logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

[19/4, 7:40 pm] 121 पत्रकार: सुलतानपुर न्यूज.. धर्म परिवर्तन और अन्य गंभीर धाराओं में वांछित चल रहा आरोपी शाजिद अहमद उर्फ भोलू आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 मोबाइल फोन और ₹600 नकद बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। [19/4, 7:45 pm] 121 पत्रकार: *सुलतानपुर ब्रेकिंग* विस्फोटक पदार्थ अधिनियम समेत कई गंभीर मामलों में वांछित चल रहा ध्रुव तिवारी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। बन्धुआकला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दाऊदपुर नहर रोड के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पर पहले से मारपीट, धमकी, आयुध अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

16 hrs ago
user_अमरजीत पांडे
अमरजीत पांडे
सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

[19/4, 7:40 pm] 121 पत्रकार: सुलतानपुर न्यूज.. धर्म परिवर्तन और अन्य गंभीर धाराओं में वांछित चल रहा आरोपी शाजिद अहमद उर्फ भोलू आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 मोबाइल फोन और ₹600 नकद बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। [19/4, 7:45 pm] 121 पत्रकार: *सुलतानपुर ब्रेकिंग* विस्फोटक पदार्थ अधिनियम समेत कई गंभीर मामलों में वांछित चल रहा ध्रुव तिवारी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। बन्धुआकला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दाऊदपुर नहर रोड के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पर पहले से मारपीट, धमकी, आयुध अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • *दिनांक – 19.04.2026* *जनपद – सुलतानपुर* *🔷 थाना बन्धुआकला पुलिस द्वारा चोरी की घटना की योजना बनाते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शस्त्र व उपकरण बरामद 🔷* *श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारु निगम के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बन्धुआकला पुलिस टीम द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई।* आज दिनांक 19.04.2026 को उ0नि0 श्री मो0 नासिर कुरैशी मय हमराह पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत हामिद ट्रेडर्स, ग्राम हसनपुर से महाराजगंज रोड–ढाहा फिरोजपुर संपर्क मार्ग के पास से 03 अभियुक्तों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे चोरी की घटना कारित करने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 03 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर, 03 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा 01 अदद छेनी, 01 अदद हथौड़ा, 01 अदद आरी ब्लेड, 01 अदद पाना रॉड व 01 अदद पेचकस बरामद किया गया। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना बन्धुआकला पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 313 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण:* सना उल्ला उर्फ सनवर पुत्र मो0 सब्बीर, निवासी ग्राम फिरोजपुर कला थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 35 वर्ष महताब अहमद पुत्र अब्दुल हफीज, निवासी ग्राम फिरोजपुर कला थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 23 वर्ष अकील उर्फ बब्बू पुत्र खलील, निवासी ग्राम फिरोजपुर कला थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 46 वर्ष *आपराधिक इतिहास:* *1. सना उल्ला उर्फ सनवर* 1.मु0अ0सं0 303/2023 धारा 8/20 NDPS Act थाना कुड़वार 2.मु0अ0सं0 163/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना कुड़वार 3.मु0अ0सं0 75/2026 धारा 313 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम थाना बन्धुआकला *2. महताब अहमद* 1.मु0अ0सं0 75/2026 धारा 313 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम थाना बन्धुआकला *3. अकील उर्फ बब्बू* 1.मु0अ0सं0 47/2026 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 303(2)/317(2) बीएनएस थाना बन्धुआकला 2.मु0अ0सं0 75/2026 धारा 313 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम थाना बन्धुआकला *बरामदगी:* 03 अदद देशी तमंचा .315 बोर 03 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर 01 अदद छेनी 01 अदद हथौड़ा 01 अदद आरी ब्लेड 01 अदद पाना रॉड 01 अदद पेचकस *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:* उ0नि0 श्री मो0 नासिर कुरैशी उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र कुमार सरोज का0 शैलेन्द्र यादव का0 ईशू यादव का0 रवि प्रताप का0 सद्दाम हुसैन
    1
    *दिनांक – 19.04.2026*
*जनपद – सुलतानपुर*
*🔷 थाना बन्धुआकला पुलिस द्वारा चोरी की घटना की योजना बनाते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शस्त्र व उपकरण बरामद 🔷*
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारु निगम के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बन्धुआकला पुलिस टीम द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई।*
आज दिनांक 19.04.2026 को उ0नि0 श्री मो0 नासिर कुरैशी मय हमराह पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत हामिद ट्रेडर्स, ग्राम हसनपुर से महाराजगंज रोड–ढाहा फिरोजपुर संपर्क मार्ग के पास से 03 अभियुक्तों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे चोरी की घटना कारित करने की योजना बना रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 03 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर, 03 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा 01 अदद छेनी, 01 अदद हथौड़ा, 01 अदद आरी ब्लेड, 01 अदद पाना रॉड व 01 अदद पेचकस बरामद किया गया।
उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना बन्धुआकला पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 313 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण:*
सना उल्ला उर्फ सनवर पुत्र मो0 सब्बीर, निवासी ग्राम फिरोजपुर कला थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 35 वर्ष
महताब अहमद पुत्र अब्दुल हफीज, निवासी ग्राम फिरोजपुर कला थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 23 वर्ष
अकील उर्फ बब्बू पुत्र खलील, निवासी ग्राम फिरोजपुर कला थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 46 वर्ष
*आपराधिक इतिहास:*
*1. सना उल्ला उर्फ सनवर*
1.मु0अ0सं0 303/2023 धारा 8/20 NDPS Act थाना कुड़वार
2.मु0अ0सं0 163/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना कुड़वार
3.मु0अ0सं0 75/2026 धारा 313 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम थाना बन्धुआकला
*2. महताब अहमद*
1.मु0अ0सं0 75/2026 धारा 313 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम थाना बन्धुआकला
*3. अकील उर्फ बब्बू*
1.मु0अ0सं0 47/2026 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 303(2)/317(2) बीएनएस थाना बन्धुआकला
2.मु0अ0सं0 75/2026 धारा 313 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम थाना बन्धुआकला
*बरामदगी:*
03 अदद देशी तमंचा .315 बोर
03 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
01 अदद छेनी
01 अदद हथौड़ा
01 अदद आरी ब्लेड
01 अदद पाना रॉड
01 अदद पेचकस
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*
उ0नि0 श्री मो0 नासिर कुरैशी
उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र कुमार सरोज
का0 शैलेन्द्र यादव
का0 ईशू यादव
का0 रवि प्रताप
का0 सद्दाम हुसैन
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • सुलतानपुर जनपद के थाना बन्धुआकला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना की योजना बना रहे 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से अवैध शस्त्र और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस की सतर्कता और समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ी वारदात होने से पहले ही टाल दी गई। पूरे मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। 👉 इस घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सावंत की बाइट भी सामने आई है, जिसमें उन्होंने पूरी कार्रवाई की जानकारी दी है। ऐसी ही ताजा, सटीक और विश्वसनीय खबरों के लिए हमारे चैनल को Like, Share और Subscribe जरूर करें। 🔔
    2
    सुलतानपुर जनपद के थाना बन्धुआकला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना की योजना बना रहे 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से अवैध शस्त्र और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं।
पुलिस की सतर्कता और समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ी वारदात होने से पहले ही टाल दी गई। पूरे मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
👉 इस घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सावंत की बाइट भी सामने आई है, जिसमें उन्होंने पूरी कार्रवाई की जानकारी दी है।
ऐसी ही ताजा, सटीक और विश्वसनीय खबरों के लिए हमारे चैनल को Like, Share और Subscribe जरूर करें। 🔔
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Media company सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *जिला कारागार में खुलेआम ‘सब कुछ उपलब्ध’ का राज!* अम्बेडकर नगर । जिला कारागार वह जगह है जहाँ अपराधी सुधरने और समाज से दूर रखे जाने की उम्मीद की जाती है। लेकिन अंबेडकर नगर की जेल में हालात बिल्कुल उलटे नजर आ रहे हैं। रिहा हो चुके कई कैदियों ने दावा किया है कि यहाँ “ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जो उपलब्ध न हो” — बस सही कीमत चुकानी पड़े। ड्रग्स, गांजा, नशीले पदार्थों से लेकर सब कुछ जेल के अंदर “उचित कीमत” पर मिल जाता है। एक रिहा कैदी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया,“जेल के अंदर सब कुछ चलता है। ड्रग्स से लेकर वाइन तक। बाहर से सामान आता है, अंदर बिकता है। कीमत अच्छी लगे तो कोई समस्या नहीं।” सिर्फ नशीले पदार्थ ही नहीं, जेल में ब्याज पर पैसे उधार देने का भी धंधा चल रहा है। कैदी एक-दूसरे को सूदखोरी पर पैसा देते हैं और मुनाफा कमाते हैं। रिहा कैदियों का कहना है कि यहाँ “कैदियों द्वारा ब्याज पर पैसे बांटे जाते हैं”। एक अन्य पूर्व कैदी ने कहा,“मैं खुद यह नहीं खाता, लेकिन जो लोग अंदर रह चुके हैं उन्होंने बताया है कि जेल अब सजा काटने की जगह नहीं, बल्कि एक छोटा सा बाजार बन चुकी है।” यह खुलासा अंबेडकर नगर जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। अगर रिहा कैदियों की बात सही है तो जेल प्रशासन की नाकामी या मिलीभगत दोनों ही चिंता का विषय हैं। जेल महकमा अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं कर पाया है। स्थानीय पुलिस और जेल अधीक्षक से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने “जांच कर रहे हैं” कहकर टाल दिया।क्या जेल अब अपराधियों का सुधार गृह है या अपराध का अड्डा?क्या अंबेडकर नगर जिला कारागार में “सब कुछ उपलब्ध” का मॉडल राज्य भर में फैल चुका है? अब सच्चाई सामने आ रही है कि जेल की दीवारें अपराध को रोकने के बजाय उसे पनपने दे रही हैं।
    1
    *जिला कारागार में खुलेआम ‘सब कुछ उपलब्ध’ का राज!*
अम्बेडकर नगर ।
जिला कारागार वह जगह है जहाँ अपराधी सुधरने और समाज से दूर रखे जाने की उम्मीद की जाती है। लेकिन अंबेडकर नगर की जेल में हालात बिल्कुल उलटे नजर आ रहे हैं। रिहा हो चुके कई कैदियों ने दावा किया है कि यहाँ “ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जो उपलब्ध न हो” — बस सही कीमत चुकानी पड़े।  ड्रग्स, गांजा, नशीले पदार्थों से लेकर सब कुछ जेल के अंदर “उचित कीमत” पर मिल जाता है। एक रिहा कैदी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया,“जेल के अंदर सब कुछ चलता है। ड्रग्स से लेकर वाइन तक। बाहर से सामान आता है, अंदर बिकता है। कीमत अच्छी लगे तो कोई समस्या नहीं।”  सिर्फ नशीले पदार्थ ही नहीं, जेल में ब्याज पर पैसे उधार देने का भी धंधा चल रहा है। कैदी एक-दूसरे को सूदखोरी पर पैसा देते हैं और मुनाफा कमाते हैं। रिहा कैदियों का कहना है कि यहाँ “कैदियों द्वारा ब्याज पर पैसे बांटे जाते हैं”।  एक अन्य पूर्व कैदी ने कहा,“मैं खुद यह नहीं खाता, लेकिन जो लोग अंदर रह चुके हैं उन्होंने बताया है कि जेल अब सजा काटने की जगह नहीं, बल्कि एक छोटा सा बाजार बन चुकी है।”  यह खुलासा अंबेडकर नगर जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। अगर रिहा कैदियों की बात सही है तो जेल प्रशासन की नाकामी या मिलीभगत दोनों ही चिंता का विषय हैं।  जेल महकमा अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं कर पाया है। स्थानीय पुलिस और जेल अधीक्षक से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने “जांच कर रहे हैं” कहकर टाल दिया।क्या जेल अब अपराधियों का सुधार गृह है या अपराध का अड्डा?क्या अंबेडकर नगर जिला कारागार में “सब कुछ उपलब्ध” का मॉडल राज्य भर में फैल चुका है?  अब सच्चाई सामने आ रही है कि जेल की दीवारें अपराध को रोकने के बजाय उसे पनपने दे रही हैं।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गोसाईगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लकड़ी चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 43 बोटे बरामद सुलतानपुर। जनपद के थाना गोसाईगंज क्षेत्र में पुलिस ने लकड़ी चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को वादी रविशंकर शुक्ला ने अपने खेत से 24 यूकेलिप्टस के पेड़ चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच उपनिरीक्षक अशोक कुमार द्वारा की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर 20 अप्रैल को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शुभम यादव, करन, रोशनलाल और आदित्य पटेल शामिल हैं, जो अयोध्या जनपद के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से सफेदा (यूकेलिप्टस) के कुल 43 बोटे बरामद किए हैं, जिनमें 25 बोटे 4 फीट और 18 बोटे 3 फीट के हैं। घटना में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम की इस सफलता से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
    3
    गोसाईगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लकड़ी चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 43 बोटे बरामद
सुलतानपुर। जनपद के थाना गोसाईगंज क्षेत्र में पुलिस ने लकड़ी चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को वादी रविशंकर शुक्ला ने अपने खेत से 24 यूकेलिप्टस के पेड़ चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच उपनिरीक्षक अशोक कुमार द्वारा की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर 20 अप्रैल को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शुभम यादव, करन, रोशनलाल और आदित्य पटेल शामिल हैं, जो अयोध्या जनपद के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से सफेदा (यूकेलिप्टस) के कुल 43 बोटे बरामद किए हैं, जिनमें 25 बोटे 4 फीट और 18 बोटे 3 फीट के हैं। घटना में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है।
पुलिस टीम की इस सफलता से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
    user_SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अमेठी, 20 अप्रैल 2026। पुलिस कार्यालय गौरीगंज में सोमवार को पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए कि वे संवेदनशीलता के साथ शिकायतों का निपटारा करें, जिससे पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधीक्षक तक पहुंचाने का अवसर मिला।
    1
    अमेठी, 20 अप्रैल 2026। पुलिस कार्यालय गौरीगंज में सोमवार को पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए कि वे संवेदनशीलता के साथ शिकायतों का निपटारा करें, जिससे पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधीक्षक तक पहुंचाने का अवसर मिला।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमेठी के संग्रामपुर पुलिस की नाक में दम करने वाला इलाके का शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर शनि पाण्डेय  पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर शनि पाण्डेय उर्फ सुभाष पाण्डेय पुत्र शम्भूनाथ पाण्डेय निवासी घिसियावन पाण्डेय का पुरवा मजरे बेलखरी थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी का है।  घायल चोर के कब्जे से   01 तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर, चोरी की बैटरी, झटका मशीन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आपको बता दें इस शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर शनि पाण्डेय के विरुद्ध 20 से अधिक मुकदमे दर्ज़ हैं। इसकी गिरफ़्तारी से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
    4
    अमेठी के संग्रामपुर पुलिस की नाक में दम करने वाला इलाके का शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर शनि पाण्डेय  पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर शनि पाण्डेय उर्फ सुभाष पाण्डेय पुत्र शम्भूनाथ पाण्डेय निवासी घिसियावन पाण्डेय का पुरवा मजरे बेलखरी थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी का है।  घायल चोर के कब्जे से   01 तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर, चोरी की बैटरी, झटका मशीन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
आपको बता दें इस शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर शनि पाण्डेय के विरुद्ध 20 से अधिक मुकदमे दर्ज़ हैं। इसकी गिरफ़्तारी से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
    user_Coresspondent NATION ONE NEWS
    Coresspondent NATION ONE NEWS
    Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • संग्रामपुर। लखनऊ-वाराणसी रेलवे लाइन पर सहजीपुर फाटक के पास मरम्मत कार्य के दूसरे दिन रविवार को भी अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग सुबह 10:39 से शाम छह बजे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। इससे पूरे रूट पर राहगीरों व वाहन चालकों को जाम में फंसने की परेशानी से जूझना पड़ा। गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाहन चालकों को तेज धूप में करीब 11 किमी लंबा चक्कर लगाना पड़ा। प्रतापगढ़ दिशा से आने वाले वाहन लोहिया नगर-कालिकन मार्ग से अमेठी पहुंचे। अमेठी दिशा से जाने वाले वाहन अमरपुर-छाछा-अंतू मार्ग से प्रतापगढ़ गए। कई राहगीर वैकल्पिक रास्ते की जानकारी न होने के कारण बीच मार्ग से लौटने को विवश हुए। दूसरे दिन भी लोहिया नगर और कालिकन मोड़ पर संकेतक बोर्ड न लगाए जाने के कारण काफी संख्या में वाहन चालक मरम्मत स्थल तक पहुंचने के बाद वापस मुड़े और दूसरे मार्ग से होकर गंतव्य के लिए निकले। इस दौरान राहगीरों व वाहन चालकों की मदद के लिए यातायात पुलिस भी कहीं भी तैनात नहीं दिखी। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर यशो वर्मन की निगरानी में डाउन लाइन पर कार्य चला। ट्रैक, स्लीपर और गिट्टी की छनाई की गई। खराब रबर पैड बदले गए। दोपहर 3:05 बजे से शाम 5:05 बजे तक अपलाइन पर ब्लॉक लिया गया। इस अवधि में ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहा। तय समय में कार्य पूरा होने के बाद संचालन सामान्य हुआ। इस दौरान कई बाइक सवार, साइकिल सवार और पैदल राहगीर जान जोखिम में डालकर सहजीपुर हॉल्ट के पास से रेलवे लाइन के ऊपर से वाहन गुजारते नजर आए।
    3
    संग्रामपुर। लखनऊ-वाराणसी रेलवे लाइन पर सहजीपुर फाटक के पास मरम्मत कार्य के दूसरे दिन रविवार को भी अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग सुबह 10:39 से शाम छह बजे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। इससे पूरे रूट पर राहगीरों व वाहन चालकों को जाम में फंसने की परेशानी से जूझना पड़ा। गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाहन चालकों को तेज धूप में करीब 11 किमी लंबा चक्कर लगाना पड़ा।
प्रतापगढ़ दिशा से आने वाले वाहन लोहिया नगर-कालिकन मार्ग से अमेठी पहुंचे। अमेठी दिशा से जाने वाले वाहन अमरपुर-छाछा-अंतू मार्ग से प्रतापगढ़ गए। कई राहगीर वैकल्पिक रास्ते की जानकारी न होने के कारण बीच मार्ग से लौटने को विवश हुए। दूसरे दिन भी लोहिया नगर और कालिकन मोड़ पर संकेतक बोर्ड न लगाए जाने के कारण काफी संख्या में वाहन चालक मरम्मत स्थल तक पहुंचने के बाद वापस मुड़े और दूसरे मार्ग से होकर गंतव्य के लिए निकले।
इस दौरान राहगीरों व वाहन चालकों की मदद के लिए यातायात पुलिस भी कहीं भी तैनात नहीं दिखी। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर यशो वर्मन की निगरानी में डाउन लाइन पर कार्य चला। ट्रैक, स्लीपर और गिट्टी की छनाई की गई। खराब रबर पैड बदले गए। दोपहर 3:05 बजे से शाम 5:05 बजे तक अपलाइन पर ब्लॉक लिया गया। इस अवधि में ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहा। तय समय में कार्य पूरा होने के बाद संचालन सामान्य हुआ। इस दौरान कई बाइक सवार, साइकिल सवार और पैदल राहगीर जान जोखिम में डालकर सहजीपुर हॉल्ट के पास से रेलवे लाइन के ऊपर से वाहन गुजारते नजर आए।
    user_SHIV MOHAN MISHRA
    SHIV MOHAN MISHRA
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *दिनांक – 19.04.2026* *जनपद – सुलतानपुर* *🔷 थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 🔷* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद सुलतानपुर के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री संदीप कुमार राय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 19.04.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0214/2026 धारा 309(4)/308(5)/351(3)/317(2) बीएनएस व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन) अधिनियम, 2021 से संबंधित वांछित अभियुक्त शाजिद अहमद उर्फ भोलू पुत्र अली हुसैन, निवासी मोहल्ला फरास टोला थाना कोतवाली नगर जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। *अभियुक्त को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।* *बरामदगी:* 02 अदद मोबाइल फोन ₹600 नकद *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:* 1.उ0नि0 श्री प्रदीप यादव 2.उ0नि0 श्री कृष्ण पाल सिंह 3.हे0का0 रूपेश यादव 4.का0 मोहित कुमार
    3
    *दिनांक – 19.04.2026*
*जनपद – सुलतानपुर*
*🔷 थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 🔷*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद सुलतानपुर के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री संदीप कुमार राय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 19.04.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0214/2026 धारा 309(4)/308(5)/351(3)/317(2) बीएनएस व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन) अधिनियम, 2021 से संबंधित वांछित अभियुक्त शाजिद अहमद उर्फ भोलू पुत्र अली हुसैन, निवासी मोहल्ला फरास टोला थाना कोतवाली नगर जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
*अभियुक्त को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।*
*बरामदगी:*
02 अदद मोबाइल फोन
₹600 नकद 
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*
1.उ0नि0 श्री प्रदीप यादव
2.उ0नि0 श्री कृष्ण पाल सिंह
3.हे0का0 रूपेश यादव
4.का0 मोहित कुमार
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.