logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

युवा नेता सुनील शिव सिंह राजपूत अमरपाटन

12 hrs ago
user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Court reporter Rajpur, Barwani•
12 hrs ago

युवा नेता सुनील शिव सिंह राजपूत अमरपाटन

More news from Barwani and nearby areas
  • युवा नेता सुनील शिव सिंह राजपूत अमरपाटन
    1
    युवा नेता सुनील शिव सिंह राजपूत अमरपाटन
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Rajpur, Barwani•
    12 hrs ago
  • सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कालीकुंडी में कनेर नदी पर बनने वाले नए पुल का भूमिपूजन शनिवार को विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मोंटू सोलंकी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यह पुल लंबे समय से क्षतिग्रस्त था, जिसके कारण आसपास के गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे निर्धारित था, लेकिन विभागीय अधिकारी करीब 12 बजे मौके पर पहुंचे। इस देरी को लेकर विधायक मोंटू सोलंकी ने कड़ी नाराजगी जताई और इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताते हुए मौके पर ही अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित के कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में समय का विशेष ध्यान रखा जाए। करीब 79.80 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण पर 377.70 लाख रुपये की लागत आएगी। पुल बनने से कालीकुंडी सहित आसपास के कई गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर बारिश के मौसम में होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी और आवागमन सुरक्षित व सुगम हो सकेगा। विधायक ने निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे और सभी ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए खुशी जताई।
    1
    सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कालीकुंडी में कनेर नदी पर बनने वाले नए पुल का भूमिपूजन शनिवार को विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मोंटू सोलंकी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यह पुल लंबे समय से क्षतिग्रस्त था, जिसके कारण आसपास के गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे निर्धारित था, लेकिन विभागीय अधिकारी करीब 12 बजे मौके पर पहुंचे। इस देरी को लेकर विधायक मोंटू सोलंकी ने कड़ी नाराजगी जताई और इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताते हुए मौके पर ही अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित के कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में समय का विशेष ध्यान रखा जाए।
करीब 79.80 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण पर 377.70 लाख रुपये की लागत आएगी। पुल बनने से कालीकुंडी सहित आसपास के कई गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर बारिश के मौसम में होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी और आवागमन सुरक्षित व सुगम हो सकेगा।
विधायक ने निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे और सभी ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए खुशी जताई।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कालीबावड़ी। देश की राजधानी दिल्ली में संचालित ‘अपराजिता आईएएस एकेडमी’ की संचालिका साध्वी राधिका पटेल इन दिनों आस्था, सेवा और संकल्प की अद्भुत मिसाल पेश कर रही हैं। वे मां नर्मदा की पवित्र पैदल परिक्रमा पर निकली हुई हैं, जिसकी शुरुआत ओंकारेश्वर से की गई थी। उनकी इस तपस्या को अब 100 दिन पूरे हो चुके हैं। गुरुवार को नर्मदा परिक्रमा मार्ग स्थित ग्राम कालीबावड़ी पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। श्रीराम मंदिर में कालीबावड़ी युवा जागृति मंच, मां नर्मदा सदाव्रत समिति एवं मां गायत्री भजन मंडली के सदस्यों ने श्रीफल व पुष्पमाला से आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे प्रश्न किया कि इतनी कम उम्र में नर्मदा परिक्रमा का संकल्प क्यों? इस पर राधिका ने सहज भाव से कहा, “ज्ञान प्राप्त करने की कोई उम्र नहीं होती। युवावस्था ही अध्यात्म को समझने का सर्वोत्तम समय है। यदि मन में दृढ़ संकल्प, सेवा भाव और चरित्र हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।” उन्होंने बताया कि परिक्रमा के दौरान उन्हें अनेक संतों और मनीषियों का सानिध्य प्राप्त हुआ, जिससे उनके विचारों में और अधिक परिपक्वता आई है। साथ ही उन्होंने नर्मदा तट की स्वच्छता को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जागरूकता की आवश्यकता है। वे यात्रा के दौरान युवाओं को स्वच्छता के प्रति प्रेरित कर शपथ भी दिला रही हैं। गुरुवार को कालीबावड़ी पहुंचने के बाद उन्होंने मां नर्मदा परिक्रमा वासियों को भोजन प्रसादी सेवा देने वाले ओमू राठौड़ के निवास पर रात्रि विश्राम किया। शुक्रवार सुबह ग्राम के अशोक सेन के यहां स्वल्पाहार ग्रहण कर वे रेवाकुंड मांडू के दर्शनों के लिए रवाना हुईं। अपने जीवन संघर्ष साझा करते हुए उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के नर्मदा तट स्थित देवगुआ में उनका बचपन बीता। मात्र 10 वर्ष की आयु में ही उन्होंने ब्रह्मचर्य व्रत लेकर स्वयं को देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया। जबलपुर में कराटे में ब्लैक बेल्ट हासिल करने के बाद उन्होंने आईएएस बनने का लक्ष्य लेकर दिल्ली का रुख किया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की मेंस परीक्षा उत्तीर्ण की, लेकिन सीमित प्रयासों के कारण अंतिम चयन नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने ‘अपराजिता आईएएस एकेडमी’ की स्थापना की, जहां गरीब एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को नि:शुल्क या कम शुल्क में उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। उनके मार्गदर्शन में कई विद्यार्थी आईएएस, आईपीएस सहित अन्य प्रशासनिक सेवाओं में चयनित हो चुके हैं। पिछले डेढ़ माह से जारी इस पदयात्रा का उद्देश्य मानव उत्थान के माध्यम से राष्ट्र उत्थान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “आपके भीतर असीम ऊर्जा है। जो भी कार्य करें, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण से करें। भय और संशय को त्यागेंगे, तभी जीवन में महान लक्ष्य प्राप्त होंगे।” इसके बाद वे मां नर्मदा आश्रम अन्न क्षेत्र, ग्राम बड़ी छितरी पहुंचीं, जहां उन्होंने आश्रम में चल रहे आश्रय स्थल के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान आश्रम से जुड़े सेवाभावी कार्यकर्ताओं—सुरेंद्र, अशोक सेन आयुष कर्मा,गिरजेश राठौड़, और कांति बापू ने उनका स्वागत
    4
    कालीबावड़ी। देश की राजधानी दिल्ली में संचालित ‘अपराजिता आईएएस एकेडमी’ की संचालिका साध्वी राधिका पटेल इन दिनों आस्था, सेवा और संकल्प की अद्भुत मिसाल पेश कर रही हैं। वे मां नर्मदा की पवित्र पैदल परिक्रमा पर निकली हुई हैं, जिसकी शुरुआत ओंकारेश्वर से की गई थी। उनकी इस तपस्या को अब 100 दिन पूरे हो चुके हैं।
गुरुवार को नर्मदा परिक्रमा मार्ग स्थित ग्राम कालीबावड़ी पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। श्रीराम मंदिर में कालीबावड़ी युवा जागृति मंच, मां नर्मदा सदाव्रत समिति एवं मां गायत्री भजन मंडली के सदस्यों ने श्रीफल व पुष्पमाला से आत्मीय अभिनंदन किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे प्रश्न किया कि इतनी कम उम्र में नर्मदा परिक्रमा का संकल्प क्यों? इस पर राधिका ने सहज भाव से कहा, “ज्ञान प्राप्त करने की कोई उम्र नहीं होती। युवावस्था ही अध्यात्म को समझने का सर्वोत्तम समय है। यदि मन में दृढ़ संकल्प, सेवा भाव और चरित्र हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।”
उन्होंने बताया कि परिक्रमा के दौरान उन्हें अनेक संतों और मनीषियों का सानिध्य प्राप्त हुआ, जिससे उनके विचारों में और अधिक परिपक्वता आई है। साथ ही उन्होंने नर्मदा तट की स्वच्छता को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जागरूकता की आवश्यकता है। वे यात्रा के दौरान युवाओं को स्वच्छता के प्रति प्रेरित कर शपथ भी दिला रही हैं।
गुरुवार को कालीबावड़ी पहुंचने के बाद उन्होंने मां नर्मदा परिक्रमा वासियों को भोजन प्रसादी सेवा देने वाले ओमू राठौड़ के निवास पर रात्रि विश्राम किया। शुक्रवार सुबह ग्राम के अशोक सेन के यहां स्वल्पाहार ग्रहण कर वे रेवाकुंड मांडू के दर्शनों के लिए रवाना हुईं।
अपने जीवन संघर्ष साझा करते हुए उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के नर्मदा तट स्थित देवगुआ में उनका बचपन बीता। मात्र 10 वर्ष की आयु में ही उन्होंने ब्रह्मचर्य व्रत लेकर स्वयं को देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया। जबलपुर में कराटे में ब्लैक बेल्ट हासिल करने के बाद उन्होंने आईएएस बनने का लक्ष्य लेकर दिल्ली का रुख किया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की मेंस परीक्षा उत्तीर्ण की, लेकिन सीमित प्रयासों के कारण अंतिम चयन नहीं हो सका।
इसके बाद उन्होंने ‘अपराजिता आईएएस एकेडमी’ की स्थापना की, जहां गरीब एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को नि:शुल्क या कम शुल्क में उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। उनके मार्गदर्शन में कई विद्यार्थी आईएएस, आईपीएस सहित अन्य प्रशासनिक सेवाओं में चयनित हो चुके हैं।
पिछले डेढ़ माह से जारी इस पदयात्रा का उद्देश्य मानव उत्थान के माध्यम से राष्ट्र उत्थान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “आपके भीतर असीम ऊर्जा है। जो भी कार्य करें, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण से करें। भय और संशय को त्यागेंगे, तभी जीवन में महान लक्ष्य प्राप्त होंगे।”
इसके बाद वे मां नर्मदा आश्रम अन्न क्षेत्र, ग्राम बड़ी छितरी पहुंचीं, जहां उन्होंने आश्रम में चल रहे आश्रय स्थल के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान आश्रम से जुड़े सेवाभावी कार्यकर्ताओं—सुरेंद्र, अशोक सेन आयुष कर्मा,गिरजेश राठौड़, और कांति बापू ने उनका स्वागत
    user_Ashok sen
    Ashok sen
    Local News Reporter मनावर, धार, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • नमस्ते कुक्षी मे आपका मोनेष शोभा जय आप देख रहे है एमपी इलेवन न्यूज़ *तपस्वीयो के अनुमोदनार्थ निकली शोभयात्रा, नगर में हुआ अभिनन्दन* *कुक्षी* प्रभु आराधना में वर्षीतप के आराधक नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी चिराग प्रवीण जी जैन (टांडा वाला ) एवं उनकी बहन सौ. पायल अर्पित जी बाफना (रतलाम ) के वर्षीतप अनुमोदनार्थ उत्सव का आयोजन किया गया। तपस्वीयो की शोभायात्रा नगर के विजय स्तम्भ चौराहा से निकल कर नगर के प्रमुख मार्गो से निकली जहा विभिन्न सामाजिक संघठनों के साथ त्रिस्तुतीक जैन श्री संघ द्वारा तपस्वीयो का बहुमान किया गया। शोभायात्रा स्थानीय हीरा पेलेस पर समाप्त हुई आयोजित सभा में जैन श्री संघ अध्यक्ष श्री मनोहर लाल जी पौराणिक एवं टांडा श्री संघ के निर्मल जी श्री श्रीमाल ने तपस्वीयो में बहुमान में सम्बोधन दिया। तपस्वीयो के अनुमोदनार्थ आयोजित उत्सव में प्रवीण कुमार अनोखीलाल जी व्होरा (टांडा वाला ) कुक्षी द्वारा श्री संघ का स्वामीवात्सल्य का आयोजन हीरा पेलेस पर किया गया।
    1
    नमस्ते कुक्षी
मे आपका मोनेष शोभा जय
आप देख रहे है एमपी इलेवन न्यूज़
*तपस्वीयो के अनुमोदनार्थ निकली शोभयात्रा, नगर में हुआ अभिनन्दन*
*कुक्षी* 
प्रभु आराधना में वर्षीतप के आराधक नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी चिराग प्रवीण जी जैन (टांडा वाला ) एवं उनकी बहन सौ. पायल अर्पित जी बाफना (रतलाम ) के वर्षीतप अनुमोदनार्थ उत्सव का आयोजन किया गया। तपस्वीयो की शोभायात्रा नगर के विजय स्तम्भ चौराहा से निकल कर नगर के प्रमुख मार्गो से निकली जहा विभिन्न सामाजिक संघठनों के साथ त्रिस्तुतीक जैन श्री संघ द्वारा तपस्वीयो का बहुमान किया गया। शोभायात्रा स्थानीय हीरा पेलेस पर समाप्त हुई आयोजित सभा में जैन श्री संघ अध्यक्ष श्री मनोहर लाल जी पौराणिक एवं टांडा श्री संघ के निर्मल जी श्री श्रीमाल ने तपस्वीयो में बहुमान में सम्बोधन दिया।
तपस्वीयो के अनुमोदनार्थ आयोजित उत्सव में प्रवीण कुमार अनोखीलाल जी व्होरा (टांडा वाला ) कुक्षी द्वारा श्री संघ का स्वामीवात्सल्य का आयोजन हीरा पेलेस पर किया गया।
    user_MP 11 NEWS
    MP 11 NEWS
    Court reporter कुक्षी, धार, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बड़वानी जिले में अचानक बदले मौसम के कारण किसानों की चिंता बढ़ा दी है।कही पर तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई तो कही पर ओले गिरे हैं,बेमौसम बारिश ने किसानो की चिंता बढ़ा दी है।
    1
    बड़वानी जिले में अचानक बदले मौसम के कारण किसानों की चिंता बढ़ा दी है।कही पर तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई तो कही पर ओले गिरे हैं,बेमौसम बारिश ने किसानो की चिंता बढ़ा दी है।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • महामहिम राज्यपाल का खरगोन प्रवास रक्षा अस्पताल में सिकल सेल यूनिट का लोकार्पण स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में होंगे शामिल खरगोन 03 अप्रैल 2026। मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल शनिवार, 04 अप्रैल 2026 को खरगोन जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वे दोपहर 1.45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा खरगोन आगमन करेंगे। आगमन के पश्चात महामहिम राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 1.50 बजे कार द्वारा सनावद रोड स्थित रक्षा अस्पताल के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 2.00 बजे रक्षा अस्पताल पहुँचेंगे। यहाँ वे दोपहर 2.00 बजे से 3.40 बजे तक सिकल सेल यूनिट का लोकार्पण करेंगे एवं सिकल सेल जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम उपरांत महामहिम राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 3.40 बजे हेलिपैड, खरगोन से मांडव के लिए प्रस्थान करेंगे। महामहिम राज्यपाल श्री पटेल के इस प्रवास को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।
    1
    महामहिम राज्यपाल का खरगोन प्रवास
रक्षा अस्पताल में सिकल सेल यूनिट का लोकार्पण
स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में होंगे शामिल
खरगोन 03 अप्रैल 2026। मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल शनिवार, 04 अप्रैल 2026 को खरगोन जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वे दोपहर 1.45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा खरगोन आगमन करेंगे।
आगमन के पश्चात महामहिम राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 1.50 बजे कार द्वारा सनावद रोड स्थित रक्षा अस्पताल के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 2.00 बजे रक्षा अस्पताल पहुँचेंगे। यहाँ वे दोपहर 2.00 बजे से 3.40 बजे तक सिकल सेल यूनिट का लोकार्पण करेंगे एवं सिकल सेल जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम उपरांत महामहिम राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 3.40 बजे हेलिपैड, खरगोन से मांडव के लिए प्रस्थान करेंगे। महामहिम राज्यपाल श्री पटेल के इस प्रवास को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।
    user_रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • राज्यपाल ने किए चतुर्भुज राम मंदिर में दर्शनः पडिंतजी से पूछा इतिहास, नगर परिषद ने उपहार में दी खुरासानी इमली और खिरनी राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने रविवार को पर्यटन नगरी मांडू का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चतुर्भुज राम मंदिर में दर्शन और पूजन किया। राज्यपाल ने नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम गावर और महिला पार्षदों से भी मुलाकात की। राज्यपाल पटेल ने पर्यटन विभाग के होटल मालवा रिसोर्ट में नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम गावर और पार्षदों से भेंट की। नगर परिषद की टीम ने उनको खुरासानी इमली, खिरनी और चतुर्भुज भगवान राम का चित्र भेंट कर किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से भी मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।होटल के रजिस्टर में अपने अनुभव लिखते हुए राज्यपाल ने मांडू को 'बहुत सुंदर' और 'अद्भुत पर्यटन स्थल' बताया। इसके बाद वे सीधे विश्व के एकमात्र चारभुजा धारी चतुर्भुज राम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान का पूजन-अर्चन किया, पुष्पांजलि अर्पित की और महाआरती में शामिल हुए। मंदिर के आचार्य पंडित शुभम त्रिवेदी और पंडित महेंद्र शर्मा ने राज्यपाल को मंदिर का इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल को भगवान राम का चित्र भेंट कर कुमकुम तिलक भी लगाया।मांडू नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम गावर जब राज्यपाल का आशीर्वाद लेने पहुंचीं, तो उन्होंने कहा कि उनकी बड़ी बेटी का नाम भी मालती है। उन्होंने आगे कहा कि मालती नाम की लड़कियां धीर-गंभीर होती हैं। राज्यपाल ने इस बात पर खुशी जताई कि मांडू में महिला अध्यक्ष और आधे से ज्यादा पार्षद महिलाएं हैं। उन्होंने इसे परिवार के साथ नगर का नेतृत्व करने वाली महिलाओं के लिए खुशी की बात बताया। उन्होंने सभी महिला पार्षदों से अलग-अलग मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।इस अवसर पर अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर, नपा उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, पार्षद ज्योति तिवारी, पार्षद मानसिंह गिनावा, पार्षद मंगली बाई चलिया, पार्षद प्रतिनिधि अंतर सिंह भाबर, पार्षद प्रतिनिधि नंदू वसुनिया, भाजपा नेता सुनीता दुबे बुनकर प्रकोष्ठ जिला संयोजक नेहा जायसवाल और राहुल सेन मांडव उपस्थित थे। जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर संजू केशव पांडे, धार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर, नालछा तहसीलदार राहुल गायकवाड़ और नायब तहसीलदार विशाखा चौहान सहित कई अधिकारी-कर्मचारी प्रोटोकॉल और सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे थे।
    4
    राज्यपाल ने किए चतुर्भुज राम मंदिर में दर्शनः पडिंतजी से पूछा इतिहास, नगर परिषद ने उपहार में दी खुरासानी इमली और खिरनी
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
मांडू न्यूज/मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने रविवार को पर्यटन नगरी मांडू का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चतुर्भुज राम मंदिर में दर्शन और पूजन किया। राज्यपाल ने नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम गावर और महिला पार्षदों से भी मुलाकात की। राज्यपाल पटेल ने पर्यटन विभाग के होटल मालवा रिसोर्ट में नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम गावर और पार्षदों से भेंट की। नगर परिषद की टीम ने उनको खुरासानी इमली, खिरनी और चतुर्भुज भगवान राम का चित्र भेंट कर किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से भी मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।होटल के रजिस्टर में अपने अनुभव लिखते हुए राज्यपाल ने मांडू को 'बहुत सुंदर' और 'अद्भुत पर्यटन स्थल' बताया। इसके बाद वे सीधे विश्व के एकमात्र चारभुजा धारी चतुर्भुज राम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान का पूजन-अर्चन किया, पुष्पांजलि अर्पित की और महाआरती में शामिल हुए।
मंदिर के आचार्य पंडित शुभम त्रिवेदी और पंडित महेंद्र शर्मा ने राज्यपाल को मंदिर का इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल को भगवान राम का चित्र भेंट कर कुमकुम तिलक भी लगाया।मांडू नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम गावर जब राज्यपाल का आशीर्वाद लेने पहुंचीं, तो उन्होंने कहा कि उनकी बड़ी बेटी का नाम भी मालती है। उन्होंने आगे कहा कि मालती नाम की लड़कियां धीर-गंभीर होती हैं। राज्यपाल ने इस बात पर खुशी जताई कि मांडू में महिला अध्यक्ष और आधे से ज्यादा पार्षद महिलाएं हैं। उन्होंने इसे परिवार के साथ नगर का नेतृत्व करने वाली महिलाओं के लिए खुशी की बात बताया। उन्होंने सभी महिला पार्षदों से अलग-अलग मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।इस अवसर पर अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर, नपा उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, पार्षद ज्योति तिवारी, पार्षद मानसिंह गिनावा, पार्षद मंगली बाई चलिया, पार्षद प्रतिनिधि अंतर सिंह भाबर, पार्षद प्रतिनिधि नंदू वसुनिया, भाजपा नेता सुनीता दुबे  बुनकर प्रकोष्ठ जिला संयोजक नेहा जायसवाल और राहुल सेन  मांडव उपस्थित थे। जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर संजू केशव पांडे, धार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर, नालछा तहसीलदार राहुल गायकवाड़ और नायब तहसीलदार विशाखा चौहान सहित कई अधिकारी-कर्मचारी प्रोटोकॉल और सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे थे।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • Meri Naiyya Ka Tu Kinara #shiv_singh_rajput_dahiya_news_update #videoreelviral #maashardadevi #maiharpolice #maihardham
    1
    Meri Naiyya Ka Tu Kinara
#shiv_singh_rajput_dahiya_news_update #videoreelviral #maashardadevi #maiharpolice #maihardham
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Rajpur, Barwani•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.