Shuru
Apke Nagar Ki App…
उर्वरक खाद विक्रेता संघ के प्रखंड अध्यक्ष को उर्वरक खाद मिलना हुआ बंद समस्तीपुर जिला अंतर्गत सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में अधिक मूल्यों में उर्वरक खाद बेचने पर अनुज्ञप्ति धारक मजबूर सिकायत करने पर अधिकारी होते हैं नाराज
Janta Star News
उर्वरक खाद विक्रेता संघ के प्रखंड अध्यक्ष को उर्वरक खाद मिलना हुआ बंद समस्तीपुर जिला अंतर्गत सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में अधिक मूल्यों में उर्वरक खाद बेचने पर अनुज्ञप्ति धारक मजबूर सिकायत करने पर अधिकारी होते हैं नाराज
More news from बिहार and nearby areas
- सिंघिया में मंगलवार को सहयोग शिविर होगा,BDO ने किया स्थल निरीक्षण! समस्तीपुर से ब्यूरो चीफ पंकज बाबा की रिपोर्ट: जिले के सिंघिया प्रखंड में पंचायत स्तरीय द्वितीय चरण का सहयोग शिविर के संबंध में सिंधिया प्रखंड अंतर्गत सालेपुर पंचायत में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से दिनांक 15.09.2026 (मंगलवार) को 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे अपराह्न तक पैक्स गोदाम सालेपुर,ग्राम मूसेपुर में पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।जहां आम नागरिकों को अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सीधे प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा । बीडीओ विवेक रंजन ने बताया कि सरकार के सचिव,सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार,पटना के पत्रांक 13989 दिनांक 01.08.2026 एवं जिला पदाधिकारी,समस्तीपुर के आदेश ज्ञापांक 4065/ सी. जी.,समस्तीपुर, दिनांक 20.08.2026 के आलोक में चक्रानुसार पुनः सहयोग शिविर का आयोजन माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को किया जाता रहेगा।बीडीओ विवेक रंजन ने यह भी बताया कि द्वितीय चरण का रोस्टर निर्गत हो जाने के उपरांत सालेपुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहेंगे, जो सरकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतों का निष्पादन, आवेदन प्राप्त करना, आवश्यक मार्गदर्शन देना तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई करेंगे। उन्होंने सालेपुर पंचायत के आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याएं, शिकायतें तथा सुझाव प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि उनका समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासन का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का मौके पर ही यथासंभव निराकरण करना है। सहयोग शिविर को लेकर पंचायत में आवश्यक तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।4
- उर्वरक खाद विक्रेता संघ के प्रखंड अध्यक्ष को उर्वरक खाद मिलना हुआ बंद समस्तीपुर जिला अंतर्गत सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में अधिक मूल्यों में उर्वरक खाद बेचने पर अनुज्ञप्ति धारक मजबूर सिकायत करने पर अधिकारी होते हैं नाराज1
- बीरपुर थाना क्षेत्र के भावानंदपुर में एक महिला को जान से मार कर फेंकने का आरोप.....1
- *केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय जी ने समस्तीपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, राहत कार्यों का लिया जायजा..* समस्तीपुर से अरविंद कुमार भारत सरकार के माननीय गृह राज्य मंत्री एवं उजियारपुर के सांसद *श्री नित्यानंद राय जी* द्वारा आज समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण किया गया। दौरे के दौरान माननीय मंत्री जी ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा प्रशासन द्वारा संचालित *सामुदायिक रसोई, पशु शिविर, मेडिकल कैंप एवं स्वच्छ पेयजल* व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नाव पर सवार होकर जल-जमाव से घिरे टोलों में फंसे लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है, किसी भी परिवार को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन को सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों तक त्वरित राहत पहुँचाने एवं GR वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान *श्री राजेश कुमार अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन*, एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.1
- फूलवन गांव से सामने आया गंभीर मामला! मनीगाछी थाना क्षेत्र के बहुअरवा पंचायत के फूलवन गांव में राज कुमार मुखिया पर महिलाओं की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो सोशल मीडिया स्टोरी में लगाने और स्थानीय लोगों के नाम के साथ गाली-गलौज करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में पहले भी प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। वहीं आज मनोहर यादव पर बंदूक लेकर हमला करने के लिए व्यक्ति भेजे जाने का आरोप भी सामने आया है। मामले से जुड़े फोटो-वीडियो मेरे पास आए हैं। पूरे मामले की सच्चाई जांच और पुलिस कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगी। जल्द ही इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी और ग्राउंड रिपोर्ट आपके सामने होगी। #Manigachhi #Phulwan #Darbhanga #BiharNews #GroundReport1
- दरभंगा में जदयू का कार्यकर्ता संवाद, संगठन विस्तार और विकास कार्यों पर हुई चर्चा दरभंगा अतिथि गृह में जदयू की ओर से आयोजित ‘कार्यकर्ता संवाद’ कार्यक्रम में पार्टी संगठन को मजबूत करने और मिथिला के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सह जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने मिथिला में पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में कराए गए महत्वपूर्ण विकास कार्यों को कार्यकर्ताओं के बीच रखा। साथ ही, क्षेत्र में पार्टी संगठन के विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान जदयू की सदस्यता ग्रहण करने वाले सक्रिय राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं, कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद सह जदयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का पाग, चादर और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मंत्री मदन सहनी, दरभंगा ग्रामीण के विधायक ईश्वर मंडल, कुशेश्वरस्थान के विधायक अतिरेक कुमार, पूर्व विधान पार्षद दिलीप चौधरी, जदयू नेता केदार नाथ भंडारी, माधव झा, सुनील भारती, ललिता झा, अशोक सिंह, अमन राय, मदन राय, देव कुमार शंभू नाथ झा, कमलेश मंडल, गोविंद मंडल, रोहित चौधरी,समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ता संवाद के माध्यम से जदयू ने दरभंगा और मिथिला में संगठन को और मजबूत करने तथा विकास के मुद्दों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।1
- सिंघिया PHC में NGO द्वारा लापरवाही के कारण लगीं भीषण आग,2 एंबुलेंस जलकर राख! समस्तीपुर जिले के सिंघिया PHC में लगी आग। बताते चले की एनजीओ के कर्मियों द्वारा साफ सफाई के बाद कर्मियों ने कचरे में लगाई आग, वहीं आग की चिंगारी से अस्पताल परिसर में खड़े दो पुराने एम्बुलेंस जलकर हुई खाक आज के लपटे इतनी तेज थी कि अस्पताल में मौजूद कर्मियों एवं मरीज के परिजनों के द्वारा भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन आज पर काबू नहीं पाया गया। आनन फानन में इसकी सूचना अग्निशमन विभाग सिंधिया को दी गई सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू लेकिन तब तक दोनों एंबुलेंस जलकर राख हो चुकी थी। गनीमत रही कि अस्पताल में मौजूद दो अन्य नए एंबुलेंस सुरक्षित बच गए है। अब देखना यह है कि क्या अब इस एनजीओ पर सरकार या विभागीय पदाधिकारी के द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।1
- बूढ़ी गंडक नदी के महेशवारा ठाकुरबाड़ी घाट से अज्ञात महिला का शव बरामद1