Shuru
Apke Nagar Ki App…
Vinod Kumar Pal Gram Panchayat majhigava pura sugaoha sadak ke silsile mein application aur video ke madhyam se main aap sabhi sathiyon ko Puja karta hun aur hamare mukhymantri Yogi Adityanath aur Pradhanmantri se sabhi nivedan hai
Vinod kumar Pal
Vinod Kumar Pal Gram Panchayat majhigava pura sugaoha sadak ke silsile mein application aur video ke madhyam se main aap sabhi sathiyon ko Puja karta hun aur hamare mukhymantri Yogi Adityanath aur Pradhanmantri se sabhi nivedan hai
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- sadak ke silsile mein application aur video ke madhyam se main aap sabhi sathiyon ko Puja karta hun aur hamare mukhymantri Yogi Adityanath aur Pradhanmantri se sabhi nivedan hai1
- बारा तहसील क्षेत्र स्थित बंधवा गांव में ग्रामीण और किसान बुनियादी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्य रूप से सड़क की खराब हालत, नाली की समस्या और आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाले मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार बरसात के बाद सड़क की स्थिति और बिगड़ गई है। गड्ढों में पानी भरने से राहगीर और बाइक सवार अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को विशेष कठिनाई हो रही है। सड़क के साथ-साथ गांव में नाली की समस्या भी गंभीर है। कई मोहल्लों में नालियां या तो बनी ही नहीं हैं या फिर जाम पड़ी हैं। इसके कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी गई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। किसान अपनी तैयार गेहूं की फसल को लेकर भी चिंतित हैं। आवारा पशु खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें रात भर जागकर फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है, फिर भी नुकसान नहीं रुक रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक क्षति हो रही है। उनका आरोप है कि प्रशासन द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने और गोशालाओं में भेजने के दावे केवल कागजों तक सीमित हैं। इन सभी समस्याओं से परेशान होकर ग्रामीणों और किसानों ने गांव में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सड़क का निर्माण कराया जाए, नाली व्यवस्था दुरुस्त की जाए और आवारा पशुओं पर नियंत्रण किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे तहसील स्तर पर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं मौजूद रहीं। ग्रामीण प्रशासन से उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे।1
- श्यामा देवी इंटर कॉलेज में वृद्धों की सेवा का लिया गया संकल्प । बांटा गया कंबल।1
- परानीपुर गंगा घाट से डोरवा रामनगर सम्पर्क मार्ग आधा गढ्ढा मुक्त आधा गढ्ढा युक्त कब होगी इस सड़क की मरम्मत मेजा प्रयागराज। प्रदेश में जहां एक पर सरकार द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है वही देखा जाए तो आज तक लच्छागृह परानीपुर से डोरवा रामनगर संपर्क मार्ग की हालत इतनी बदल हो चुकी है कि पैदल चलना भी दूभर हो गया है। जबकि मेजा रोड से डोरवा रामनगर से परानीपुर तक रोड का कार्य कराया गया वहीं परानीपुर गांव से गंगा घाट तक जाने वाली सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि आए दिन राहगीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं कभी-कभी तो गिरकर भी चोटिल हो जाया करते हैं। इसी गंगा घाट से बालू की निकासी की जाती है। बालू लदे ट्रैक्टर व डम्फर जब इस रोड से गुजारा करते हैं तो राहगीरों को काफी मुश्किल है झेलनी पड़ती है। एक्सीडेंट होने की दावत दे रहा है रोड पर फैली बालू व बड़े-बड़े गड्ढे। विभाग कब इन गढ्ढे को समतल कर राहगीरों की जान जोखिम से बचाएगा।1
- मेजा, प्रयागराज। क्षेत्र के मनुकापुरा गांव स्थित खेल मैदान पर आयोजित दुर्गावती क्रिकेट महासंग्राम टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। रोमांचक मुकाबले में रामजी इलेवन नेवढ़िया और वन किंग इलेवन सिरसा की टीमें आमने-सामने रहीं, जिसमें दमदार प्रदर्शन करते हुए वन किंग इलेवन सिरसा ने खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में टॉस जीतकर वन किंग इलेवन सिरसा ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। आठ ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए रामजी इलेवन नेवढ़िया की टीम ने 125 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वन किंग इलेवन सिरसा ने आक्रामक बल्लेबाजी का परिचय देते हुए 7.4 ओवर में 126 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया और ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए सोनू कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल के लिए प्रदीप कुशवाहा को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि संदीप शर्मा (उज्ज्वल रमण यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में थाना प्रभारी मेजा दीनदयाल सिंह मौजूद रहे। मुख्य अतिथि संदीप शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह ने खेलों को अनुशासन, भाईचारे और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का प्रतीक बताया। कार्यक्रम के आयोजक हिमांशु सिंह ने सफल आयोजन पर खुशी जताते हुए कहा कि दुर्गावती क्रिकेट महासंग्राम का उद्देश्य ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को मंच देना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं ने खेल भावना के साथ टूर्नामेंट को सफल बनाया है और आगे भी इस तरह के आयोजन कराए जाएंगे। फाइनल मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। इस दौरान चांद मुहम्मद चंदू, डॉ. अजय मिश्रा, अशोक मिश्रा, प्रदीप प्यासी, पंकज पांडेय, डॉ. मान सिंह, हरि प्रजापति, सोनू सोनकर, अजीत यादव, नीरज यादव, गुड्डू पटेल और जुगनू केवट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।1
- मऊगंज कलेक्ट्रेट में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ के नारी शक्ति के नारों से गूंजा मऊगंज कलेक्ट्रेट बजट सत्र के विरोध में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं संघ ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा1
- Post by चंदन भइया1
- विधानसभा में गूंजा बारा का दर्द: डॉ. वॉचस्पति ने उठाए पानी, पुल, रोजगार व आरक्षण के मुद्दे ●बजट सत्र में बारा की तस्वीर पेश, विकास को लेकर सरकार से ठोस मांग ●स्थायी पुल से एम्स तक की मांग, बारा विधायक ने रखी विकास की पूरी रूपरेखा बारा प्रयागराज। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 के दौरान बारा विधानसभा क्षेत्र की आवाज सदन में जोरदार ढंग से गूंजी। बारा विधायक डॉ. वॉचस्पति ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को तथ्यात्मक और मुखर अंदाज में उठाते हुए कहा कि “जनसेवा हमारा लक्ष्य है, राजनीति सिर्फ माध्यम।” उन्होंने पहाड़ी क्षेत्र बारा में गर्मी के दौरान गहराने वाले पेयजल संकट, जर्जर सड़कों और अनियमित बिजली आपूर्ति का मुद्दा उठाया। बेलामुंडी सड़क के दो दशकों से खराब होने का उल्लेख करते हुए इसके शीघ्र जीर्णोद्धार की मांग की। कौशांबी को जोड़ने वाले प्रतापपुर पीपा पुल के स्थान पर स्थायी पुल निर्माण की आवश्यकता दोहराई। विधायक ने नारीबारी को ब्लॉक और जारी बाजार को टाउन एरिया घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। बारा क्षेत्र में राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज के अभाव को गंभीर बताते हुए राजकीय महाविद्यालय की स्थापना की मांग की। एनटीपीसी परियोजना से निकलने वाली राख व दूषित पानी से खेतों के बंजर होने और बीमारियों में वृद्धि का मुद्दा उठाते हुए एम्स की स्थापना तथा पांच किलोमीटर दायरे के युवाओं को रोजगार देने की मांग की। पाल समाज के भेड़ पालकों के लिए ऊन क्रय केंद्र स्थापित करने, सोनवै (शंकरगढ़) में बिरसा मुंडा की मूर्ति के जीर्णोद्धार और प्रयागराज में महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा स्थापित करने की भी मांग की। निषाद समाज को दलित आरक्षण देने का मुद्दा भी सदन में रखा गया। चित्रकूट के बरगढ़ में व्यापारी पुत्र आयुष केसरवानी की हत्या पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्रीय विकास के लिए ठोस बजटीय प्रावधान जरूरी हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सदन में उठाए गए मुद्दों का वीडियो देखकर पारदर्शिता का आकलन कर सकते हैं। अब निगाहें सरकार की प्रतिक्रिया और बजटीय निर्णयों पर टिकी हैं।1