ककरहिया गांव में भीषण अग्निकांड, 6 घर जलकर राख; शादी का सामान खाक, मवेशी झुलसे सीतापुर ककरहिया गांव। महोली कोतवाली क्षेत्र के ककरहिया गांव में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते 6 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के दौरान दो गैस सिलेंडरों के फटने से स्थिति और भी भयावह हो गई। इस हादसे में सबसे अधिक नुकसान उन परिवारों को हुआ, जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं। महेश के पुत्र हरिश्चंद्र की शादी 25 अप्रैल को होनी थी। आग में उनका शादी का सारा सामान, 18 क्विंटल अनाज, कपड़े, जेवर, उपहार में मिले 20 हजार रुपये नकद और एक साइकिल जलकर नष्ट हो गई। इसी तरह, दुनिया दयाल की पुत्री रोशनी की शादी 30 अप्रैल को तय थी। आग में उनकी नई मोटरसाइकिल, जेवर और शादी के लिए खरीदा गया पूरा सामान खाक हो गया। अग्निकांड में श्यामू, राम भरोसे, नीरज, दौलत, इंद्रपाल और कालीचरन के घर भी प्रभावित हुए। इन घरों में रखा घरेलू और कृषि कार्य से संबंधित सामान पूरी तरह जल गया। घटना में राम भरोसे की गाय और भैंस गंभीर रूप से झुलस गईं, जबकि कालीचरन की एक बकरी जिंदा जल गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

- ASTv24 digital शाहिद लखाही *भरथापुर (रिपोर्ट):* भरथापुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक जंगली Asian elephant दिनदहाड़े गांव में घुसने की कोशिश करने लगा। जंगल से निकल कर हाथी गांव के किनारे पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए और शोर-शराबा करते हुए हाथी को गांव में घुसने से रोकने लगे। लोगों के शोर और हलचल से घबराकर हाथी वापस जंगल की ओर लौट गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के जंगलों से जंगली जानवरों का आना लगातार बढ़ रहा है, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों की वन विभाग से अपील है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो सके।1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- #हर_हर_महादेव #जय_मार्शल_समाज #जय_भारत हम लगवा कर के ही जायेंगे महाराजा मलिहा पासी जी का स्मृति द्वार पासी समाज जिन्दाबाद 💪💪💪💪💪1
- #हर_हर_महादेव #जय_मार्शल_समाज #जय_भारत हम लगवा कर के ही जायेंगे महाराजा मलिहा पासी जी का स्मृति द्वार पासी समाज जिन्दाबाद 💪💪💪💪💪1
- लखीमपुर खीरी: अंबरपुर गांव में भीषण आग, पूरा गांव जलकर राख, ग्रामीणों में अफरा-तफरी खबर दृष्टिकोण संवाददाता: पुनीत कुमार, बिजुआ जनपद लखीमपुर खीरी के विकासखंड बिजुआ क्षेत्र के अंबरपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई घर इसकी चपेट में आ गए। आग इतनी तेज थी कि ग्रामीणों की लाख कोशिशों के बावजूद उस पर काबू नहीं पाया जा सका। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। हजारों की तादाद में लोग मौजूद रहे, लेकिन आग लगातार फैलती रही। कई घरों का सामान, अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू सामग्री जलकर राख हो गई, जिससे पीड़ित परिवारों का बुरा हाल है। लोगों के सिर से छत छिन गई और कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि आग बुझाने वाली गाड़ी काफी देर से मौके पर पहुंची। तब तक आग पूरे गांव को भारी नुकसान पहुंचा चुकी थी। बाद में पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। घटना की सूचना पर बिजुआ चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों और मजिस्ट्रेट का आना-जाना लगातार जारी रहा। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। अब देखने वाली बात यह है कि इस भीषण आग से प्रभावित गरीब परिवारों को प्रशासन की ओर से मुआवजा मिल पाता है या नहीं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द राहत और आर्थिक सहायता की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवारों को दोबारा जीवन पटरी पर लाने में मदद मिल सके।1
- लखीमपुर में बुधवार को महिला कार्यक्रम1
- ‘Ei Didi’ बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। Amit Shah के बयान पर Saayoni Ghosh ने कड़ा पलटवार किया है, जिससे West Bengal की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। इस वीडियो में जानिए पूरा विवाद, दोनों नेताओं के बयान और इसके राजनीतिक मायने। वीडियो देखें और अपडेट के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- #हर_हर_महादेव #जय_मार्शल_समाज #जय_भारत हम लगवा कर के ही जायेंगे महाराजा मलिहा पासी जी का स्मृति द्वार पासी समाज जिन्दाबाद 💪💪💪💪💪1