभा बजट सत्र
    user_Vikas sharma
    Vikas sharma
    Local News Reporter ठियोग, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    19 hrs ago
  • RDG को लेकर डिप्टी सीएम पर जयराम ठाकुर का पलटवार, बोले - अपनी भड़ास निकाल रहे उप मुख्यमंत्री शिमला नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर पलटवार किया है. डिप्टी सीएम ने भाजपा को RDG के मुद्दे पर घेरा था. अब जयराम ठाकुर ने मुकेश अग्निहोत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि डिप्टी सीएम केवल अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. RDG को लेकर राज्य सरकार की स्थिति स्पष्ट नहीं है. उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री जो उन पर केंद्र से मदद रुकवाने के आरोप लगा रहे हैं उसके सबूत पेश करें. अन्यथा ये विशेषाधिकार हनन का मामला बनता है. VO -- नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि RDG के मुद्दे पर सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है. केवल राजनीतिक लाभ के लिए सरकार संकल्प लेकर आई है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार RDG को लेकर राजनीतिक लड़ाई ही लड़ना चाहती है तो विपक्ष भी इसके लिए भी तैयार है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम अपनी भड़ास निकालने के लिए सदन में भाजपा को दोषी ठहरा रहे हैं. दिल्ली से मदद रुकवाने के बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं. उनके पास तथ्य है तो सामने रखें अन्यथा ये प्रिविलेज का मामला भी बनता है. जहां तक चुनाव के लिए तैयार रहने की बात है तो हिमाचल में सरकार को साढ़े तीन साल का कार्यकाल हो गया है. ऐसे में अब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री अभी चुनाव लड़ने के लिए विधानसभा क्षेत्र ढूंढ रहे हैं. मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने की तैयारी में है. लेकिन, वहां उनकी पत्नी भी चुनाव लड़ने पर अड़ी हुई हैं. डिप्टी सीएम कह चुके हैं कि उनका अब चुनाव लड़ने का मन नहीं है जब चुनाव होंगे तो कई कांग्रेस विधायक चुनाव से भागते नजर आएंगे ऐसे सरकार ने कांग्रेस विधायकों के हाल कर दिए हैं. बाइट -- जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष
    3
    RDG को लेकर डिप्टी सीएम पर जयराम ठाकुर का पलटवार, बोले - अपनी भड़ास निकाल रहे उप मुख्यमंत्री 
शिमला
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर पलटवार किया है. डिप्टी सीएम ने भाजपा को RDG के मुद्दे पर घेरा था. अब जयराम ठाकुर ने मुकेश अग्निहोत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि डिप्टी सीएम केवल अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. RDG को लेकर राज्य सरकार की स्थिति स्पष्ट नहीं है. उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री जो उन पर केंद्र से मदद रुकवाने के आरोप लगा रहे हैं उसके सबूत पेश करें. अन्यथा ये विशेषाधिकार हनन का मामला बनता है.
VO -- नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि RDG के मुद्दे पर सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है. केवल राजनीतिक लाभ के लिए सरकार संकल्प लेकर आई है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार RDG को लेकर राजनीतिक लड़ाई ही लड़ना चाहती है तो विपक्ष भी इसके लिए भी तैयार है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम अपनी भड़ास निकालने के लिए सदन में भाजपा को दोषी ठहरा रहे हैं. दिल्ली से मदद रुकवाने के बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं. उनके पास तथ्य है तो सामने रखें अन्यथा ये प्रिविलेज का मामला भी बनता है. जहां तक चुनाव के लिए तैयार रहने की बात है तो हिमाचल में सरकार को साढ़े तीन साल का कार्यकाल हो गया है. ऐसे में अब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री अभी चुनाव लड़ने के लिए विधानसभा क्षेत्र ढूंढ रहे हैं. मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने की तैयारी में है. लेकिन, वहां उनकी पत्नी भी चुनाव लड़ने पर अड़ी हुई हैं. डिप्टी सीएम कह चुके हैं कि उनका अब चुनाव लड़ने का मन नहीं है जब चुनाव होंगे तो कई कांग्रेस विधायक चुनाव से भागते नजर आएंगे ऐसे सरकार ने कांग्रेस विधायकों के हाल कर दिए हैं.
बाइट -- जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    7 hrs ago
  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया । मृदुल मिस्टर व शगुन मिस फेयरवेल बने । भरवाईं ,अकी रतन ऊना,हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में मंगलवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। फेयरवेल में छात्राओं ने हिमाचल की खूबसूरत पारंपरिक परिधान साड़ी में सजधज कर कैटवॉक किया तथा छात्रों ने भी मॉडल की वेशभूषा में अपनी प्रतिभा दिखाई। स्कूल के प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने बतौर मुख्यातिथी शिरकत कर विद्यार्थियों का हौंसला बढ़ाया। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे से 3 बजे तक चले इस कार्यक्रम में 11वीं व 12वीं कक्षा के पचहत्तर से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपने हुनर को दर्शाया । अपने संबोधन में स्कूल प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों को गुणवतावान पढ़ाई दिलाने के अलावा अन्य मंचों में भी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन स्कूल में किया जाता है तथा विद्यार्थियों को उनके निर्धारित लक्ष्य पर कड़ी मेहनत करने पर प्रोत्साहित किया। समारोह के दौरान मृदुल को मिस्टर फेयरवैल और शगुन मिस फेयरवैल के ताज से सम्मानित हुई।इस अवसर पर स्कूल के समस्त अध्यापक मौजूद रहे।
    6
    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं  में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया । मृदुल  मिस्टर व शगुन  मिस फेयरवेल बने  ।
भरवाईं ,अकी रतन ऊना,हिमाचल प्रदेश 
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला  के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं  में  मंगलवार  को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। फेयरवेल में छात्राओं ने हिमाचल की खूबसूरत पारंपरिक परिधान साड़ी में सजधज कर कैटवॉक किया तथा छात्रों ने भी मॉडल की वेशभूषा में अपनी प्रतिभा दिखाई। स्कूल के प्रधानाचार्य  निर्मल कुमार ने बतौर मुख्यातिथी शिरकत कर विद्यार्थियों का हौंसला बढ़ाया। मंगलवार  सुबह करीब 10 बजे से 3 बजे तक चले इस कार्यक्रम में 11वीं व 12वीं कक्षा के पचहत्तर से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपने हुनर को दर्शाया । अपने संबोधन में स्कूल प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों को गुणवतावान पढ़ाई दिलाने के अलावा अन्य मंचों में भी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन स्कूल में किया जाता है तथा विद्यार्थियों को उनके निर्धारित लक्ष्य पर कड़ी मेहनत करने पर प्रोत्साहित किया। समारोह के दौरान मृदुल को मिस्टर फेयरवैल और शगुन मिस फेयरवैल के ताज से सम्मानित हुई।इस अवसर पर स्कूल के समस्त अध्यापक मौजूद रहे।
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Step into luxury with these stunning dressing room designs ✨ From smart storage to elegant finishes, your dream space starts here. Which style is your favorite? For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    1
    Step into luxury with these stunning dressing room designs ✨ From smart storage to elegant finishes, your dream space starts here. Which style is your favorite?
For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors
📩 DM for inquiries
📞 Contact us: 9821545511
📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    user_Decoory Interiors
    Decoory Interiors
    Interior designer कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जिला बिलासपुर के शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए शिक्षा विभाग का प्लान कारगर साबित हुआ है। शिक्षा विभाग बिलासपुर द्वारा कमजोर बच्चों को पढ़ाई में मजबूत करने को लेकर एक प्लान तैयार किया था, जिसके साकारात्मक परिणाम भी सामने आएंगे। इस प्लान के तहत 18 जनवरी से 18 फरवरी तक शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई गई हैं, इसका लाभ इन बच्चों को मिला है। इस नए प्लान को तैयार करने को लेकर उच्च शिक्षा विभाग बिलासपुर की उप निदेशक रेणू कौशल की ओर से किए गए प्रयास सराहनीय रहे हैं। वहीं, अब जल्द ही अचीवर बच्चों पर भी फोकस किया जाएगा। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा बेहतर प्रयासा किए गए हैं। उधर, इस बारे में उच्च शिक्षा उपनिदेशक बिलासपुर रेणु कौशल ने यह जानकारी दी।
    1
    जिला बिलासपुर के शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए शिक्षा विभाग का प्लान कारगर साबित हुआ है। शिक्षा विभाग बिलासपुर द्वारा कमजोर बच्चों को पढ़ाई में मजबूत करने को लेकर एक प्लान तैयार किया था, जिसके साकारात्मक परिणाम भी सामने आएंगे। इस प्लान के तहत 18 जनवरी से 18 फरवरी तक शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई गई हैं, इसका लाभ इन बच्चों को मिला है। इस नए प्लान को तैयार करने को लेकर उच्च शिक्षा विभाग बिलासपुर की उप निदेशक रेणू कौशल की ओर से किए गए प्रयास सराहनीय रहे हैं। वहीं, अब जल्द ही अचीवर बच्चों पर भी फोकस किया जाएगा। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा बेहतर प्रयासा किए गए हैं। 
उधर, इस बारे में उच्च शिक्षा उपनिदेशक बिलासपुर रेणु कौशल ने यह जानकारी दी।
    user_Anil kumar
    Anil kumar
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रिपोर्ट -17 फ़रवरी बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। पार्वती हाइड्रो प्रोजेक्ट में गूंजा इंकलाब: मजदूरों ने भरी हुंकार! ✊ पार्वती हाइड्रो प्रोजेक्ट वर्कर यूनियन ने आज अपनी मांगों को लेकर विभिन्न साइटों पर 'पहली गेट मीटिंग' कर प्रबंधन को सीधी चेतावनी दे दी है। मणिकरण से लेकर नागबाई तक मजदूरों की एकजुटता ने यह साफ कर दिया है कि अब शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। ​📍 मुख्य मांगें जिन पर तना है 'पेच': ✅ समान काम - समान वेतन: उरी (URI) प्रोजेक्ट की तर्ज पर आउटसोर्स कर्मियों को भी मिले बराबर हक। ✅ जॉब सिक्योरिटी: 60 वर्ष की आयु तक कार्य सुरक्षा की स्पष्ट नीति। ✅ बुनियादी सुविधाएं: साप्ताहिक अवकाश, मेडिकल सुविधा और हाई-टेक सुरक्षा उपकरण। ​"हम कठिन परिस्थितियों में पसीना बहा रहे हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर हमें दरकिनार किया जा रहा है। अब संवाद होगा या संघर्ष, यह प्रबंधन को तय करना है।" — तेजेंद्र कुमार प्रधान, वर्कर ​यूनियन ने साफ किया है कि यह केवल शुरुआत है। अगर मांगें अनसुनी रहीं, तो आंदोलन और उग्र होगा।
    1
    रिपोर्ट -17 फ़रवरी बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
पार्वती हाइड्रो प्रोजेक्ट में गूंजा इंकलाब: मजदूरों ने भरी हुंकार! ✊
पार्वती हाइड्रो प्रोजेक्ट वर्कर यूनियन ने आज अपनी मांगों को लेकर विभिन्न साइटों पर 'पहली गेट मीटिंग' कर प्रबंधन को सीधी चेतावनी दे दी है। मणिकरण से लेकर नागबाई तक मजदूरों की एकजुटता ने यह साफ कर दिया है कि अब शोषण बर्दाश्त नहीं होगा।
​📍 मुख्य मांगें जिन पर तना है 'पेच':
✅ समान काम - समान वेतन: उरी (URI) प्रोजेक्ट की तर्ज पर आउटसोर्स कर्मियों को भी मिले बराबर हक।
✅ जॉब सिक्योरिटी: 60 वर्ष की आयु तक कार्य सुरक्षा की स्पष्ट नीति।
✅ बुनियादी सुविधाएं: साप्ताहिक अवकाश, मेडिकल सुविधा और हाई-टेक सुरक्षा उपकरण।
​"हम कठिन परिस्थितियों में पसीना बहा रहे हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर हमें दरकिनार किया जा रहा है। अब संवाद होगा या संघर्ष, यह प्रबंधन को तय करना है।" — तेजेंद्र कुमार प्रधान, वर्कर ​यूनियन ने साफ किया है कि यह केवल शुरुआत है। अगर मांगें अनसुनी रहीं, तो आंदोलन और उग्र होगा।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter सैंज, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.