Shuru
Apke Nagar Ki App…
#जमुई एचएम से स्पष्टीकरण के दो माह बाद भी कार्रवाई नहीं, शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल #जमुई एचएम से स्पष्टीकरण के दो माह बाद भी कार्रवाई नहीं, शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल
Mukesh kumar
#जमुई एचएम से स्पष्टीकरण के दो माह बाद भी कार्रवाई नहीं, शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल #जमुई एचएम से स्पष्टीकरण के दो माह बाद भी कार्रवाई नहीं, शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल
More news from बिहार and nearby areas
- पुलिस से बड़ा याराना लगता है, कैदी वार्ड की जगह एसी के मजे ले रहा है नंदन जमुई नाबालिग के साथ दुर्व्यवहार से पूरे देश में जमुई को शर्मसार करने वाले मुख्य अभियुक्त नंदन यादव को मुठभेड़ में गोली मारने का दावा करने वाली पुलिस उसे कैदी वार्ड में रखने कोर्ट में प्रस्तुत करके जेल भेजने की बजाय कोरोना में बनाए गए सुंदर अत्यधिक वीआईपी वार्ड में रखकर मीडिया के नजरों से बचा रही है आखिर क्यों ? यह सवाल अब लोगों को परेशान करने लगा है। तीन दिन बीतने के बाद भी इस वक्त पुलिस की गोली से घायल होने की बात कह कर नंदन यादव को इलाज के नाम पर कैदी वार्ड की जगह सदर अस्पताल में बने कोरोना के लिए बने आइसोलेशन वार्ड जिसमें 24 घंटे चलने वाला एसी, टाइल्स लगे अत्याधुनिक कमरे अटैच लैट्रिन बाथरूम और सारी सुविधा उपलब्ध है। सामने से ग्रिल लगाकर कॉरिडोर रखा गया है जहां सुरक्षा के नाम पर मीडिया को रोकने के लिए पुलिस वाले मुस्तैद रहते हैं।जैसे राजनीतिक और वीआईपी कैदियों को गेस्ट हाउस में जेल बनाकर रखा जाता है। इस बाबत जानकारी लेने के लिए सिविल सर्जन जमुई को कॉल लगाने पर उन्होंने अपने मोबाइल को बार-बार कट कर दिया डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सदर अस्पताल जमुई डॉक्टर थनिश कुमार से पूछने पर उन्होंने कहा कि अभी वह नंदन मरीज है जब न्यायालय में प्रस्तुत होगा और कैदी बनेगा तब कैदी वार्ड में जाएगा। ऐसा लगता है कि कानून को अब पुलिस और डॉक्टर मिलकर ही चलाने लगे है। नंदन यादव को लेकर उसके गोली लगने के घाव और एनकाउंटर की बात को पुलिस मीडिया से शुरुआती दौर से बचाती रही है अगर पुलिस ने बहादुरी का काम किया है तो इसमें छुपाने जैसा क्या है। अगर नंदन गंभीर रूप से बीमार है तो उसे बोर्ड ऑफ डॉक्टर इलाज करने के बाद कम से कम मेडिकल बुलेटिन तो जारी कर देते और अगर उसकी स्थिति अच्छी है तो उसे एंबुलेंस में ही सही न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया जाना चाहिए था और न्यायालय जरूरी समझती तो उसे वापस चिकित्सा में डॉक्टर के देखरेख में सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भेजने का आदेश जारी करती लेकिन किन कारणों से उसे न्यायालय और मीडिया दोनों से दूर रखा जा रहा है यह पुलिस ही बेहतर बता सकती है। इस बारे में जानकारी देने के लिए डॉक्टर तैयार नहीं मिले। हालांकि नंदन यादव के इलाज में लगे स्वास्थ्यकर्मी के सूत्र बताते हैं कि नंदन यादव कोर्ट में प्रस्तुत होने लायक फिट है लेकिन अभी उसे डॉक्टर द्वारा इलाज दिया जा रहा है। कानून के प्रावधानों के तहत उसे पोक्सो के विशेष अदालत में प्रस्तुत करने के बाद न्यायालय की संतुष्टि के आधार पर फिर वापस जमुई सदर अस्पताल में डॉक्टरों की चिकित्सा और देखरेख में कैदी वार्ड में रखा जा सकता था लेकिन उसे न्यायालय मीडिया दोनों की नजरों से बचाना कहीं ना कहीं कुछ संदेह तो जरूर पैदा करता है जो नंदन के सामने आने और न्यायालय में प्रस्तुत होने के बाद स्पष्ट होगा। लापरवाही की स्थिति में कार्रवाई न्यायालय द्वारा किए जाने पर यह कार्रवाई भी ऐसी महिला पुलिस पदाधिकारी और अनुसंधानकर्ता पर होगी जो गर्भावस्था की स्थिति में है और लाचार विवश है ।1
- अलीगंज बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग अलीगंज बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग अलीगंज। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को अलीगंज बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन एवं आक्रोश मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व कांग्रेस के जिला महासचिव सह प्रखंड प्रभारी राजेश पासवान ने किया। इस दौरान दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे और मांगों से संबंधित बैनर लेकर बाजार में मार्च करते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठ रहे सवालों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कांग्रेस ने 25 सितंबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तथा SIR से संबंधित मामलों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल में लिए गए चुनाव संबंधी फैसलों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग भी उठाई जा रही है। अलीगंज में आयोजित आक्रोश मार्च में वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्याम सुंदर सिंह उर्फ दास जी, प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव, अनील दास (प्रखंड अध्यक्ष, SC/ST विभाग), कुमार, संजय कुमार, रवि कुमार, शरण सिंह, चंद्रशेखर आजाद, मनोज राम, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार, गोविंद कुमार, भगीरथ कुमार, अवधेश यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सभी सवालों का पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाना चाहिए।3
- बोल बम के रास्ता सुल्तानगंज से देवघर बैद्यनाथ धाम तक अखंड राम धुन के साथ देवघर पहुंची शिवभक्त बोल बम के रास्ता सुल्तानगंज से देवघर बैद्यनाथ धाम तक अखंड राम धुन के साथ देवघर पहुंची शिवभक्त1
- #जमुई एचएम से स्पष्टीकरण के दो माह बाद भी कार्रवाई नहीं, शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल #जमुई एचएम से स्पष्टीकरण के दो माह बाद भी कार्रवाई नहीं, शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल1
- जमुई कांड: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सांसद अरुण भारती का बड़ा बयान, गमछे के पीछे के राज पर क्या कहा? #ArunBharti #JamuiIncident #JamuiNews #JamuiCase #JamuiSansad #BiharNews #BiharPolitics1
- छात्रा के साथ दुर्व्यवहार मामले में जानकारी देते जिलाधिकारी जमुई1
- लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के अशोक धाम मंदिर में कृषि मंत्री ने की पूजा अर्चना। लखीसराय।एक दिवसीय दौरे पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय पहुंचे। जहां उन्होंने अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर सुप्रसिद्ध इंद्रदमनेश्वर महादेव अशोक धाम मंदिर में अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना किया।और प्रदेशवासियों की कुशल कामना किया।इस मौके पर मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अनंत चतुर्दशी का सभी बिहार वासियों को शुभकामना। हमारा बिहार,हर बिहारी गौरवान्वित हो, बिहार का मान , स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत आगे बढ़े , सुख-शांति, समृद्धि बिहार के अंदर आए। यही भगवान अनंत और महादेव से कामना किया हूं।1
- जयकारों और अखंड कीर्तन के साथ करण्डे से देवघर के लिए निकले श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए करण्डे गांव से शुक्रवार को सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु देवघर के लिए रवाना हुए। रथ के साथ पैदल निकले श्रद्धालु रास्तेभर अखंड कीर्तन करते हुए बाबा धाम पहुंचेंगे। रवानगी से पहले गांव में पूजा-पाठ किया गया। नित्यानंद सिंह के अनुसार, करण्डे गांव से यह धार्मिक यात्रा कई वर्षों से आयोजित होती आ रही है। श्रद्धालुओं के लिए गंगाजल पहले ही गांव में मंगा लिया जाता है। पूजा के बाद सभी श्रद्धालु पैदल देवघर जाते हैं और बाबा भोलेनाथ को गंगाजल अर्पित करते हैं। श्रद्धालु अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना करते हैं। यात्रा को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल रहा और श्रद्धालुओं में काफी उत्साह नजर आया।1