Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुण्डैल नियामत अली ग्राम सभा में जगह-जगह लगाए जा रहे कूड़ेदान, स्वच्छता अभियान.. बिल्थरारोड: ग्राम पंचायत कुण्डैल नियामत अली में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए गांव के विभिन्न स्थानों पर कूड़ेदान लगाए जा रहे हैं। जनाब अरफत अली उर्फ शफीक भाई के सौजन्य से लगाए जा रहे इन कूड़ेदानों से गांव में फैली गंदगी और इधर-उधर कचरा फेंकने की समस्या से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और गांव का वातावरण साफ-सुथरा बना रहेगा। ग्राम सभा में गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने की व्यवस्था भी की गई है, जिससे सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सभी लोग कूड़ेदान का सही उपयोग करें तो गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
कुण्डैल नियामत अली ग्राम सभा में जगह-जगह लगाए जा रहे कूड़ेदान, स्वच्छता अभियान.. बिल्थरारोड: ग्राम पंचायत कुण्डैल नियामत अली में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए गांव के विभिन्न स्थानों पर कूड़ेदान लगाए जा रहे हैं। जनाब अरफत अली उर्फ शफीक भाई के सौजन्य से लगाए जा रहे इन कूड़ेदानों से गांव में फैली गंदगी और इधर-उधर कचरा फेंकने की समस्या से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और गांव का वातावरण साफ-सुथरा बना रहेगा। ग्राम सभा में गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने की व्यवस्था भी की गई है, जिससे सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सभी लोग कूड़ेदान का सही उपयोग करें तो गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।
More news from Ballia and nearby areas
- आरसीसी सड़क बनी, लेकिन जलनिकासी नहीं — बासंपार बहोरवारोड पर राहगीर परेशान बेल्थरारोड। नगर क्षेत्र के बासंपार बहोरवारोड पर आरसीसी सड़क निर्माण के बाद भी बरसात का पानी सड़क पर जमा हो रहा है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों की अनदेखी और सड़क किनारे अवैध कब्जों के कारण जलनिकासी की व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है। आसपास के लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे बने मकान मालिकों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लेने के चलते नाली का निकास नहीं हो पा रहा है। हल्की बारिश में भी सड़क पर पानी भर जाता है और आने-जाने वाले लोगों को कीचड़ व जलजमाव से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन जल्द से जल्द नाली निर्माण एवं अवैध कब्जों पर कार्रवाई कर जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।1
- भारी वाहनों के आवागमन से क्षतिग्रस्त हुआ किकोढ़ा-भड़ीकरा मार्ग, ग्रामीणों ने मरम्मत की उठाई मांग बलिया। ग्राम सभा किकोढ़ा को सिकंदरपुर मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला किकोढ़ा-भड़ीकरा मार्ग सिकंदरपुर-नवलपुर बाईपास पर पुल निर्माण के बाद भारी वाहनों के लगातार आवागमन से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आम जनमानस को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल निर्माण से पहले यह मार्ग इतना क्षतिग्रस्त नहीं था, लेकिन पुल बनने के बाद भारी वाहनों के लगातार गुजरने से सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। हल्की बारिश होने पर सड़क पर जलभराव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की यह स्थिति कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क की मरम्मत कराने मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।3
- भाटपार रानी में 'शकील' ने एक नया बेल्ट हाउस खोला है, जहाँ ग्राहकों को मात्र R99 में एक से बढ़कर एक बेल्ट मिलेंगी। यह नया स्टोर स्थानीय लोगों को अपनी सेवा का मौका देने का अनुरोध कर रहा है।1
- देवरिया के भाटपार रानी क्षेत्र में पेट्रोल की भारी किल्लत है, जिसके चलते कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं मिल रहा है। इस वजह से स्थानीय जनता को अपनी गाड़ियों के लिए ईंधन नहीं मिल पा रहा और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।1
- बलिया के पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 सेवा के लिए 5 नई इनोवा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई। ये गाड़ियाँ दोकटी, हल्दी, मनियर, फेफना और नरही थाना क्षेत्रों में तत्काल सहायता पहुंचाएंगी। इसका लक्ष्य जिले में आमजन की सुरक्षा को और मजबूत बनाना तथा आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।1
- Post by SONI DEVI1
- देवरिया के नवागत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने पदभार संभालने के बाद पहली प्रेस वार्ता की। उन्होंने कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे क्षेत्रों में प्रभावी क्रियान्वयन और जन समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान पर जोर दिया। DM ने कहा कि उनका CUG नंबर अब उन्हीं के पास रहेगा, जिससे लोग उनसे सीधे बात कर सकेंगे।2
- कुण्डैल नियामत अली ग्राम सभा में जगह-जगह लगाए जा रहे कूड़ेदान, स्वच्छता अभियान.. बिल्थरारोड: ग्राम पंचायत कुण्डैल नियामत अली में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए गांव के विभिन्न स्थानों पर कूड़ेदान लगाए जा रहे हैं। जनाब अरफत अली उर्फ शफीक भाई के सौजन्य से लगाए जा रहे इन कूड़ेदानों से गांव में फैली गंदगी और इधर-उधर कचरा फेंकने की समस्या से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और गांव का वातावरण साफ-सुथरा बना रहेगा। ग्राम सभा में गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने की व्यवस्था भी की गई है, जिससे सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सभी लोग कूड़ेदान का सही उपयोग करें तो गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।4