logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमर शहीद नायक सुनील कुमार मीना की प्रतिमा का हुआ अनावरण राजगढ़ । उपखंड के दुब्बी गांव में बुधवार को मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले अमर शहीद नायक सुनील कुमार मीणा की प्रतिमा का अनावरण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा , विशिष्ट अतिथियों थानागाजी विधायक कांति प्रसाद मीना और राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगेलाल मीना के साथ वैदिक मंत्रोच्चार और देशभक्ति धुनों के बीच शहीद नायक सुनील कुमार मीणा की प्रतिमा का विधि-विधान से अनावरण किया। प्रतिमा का अनावरण होते ही पूरा दुब्बी क्षेत्र "भारत माता की जय", "वंदे मातरम" और "अमर शहीद नायक सुनील कुमार मीणा अमर रहें" के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। इस दौरान उपस्थित अतिथियों और हजारों ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प चक्र और मालाएं अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शहीद का बलिदान भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा: सांसद मुरारी लाल मीणा समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दौसा सांसद ने कहा, "शहीद कभी मरते नहीं हैं, वे देश की भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणापुंज बनकर हमेशा जीवित रहते हैं। नायक सुनील कुमार मीणा ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए जो अदम्य साहस और शहादत दी है, उस पर न केवल उनके परिवार को, बल्कि पूरे क्षेत्र और देश को गर्व है। शहीद के सम्मान को चिरस्थायी बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।" क्षेत्र के विकास और सम्मान के लिए जनप्रतिनिधि तत्पर विशिष्ट अतिथि थानागाजी विधायक कांति प्रसाद मीना और राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगेलाल मीना एवं भारतीय सेना के कर्नल सुखदीप ने भी शहीद की वीरता को नमन करते हुए कहा कि वीर सपूतों का बलिदान समाज और राष्ट्र को एकजुट रखने की शक्ति देता है। जनप्रतिनिधियों ने शहीद के पैतृक क्षेत्र के विकास और उनकी यादों को संजोने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। शहिद परिवार को जो भी सुविधा मिलेगी वह इस परिवार को अधिक से अधिक दिलवाले का भरोसा दिया शहीद परिवार का हुआ भावुक सम्मान इस गौरवपूर्ण अवसर पर सांसद मुरारी लाल मीणा, विधायक कांति प्रसाद मीना और विधायक मांगेलाल मीना आर्मी से आए कर्नल सुखदीप द्वारा शहीद नायक सुनील कुमार मीणा के माता-पिता, वीरांगना और परिवारजनों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि शहीद का परिवार पूरे समाज की धरोहर है और सरकार व प्रशासन हमेशा उनके साथ खड़ा है।

17 hrs ago
user_Rajkumar पत्रकार
Rajkumar पत्रकार
अलवर, अलवर, राजस्थान•
17 hrs ago

अमर शहीद नायक सुनील कुमार मीना की प्रतिमा का हुआ अनावरण राजगढ़ । उपखंड के दुब्बी गांव में बुधवार को मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले अमर शहीद नायक सुनील कुमार मीणा की प्रतिमा का अनावरण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा , विशिष्ट अतिथियों थानागाजी विधायक कांति प्रसाद मीना और राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगेलाल मीना के साथ वैदिक मंत्रोच्चार और देशभक्ति धुनों के बीच शहीद नायक सुनील कुमार मीणा की प्रतिमा का विधि-विधान से अनावरण किया। प्रतिमा का अनावरण होते ही पूरा दुब्बी क्षेत्र "भारत माता की जय", "वंदे मातरम" और "अमर शहीद नायक सुनील कुमार मीणा अमर रहें" के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। इस दौरान उपस्थित अतिथियों और हजारों ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प चक्र और मालाएं अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शहीद का बलिदान भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा: सांसद मुरारी लाल मीणा समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दौसा सांसद ने कहा, "शहीद कभी मरते नहीं हैं, वे देश की भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणापुंज बनकर हमेशा जीवित रहते हैं। नायक सुनील कुमार मीणा ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए जो अदम्य साहस और शहादत दी है, उस पर न केवल उनके परिवार को, बल्कि पूरे क्षेत्र और देश को गर्व है। शहीद के सम्मान को चिरस्थायी बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।" क्षेत्र के विकास और सम्मान के लिए जनप्रतिनिधि तत्पर विशिष्ट अतिथि थानागाजी विधायक कांति प्रसाद मीना और राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगेलाल मीना एवं भारतीय सेना के कर्नल सुखदीप ने भी शहीद की वीरता को नमन करते हुए कहा कि वीर सपूतों का बलिदान समाज और राष्ट्र को एकजुट रखने की शक्ति देता है। जनप्रतिनिधियों ने शहीद के पैतृक क्षेत्र के विकास और उनकी यादों को संजोने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। शहिद परिवार को जो भी सुविधा मिलेगी वह इस परिवार को अधिक से अधिक दिलवाले का भरोसा दिया शहीद परिवार का हुआ भावुक सम्मान इस गौरवपूर्ण अवसर पर सांसद मुरारी लाल मीणा, विधायक कांति प्रसाद मीना और विधायक मांगेलाल मीना आर्मी से आए कर्नल सुखदीप द्वारा शहीद नायक सुनील कुमार मीणा के माता-पिता, वीरांगना और परिवारजनों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि शहीद का परिवार पूरे समाज की धरोहर है और सरकार व प्रशासन हमेशा उनके साथ खड़ा है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कचरा पात्रों में सड़ांध, नगर पालिका से जनता का सवाल—क्या कचरा गेट पर लाकर डालना पड़ेगा? नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। चुनाव से पहले नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में गीले और सूखे कचरे के लिए हरे और नीले कचरा पात्र लगाए गए थे। व्यवस्था का उद्देश्य था कि कचरे का सही तरीके से संग्रहण और निस्तारण हो सके। राजस्थान में भी गीले कचरे के लिए हरे और सूखे कचरे के लिए नीले डिब्बों की व्यवस्था को लेकर सरकारी स्तर पर निर्देश जारी किए जा चुके हैं। लेकिन अब लोगों का सवाल है कि जिन कचरा पात्रों में नियमित रूप से कचरा जमा हो रहा है, आखिर उनकी सफाई कब होगी? कई स्थानों पर कचरा पात्र टूटे हुए बताए जा रहे हैं। इनमें लंबे समय से कचरा जमा होने के कारण सड़ांध और बदबू की शिकायतें सामने आ रही हैं। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका के मुख्य द्वार पर कचरा डालकर विरोध किया, तो उनकी मांग पर नगर पालिका प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर दी। 6 अक्टूबर को सफाई कर्मचारियों द्वारा नगर पालिका गेट पर कचरा डालकर धरना देने की रिपोर्ट भी सामने आई थी। ऐसे में अब आमजन नगर पालिका प्रशासन से सवाल कर रहा है— जब नगर पालिका के गेट पर कचरा पहुंचा तो प्रशासन ने तुरंत ध्यान दिया, लेकिन वार्डों में लगे कचरा पात्रों में कई दिनों से जमा कचरे पर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा? क्या नगर पालिका प्रशासन को इन कचरा पात्रों की सफाई के लिए किसी बड़े विरोध का इंतजार है? क्या अब नगर पालिका वासियों को भी अपने-अपने वार्डों में जमा कचरा उठाकर नगर पालिका के मुख्य द्वार के सामने डालकर अपनी समस्या बतानी पड़ेगी? लोगों की मांग है कि नगर पालिका प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी वार्डों में लगे कचरा पात्रों की तत्काल सफाई करवाए, टूटे हुए कचरा पात्रों को दुरुस्त या बदले और नियमित कचरा उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित करे। आखिर स्वच्छता व्यवस्था सिर्फ कागजों और चुनावी प्रचार तक सीमित रहेगी या धरातल पर भी दिखाई देगी?
    1
    कचरा पात्रों में सड़ांध, नगर पालिका से जनता का सवाल—क्या कचरा गेट पर लाकर डालना पड़ेगा?
नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। चुनाव से पहले नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में गीले और सूखे कचरे के लिए हरे और नीले कचरा पात्र लगाए गए थे। व्यवस्था का उद्देश्य था कि कचरे का सही तरीके से संग्रहण और निस्तारण हो सके। राजस्थान में भी गीले कचरे के लिए हरे और सूखे कचरे के लिए नीले डिब्बों की व्यवस्था को लेकर सरकारी स्तर पर निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
लेकिन अब लोगों का सवाल है कि जिन कचरा पात्रों में नियमित रूप से कचरा जमा हो रहा है, आखिर उनकी सफाई कब होगी?
कई स्थानों पर कचरा पात्र टूटे हुए बताए जा रहे हैं। इनमें लंबे समय से कचरा जमा होने के कारण सड़ांध और बदबू की शिकायतें सामने आ रही हैं। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका के मुख्य द्वार पर कचरा डालकर विरोध किया, तो उनकी मांग पर नगर पालिका प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर दी। 6 अक्टूबर को सफाई कर्मचारियों द्वारा नगर पालिका गेट पर कचरा डालकर धरना देने की रिपोर्ट भी सामने आई थी।
ऐसे में अब आमजन नगर पालिका प्रशासन से सवाल कर रहा है—
जब नगर पालिका के गेट पर कचरा पहुंचा तो प्रशासन ने तुरंत ध्यान दिया, लेकिन वार्डों में लगे कचरा पात्रों में कई दिनों से जमा कचरे पर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा?
क्या नगर पालिका प्रशासन को इन कचरा पात्रों की सफाई के लिए किसी बड़े विरोध का इंतजार है?
क्या अब नगर पालिका वासियों को भी अपने-अपने वार्डों में जमा कचरा उठाकर नगर पालिका के मुख्य द्वार के सामने डालकर अपनी समस्या बतानी पड़ेगी?
लोगों की मांग है कि नगर पालिका प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी वार्डों में लगे कचरा पात्रों की तत्काल सफाई करवाए, टूटे हुए कचरा पात्रों को दुरुस्त या बदले और नियमित कचरा उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित करे।
आखिर स्वच्छता व्यवस्था सिर्फ कागजों और चुनावी प्रचार तक सीमित रहेगी या धरातल पर भी दिखाई देगी?
    user_Ram Mishra
    Ram Mishra
    Local News Reporter अलवर, अलवर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • अमर शहीद नायक सुनील कुमार मीना की प्रतिमा का हुआ अनावरण राजगढ़ । उपखंड के दुब्बी गांव में बुधवार को मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले अमर शहीद नायक सुनील कुमार मीणा की प्रतिमा का अनावरण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा , विशिष्ट अतिथियों थानागाजी विधायक कांति प्रसाद मीना और राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगेलाल मीना के साथ वैदिक मंत्रोच्चार और देशभक्ति धुनों के बीच शहीद नायक सुनील कुमार मीणा की प्रतिमा का विधि-विधान से अनावरण किया। प्रतिमा का अनावरण होते ही पूरा दुब्बी क्षेत्र "भारत माता की जय", "वंदे मातरम" और "अमर शहीद नायक सुनील कुमार मीणा अमर रहें" के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। इस दौरान उपस्थित अतिथियों और हजारों ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प चक्र और मालाएं अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शहीद का बलिदान भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा: सांसद मुरारी लाल मीणा समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दौसा सांसद ने कहा, "शहीद कभी मरते नहीं हैं, वे देश की भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणापुंज बनकर हमेशा जीवित रहते हैं। नायक सुनील कुमार मीणा ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए जो अदम्य साहस और शहादत दी है, उस पर न केवल उनके परिवार को, बल्कि पूरे क्षेत्र और देश को गर्व है। शहीद के सम्मान को चिरस्थायी बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।" क्षेत्र के विकास और सम्मान के लिए जनप्रतिनिधि तत्पर विशिष्ट अतिथि थानागाजी विधायक कांति प्रसाद मीना और राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगेलाल मीना एवं भारतीय सेना के कर्नल सुखदीप ने भी शहीद की वीरता को नमन करते हुए कहा कि वीर सपूतों का बलिदान समाज और राष्ट्र को एकजुट रखने की शक्ति देता है। जनप्रतिनिधियों ने शहीद के पैतृक क्षेत्र के विकास और उनकी यादों को संजोने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। शहिद परिवार को जो भी सुविधा मिलेगी वह इस परिवार को अधिक से अधिक दिलवाले का भरोसा दिया शहीद परिवार का हुआ भावुक सम्मान इस गौरवपूर्ण अवसर पर सांसद मुरारी लाल मीणा, विधायक कांति प्रसाद मीना और विधायक मांगेलाल मीना आर्मी से आए कर्नल सुखदीप द्वारा शहीद नायक सुनील कुमार मीणा के माता-पिता, वीरांगना और परिवारजनों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि शहीद का परिवार पूरे समाज की धरोहर है और सरकार व प्रशासन हमेशा उनके साथ खड़ा है।
    1
    अमर शहीद नायक सुनील कुमार मीना की प्रतिमा का हुआ अनावरण 
राजगढ़ । उपखंड के दुब्बी गांव में बुधवार को मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना  बलिदान देने वाले अमर शहीद नायक सुनील कुमार मीणा की  प्रतिमा का अनावरण समारोह  संपन्न हुआ।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा , विशिष्ट अतिथियों थानागाजी विधायक कांति प्रसाद मीना और राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगेलाल मीना के साथ वैदिक मंत्रोच्चार और देशभक्ति धुनों के बीच शहीद नायक सुनील कुमार मीणा की प्रतिमा का विधि-विधान से अनावरण किया। प्रतिमा का अनावरण होते ही पूरा दुब्बी क्षेत्र "भारत माता की जय", "वंदे मातरम" और "अमर शहीद नायक सुनील कुमार मीणा अमर रहें" के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। इस दौरान उपस्थित अतिथियों और हजारों ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प चक्र और मालाएं अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शहीद का बलिदान भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा: सांसद मुरारी लाल मीणा समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दौसा सांसद  ने कहा, "शहीद कभी मरते नहीं हैं, वे देश की भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणापुंज बनकर हमेशा जीवित रहते हैं। नायक सुनील कुमार मीणा ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए जो अदम्य साहस और शहादत दी है, उस पर न केवल उनके परिवार को, बल्कि पूरे क्षेत्र और देश को गर्व है। शहीद के सम्मान को चिरस्थायी बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।"
क्षेत्र के विकास और सम्मान के लिए जनप्रतिनिधि तत्पर
विशिष्ट अतिथि थानागाजी विधायक कांति प्रसाद मीना और राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगेलाल मीना एवं भारतीय सेना के कर्नल सुखदीप ने भी शहीद की वीरता को नमन करते हुए कहा कि वीर सपूतों का बलिदान समाज और राष्ट्र को एकजुट रखने की शक्ति देता है। जनप्रतिनिधियों ने शहीद के पैतृक क्षेत्र के विकास और उनकी यादों को संजोने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। शहिद परिवार को जो भी सुविधा मिलेगी वह इस परिवार को अधिक से अधिक दिलवाले का भरोसा दिया शहीद परिवार का हुआ भावुक सम्मान
इस गौरवपूर्ण अवसर पर सांसद मुरारी लाल मीणा, विधायक कांति प्रसाद मीना और विधायक मांगेलाल मीना आर्मी से आए कर्नल सुखदीप द्वारा शहीद नायक सुनील कुमार मीणा के माता-पिता, वीरांगना और परिवारजनों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि शहीद का परिवार पूरे समाज की धरोहर है और सरकार व प्रशासन हमेशा उनके साथ खड़ा है।
    user_Rajkumar पत्रकार
    Rajkumar पत्रकार
    अलवर, अलवर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • कृष्ण क्लब बसवा के तत्वाधान में रामलीला में रावणा जन्म की लीला हुई। बसवा (दौसा )रामरतन मीना। कृष्ण क्लब बसवा के तत्वाधान में रामलीला में रावण जन्म की लीला हुई । दूसरे दिन लीला में रावण कुम्भकर्ण एवं विभिषण का जन्म, ब्रह्माजी द्वारा तीनों को वरदान देना, मंदोदरी से रावण का विवाह, रावण को मेघनाद अक्षय कुमार जैसे पुत्र प्राप्त होना राक्षसों द्वारा पृथ्वी पर अत्याचार करना, देवलोक पर मेघनाथ द्वारा अधिकार कर इन्द्र व देवताओं को बंदी बनाकर लंका लेकर जाना सप्तऋषियों द्वारा रक्त का कर लेकर जनकपुरी की सीमा में गढ़वाना रावण द्वारा मेघनाद को इन्द्रजीत का पदवी देना एवं पृथ्वी की भगवान विष्णु शंकर जी ब्रह्माजी एवं देवताओं से पुकारना आप मुझे राक्षसों के अत्याचार से मुक्त करवाओ की लीला का मंचन किया गया। लीला में रावण लाला राम सैनी, कुम्भकर्ण मोती मल्लाह, विभिषण राहुल दर्जी, विष्णु पुष्पेन्द्र सेईवाल, इन्द्र ओम प्रकाश साहू बह्माजी योगेश लखेरा, मंदोदरी लालाराम राणा, मयदावन रामनारायण हलवाई, मेघनाद राजा साहू, अग्निदेव लक्षित कुचोरिया, पृथ्वी लालाराम राणा, पवन देव साहिल योगी, सूर्य देव मोहित साहू, चन्द्र देव विशाल मल्लाह, कालदेव राहुल दर्जी, शनिदेव अनिल प्रजापत , शंकरजी गुलशन योगी, विदूषक मांगीलाल सैनी एवं व्यास गद्दी पर वतन मिश्रा ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर रामधन मीणा, फूलचंद गुप्ता,विजय टिक्कीवाल,संजय कुचोरिया, विजय भारद्वाज,शिम्भू दयाल जांगिड़, गुलशन योगी, पूरणमल हरसोल्या, लोकेश पुजारी , दीनदयाल जांगिड़ प्रवीण साटोलिया सुरेश छबीला, राधेश्याम तलाववाला आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।
    1
    कृष्ण क्लब बसवा के तत्वाधान में रामलीला में रावणा जन्म की लीला हुई।
बसवा (दौसा )रामरतन मीना। कृष्ण क्लब बसवा के तत्वाधान में रामलीला में रावण जन्म की लीला हुई । दूसरे दिन लीला में रावण कुम्भकर्ण एवं विभिषण का जन्म, ब्रह्माजी द्वारा तीनों को वरदान देना, मंदोदरी से रावण का विवाह, रावण को मेघनाद अक्षय कुमार जैसे पुत्र प्राप्त होना राक्षसों द्वारा पृथ्वी पर अत्याचार करना, देवलोक पर मेघनाथ द्वारा अधिकार कर इन्द्र व देवताओं को बंदी बनाकर लंका लेकर जाना सप्तऋषियों द्वारा रक्त का कर लेकर जनकपुरी की सीमा में गढ़वाना रावण द्वारा मेघनाद को इन्द्रजीत का पदवी देना एवं पृथ्वी की भगवान विष्णु शंकर जी ब्रह्माजी एवं देवताओं से पुकारना आप मुझे राक्षसों के अत्याचार से मुक्त करवाओ की लीला का मंचन किया गया। लीला में रावण लाला राम सैनी, कुम्भकर्ण मोती मल्लाह, विभिषण राहुल दर्जी,  विष्णु पुष्पेन्द्र सेईवाल, इन्द्र ओम प्रकाश साहू  बह्माजी योगेश लखेरा, मंदोदरी लालाराम राणा,  मयदावन रामनारायण हलवाई, मेघनाद राजा साहू, अग्निदेव  लक्षित कुचोरिया, पृथ्वी लालाराम राणा, पवन देव साहिल योगी, सूर्य देव मोहित साहू, चन्द्र देव विशाल मल्लाह, कालदेव राहुल दर्जी,  शनिदेव अनिल प्रजापत , शंकरजी गुलशन योगी, विदूषक मांगीलाल सैनी एवं व्यास गद्दी पर वतन मिश्रा ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर रामधन मीणा, फूलचंद गुप्ता,विजय टिक्कीवाल,संजय कुचोरिया, विजय भारद्वाज,शिम्भू दयाल जांगिड़, गुलशन योगी, पूरणमल हरसोल्या, लोकेश पुजारी , दीनदयाल जांगिड़ प्रवीण साटोलिया सुरेश छबीला, राधेश्याम तलाववाला आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।
    user_Ram Ratan meena
    Ram Ratan meena
    Local News Reporter Alwar, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • नगर पालिका उप चेयरमैन विपिन कुमार पर हमला! टपूकड़ा नगर पालिका के भाजपा उप चेयरमैन विपिन कुमार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले उनकी स्कूटी में टक्कर मारी गई, इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग टपूकड़ा थाने के बाहर पहुंचे। लोगों ने पुलिस से मामले में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    नगर पालिका उप चेयरमैन विपिन कुमार पर हमला!
टपूकड़ा नगर पालिका के भाजपा उप चेयरमैन विपिन कुमार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले उनकी स्कूटी में टक्कर मारी गई, इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की।
घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग टपूकड़ा थाने के बाहर पहुंचे। लोगों ने पुलिस से मामले में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बसवा में रामलीला के तीसरे दिन राम जन्म और ताड़का वध की लीला का मंचन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बसवा (दौसा)। रिपोर्टर ओम प्रकाश साहू।कस्बे में श्री कृष्ण क्लब बसवा के तत्वाधान में आयोजित की जा रही भव्य रामलीला के तीसरे दिन कलाकारों ने राम जन्म से लेकर ताड़का वध तक के प्रसंगों का जीवंत मंचन किया। लीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उमड़े, जिससे पूरा माहौल धार्मिक रंग में रंग गया। यज्ञ से लेकर गुरुकुल शिक्षा तक के प्रसंगों का मंचन तीसरे दिन की लीला की शुरुआत राजा दशरथ द्वारा पुत्र प्राप्ति की कामना के साथ हुई, जिसके लिए उन्होंने श्रृंगी ऋषि के सानिध्य में पुत्रेष्टि यज्ञ संपन्न किया। इसके बाद भगवान श्री राम सहित चारों भाइयों के जन्म लेते ही पूरा पंडाल "भये प्रगट कृपाला..." के जयकारों से गूंज उठा। लीला में आगे गुरु वशिष्ठ द्वारा चारों भाइयों—राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का नामकरण संस्कार किया गया। चारों भाइयों के गुरुकुल जाकर विद्या और धनुर्विद्या अध्ययन करने के दृश्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ताड़का वध और मारीच को लंका पहुँचाने की लीला लीला के उत्तरार्ध में महर्षि विश्वामित्र द्वारा राजा दशरथ से अपने यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को मांगने का प्रसंग दिखाया गया। वन में जाकर श्री राम और लक्ष्मण ने राक्षसों के आतंक को समाप्त करते हुए ताड़का एवं सुबाहु का वध किया। वहीं, प्रभु श्री राम द्वारा मारीच को एक ही बाण से उड़ाकर सीधे लंका पहुँचाने की लीला का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे देखकर दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इन कलाकारों ने निभाया अहम किरदार रामलीला के मंचन में विभिन्न पात्रों के रूप में स्थानीय कलाकारों ने शानदार अभिनय किया: मुख्य पात्र: राम के रूप में पुष्पेंद्र सईवाल, लक्ष्मण के रूप में राजा साहू, भरत के रूप में मोहित साहू और शत्रुघ्न के रूप में विशाल मल्लाह ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। राजदरबार व ऋषिगण: राजा दशरथ का किरदार सुरेश छबीला, सुमंत का रामवतार शर्मा, गुरु वशिष्ठ का रामनारायण हलवाई, श्रृंगी ऋषि का विष्णु चुलीवाल, अग्निदेव का लक्षित कुचोरिया और महर्षि विश्वामित्र की भूमिका योगेश लखेरा ने निभाई। माताएं: माता कौशल्या का अभिनय अनिल प्रजापत, कैकेयी का मांगीलाल सैनी और सुमित्रा का पूरण सैनी ने किया। राक्षस व अन्य पात्र: ताड़का के रूप में मोती मल्लाह, सुबाहु के रूप में ओम प्रकाश साहू, मारीच के रूप में नवीन शर्मा और अहिल्या के रूप में लाला राम राणा ने भूमिका निभाई। व्यास गद्दी पर विराजमान होकर वतन मिश्रा ने प्रसंगों का सस्वर पाठ और संचालन किया। ये गणमान्य लोग रहे मौजूद इस धार्मिक आयोजन के अवसर पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें संभावित जिला परिषद सदस्य कांग्रेस प्रत्याशी सूरज मल सैनी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बांदीकुई सम्पत राम मीणा, विकास व्यास, विजय शर्मा टिक्कीवाल, पूर्व सरपंच रामकरण सैनी, मनोहर सोडिया, फूलचंद गुप्ता, बाबूलाल तलाव वाला, कैलाश सैनी, जितेंद्र योगी, बनवारी सैनी, बोदन लाल भेड़का और भगवान सैनी नेता व गिर्राज धोबी सहित कई गणमान्य नागरिक और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
    1
    बसवा में रामलीला के तीसरे दिन राम जन्म और ताड़का वध की लीला का मंचन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बसवा (दौसा)। रिपोर्टर ओम प्रकाश साहू।कस्बे में श्री कृष्ण क्लब बसवा के तत्वाधान में आयोजित की जा रही भव्य रामलीला के तीसरे दिन कलाकारों ने राम जन्म से लेकर ताड़का वध तक के प्रसंगों का जीवंत मंचन किया। लीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उमड़े, जिससे पूरा माहौल धार्मिक रंग में रंग गया।
यज्ञ से लेकर गुरुकुल शिक्षा तक के प्रसंगों का मंचन
तीसरे दिन की लीला की शुरुआत राजा दशरथ द्वारा पुत्र प्राप्ति की कामना के साथ हुई, जिसके लिए उन्होंने श्रृंगी ऋषि के सानिध्य में पुत्रेष्टि यज्ञ संपन्न किया। इसके बाद भगवान श्री राम सहित चारों भाइयों के जन्म लेते ही पूरा पंडाल "भये प्रगट कृपाला..." के जयकारों से गूंज उठा। लीला में आगे गुरु वशिष्ठ द्वारा चारों भाइयों—राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का नामकरण संस्कार किया गया। चारों भाइयों के गुरुकुल जाकर विद्या और धनुर्विद्या अध्ययन करने के दृश्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ताड़का वध और मारीच को लंका पहुँचाने की लीला
लीला के उत्तरार्ध में महर्षि विश्वामित्र द्वारा राजा दशरथ से अपने यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को मांगने का प्रसंग दिखाया गया। वन में जाकर श्री राम और लक्ष्मण ने राक्षसों के आतंक को समाप्त करते हुए ताड़का एवं सुबाहु का वध किया। वहीं, प्रभु श्री राम द्वारा मारीच को एक ही बाण से उड़ाकर सीधे लंका पहुँचाने की लीला का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे देखकर दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
इन कलाकारों ने निभाया अहम किरदार
रामलीला के मंचन में विभिन्न पात्रों के रूप में स्थानीय कलाकारों ने शानदार अभिनय किया:
मुख्य पात्र: राम के रूप में पुष्पेंद्र सईवाल, लक्ष्मण के रूप में राजा साहू, भरत के रूप में मोहित साहू और शत्रुघ्न के रूप में विशाल मल्लाह ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
राजदरबार व ऋषिगण: राजा दशरथ का किरदार सुरेश छबीला, सुमंत का रामवतार शर्मा, गुरु वशिष्ठ का रामनारायण हलवाई, श्रृंगी ऋषि का विष्णु चुलीवाल, अग्निदेव का लक्षित कुचोरिया और महर्षि विश्वामित्र की भूमिका योगेश लखेरा ने निभाई।
माताएं: माता कौशल्या का अभिनय अनिल प्रजापत, कैकेयी का मांगीलाल सैनी और सुमित्रा का पूरण सैनी ने किया।
राक्षस व अन्य पात्र: ताड़का के रूप में मोती मल्लाह, सुबाहु के रूप में ओम प्रकाश साहू, मारीच के रूप में नवीन शर्मा और अहिल्या के रूप में लाला राम राणा ने भूमिका निभाई।
व्यास गद्दी पर विराजमान होकर वतन मिश्रा ने प्रसंगों का सस्वर पाठ और संचालन किया।
ये गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस धार्मिक आयोजन के अवसर पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें संभावित जिला परिषद सदस्य कांग्रेस प्रत्याशी सूरज मल सैनी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बांदीकुई सम्पत राम मीणा, विकास व्यास, विजय शर्मा टिक्कीवाल, पूर्व सरपंच रामकरण सैनी, मनोहर सोडिया, फूलचंद गुप्ता, बाबूलाल तलाव वाला, कैलाश सैनी, जितेंद्र योगी, बनवारी सैनी, बोदन लाल भेड़का और भगवान सैनी नेता व गिर्राज धोबी सहित कई गणमान्य नागरिक और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
    user_Om Prakash Sahu
    Om Prakash Sahu
    Baswa, Dausa•
    13 hrs ago
  • तिजारा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत बिरामपुर से सरपंच प्रत्याशी सुनील यादव ने कहा ग्राम पंचायत में कराएंगे बिना भेदभाव के सर्वांगीण विकास सबसे पहले तिजारा से जाने वाले गंदे नाले का पानी का समाधान तथा ग्राम पंचायत में स्थित असलीमपुर कॉलोनी का किया जाएगा प्राथमिकता से विकास।
    1
    तिजारा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत बिरामपुर से सरपंच प्रत्याशी सुनील यादव ने कहा ग्राम पंचायत में कराएंगे बिना भेदभाव के सर्वांगीण विकास
सबसे पहले तिजारा से जाने वाले गंदे नाले का पानी का समाधान तथा ग्राम पंचायत में स्थित असलीमपुर कॉलोनी का किया जाएगा प्राथमिकता से विकास।
    user_संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
    संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
    Local News Reporter तिजारा, अलवर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • सेवा ज्योति कलश यात्रा से गूंजा अनंतवाड़ा, विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को दिया विकसित भारत का संदेश बांदीकुई(अमर चन्द बैरवा)विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अनंतवाड़ा में सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। विद्यालय की उपप्रधानाचार्य रचना वर्मा के निर्देशन में आयोजित यात्रा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ग्रामीणों को जनसेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत का संदेश दिया। विद्यालय परिसर से शुरू हुई सेवा ज्योति कलश यात्रा गांव के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को विकसित भारत-जन सेवा अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया और आमजन को अभियान से जुड़कर अपनी सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार के प्रयासों से पूरा नहीं हो सकता, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है। सेवा और जनभागीदारी के माध्यम से गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संदेश भी दिया गया। यात्रा के दौरान ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिसर से शुरू होकर यात्रा पुनः विद्यालय पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर अशोक शर्मा, सरिता बैरवा, रेखा माली, रघुवीर गुर्जर, सुबेसिंह यादव, अर्जुन राम मीणा, विजय सैनी, गजराज कंवर, टेमराज सैनी, चन्द्रभान शर्मा, दीपक कुमार सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    सेवा ज्योति कलश यात्रा से गूंजा अनंतवाड़ा, विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को दिया विकसित भारत का संदेश
बांदीकुई(अमर चन्द बैरवा)विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अनंतवाड़ा में सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। विद्यालय की उपप्रधानाचार्य रचना वर्मा के निर्देशन में आयोजित यात्रा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ग्रामीणों को जनसेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत का संदेश दिया।
विद्यालय परिसर से शुरू हुई सेवा ज्योति कलश यात्रा गांव के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को विकसित भारत-जन सेवा अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया और आमजन को अभियान से जुड़कर अपनी सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार के प्रयासों से पूरा नहीं हो सकता, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है। सेवा और जनभागीदारी के माध्यम से गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संदेश भी दिया गया।
यात्रा के दौरान ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिसर से शुरू होकर यात्रा पुनः विद्यालय पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर अशोक शर्मा, सरिता बैरवा, रेखा माली, रघुवीर गुर्जर, सुबेसिंह यादव, अर्जुन राम मीणा, विजय सैनी, गजराज कंवर, टेमराज सैनी, चन्द्रभान शर्मा, दीपक कुमार सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_अमर चन्द बैरवा
    अमर चन्द बैरवा
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    18 hrs ago
  • प्रदर्शन के बाद हरकत में आया पालिका प्रशासन, 69 सफाई कर्मियों को मिले अनुभव प्रमाण पत्र लक्ष्मणगढ़। सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 को लेकर लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका में मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद बुधवार को सफाई कर्मियों को अनुभव प्रमाण पत्र जारी किए गए। पालिका अध्यक्ष मीना गुप्ता की मौजूदगी में ठेके पर कार्यरत 69 सफाई कर्मियों को अनुभव प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जानकारी के अनुसार, अनुभव प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से नाराज सफाई कर्मियों ने मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय के मुख्य द्वार पर कचरा डालकर विरोध जताया था। कर्मचारियों की मांग और प्रदर्शन के बाद पालिका प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ठेकेदार तथा सफाई कर्मियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। वार्ता के दौरान सामने आई समस्याओं के समाधान के बाद बुधवार को भर्ती प्रक्रिया में आवेदन के लिए आवश्यक अनुभव प्रमाण पत्र जारी किए गए। नगर पालिका कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सभी 69 प्रमाण पत्र कर्मचारियों को सौंपे गए। अधिशासी अधिकारी चेतन बैरवा ने बताया कि ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मियों को नियमानुसार अनुभव प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। इन प्रमाण पत्रों का वितरण नगर पालिका अध्यक्ष मीना गुप्ता के माध्यम से करवाया गया। सफाई कर्मियों का कहना था कि अनुभव प्रमाण पत्र मिलने में देरी के कारण उन्हें भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विरोध प्रदर्शन के बाद प्रमाण पत्र जारी होने से कर्मचारियों ने राहत की बात कही।
    1
    प्रदर्शन के बाद हरकत में आया पालिका प्रशासन, 69 सफाई कर्मियों को मिले अनुभव प्रमाण पत्र

लक्ष्मणगढ़। सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 को लेकर लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका में मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद बुधवार को सफाई कर्मियों को अनुभव प्रमाण पत्र जारी किए गए। पालिका अध्यक्ष मीना गुप्ता की मौजूदगी में ठेके पर कार्यरत 69 सफाई कर्मियों को अनुभव प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
जानकारी के अनुसार, अनुभव प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से नाराज सफाई कर्मियों ने मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय के मुख्य द्वार पर कचरा डालकर विरोध जताया था। कर्मचारियों की मांग और प्रदर्शन के बाद पालिका प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ठेकेदार तथा सफाई कर्मियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।
वार्ता के दौरान सामने आई समस्याओं के समाधान के बाद बुधवार को भर्ती प्रक्रिया में आवेदन के लिए आवश्यक अनुभव प्रमाण पत्र जारी किए गए। नगर पालिका कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सभी 69 प्रमाण पत्र कर्मचारियों को सौंपे गए।
अधिशासी अधिकारी चेतन बैरवा ने बताया कि ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मियों को नियमानुसार अनुभव प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। इन प्रमाण पत्रों का वितरण नगर पालिका अध्यक्ष मीना गुप्ता के माध्यम से करवाया गया।
सफाई कर्मियों का कहना था कि अनुभव प्रमाण पत्र मिलने में देरी के कारण उन्हें भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विरोध प्रदर्शन के बाद प्रमाण पत्र जारी होने से कर्मचारियों ने राहत की बात कही।
    user_Ram Mishra
    Ram Mishra
    Local News Reporter अलवर, अलवर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.