पूरेगाड़ा बूथ नंबर 391 में सेवा एवं समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की अहम बैठक, ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी इस संबंध में आज शुक्रवार तीन बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत प़साद ने बताया कि रंका प्रखंड के ग्राम पूरेगाड़ा स्थित बूथ नंबर 391 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण अभियान तथा केंद्र सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रंका प्रखंड मंडल अध्यक्ष बसंत प्रसाद ने की। बैठक में रंका प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज चंद्रवंशी एवं कृषि विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र तिवारी समेत पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। बैठक के दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जून 2024 को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और वर्तमान में उनका तीसरा कार्यकाल चल रहा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोच के बारे में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाने के लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। बैठक में ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर पात्र लाभुकों तक उसका लाभ पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की गई। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और ग्रामीणों से लगातार संपर्क बनाए रखने पर भी चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों के बीच पहुंच बनाने का संकल्प लिया।
पूरेगाड़ा बूथ नंबर 391 में सेवा एवं समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की अहम बैठक, ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी इस संबंध में आज शुक्रवार तीन बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत प़साद ने बताया कि रंका प्रखंड के ग्राम पूरेगाड़ा स्थित बूथ नंबर 391 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण अभियान तथा केंद्र सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रंका प्रखंड मंडल अध्यक्ष बसंत प्रसाद ने की। बैठक में रंका प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज चंद्रवंशी एवं कृषि विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र तिवारी समेत पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। बैठक के दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जून 2024 को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और वर्तमान में उनका तीसरा कार्यकाल चल रहा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोच के बारे में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाने के लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। बैठक में ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर पात्र लाभुकों तक उसका लाभ पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की गई। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और ग्रामीणों से लगातार संपर्क बनाए रखने पर भी चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों के बीच पहुंच बनाने का संकल्प लिया।
- विश्वकर्मा जी को ऋषि महाज जी ने क्यों सराप दिए ? ऋषि महाराज जी का क्या नाम था ? जानने के लिए वीडियो देखें:- पौराणिक कथाओं (विशेषकर वामन पुराण) के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा को एक ऋषि द्वारा बंदर बन जाने का श्राप मिला था। [1, 2] किसने दिया श्राप? ऋषि का नाम: यह श्राप एक ऋषि (कुछ कथा प्रसंगों में जिनका संबंध र्वेतध्वज/तपस्वी ऋषि से है) द्वारा दिया गया था। [1, 2] क्यों दिया श्राप? (कारण) घटना: पौराणिक प्रसंग के अनुसार, एक बार भगवान विश्वकर्मा ने अपनी पुत्री चित्रांगदा के साथ बहुत कठोर या अनुचित व्यवहार किया था। क्रोध: जब उस ऋषि को विश्वकर्मा द्वारा अपनी पुत्री के प्रति किए गए इस क्रूर या कठोर व्यवहार का पता चला, तो वे अत्यधिक क्रोधित हो गए। श्राप: ऋषि ने क्रोधित होकर भगवान विश्वकर्मा को श्राप दिया कि "जिस विश्वकर्मा ने अपनी पुत्री के साथ ऐसा क्रूर व्यवहार किया है, वह बंदर बन जाए"। [1] श्राप का निवारण कैसे हुआ? कथा के आगे के भाग के अनुसार, जब विश्वकर्मा जी को बंदर का रूप मिला, तो उन्होंने अप्सरा घृताची के संपर्क से बलवान पुत्रों (जैसे नल और नील) को जन्म दिया। [1] पुत्रों के जन्म और आगे चलकर प्रभु श्रीराम की सहायता करने तथा त्रेतायुग/द्वापर की लीला पूरी होने पर विश्वकर्मा जी इस श्राप से मुक्त हुए और उन्हें अपना वास्तविक दिव्य रूप वापस मिल गया। [1, 2]1
- साल से ताले में बंद आंगनवाड़ी केंद्र कुपोषण से जूझ रहे पहाड़ी कोरवा समाज के मासूम अधिकारियों की लापरवाही उजागर साल से ताले में बंद आंगनवाड़ी केंद्र कुपोषण से जूझ रहे पहाड़ी कोरवा समाज के मासूम अधिकारियों की लापरवाही उजागर बलरामपुर जिला के ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं के सर्वांगीण विकास व बेहतर स्वास्थ्य के लिए सरकार आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन करती है यह वर्ष 1975 में एकीकृत बाल विकास सेवा ICDS योजना के तहत शुरू किए गए इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य 0 से 6 वर्ष के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पौष्टिक आहार देना नियमित स्वास्थ्य जांच कराना, मुफ़्त टीकाकरण सुनिश्चित करना और 3 से 6 वर्ष के बच्चों को अनौपचारिक पूर्व-प्राथमिक शिक्षा देकर स्कूल के लिए तैयार करना है।लेकिन बलरामपुर जिले में जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते यह महत्वाकांक्षी योजना दम तोड़ती नज़र आ रही है। ताजा मामला बलरामपुर जिला के विकासखंड कुसमी के ग्राम पंचायत चटनिया अंतर्गत आश्रित गांव परा कचआ का है, जहां आंगनवाड़ी केंद्र पिछले लगभग 3 वर्षों से ताले में बंद पड़ा है। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र 'पहाड़ी कोरवा समाज के बच्चे योजनाओं से वंचित परा कछुआ गांव में करीब 40 से 50 परिवारों की आबादी है, जिसमें मुख्य रूप से नगेसिया और 'राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र' कहे जाने वाले विशेष संरक्षित पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोग निवास करते हैं। बड़ी विडंबना है कि 3 सालों से केंद्र बंद रहने के कारण इन मासूम बच्चों को कुपोषण से बचाने वाला पोषाहार और स्वास्थ्य सुविधाएं नसीब ही नहीं हो पा रही हैं। 3-4 महीने में सिर्फ सत्तू बांटकर औपचारिकता स्थानीय ग्रामीणों ने भारी आक्रोश जताते हुए बताया कि 3 से 4 महीनों में कभी-कभार ही कार्यकर्ता या सहायिका आकर सिर्फ सत्तू का वितरण कर देती हैं। इसके अलावा न तो बच्चों को कभी गर्म पका-पकाया भोजन मिला, ना पढ़ाई-लिखाई हुई और ना ही स्वास्थ्य जांच की कोई व्यवस्था की गई अधिकारियों की चुप्पी पर ग्रामीणों का सवाल इस पूरी स्थिति से नवजात शिशुओं, माताओं और ग्रामीणों में गहरा रोष है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि परियोजना अधिकारी (CDPO) और संबंधित विकासखंड अधिकारियों को आंगनवाड़ी केंद्रों के सुचारू संचालन और समय-समय पर निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं। निरीक्षण करना तो दूर, अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से पूरी तरह मुंह मोड़े बैठे हैं। शासन-प्रशासन की इस घोर लापरवाही का खामियाजा अब मासूम बच्चों और महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की कीमत चुकाकर भुगतना पड़ रहा है। बाइट1
- मनिका में अक्सा आई केयर क्लिनिक का पूर्व विधायक में फीता काटकर किया उद्घाटन संचालक ने बताया कि यहां पर सभी तरह का नेत्र रोग का इलाज किया जाएगा1
- सेवा दिवस पर आशीर्वाद का दीया | जनपद सोनभद्र में सेवा और समर्पण का संदेश | विशेष कार्यक्रम सेवा दिवस पर आशीर्वाद का दीया | जनपद सोनभद्र में सेवा और समर्पण का संदेश | विशेष कार्यक्रम1
- खाटू श्याम बाबा का जागरण गांधी मैदान रेणुकूट सोनभद्र1
- शाम को दोस्तों संग घूमने निकला युवक, सुबह शिव मंदिर के गेट पर अचेत मिला शाम को दोस्तों संग घूमने निकला युवक, सुबह शिव मंदिर के गेट पर अचेत मिला हरनाकछार, विंढमगंज (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब दोस्तों के साथ शाम के समय घर से घूमने निकला एक युवक अगले दिन सुबह शिव मंदिर के गेट के पास अचेत अवस्था में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। जानकारी के अनुसार युवक 17 सितंबर 2026 की शाम करीब 6 बजे अपने दोस्तों के साथ घर से घूमने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं पहुंचा। परिजन युवक की तलाश में जुटे रहे। शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे युवक हरनाकछार स्थित शिव मंदिर के गेट के पास अचेत अवस्था में पाया गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अचेत युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत को लेकर चिकित्सकों द्वारा जांच की जा रही है। घटना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक रातभर मंदिर के पास कैसे पहुंचा और वह अचेत अवस्था में किस परिस्थिति में मिला, इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल युवक के होश में आने और पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर युवक के अचेत होने के कारणों का पता लगाने की मांग की है।1
- दोस्तों संग शराब पीने निकला युवक सुबह शिव मंदिर के गेट पर मिला अचेत, 112 ने पहुंचाया अस्पताल दोस्तों संग शराब पीने निकला युवक सुबह शिव मंदिर के गेट पर मिला अचेत, 112 ने पहुंचाया अस्पताल हरनाकछार में रातभर युवक के साथ क्या हुआ? होश आने पर राजू ने बताई आखिरी जानकारी, पुलिस जांच में जुटी। विंढमगंज/सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव में 17 सितंबर की रात एक युवक के अचेत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक शाम करीब छह बजे अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। अगले दिन 18 सितंबर की सुबह करीब छह बजे वह शिव मंदिर के गेट के पास अचेत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार हरनाकछार निवासी राजू यादव पुत्र श्री राम यादव, उम्र करीब 30 वर्ष अपने दोस्तों धर्मेंद्र चंद्रवंशी और शिवम यादव के साथ गुरुवार शाम करीब छह बजे घर से निकला था। घायल राजू के अनुसार, तीनों पहले विंढमगंज स्थित एक बीयर बार पहुंचे, जहां उन्होंने शराब पी। इसी दौरान दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक भी हुई। राजू ने बताया कि इसके बाद सभी लोग अपने घर वापस आए। कुछ समय बाद वह फिर अपने दोस्तों शिवम यादव और धर्मेंद्र चंद्रवंशी के साथ केवाल स्थित मेवालाल गुप्ता के यहां गए। राजू के मुताबिक वहां भी उन्होंने शराब पी। इसके बाद उसके साथ क्या हुआ, उसे इसकी जानकारी नहीं है। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे राजू शिव मंदिर के गेट के पास अचेत अवस्था में मिला। युवक के वहां पड़े होने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 112 पुलिस ने तत्काल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। युवक के होश में आने के बाद उसने रात में दोस्तों के साथ हुई गतिविधियों की जानकारी दी। हालांकि, वह शिव मंदिर के गेट तक कैसे पहुंचा और उसके साथ वास्तव में क्या हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है। घटना को लेकर ग्रामीणों में चर्चा का माहौल है। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- जोरूखाड़ में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा, सैकड़ों भक्तों ने की पूजा-अर्चना जोरूखाड़ में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा, सैकड़ों भक्तों ने की पूजा-अर्चना *दुद्धी, सोनभद्र।* ग्राम सभा जोरूखाड़ में आज विश्वकर्मा पूजा बड़े ही भव्य तरीके से मनाया गया। सुबह से ही विश्वकर्मा मंदिर / पंडाल में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल-नगाड़े और जय बाबा विश्वकर्मा के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। इस अवसर पर विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई और गांव की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। पूजा के बाद प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में मुख्य रूप से *ग्राम सभा फूलवार के नागरिक प्रेम शंकर यादव* भी मौजूद रहे। वहीं ग्राम सभा जोरूखाड़ के सम्मानित नागरिकों में *मिथिलेश विश्वकर्मा, अमरेश विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, वीरेंद्र विश्वकर्मा, विनय विश्वकर्मा, टुनटुन विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, राजन विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, विंध्याचल विश्वकर्मा* सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी विश्वकर्मा पूजा एकता और भाईचारे के साथ मनाई गई। *रिपोर्ट - प्रेम शंकर यादव, जोरूखाड़ / दुद्धी*1
- पूरी से mgr चेन्नई सेंट्रल तक का ट्रेन से सफर।।।।।।।।।।।1