Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर पालिका उप चेयरमैन विपिन कुमार पर हमला! टपूकड़ा नगर पालिका के भाजपा उप चेयरमैन विपिन कुमार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले उनकी स्कूटी में टक्कर मारी गई, इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग टपूकड़ा थाने के बाहर पहुंचे। लोगों ने पुलिस से मामले में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सुनील कान्त गोल्डी
नगर पालिका उप चेयरमैन विपिन कुमार पर हमला! टपूकड़ा नगर पालिका के भाजपा उप चेयरमैन विपिन कुमार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले उनकी स्कूटी में टक्कर मारी गई, इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग टपूकड़ा थाने के बाहर पहुंचे। लोगों ने पुलिस से मामले में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- नगर पालिका उप चेयरमैन विपिन कुमार पर हमला! टपूकड़ा नगर पालिका के भाजपा उप चेयरमैन विपिन कुमार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले उनकी स्कूटी में टक्कर मारी गई, इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग टपूकड़ा थाने के बाहर पहुंचे। लोगों ने पुलिस से मामले में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- तिजारा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत बिरामपुर से सरपंच प्रत्याशी सुनील यादव ने कहा ग्राम पंचायत में कराएंगे बिना भेदभाव के सर्वांगीण विकास सबसे पहले तिजारा से जाने वाले गंदे नाले का पानी का समाधान तथा ग्राम पंचायत में स्थित असलीमपुर कॉलोनी का किया जाएगा प्राथमिकता से विकास।1
- आस्था पर करारी चोट मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र से नकदी चोरी1
- कचरा पात्रों में सड़ांध, नगर पालिका से जनता का सवाल—क्या कचरा गेट पर लाकर डालना पड़ेगा? नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। चुनाव से पहले नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में गीले और सूखे कचरे के लिए हरे और नीले कचरा पात्र लगाए गए थे। व्यवस्था का उद्देश्य था कि कचरे का सही तरीके से संग्रहण और निस्तारण हो सके। राजस्थान में भी गीले कचरे के लिए हरे और सूखे कचरे के लिए नीले डिब्बों की व्यवस्था को लेकर सरकारी स्तर पर निर्देश जारी किए जा चुके हैं। लेकिन अब लोगों का सवाल है कि जिन कचरा पात्रों में नियमित रूप से कचरा जमा हो रहा है, आखिर उनकी सफाई कब होगी? कई स्थानों पर कचरा पात्र टूटे हुए बताए जा रहे हैं। इनमें लंबे समय से कचरा जमा होने के कारण सड़ांध और बदबू की शिकायतें सामने आ रही हैं। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका के मुख्य द्वार पर कचरा डालकर विरोध किया, तो उनकी मांग पर नगर पालिका प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर दी। 6 अक्टूबर को सफाई कर्मचारियों द्वारा नगर पालिका गेट पर कचरा डालकर धरना देने की रिपोर्ट भी सामने आई थी। ऐसे में अब आमजन नगर पालिका प्रशासन से सवाल कर रहा है— जब नगर पालिका के गेट पर कचरा पहुंचा तो प्रशासन ने तुरंत ध्यान दिया, लेकिन वार्डों में लगे कचरा पात्रों में कई दिनों से जमा कचरे पर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा? क्या नगर पालिका प्रशासन को इन कचरा पात्रों की सफाई के लिए किसी बड़े विरोध का इंतजार है? क्या अब नगर पालिका वासियों को भी अपने-अपने वार्डों में जमा कचरा उठाकर नगर पालिका के मुख्य द्वार के सामने डालकर अपनी समस्या बतानी पड़ेगी? लोगों की मांग है कि नगर पालिका प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी वार्डों में लगे कचरा पात्रों की तत्काल सफाई करवाए, टूटे हुए कचरा पात्रों को दुरुस्त या बदले और नियमित कचरा उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित करे। आखिर स्वच्छता व्यवस्था सिर्फ कागजों और चुनावी प्रचार तक सीमित रहेगी या धरातल पर भी दिखाई देगी?1
- अमर शहीद नायक सुनील कुमार मीना की प्रतिमा का हुआ अनावरण राजगढ़ । उपखंड के दुब्बी गांव में बुधवार को मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले अमर शहीद नायक सुनील कुमार मीणा की प्रतिमा का अनावरण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा , विशिष्ट अतिथियों थानागाजी विधायक कांति प्रसाद मीना और राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगेलाल मीना के साथ वैदिक मंत्रोच्चार और देशभक्ति धुनों के बीच शहीद नायक सुनील कुमार मीणा की प्रतिमा का विधि-विधान से अनावरण किया। प्रतिमा का अनावरण होते ही पूरा दुब्बी क्षेत्र "भारत माता की जय", "वंदे मातरम" और "अमर शहीद नायक सुनील कुमार मीणा अमर रहें" के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। इस दौरान उपस्थित अतिथियों और हजारों ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प चक्र और मालाएं अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शहीद का बलिदान भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा: सांसद मुरारी लाल मीणा समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दौसा सांसद ने कहा, "शहीद कभी मरते नहीं हैं, वे देश की भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणापुंज बनकर हमेशा जीवित रहते हैं। नायक सुनील कुमार मीणा ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए जो अदम्य साहस और शहादत दी है, उस पर न केवल उनके परिवार को, बल्कि पूरे क्षेत्र और देश को गर्व है। शहीद के सम्मान को चिरस्थायी बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।" क्षेत्र के विकास और सम्मान के लिए जनप्रतिनिधि तत्पर विशिष्ट अतिथि थानागाजी विधायक कांति प्रसाद मीना और राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगेलाल मीना एवं भारतीय सेना के कर्नल सुखदीप ने भी शहीद की वीरता को नमन करते हुए कहा कि वीर सपूतों का बलिदान समाज और राष्ट्र को एकजुट रखने की शक्ति देता है। जनप्रतिनिधियों ने शहीद के पैतृक क्षेत्र के विकास और उनकी यादों को संजोने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। शहिद परिवार को जो भी सुविधा मिलेगी वह इस परिवार को अधिक से अधिक दिलवाले का भरोसा दिया शहीद परिवार का हुआ भावुक सम्मान इस गौरवपूर्ण अवसर पर सांसद मुरारी लाल मीणा, विधायक कांति प्रसाद मीना और विधायक मांगेलाल मीना आर्मी से आए कर्नल सुखदीप द्वारा शहीद नायक सुनील कुमार मीणा के माता-पिता, वीरांगना और परिवारजनों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि शहीद का परिवार पूरे समाज की धरोहर है और सरकार व प्रशासन हमेशा उनके साथ खड़ा है।1
- कृष्ण क्लब बसवा के तत्वाधान में रामलीला में रावणा जन्म की लीला हुई। बसवा (दौसा )रामरतन मीना। कृष्ण क्लब बसवा के तत्वाधान में रामलीला में रावण जन्म की लीला हुई । दूसरे दिन लीला में रावण कुम्भकर्ण एवं विभिषण का जन्म, ब्रह्माजी द्वारा तीनों को वरदान देना, मंदोदरी से रावण का विवाह, रावण को मेघनाद अक्षय कुमार जैसे पुत्र प्राप्त होना राक्षसों द्वारा पृथ्वी पर अत्याचार करना, देवलोक पर मेघनाथ द्वारा अधिकार कर इन्द्र व देवताओं को बंदी बनाकर लंका लेकर जाना सप्तऋषियों द्वारा रक्त का कर लेकर जनकपुरी की सीमा में गढ़वाना रावण द्वारा मेघनाद को इन्द्रजीत का पदवी देना एवं पृथ्वी की भगवान विष्णु शंकर जी ब्रह्माजी एवं देवताओं से पुकारना आप मुझे राक्षसों के अत्याचार से मुक्त करवाओ की लीला का मंचन किया गया। लीला में रावण लाला राम सैनी, कुम्भकर्ण मोती मल्लाह, विभिषण राहुल दर्जी, विष्णु पुष्पेन्द्र सेईवाल, इन्द्र ओम प्रकाश साहू बह्माजी योगेश लखेरा, मंदोदरी लालाराम राणा, मयदावन रामनारायण हलवाई, मेघनाद राजा साहू, अग्निदेव लक्षित कुचोरिया, पृथ्वी लालाराम राणा, पवन देव साहिल योगी, सूर्य देव मोहित साहू, चन्द्र देव विशाल मल्लाह, कालदेव राहुल दर्जी, शनिदेव अनिल प्रजापत , शंकरजी गुलशन योगी, विदूषक मांगीलाल सैनी एवं व्यास गद्दी पर वतन मिश्रा ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर रामधन मीणा, फूलचंद गुप्ता,विजय टिक्कीवाल,संजय कुचोरिया, विजय भारद्वाज,शिम्भू दयाल जांगिड़, गुलशन योगी, पूरणमल हरसोल्या, लोकेश पुजारी , दीनदयाल जांगिड़ प्रवीण साटोलिया सुरेश छबीला, राधेश्याम तलाववाला आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।1
- सीकरी में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ता परेशान, केबल व्यवस्था पर उठे सवाल सीकरी। जीनियस कंपनी द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर एक उपभोक्ता ने बिजली कनेक्शन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिवादी का आरोप है कि घर में स्मार्ट मीटर तो लगा दिया गया, लेकिन नई केबल नहीं लगाई गई और पुरानी केबल से ही मीटर को जोड़ दिया गया। परिवादी के अनुसार केबल बीच में से टूट जाने के कारण उसके घर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली नहीं होने से पानी की मोटर सहित अन्य जरूरी विद्युत उपकरण भी नहीं चल पा रहे हैं, जिससे परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिवादी का कहना है कि वह नियमित रूप से बिजली के बिल का भुगतान करता आया है। समस्या के समाधान के लिए उसने 6 तारीख को शिकायत नंबर 181 भी दर्ज कराई, लेकिन शिकायत का अभी तक निस्तारण नहीं हुआ। समस्या को लेकर परिवादी करीब तीन घंटे तक बिजली विभाग के चक्कर लगाता रहा। उसका आरोप है कि संबंधित अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और बाद में वहां से चले गए, लेकिन परिवादी अपनी समस्या के समाधान के लिए वहीं भटकता रहा। लगातार परेशानी के चलते परिवादी ने खंभे से सीधे तार जोड़ने तक का फैसला करने की बात कही। हालांकि, इस तरह का सीधा कनेक्शन सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हो सकता है। अब सवाल यह है कि स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान उचित केबल व्यवस्था क्यों नहीं की गई? शिकायत दर्ज होने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल क्यों नहीं हुई? और उपभोक्ता की परेशानी की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? परिवादी ने बिजली विभाग से मामले की जांच कर जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।1
- युवा देश का भविष्य नशे से दूर रहे युवा युवा स्वस्थ रहेगा तभी देश मजबूत होगा डॉक्टर सत्यजीत1