logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डिलारी में त्रिवेणी शुगर मिल की विशाल कृषक गोष्ठी, बसंतकालीन गन्ना बुवाई पर किसानों को किया जागरूक डिलारी में त्रिवेणी शुगर मिल की विशाल कृषक गोष्ठी, बसंतकालीन गन्ना बुवाई पर किसानों को किया जागरूक , ठाकुरद्वारा। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रानीनांगल शुगर यूनिट की ओर से रविवार को डिलारी क्षेत्र में एक विशाल कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोविन्दपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों को बसंतकालीन गन्ना बुवाई, बीज शोधन, भूमि शोधन तथा गन्ना बीज आरक्षण के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। कृषक जागरूकता अभियान के तहत आयोजित इस गोष्ठी में उपाध्यक्ष वी. वेंकटारथनम्, महाप्रबंधक (गन्ना) टी.एस. यादव, उप महाप्रबंधक (विकास) सुनील कुमार मलिक और उप महाप्रबंधक (विपणन) प्रभात सिंह सहित चीनी मिल के कई अधिकारी मौजूद रहे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष वी. वेंकटारथनम् ने किसानों और गन्ना विभाग के कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गन्ना फसल को लाल सड़न रोग से बचाने के लिए फसल चक्र अपनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने किसानों से स्वस्थ बीज के चयन और बीज शोधन के बाद ही उन्नतशील गन्ना प्रजातियों जैसे को-0118, 15023, 98014, को-लख-14201, 16202 और 94184 की बुवाई करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि किसान साफ-सुथरा और जड़-पत्ती, अगोला व मिट्टी रहित गन्ना चीनी मिल को उपलब्ध कराएं, जिससे मिल और किसानों दोनों को लाभ मिल सके। इस अवसर पर यह भी बताया गया कि चीनी मिल द्वारा 27 फरवरी 2026 तक का गन्ना मूल्य भुगतान किसानों के खातों में भेज दिया गया है, जिससे किसानों में खुशी का माहौल है। महाप्रबंधक (गन्ना) टी.एस. यादव ने मंच पर उपस्थित प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए किसानों को बसंतकालीन गन्ना बुवाई पर दिए जा रहे अनुदान की जानकारी दी। उन्होंने उत्पादन बढ़ाने के लिए मृदा परीक्षण और मृदा सुधार के महत्व पर भी प्रकाश डाला। साथ ही किसानों से आग्रह किया कि जिनके पास उन्नतशील बीज उपलब्ध नहीं है, वे समय रहते पड़ोसी किसानों से बीज सुरक्षित कर लें और शत-प्रतिशत बीज शोधन के बाद ही बुवाई करें। गोष्ठी में किसानों को ट्रैश मल्चर के उपयोग से भूमि की उर्वरता बढ़ाने और गन्ना कटाई के बाद पेड़ी में बेहतर फुटाव के लिए इथाफोन के प्रयोग के बारे में भी बताया गया। इसके अलावा बेसिक कोटा से अधिक गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों के लिए घोषित बंपर लकी ड्रॉ की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक (विकास) सुनील कुमार मलिक ने किसानों को पेड़ी प्रबंधन और श्रमिकों की कमी को देखते हुए कृषि यंत्रीकरण के माध्यम से कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उपाय बताए। इस अवसर पर गन्ना प्रबंधक सुमित चौधरी, प्रगतिशील किसान वीरेंद्र सिंह और बीर सिंह राठी की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में राकेश कुमार, इस्लाम, डॉ. अकरम, प्रेमपाल और दिनेश कुमार सहित लगभग 150 किसान तथा चीनी मिल के कर्मचारी मौजूद रहे।

5 hrs ago
user_इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
Salesperson ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
d8024a8b-151d-4eb1-ae47-052f7a36df6c

डिलारी में त्रिवेणी शुगर मिल की विशाल कृषक गोष्ठी, बसंतकालीन गन्ना बुवाई पर किसानों को किया जागरूक डिलारी में त्रिवेणी शुगर मिल की विशाल कृषक गोष्ठी, बसंतकालीन गन्ना बुवाई पर किसानों को किया जागरूक , ठाकुरद्वारा। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रानीनांगल शुगर यूनिट की ओर से रविवार को डिलारी क्षेत्र में एक विशाल कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोविन्दपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों को बसंतकालीन गन्ना बुवाई, बीज शोधन, भूमि शोधन तथा गन्ना बीज आरक्षण के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। कृषक जागरूकता अभियान के तहत आयोजित इस गोष्ठी में उपाध्यक्ष वी. वेंकटारथनम्, महाप्रबंधक (गन्ना) टी.एस. यादव, उप महाप्रबंधक (विकास) सुनील कुमार मलिक और

8d064cec-5320-4b36-9372-4ee8a666297b

उप महाप्रबंधक (विपणन) प्रभात सिंह सहित चीनी मिल के कई अधिकारी मौजूद रहे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष वी. वेंकटारथनम् ने किसानों और गन्ना विभाग के कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गन्ना फसल को लाल सड़न रोग से बचाने के लिए फसल चक्र अपनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने किसानों से स्वस्थ बीज के चयन और बीज शोधन के बाद ही उन्नतशील गन्ना प्रजातियों जैसे को-0118, 15023, 98014, को-लख-14201, 16202 और 94184 की बुवाई करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि किसान साफ-सुथरा और जड़-पत्ती, अगोला व मिट्टी रहित गन्ना चीनी मिल को उपलब्ध कराएं, जिससे मिल और किसानों दोनों को लाभ मिल सके। इस अवसर पर यह भी बताया गया कि चीनी

a998658f-abf4-4094-8059-91566b1fcf9c

मिल द्वारा 27 फरवरी 2026 तक का गन्ना मूल्य भुगतान किसानों के खातों में भेज दिया गया है, जिससे किसानों में खुशी का माहौल है। महाप्रबंधक (गन्ना) टी.एस. यादव ने मंच पर उपस्थित प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए किसानों को बसंतकालीन गन्ना बुवाई पर दिए जा रहे अनुदान की जानकारी दी। उन्होंने उत्पादन बढ़ाने के लिए मृदा परीक्षण और मृदा सुधार के महत्व पर भी प्रकाश डाला। साथ ही किसानों से आग्रह किया कि जिनके पास उन्नतशील बीज उपलब्ध नहीं है, वे समय रहते पड़ोसी किसानों से बीज सुरक्षित कर लें और शत-प्रतिशत बीज शोधन के बाद ही बुवाई करें। गोष्ठी में किसानों को ट्रैश मल्चर के उपयोग से भूमि की उर्वरता बढ़ाने और गन्ना कटाई के

582e109d-1212-45f8-9394-973b28c0225c

बाद पेड़ी में बेहतर फुटाव के लिए इथाफोन के प्रयोग के बारे में भी बताया गया। इसके अलावा बेसिक कोटा से अधिक गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों के लिए घोषित बंपर लकी ड्रॉ की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक (विकास) सुनील कुमार मलिक ने किसानों को पेड़ी प्रबंधन और श्रमिकों की कमी को देखते हुए कृषि यंत्रीकरण के माध्यम से कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उपाय बताए। इस अवसर पर गन्ना प्रबंधक सुमित चौधरी, प्रगतिशील किसान वीरेंद्र सिंह और बीर सिंह राठी की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में राकेश कुमार, इस्लाम, डॉ. अकरम, प्रेमपाल और दिनेश कुमार सहित लगभग 150 किसान तथा चीनी मिल के कर्मचारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • तेज रफ्तार ट्रक का कहर: स्विफ्ट डिजायर और टेंपो को मारी टक्कर, 3 की दर्दनाक मौत। बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया चौराहे के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने स्विफ्ट डिजायर कार और टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है, जबकि एक घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि टेंपो में सवार एक व्यक्ति की हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कराया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास की बताई जा रही है।
    1
    तेज रफ्तार ट्रक का कहर: स्विफ्ट डिजायर और टेंपो को मारी टक्कर, 3 की दर्दनाक मौत।
बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया चौराहे के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। 
तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने स्विफ्ट डिजायर कार और टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, 
जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं।
हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 
घायलों में एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है, जबकि एक घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि टेंपो में सवार एक व्यक्ति की हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कराया है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास की बताई जा रही है।
    user_इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
    इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
    Salesperson ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Round Fh
    1
    Post by Round Fh
    user_Round Fh
    Round Fh
    Mechanic ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव राजुपुर मिलक में होली की चौपाई के दौरान विवाद हो जाने पर एक युवक को घर में शरण देने के शक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के मकान पर भीड़ ने धावा बोल दिया था। पुलिस के मुकदमा दर्ज न करने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव राजू पुर मिलक में होली की चौपाई के दौरान मजाक में ही दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। एक युवक के पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्र प्रकाश सैनी के घर में शरण लेने और श्री सैनी के परिवार जनों द्वारा इस युवक को छिपा लेने के संदेह में भीड़ ने चंद्रप्रकाश सैनी के मकान पर ढाबा बोल दिया था जिसमें अंकित नमक युवा घायल हो गया था। दिग्विजय सिंह पुत्र दिलीप सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। सोमवार को वीडियो वायरल कर कर पुलिस के मुकदमा दर्ज न करने को लेकर नाराजगी जाहिर की जा रही है।
    1
    ठाकुरद्वारा
कोतवाली क्षेत्र के गांव राजुपुर मिलक में होली की चौपाई के दौरान विवाद हो जाने पर एक युवक को घर में शरण देने के शक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के मकान पर भीड़ ने धावा बोल दिया था। पुलिस के मुकदमा दर्ज न करने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही है। 
कोतवाली क्षेत्र के गांव राजू पुर मिलक में होली की चौपाई के दौरान मजाक में ही दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। एक युवक के पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्र प्रकाश सैनी के घर में शरण लेने और श्री सैनी के परिवार जनों द्वारा इस युवक को छिपा लेने के संदेह में भीड़ ने चंद्रप्रकाश सैनी के मकान पर ढाबा बोल दिया था जिसमें अंकित नमक युवा घायल हो गया था। दिग्विजय सिंह पुत्र दिलीप सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। सोमवार को वीडियो वायरल कर कर पुलिस के मुकदमा दर्ज न करने को लेकर नाराजगी जाहिर की जा रही है।
    user_Irshad ansari advocate patrkar
    Irshad ansari advocate patrkar
    Teacher ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • गुरुग्राम में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई है और मलबे में कई के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय मजदूर दीवार के पास काम कर रहे थे। इसी दौरान दीवार जोरदार आवाज के साथ अचानक भरभरा कर गिरी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। भारी मशीनों से मलबा हटाने का काम और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस मौके पर तैनात हैं। वहीं, प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा हुआ है
    1
    गुरुग्राम में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई है और मलबे में कई के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
सामने आई जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय मजदूर दीवार के पास काम कर रहे थे। इसी दौरान दीवार जोरदार आवाज के साथ अचानक भरभरा कर गिरी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। भारी मशीनों से मलबा हटाने का काम और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस मौके पर तैनात हैं। वहीं, प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा हुआ है
    user_Aasif News Network
    Aasif News Network
    Painter and Decorator बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • बिलारी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बाइक सवार दो युवक एक मासूम बच्चे को घसीटते हुए ले जाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि चलती बाइक में बच्चे को काफी दूर तक सड़क पर घसीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चो को उठाने वाले संपूर्ण गैंग का विनाश होना बहुत ही आवश्यक है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।
    1
    बिलारी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बाइक सवार दो युवक एक मासूम बच्चे को घसीटते हुए ले जाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि चलती बाइक में बच्चे को काफी दूर तक सड़क पर घसीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चो को उठाने वाले संपूर्ण गैंग का विनाश होना बहुत ही आवश्यक है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।
    user_Vimal Kumar Bishnoi
    Vimal Kumar Bishnoi
    Local News Reporter Thakurdwara•
    13 hrs ago
  • क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के डायरेक्टर सुधीर चौधरी बोले..... मक्का उत्पादन कर दोहरा लाभ प्राप्त करें किसान बाजपुर।रामराज रोड स्थित बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. के मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते यूसीएफ द्वारा अनुबंधित क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के डायरेक्टर सुधीर चौधरी ने कहा कि किसान मक्का का उत्पादन कर दोहरा लाभ प्राप्त कर सकते हैं और सरकार के जल संरक्षण अभियान में सहयोगी बन सकते हैं। किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से सब्सिडी पर मक्का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है और यूसीएफ द्वारा इसकी खरीद भी सुनिश्चित की गई है, जिससे किसानों को दोहरा लाभ होगा। मक्का किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुये क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. ने अपने उन्नत हाईब्रिड मक्का बीज सीडब्लू 3105 के लिए विशेष प्रोत्साहन की घोषणा की है। यह किस्म अब न केवल जैद बल्कि खरीफ मौसम के लिए भी सबसे उपयुक्त पाई गई है। उच्च गुणवत्ता वाला यह बीज किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि विभाग द्वारा सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को बाजार की अनिश्चितता से बचाने के लिए तैयार फसल को यूसीएफ द्वारा खरीदा जाएगा, जिससे किसानों का मुनाफा सुनिश्चित होगा। यह सफल मात्र 90-100 दिनों में तैयार हो जाती है। साईलेज के लिए ये फसल मात्र 60-65 दिन में तैयार हो जाती है। अनाज के लिए 25-30 कुंतल और चारे के लिए 150-200 कुंतल प्रति एकड़ तक इसका उत्पादन है। डंठल सड़न और एनएलबी रोगों के प्रति यह अत्यधिक सहनशील है। इसके आकर्षक नारंगी-पीले दाने और ठोस शंक्काकार भुट्टे होते है। किसान इस हाईब्रिड किस्म को जैद तथा आने वाले खरीफ के मौसम में भी लगाकर मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि पंजीकरण और बीज प्राप्ति के लिए अपनी नजदीकी सहकारी समिति से सम्पर्क करें। अधिक जानकारी के लिए हैल्प लाईन नंबर , पर कॉल कर सकते हैं। इस मौके पर बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. के प्रबंध निदेशक हेम काण्डपाल, क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के सेल्स मैनेजर अभिजीत सिंह व विक्रान्त चौधरी मौजूद रहे।
    1
    क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के डायरेक्टर सुधीर चौधरी बोले.....
मक्का उत्पादन कर दोहरा लाभ प्राप्त करें किसान
बाजपुर।रामराज रोड स्थित बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. के मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते यूसीएफ द्वारा अनुबंधित क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के डायरेक्टर सुधीर चौधरी ने कहा कि किसान मक्का का उत्पादन कर दोहरा लाभ प्राप्त कर सकते हैं और सरकार के जल संरक्षण अभियान में सहयोगी बन सकते हैं। किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से सब्सिडी पर मक्का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है और यूसीएफ द्वारा इसकी खरीद भी सुनिश्चित की गई है, जिससे किसानों को दोहरा लाभ होगा। मक्का किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुये क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. ने अपने उन्नत हाईब्रिड मक्का बीज सीडब्लू 3105 के लिए विशेष प्रोत्साहन की घोषणा की है। यह किस्म अब न केवल जैद बल्कि खरीफ मौसम के लिए भी सबसे उपयुक्त पाई गई है। उच्च गुणवत्ता वाला यह बीज किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि विभाग द्वारा सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को बाजार की अनिश्चितता से बचाने के लिए तैयार फसल को यूसीएफ द्वारा खरीदा जाएगा, जिससे किसानों का मुनाफा सुनिश्चित होगा। यह सफल मात्र 90-100 दिनों में तैयार हो जाती है। साईलेज के लिए ये फसल मात्र 60-65 दिन में तैयार हो जाती है। अनाज के लिए 25-30 कुंतल और चारे के लिए 150-200 कुंतल प्रति एकड़ तक इसका उत्पादन है। डंठल सड़न और एनएलबी रोगों के प्रति यह अत्यधिक सहनशील है। इसके आकर्षक नारंगी-पीले दाने और ठोस शंक्काकार भुट्टे होते है। किसान इस हाईब्रिड किस्म को जैद तथा आने वाले खरीफ के मौसम में भी लगाकर मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि पंजीकरण और बीज प्राप्ति के लिए अपनी नजदीकी सहकारी समिति से सम्पर्क करें। अधिक जानकारी के लिए हैल्प लाईन नंबर , पर कॉल कर सकते हैं। इस मौके पर बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. के प्रबंध निदेशक हेम काण्डपाल, क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के सेल्स मैनेजर अभिजीत सिंह व विक्रान्त चौधरी मौजूद रहे।
    user_Kush BAZPUR
    Kush BAZPUR
    Bajpur, Udam Singh Nagar•
    19 hrs ago
  • नगीना में अवैध तमंचा फैक्ट्री का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार नगीना — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष जिला बिजनौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने और तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार शहर नगीना में हुए डॉ. राजकुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपी शूटर विकास उर्फ छोटू को पहले ही जेल भेजा जा चुका था। जांच के दौरान यह सवाल उठा कि हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा विकास के पास कहां से आया। इस मामले में नगीना के सीओ अंजनी कुमार के निर्देशन में आगे जांच शुरू की गई। जांच के दौरान धामपुर, सिवारा और नूरपुर पुलिस ने विकास से पूछताछ के आधार पर राजन को गिरफ्तार किया। राजन ने बताया कि वह तमंचे बेचता है और ये तमंचे वह नौगांव निवासी आरिफ से खरीदता था। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर राजन के जरिए आरिफ को तमंचा खरीदने के बहाने नूरपुर बुलाया और उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरिफ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नौगांव स्थित उसके घर पर छापा मारकर अवैध तमंचे बनाने के उपकरण और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए। पुलिस ने मौके से 11 तमंचे, 3 कारतूस 15 बोर, 5 कारतूस 32 बोर, 2 मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के ललित, सिवान, शमीम, नबील, विनीत, शादमान, जुल्फिकार और आरिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह अवैध रूप से तमंचे बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करता था। इस खुलासे को बिजनौर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    1
    नगीना में अवैध तमंचा फैक्ट्री का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार
नगीना — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष
जिला बिजनौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने और तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार शहर नगीना में हुए डॉ. राजकुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपी शूटर विकास उर्फ छोटू को पहले ही जेल भेजा जा चुका था। जांच के दौरान यह सवाल उठा कि हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा विकास के पास कहां से आया। इस मामले में नगीना के सीओ अंजनी कुमार के निर्देशन में आगे जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान धामपुर, सिवारा और नूरपुर पुलिस ने विकास से पूछताछ के आधार पर राजन को गिरफ्तार किया। राजन ने बताया कि वह तमंचे बेचता है और ये तमंचे वह नौगांव निवासी आरिफ से खरीदता था। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर राजन के जरिए आरिफ को तमंचा खरीदने के बहाने नूरपुर बुलाया और उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
आरिफ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नौगांव स्थित उसके घर पर छापा मारकर अवैध तमंचे बनाने के उपकरण और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए। पुलिस ने मौके से 11 तमंचे, 3 कारतूस 15 बोर, 5 कारतूस 32 बोर, 2 मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए।
इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के ललित, सिवान, शमीम, नबील, विनीत, शादमान, जुल्फिकार और आरिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार यह गिरोह अवैध रूप से तमंचे बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करता था। इस खुलासे को बिजनौर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    user_Pankaj Daksh
    Pankaj Daksh
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ डिलारी। थाना डिलारी क्षेत्र में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के श्रीगणेश के शुभ अवसर पर श्रद्धालु महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश रखकर भक्ति भाव के साथ शामिल हुईं। कलश शोभा यात्रा के दौरान पूरी नगरी भगवामय माहौल में रंगी नजर आई और जगह-जगह भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु प्रेमीजन और सनातन धर्म में आस्था रखने वाले भक्तजन बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए। शांतिपूर्ण तरीके से निकाली गई इस कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। इस अवसर पर आचार्य नरेंद्र पाल सिंह, डॉ. अनुपम त्रिगुणायक, सतीश ठाकुर, पूर्व भाजपा प्रत्याशी ठाकुर अजय प्रताप सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी चंद्रप्रकाश उर्फ नीटू चौहान सहित अन्य श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
    1
    भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
डिलारी। थाना डिलारी क्षेत्र में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के श्रीगणेश के शुभ अवसर पर श्रद्धालु महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश रखकर भक्ति भाव के साथ शामिल हुईं।
कलश शोभा यात्रा के दौरान पूरी नगरी भगवामय माहौल में रंगी नजर आई और जगह-जगह भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु प्रेमीजन और सनातन धर्म में आस्था रखने वाले भक्तजन बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए।
शांतिपूर्ण तरीके से निकाली गई इस कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
इस अवसर पर आचार्य नरेंद्र पाल सिंह, डॉ. अनुपम त्रिगुणायक, सतीश ठाकुर, पूर्व भाजपा प्रत्याशी ठाकुर अजय प्रताप सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी चंद्रप्रकाश उर्फ नीटू चौहान सहित अन्य श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
    user_इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
    इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
    Salesperson ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.