ग्राम संजय नगर महोफ, न्यूरिया में जिलाधिकारी ने की ग्राम चौपाल सूचना विभाग,पीलीभीत, 05 सितंबर 2026। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने विकासखंड मरौरी क्षेत्र के ग्राम संजय नगर महोफ में सड़क निर्माण की मांग संबंधी शिकायती पत्र का संज्ञान लेकर स्वयं गाँव में चौपाल लगाई।उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने ग्राम में पेयजल, विद्युत, जल निकासी, आवास, पेंशन, राशन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराने तथा ग्राम में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया।सभी ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।
ग्राम संजय नगर महोफ, न्यूरिया में जिलाधिकारी ने की ग्राम चौपाल सूचना विभाग,पीलीभीत, 05 सितंबर 2026। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने विकासखंड मरौरी क्षेत्र के ग्राम संजय नगर महोफ में सड़क निर्माण की मांग संबंधी शिकायती पत्र का संज्ञान लेकर स्वयं गाँव में चौपाल लगाई।उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने ग्राम में पेयजल, विद्युत, जल निकासी, आवास, पेंशन, राशन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराने तथा ग्राम में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया।सभी ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।
- ग्राम संजय नगर महोफ, न्यूरिया में जिलाधिकारी ने की ग्राम चौपाल सूचना विभाग,पीलीभीत, 05 सितंबर 2026। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने विकासखंड मरौरी क्षेत्र के ग्राम संजय नगर महोफ में सड़क निर्माण की मांग संबंधी शिकायती पत्र का संज्ञान लेकर स्वयं गाँव में चौपाल लगाई।उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने ग्राम में पेयजल, विद्युत, जल निकासी, आवास, पेंशन, राशन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराने तथा ग्राम में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया।सभी ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।1
- *थाना शीशगढ़, बरेली- शोभायात्रा के दौरान विद्युत हादसे में 02 की मृत्यु एवं 01 घायल, *थाना शीशगढ़, बरेली- शोभायात्रा के दौरान विद्युत हादसे में 02 की मृत्यु एवं 01 घायल, पुलिस द्वारा जांच एवं प्रचलित विधिक कार्यवाही के संबंध में श्री मुकेश चन्द्र मिश्र, #SPNorth, बरेली की बाइट।*1
- बारिश ने छीना गरीब परिवार का आशियाना, पक्का मकान भरभराकर गिरा ग्राम खाता में शुभम कुमार का मकान ध्वस्त, पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर पूरनपुर/पीलीभीत।लगातार हो रही बारिश ग्रामीण इलाकों में लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। ग्राम खाता में बारिश के चलते शुभम कुमार पुत्र श्री लालता प्रसाद का पूरा पक्का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने और खाने-पीने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। गनीमत रही कि हादसे के दौरान परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की दीवारों और छत में नमी बढ़ गई थी। बारिश के बीच अचानक मकान का ढांचा कमजोर होकर गिर गया। देखते ही देखते परिवार की वर्षों की मेहनत से बनाया गया आशियाना मलबे में तब्दील हो गया। मकान में रखा घरेलू सामान भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त होने की आशंका है।मकान गिरने के बाद शुभम कुमार का पूरा परिवार बेघर हो गया है। परिवार के सामने अब बारिश के मौसम में सिर छिपाने के लिए सुरक्षित स्थान की समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल मदद की गुहार लगाई है।ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में कई कच्चे और जर्जर मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में प्रशासन को गांवों में क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कराकर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।पीड़ित परिवार ने मांग की है कि राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मकान के नुकसान का आकलन करे और शासन की ओर से मिलने वाली आपदा राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। साथ ही परिवार के रहने के लिए तत्काल अस्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि बारिश के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।मकान गिरने की घटना के बाद से परिवार सदमे में है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द मदद पहुंचाने की मांग की है।1
- 2027 चुनाव से पहले वादों की बौछार, कौन दे रोजगार।।।।।।।।1
- बंद स्कूलों पर सपा का हल्लाबोल, बीजेपी सरकार पर बरसे सतेंद्र मौर्य बंद स्कूलों पर सपा का हल्लाबोल, बीजेपी सरकार पर बरसे सतेंद्र मौर्य1
- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया राजमिस्त्री, मौत बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।1
- #पीलीभीत गजरौला क्षेत्र के बैजू नगर गांव में भालू की दस्तक से हड़कंप ➡️ सुबह महिला के घर के बाहर दिखाई दिया भालू, शोर मचाने पर गन्ने के खेतों की ओर भागा। ➡️ भालू की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, गांव में अभी भी दहशत का माहौल।2
- बीसलपुर के रविंद्रनाथ का ड्यूटी के दौरान बिगड़ा स्वास्थ्य, इलाज के दौरान मौत दिल्ली में 122वीं बटालियन CRPF में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे रविंद्रनाथ पीलीभीत बीसलपुर के रविंद्रनाथ का ड्यूटी के दौरान बिगड़ा स्वास्थ्य, इलाज के दौरान मौत दिल्ली में 122वीं बटालियन CRPF में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे रविंद्रनाथ शनिवार को जवान का पार्थिव शरीर बीसलपुर स्थित आवास पहुंचते ही मचा कोहराम पत्नी बेबी और तीन बच्चों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल अंतिम दर्शन के लिए आवास पर उमड़ी लोगों की भीड़, मोहल्ले में शोक की लहर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि अमन जायसवाल ने घर पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना4