सीकरी में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ता परेशान, केबल व्यवस्था पर उठे सवाल सीकरी। जीनियस कंपनी द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर एक उपभोक्ता ने बिजली कनेक्शन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिवादी का आरोप है कि घर में स्मार्ट मीटर तो लगा दिया गया, लेकिन नई केबल नहीं लगाई गई और पुरानी केबल से ही मीटर को जोड़ दिया गया। परिवादी के अनुसार केबल बीच में से टूट जाने के कारण उसके घर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली नहीं होने से पानी की मोटर सहित अन्य जरूरी विद्युत उपकरण भी नहीं चल पा रहे हैं, जिससे परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिवादी का कहना है कि वह नियमित रूप से बिजली के बिल का भुगतान करता आया है। समस्या के समाधान के लिए उसने 6 तारीख को शिकायत नंबर 181 भी दर्ज कराई, लेकिन शिकायत का अभी तक निस्तारण नहीं हुआ। समस्या को लेकर परिवादी करीब तीन घंटे तक बिजली विभाग के चक्कर लगाता रहा। उसका आरोप है कि संबंधित अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और बाद में वहां से चले गए, लेकिन परिवादी अपनी समस्या के समाधान के लिए वहीं भटकता रहा। लगातार परेशानी के चलते परिवादी ने खंभे से सीधे तार जोड़ने तक का फैसला करने की बात कही। हालांकि, इस तरह का सीधा कनेक्शन सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हो सकता है। अब सवाल यह है कि स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान उचित केबल व्यवस्था क्यों नहीं की गई? शिकायत दर्ज होने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल क्यों नहीं हुई? और उपभोक्ता की परेशानी की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? परिवादी ने बिजली विभाग से मामले की जांच कर जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
सीकरी में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ता परेशान, केबल व्यवस्था पर उठे सवाल सीकरी। जीनियस कंपनी द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर एक उपभोक्ता ने बिजली कनेक्शन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिवादी का आरोप है कि घर में स्मार्ट मीटर तो लगा दिया गया, लेकिन नई केबल नहीं लगाई गई और पुरानी केबल से ही मीटर को जोड़ दिया गया। परिवादी के अनुसार केबल बीच में से टूट जाने के कारण उसके घर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली नहीं होने से पानी की मोटर सहित अन्य जरूरी विद्युत उपकरण भी नहीं चल पा रहे हैं, जिससे परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिवादी का कहना है कि वह नियमित रूप से बिजली के बिल का भुगतान करता आया है। समस्या के समाधान के लिए उसने 6 तारीख को शिकायत नंबर 181 भी दर्ज कराई, लेकिन शिकायत का अभी तक निस्तारण नहीं हुआ। समस्या को लेकर परिवादी करीब तीन घंटे तक बिजली विभाग के चक्कर लगाता रहा। उसका आरोप है कि संबंधित अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और बाद में वहां से चले गए, लेकिन परिवादी अपनी समस्या के समाधान के लिए वहीं भटकता रहा। लगातार परेशानी के चलते परिवादी ने खंभे से सीधे तार जोड़ने तक का फैसला करने की बात कही। हालांकि, इस तरह का सीधा कनेक्शन सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हो सकता है। अब सवाल यह है कि स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान उचित केबल व्यवस्था क्यों नहीं की गई? शिकायत दर्ज होने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल क्यों नहीं हुई? और उपभोक्ता की परेशानी की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? परिवादी ने बिजली विभाग से मामले की जांच कर जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
- नगर पालिका उप चेयरमैन विपिन कुमार पर हमला! टपूकड़ा नगर पालिका के भाजपा उप चेयरमैन विपिन कुमार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले उनकी स्कूटी में टक्कर मारी गई, इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग टपूकड़ा थाने के बाहर पहुंचे। लोगों ने पुलिस से मामले में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- गोकशी के मामलें में नूंह सीएस स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार1
- अमर दीप सेन डीग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं विकास के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को डीग में भाजपा की ओर से ‘सेवा संकल्प ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम शहर के नेहरू पार्क में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा, कामां विधायक नौक्षम चौधरी तथा डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेष सिंह ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर परिषद डीग के सभापति अर्पित गुप्ता ने मुख्य अतिथि शंकर गोरा, विधायक डॉ. शैलेष सिंह एवं कामां विधायक नौक्षम चौधरी का स्वागत किया। इसके बाद नेहरू पार्क में मशाल ज्योति प्रज्वलित की गई। कार्यकर्ताओं ने मशाल के साथ यात्रा निकाली और इसे शहर के मेला ग्राउंड चौराहे पर स्थापित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मशाल ज्योति से भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश बंसल घायल हो गए। घटना के बाद विधायक डॉ. शैलेष सिंह एवं विधायक नौक्षम चौधरी ने तत्काल उन्हें चिकित्सकीय सहायता के लिए ले जाकर उपचार कराया। इस अवसर पर विधायक डॉ. शैलेष सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और भाजपा कार्यकर्ता सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरनाथ गुप्ता, मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, एडवोकेट भावना गांधी, दाऊ दयाल नस्वारिया, जगदीश टकसालिया प्रीति गर्ग, राजेंद्र खंडेलवाल, बॉबी उपाध्याय, जतिन खंडेलवाल, पवन खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या मे�4
- तिजारा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत बिरामपुर से सरपंच प्रत्याशी सुनील यादव ने कहा ग्राम पंचायत में कराएंगे बिना भेदभाव के सर्वांगीण विकास सबसे पहले तिजारा से जाने वाले गंदे नाले का पानी का समाधान तथा ग्राम पंचायत में स्थित असलीमपुर कॉलोनी का किया जाएगा प्राथमिकता से विकास।1
- नूंह में कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के लगाए नारे अशोक तंवर ने कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च कर जताया विरोध रफीक खान नूंह।8अक्टूबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में चलाए जा रहे विरोध प्रदर्शन के तहत बुधवार को नूंह में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे लगाते हुए अपना विरोध जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पुराने बस स्टैंड से एडबर चौक तक पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर कांग्रेस लगातार अपनी आवाज उठा रही है। उन्होंने मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। प्रदर्शन में पूर्व विधायक एवं नूंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाहिदा खान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इब्राहिम इंजीनियर बिसरु, मेहताब, हाजी अख्तर, काटपुरी, पिनगवां ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक मलिक, सैफुल्ला, इम्तियाज, उस्मान, शरीफ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।1
- गौकशी के मामले में नूंह पुलिस ने महिला आरोपी को किया गिरफ्तार, नूंह पुलिस ने महिला आरोपी को किया गिरफ्तार1
- कचरा पात्रों में सड़ांध, नगर पालिका से जनता का सवाल—क्या कचरा गेट पर लाकर डालना पड़ेगा? नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। चुनाव से पहले नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में गीले और सूखे कचरे के लिए हरे और नीले कचरा पात्र लगाए गए थे। व्यवस्था का उद्देश्य था कि कचरे का सही तरीके से संग्रहण और निस्तारण हो सके। राजस्थान में भी गीले कचरे के लिए हरे और सूखे कचरे के लिए नीले डिब्बों की व्यवस्था को लेकर सरकारी स्तर पर निर्देश जारी किए जा चुके हैं। लेकिन अब लोगों का सवाल है कि जिन कचरा पात्रों में नियमित रूप से कचरा जमा हो रहा है, आखिर उनकी सफाई कब होगी? कई स्थानों पर कचरा पात्र टूटे हुए बताए जा रहे हैं। इनमें लंबे समय से कचरा जमा होने के कारण सड़ांध और बदबू की शिकायतें सामने आ रही हैं। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका के मुख्य द्वार पर कचरा डालकर विरोध किया, तो उनकी मांग पर नगर पालिका प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर दी। 6 अक्टूबर को सफाई कर्मचारियों द्वारा नगर पालिका गेट पर कचरा डालकर धरना देने की रिपोर्ट भी सामने आई थी। ऐसे में अब आमजन नगर पालिका प्रशासन से सवाल कर रहा है— जब नगर पालिका के गेट पर कचरा पहुंचा तो प्रशासन ने तुरंत ध्यान दिया, लेकिन वार्डों में लगे कचरा पात्रों में कई दिनों से जमा कचरे पर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा? क्या नगर पालिका प्रशासन को इन कचरा पात्रों की सफाई के लिए किसी बड़े विरोध का इंतजार है? क्या अब नगर पालिका वासियों को भी अपने-अपने वार्डों में जमा कचरा उठाकर नगर पालिका के मुख्य द्वार के सामने डालकर अपनी समस्या बतानी पड़ेगी? लोगों की मांग है कि नगर पालिका प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी वार्डों में लगे कचरा पात्रों की तत्काल सफाई करवाए, टूटे हुए कचरा पात्रों को दुरुस्त या बदले और नियमित कचरा उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित करे। आखिर स्वच्छता व्यवस्था सिर्फ कागजों और चुनावी प्रचार तक सीमित रहेगी या धरातल पर भी दिखाई देगी?1
- नागरिक जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताए नागरिक अधिकार और कर्तव्य पलवल। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (रजिस्टर्ड) की पलवल जिला इकाई द्वारा पातली गेट स्थित दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नागरिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर घनश्याम दास बड़ौली वाले ने किया, जबकि अध्यक्षता अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंगला ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के हरियाणा प्रदेश मीडिया प्रभारी गुरुदत्त गर्ग ने शिरकत की। उन्होंने छात्र-छात्राओं तथा स्कूल के शिक्षण स्टाफ को नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। श्री गर्ग ने कहा कि हमारा देश एक लोकतांत्रिक राष्ट्र है, जहां संवैधानिक नियमों के आधार पर सरकार जनोपयोगी एवं कल्याणकारी कार्य करती है। संवैधानिक व्यवस्था के तहत ही सरकार प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देती है। उन्होंने कहा कि छोटी-मोटी समस्याओं के लिए आमजन को नेताओं के चक्कर लगाने की बजाय अपनी समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। प्रत्येक क्षेत्र में शिकायतों के निवारण के लिए अधिकारियों की एक निर्धारित व्यवस्था है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि किसी आपराधिक घटना या दुर्घटना के मामले में सबसे पहले पुलिस चौकी में शिकायत दी जा सकती है। यदि पुलिस चौकी प्रभारी निष्पक्षता एवं ईमानदारी से कार्रवाई नहीं करता है तो संबंधित थाने के एसएचओ/थाना प्रभारी को शिकायत दी जा सकती है। वहां भी संतुष्टि न मिलने पर डीएसपी स्तर के अधिकारी, इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक तथा आवश्यकता पड़ने पर मंडल स्तर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) से शिकायत की जा सकती है। इसके बाद सबसे उच्च पुलिस अधिकारी, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के समक्ष भी शिकायत की जा सकती है। यदि इसके बावजूद न्याय अथवा संतुष्टि नहीं मिलती है तो न्यायिक व्यवस्था का सहारा लिया जा सकता है। लोग निष्पक्ष कार्रवाई और न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों को निष्पक्ष कार्रवाई के लिए राजनेताओं के चक्कर काटने की बजाय अपने संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों का उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. नीलम सिंगला ने खाद्य पदार्थों में रासायनिक अवयवों एवं मिलावट के कारण होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने डैमो के द्वारा हल्दी, मिर्च पाउडर, बिस्किट तथा दालों में मिलावट की पहचान करने के सरल तरीके भी बताए। उन्होंने लोगों से मिलावटी दूध, खोया-पनीर तथा जंक फूड के अत्यधिक प्रयोग से बचने की अपील की। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंगला ने संगठन की कार्यप्रणाली एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 1974 में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का गठन हुआ था। तब से लेकर आज तक संगठन देशभर में ग्राहकों को जागरूक करने तथा उन्हें संगठित करने के लिए कार्य कर रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आर्य वीरेंद्र भारद्वाज ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे बाजार में खरीदारी करते समय पूरी तरह सजग रहें। हर प्रकार की खरीदारी के बाद बिल अवश्य लें। उन्होंने कहा कि मॉल्स में खरीदारी करते समय ‘दो के साथ एक फ्री’ अथवा ‘दो के साथ तीन फ्री’ जैसी आकर्षक योजनाओं में फंसने से पहले योजना के तहत खरीदी जा रही वस्तुओं की गुणवत्ता और कीमत का अच्छी तरह अध्ययन कर लेना चाहिए। इसके बाद ही समझदारी से खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने सनातन वैदिक नियमों का पालन करते हुए एक जिम्मेदार एवं अच्छे नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का भी आह्वान किया। सोनिया गोयल ने कार्यक्रम में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियों को अपने परिजनों तथा अन्य लोगों के साथ साझा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल बिजेंद्र गौड़ ने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सदस्यों एवं पदाधिकारियों का विद्यार्थियों और स्टाफ को महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए आभार व्यक्त किया। अंत में मास्टर घनश्याम दास बड़ौली वाले ने दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल एवं समस्त स्टाफ का कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए आभार जताया।2