logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Amit Shah vs Saayoni Ghosh: ‘Ei Didi’ बयान पर सियासी संग्राम, बंगाल में तेज़ हुई जुबानी जंग ‘Ei Didi’ बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। Amit Shah के बयान पर Saayoni Ghosh ने कड़ा पलटवार किया है, जिससे West Bengal की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। इस वीडियो में जानिए पूरा विवाद, दोनों नेताओं के बयान और इसके राजनीतिक मायने। वीडियो देखें और अपडेट के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।

13 hrs ago
user_Mohd Javed
Mohd Javed
सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

Amit Shah vs Saayoni Ghosh: ‘Ei Didi’ बयान पर सियासी संग्राम, बंगाल में तेज़ हुई जुबानी जंग ‘Ei Didi’ बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। Amit Shah के बयान पर Saayoni Ghosh ने कड़ा पलटवार किया है, जिससे West Bengal की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। इस वीडियो में जानिए पूरा विवाद, दोनों नेताओं के बयान और इसके राजनीतिक मायने। वीडियो देखें और अपडेट के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अटरिया भीषण गर्मी में ‘प्यासे’ पड़े वाटर कूलर, जिम्मेदार बेखबर — सरकारी धन पर उठे सवाल संवाददाता, नरेश गुप्ता अटरिया सीतापुर जनपद के अटरिया थाना क्षेत्र में पड़ रही सर चकरा देने वाली भीषण गर्मी के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए लगाए गए सरकारी वाटर कूलर इस वर्ष पूरी तरह से बेदम नजर आ रहे हैं। चौराहों और प्रमुख स्थानों पर लगाए गए ये कूलर या तो बंद पड़े हैं या फिर केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। ऐसे में राहगीरों और बाजार आने वाले लोगों को ठंडे पानी की सुविधा नहीं मिल पा रही है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख निधि और ग्राम पंचायतों के माध्यम से लगाए गए अधिकांश वाटर कूलर या तो चालू ही नहीं किए गए हैं या फिर उनकी देखरेख पूरी तरह से नजरअंदाज कर दी गई है। कई स्थानों पर तो हालात यह हैं कि जिनके पास कनेक्शन है, वही इनका निजी उपयोग कर रहे हैं। सबसे चौंकाने वाला मामला अटरिया के बनौगा बाजार का सामने आया है, जहां वाटर कूलर के पास स्थित एक दुकानदार द्वारा न केवल कूलर को बंद कर दिया गया है, बल्कि उसके कनेक्शन और पानी की टंकी का उपयोग भी निजी व्यवसाय के लिए किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दुकानदार ठंडे पानी की बोतलों का व्यापार कर रहा है, जिसके चलते आम जनता को सरकारी सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। वहीं अटरिया थाने में लगा वाटर कूलर भी सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गया है। स्टेशन चौराहे पर एक मिष्ठान भंडार के पास लगा कूलर तो ठंडे पानी की बजाय गर्म पानी दे रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा जनता की सुविधा के लिए खर्च किए गए लाखों रुपये का यह खुला दुरुपयोग है। बावजूद इसके, किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी ने इनकी सुध लेने की जहमत नहीं उठाई। जानकारों की मानें तो कुछ प्रभावशाली लोग वाटर कूलर के नाम पर हर साल बजट पास करवा लेते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत में सुविधाएं चालू नहीं कराई जातीं। इससे यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर यह धनराशि कहां और कैसे खर्च हो रही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर कब संज्ञान लेता है और भीषण गर्मी में प्यास से जूझ रही जनता को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। ➡️ मुख्य बिंदु: ▪️ चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर लगे अधिकांश वाटर कूलर बंद ▪️ कई जगह कूलर सिर्फ शोपीस बने, ठंडा पानी नहीं मिल रहा ▪️ बनौगा बाजार में दुकानदार द्वारा कूलर का निजी उपयोग ▪️ अटरिया थाना व स्टेशन चौराहे के कूलर भी बेकार ▪️ कहीं गर्म पानी, तो कहीं कनेक्शन का दुरुपयोग
    1
    अटरिया भीषण गर्मी में ‘प्यासे’ पड़े वाटर कूलर, जिम्मेदार बेखबर — सरकारी धन पर उठे सवाल
संवाददाता, नरेश गुप्ता 
अटरिया सीतापुर जनपद के अटरिया थाना क्षेत्र में पड़ रही सर चकरा देने वाली भीषण गर्मी के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए लगाए गए सरकारी वाटर कूलर इस वर्ष पूरी तरह से बेदम नजर आ रहे हैं। चौराहों और प्रमुख स्थानों पर लगाए गए ये कूलर या तो बंद पड़े हैं या फिर केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। ऐसे में राहगीरों और बाजार आने वाले लोगों को ठंडे पानी की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख निधि और ग्राम पंचायतों के माध्यम से लगाए गए अधिकांश वाटर कूलर या तो चालू ही नहीं किए गए हैं या फिर उनकी देखरेख पूरी तरह से नजरअंदाज कर दी गई है। कई स्थानों पर तो हालात यह हैं कि जिनके पास कनेक्शन है, वही इनका निजी उपयोग कर रहे हैं।
सबसे चौंकाने वाला मामला अटरिया के बनौगा बाजार का सामने आया है, जहां वाटर कूलर के पास स्थित एक दुकानदार द्वारा न केवल कूलर को बंद कर दिया गया है, बल्कि उसके कनेक्शन और पानी की टंकी का उपयोग भी निजी व्यवसाय के लिए किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दुकानदार ठंडे पानी की बोतलों का व्यापार कर रहा है, जिसके चलते आम जनता को सरकारी सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है।
वहीं अटरिया थाने में लगा वाटर कूलर भी सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गया है। स्टेशन चौराहे पर एक मिष्ठान भंडार के पास लगा कूलर तो ठंडे पानी की बजाय गर्म पानी दे रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा जनता की सुविधा के लिए खर्च किए गए लाखों रुपये का यह खुला दुरुपयोग है। बावजूद इसके, किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी ने इनकी सुध लेने की जहमत नहीं उठाई।
जानकारों की मानें तो कुछ प्रभावशाली लोग वाटर कूलर के नाम पर हर साल बजट पास करवा लेते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत में सुविधाएं चालू नहीं कराई जातीं। इससे यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर यह धनराशि कहां और कैसे खर्च हो रही है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर कब संज्ञान लेता है और भीषण गर्मी में प्यास से जूझ रही जनता को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
➡️ मुख्य बिंदु:
▪️ चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर लगे अधिकांश वाटर कूलर बंद
▪️ कई जगह कूलर सिर्फ शोपीस बने, ठंडा पानी नहीं मिल रहा
▪️ बनौगा बाजार में दुकानदार द्वारा कूलर का निजी उपयोग
▪️ अटरिया थाना व स्टेशन चौराहे के कूलर भी बेकार
▪️ कहीं गर्म पानी, तो कहीं कनेक्शन का दुरुपयोग
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अनाज,कंपडे जेवर नगदी,कृषि यंत्र,मवेशी सहित तमाम घरेलू सामान जलकर राख आग के विकराल रूप ने कुछ ही पलों में अमरपुर को किया खाक तीन घण्टे तक चली अग्निशमन की तीन मशीनों के साथ डटे रहे प्रशासनिक अधिकारी इससे पहले इसी सप्ताह बिजुआ ब्लॉक के कांप टांडा में भी हुआ था अग्निकांड का बड़ा हादसा लगातार हो रही आग की घटनाओं से सहमे हैं इलाकाई लोग अमरपुर के पीड़ितों की प्रसाशन से मांग, पहले तपती दोपहरी में सर छिपाने को मिले छांव,फिर मिले मुआवजा सामाजिक संगठनों, सेवादारों और समाज हर जनमानस से अपील इन बेघर हुए परिवारों की मदद को बढ़ाये हाँथ
    1
    अनाज,कंपडे जेवर नगदी,कृषि यंत्र,मवेशी सहित तमाम घरेलू सामान जलकर राख
आग के विकराल रूप ने कुछ ही पलों में अमरपुर को किया खाक
तीन घण्टे तक चली अग्निशमन की तीन मशीनों के साथ डटे रहे प्रशासनिक अधिकारी
इससे पहले इसी सप्ताह बिजुआ ब्लॉक के कांप टांडा में भी हुआ था अग्निकांड का बड़ा हादसा
लगातार हो रही आग की घटनाओं से सहमे हैं इलाकाई लोग
अमरपुर के पीड़ितों की प्रसाशन से मांग, पहले तपती दोपहरी में सर छिपाने को मिले छांव,फिर मिले मुआवजा
सामाजिक संगठनों, सेवादारों और समाज हर जनमानस से अपील इन बेघर हुए परिवारों की मदद को बढ़ाये हाँथ
    user_Shaban Siddiqui
    Shaban Siddiqui
    Court reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ASTv24 digital शाहिद लखाही *भरथापुर (रिपोर्ट):* भरथापुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक जंगली Asian elephant दिनदहाड़े गांव में घुसने की कोशिश करने लगा। जंगल से निकल कर हाथी गांव के किनारे पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए और शोर-शराबा करते हुए हाथी को गांव में घुसने से रोकने लगे। लोगों के शोर और हलचल से घबराकर हाथी वापस जंगल की ओर लौट गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के जंगलों से जंगली जानवरों का आना लगातार बढ़ रहा है, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों की वन विभाग से अपील है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो सके।
    1
    ASTv24 digital शाहिद लखाही 
*भरथापुर (रिपोर्ट):*
भरथापुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक जंगली Asian elephant दिनदहाड़े गांव में घुसने की कोशिश करने लगा। जंगल से निकल कर हाथी गांव के किनारे पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए और शोर-शराबा करते हुए हाथी को गांव में घुसने से रोकने लगे। लोगों के शोर और हलचल से घबराकर हाथी वापस जंगल की ओर लौट गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के जंगलों से जंगली जानवरों का आना लगातार बढ़ रहा है, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों की वन विभाग से अपील  है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो सके।
    user_Journalist Shahid lakhahi
    Journalist Shahid lakhahi
    Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by संदीप कुमार शर्मा
    1
    Post by संदीप कुमार शर्मा
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लखीमपुर में बुधवार को महिला कार्यक्रम
    1
    लखीमपुर में बुधवार को महिला कार्यक्रम
    user_अमित कुमार
    अमित कुमार
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हाथियों का आतंक ग्राम भरथा पुर में ग्रामीणों का भरथा पुर में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन हाथी गांव में घुसकर फसलों और घरों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, रात होते ही हाथियों का झुंड गांव की ओर आ जाता है और खेतों में लगी फसलों को रौंद देता है। कई बार हाथी घरों के आसपास भी पहुंच जाते हैं, जिससे लोगों की जान को खतरा बना रहता है। हाथियों के अचानक आने से गांव वाले घबराकर शोर मचाते हैं और किसी तरह अपनी जान बचाकर भागते हैं। इस समस्या से ग्रामीण काफी परेशान हैं और लगातार डर के साए में जीवन जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि गांव में शांति और सुरक्षा बनी रह सके।
    2
    हाथियों का आतंक
ग्राम भरथा पुर में ग्रामीणों का भरथा पुर में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन हाथी गांव में घुसकर फसलों और घरों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार, रात होते ही हाथियों का झुंड गांव की ओर आ जाता है और खेतों में लगी फसलों को रौंद देता है। कई बार हाथी घरों के आसपास भी पहुंच जाते हैं, जिससे लोगों की जान को खतरा बना रहता है।
हाथियों के अचानक आने से गांव वाले घबराकर शोर मचाते हैं और किसी तरह अपनी जान बचाकर भागते हैं। इस समस्या से ग्रामीण काफी परेशान हैं और लगातार डर के साए में जीवन जीने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि गांव में शांति और सुरक्षा बनी रह सके।
    user_Anuj Shukla
    Anuj Shukla
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सीतापुर के लहरपुर स्थित आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सत्र 2026-27 के अंतर्गत मातृ शिशु एवं पोषण दिवस का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। यह दिवस प्रत्येक माह के प्रथम गुरुवार को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
    1
    सीतापुर के लहरपुर स्थित आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सत्र 2026-27 के अंतर्गत मातृ शिशु एवं पोषण दिवस का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। यह दिवस प्रत्येक माह के प्रथम गुरुवार को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
    user_Mohd Javed
    Mohd Javed
    सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by संदीप कुमार शर्मा
    1
    Post by संदीप कुमार शर्मा
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • -इटावा में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन* इटावा में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहां भारतीय जनता पार्टी ने ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ का आयोजन किया सैकड़ों महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की इटावा की सड़कों पर उस वक्त खासा उत्साह देखने को मिला, जब बड़ी संख्या में महिलाएं ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ में शामिल हुईं यह पदयात्रा भाजपा द्वारा आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य महिला आरक्षण बिल के समर्थन में जनसमर्थन जुटाना और विपक्ष के विरोध का जवाब देना था महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरीं और विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की इस दौरान महिलाओं ने केंद्र सरकार के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों का समर्थन करते हुए अपनी एकजुटता दिखाई “जिस तरीके से सदन में इस बिल को रोका गया है,उससे हमारी बहनें आक्रोशित हैं आज इटावा की सड़कों पर उतरकर उन्होंने अपना विरोध जताया है और आगे भी यह आवाज बुलंद होती रहेगी पदयात्रा का नेतृत्व सदर विधायक सरिता भदौरिया और भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने किया कार्यक्रम में महिलाओं और कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी देखने को मिली प्रतिभागियों का कहना है कि महिला आरक्षण बिल देश की आधी आबादी को राजनीतिक भागीदारी का मजबूत अवसर देता है, लेकिन इसे लागू करने में बाधाएं डाली जा रही हैं, जिससे महिलाओं में नाराज़गी है इटावा में निकाली गई इस जन आक्रोश महिला पदयात्रा के जरिए महिलाओं ने साफ संदेश दिया है कि वे अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हैं और उन्हें किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटने देंगी फिलहाल, यह पदयात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे *बाईट -सरिता भदौरिया भाजपा विधायक*
    4
    -इटावा में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन*
इटावा में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहां भारतीय जनता पार्टी ने ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ का आयोजन किया सैकड़ों महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की
इटावा की सड़कों पर उस वक्त खासा उत्साह देखने को मिला, जब बड़ी संख्या में महिलाएं ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ में शामिल हुईं यह पदयात्रा भाजपा द्वारा आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य महिला आरक्षण बिल के समर्थन में जनसमर्थन जुटाना और विपक्ष के विरोध का जवाब देना था महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरीं और विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की इस दौरान महिलाओं ने केंद्र सरकार के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों का समर्थन करते हुए अपनी एकजुटता दिखाई “जिस तरीके से सदन में इस बिल को रोका गया है,उससे हमारी बहनें आक्रोशित हैं आज इटावा की सड़कों पर उतरकर उन्होंने अपना विरोध जताया है और आगे भी यह आवाज बुलंद होती रहेगी पदयात्रा का नेतृत्व सदर विधायक सरिता भदौरिया और भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने किया कार्यक्रम में महिलाओं और कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी देखने को मिली प्रतिभागियों का कहना है कि महिला आरक्षण बिल देश की आधी आबादी को राजनीतिक भागीदारी का मजबूत अवसर देता है, लेकिन इसे लागू करने में बाधाएं डाली जा रही हैं, जिससे महिलाओं में नाराज़गी है इटावा में निकाली गई इस जन आक्रोश महिला पदयात्रा के जरिए महिलाओं ने साफ संदेश दिया है कि वे अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हैं और उन्हें किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटने देंगी  फिलहाल, यह पदयात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे
*बाईट -सरिता भदौरिया भाजपा विधायक*
    user_Sanjay rathour
    Sanjay rathour
    Tour operator लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.