Shuru
Apke Nagar Ki App…
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया राजमिस्त्री, मौत बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया राजमिस्त्री, मौत बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बारिश ने छीना गरीब परिवार का आशियाना, पक्का मकान भरभराकर गिरा ग्राम खाता में शुभम कुमार का मकान ध्वस्त, पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर पूरनपुर/पीलीभीत।लगातार हो रही बारिश ग्रामीण इलाकों में लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। ग्राम खाता में बारिश के चलते शुभम कुमार पुत्र श्री लालता प्रसाद का पूरा पक्का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने और खाने-पीने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। गनीमत रही कि हादसे के दौरान परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की दीवारों और छत में नमी बढ़ गई थी। बारिश के बीच अचानक मकान का ढांचा कमजोर होकर गिर गया। देखते ही देखते परिवार की वर्षों की मेहनत से बनाया गया आशियाना मलबे में तब्दील हो गया। मकान में रखा घरेलू सामान भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त होने की आशंका है।मकान गिरने के बाद शुभम कुमार का पूरा परिवार बेघर हो गया है। परिवार के सामने अब बारिश के मौसम में सिर छिपाने के लिए सुरक्षित स्थान की समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल मदद की गुहार लगाई है।ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में कई कच्चे और जर्जर मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में प्रशासन को गांवों में क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कराकर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।पीड़ित परिवार ने मांग की है कि राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मकान के नुकसान का आकलन करे और शासन की ओर से मिलने वाली आपदा राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। साथ ही परिवार के रहने के लिए तत्काल अस्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि बारिश के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।मकान गिरने की घटना के बाद से परिवार सदमे में है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द मदद पहुंचाने की मांग की है।1
- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया राजमिस्त्री, मौत बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।1
- सेंट जोसेफ स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस फोटो परिचय- सेंट जोसेफ स्कूल में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे जागरण मोर्चा कार्यालय पूरनपुर। नगर के सेंट जोसेफ स्कूल में प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन एवं मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर मैनेजर फादर ग्रेगरी मस्क्रेनहस, प्रधानाचार्या सिस्टर रेम्या सेबिस्टियन, प्रमति दीक्षित, राजीव सिंह, रमनदीप कौर, रेणु सिंह, कोमल गुप्ता एवं आनंद प्रकाश ने पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद सभी धर्मग्रंथों से पाठ किया गया। शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने समूहगान प्रस्तुत किया। बच्चों ने पहाड़ी नृत्य प्रस्तुत कर शिक्षकों का मनोरंजन किया। मनीषा खन्ना ने संबोधित करते हुए शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। आमद और निष्ठा के गीतों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया, जबकि कक्षा 10-ए के विद्यार्थियों की गीत प्रस्तुति ने भी खूब सराहना बटोरी। गुजराती नृत्य की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। मैनजर फादर ग्रेगरी मस्क्रेनहस एवं प्रधानाचार्या सिस्टर रेम्या सेबिस्टियन ने विद्यार्थियों को एक आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। रविकांत दीक्षित ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आरिजा नाज एवं भार्गवी पांडेय ने किया।2
- टूटी सड़क, गड्ढा बेहिसाब। जलभराव से राह बेहाल। शिकायतें हुईं, फिर भी न हुआ काम, पीडब्ल्यूडी की अनदेखी पर ग्रामीणों में आक्रोश तमाम। बीसलपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम अभयपुर चेना नकटी मजरा भगवंतपुर करोड़ के पास बीसलपुर मार्ग पर पुलिया की टूटी सड़क और जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। करीब एक साल से समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार PWD अधिकारियों को शिकायत और फोन से सूचना देने के बावजूद विभाग ने समस्या की सुध नहीं ली। जलभराव के कारण गड्ढा दिखाई नहीं देता और आए दिन बाइक सवार व विद्यार्थी फिसलकर गिर रहे हैं। विभाग की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर नारेबाजी की और जल्द सड़क की मरम्मत व जलभराव का स्थायी समाधान कराने की मांग की। प्रदर्शन में महाराज सिंह, शैलेश शर्मा, उमेश सिंह, राजेश सिंह, अंशु शर्मा, अनुज मिश्रा, भूर सिंह, दीपू सिंह, देवेंद्र, अमित गोस्वामी, राजवीर, रामकुमार, शिव स्वरूप, राजेश, दीनानाथ व विद्यार्थी विकास सिंह समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे।1
- ग्राम संजय नगर महोफ, न्यूरिया में जिलाधिकारी ने की ग्राम चौपाल सूचना विभाग,पीलीभीत, 05 सितंबर 2026। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने विकासखंड मरौरी क्षेत्र के ग्राम संजय नगर महोफ में सड़क निर्माण की मांग संबंधी शिकायती पत्र का संज्ञान लेकर स्वयं गाँव में चौपाल लगाई।उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने ग्राम में पेयजल, विद्युत, जल निकासी, आवास, पेंशन, राशन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराने तथा ग्राम में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया।सभी ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।1
- लखीमपुर खीरी में गिरी आकाशी बिजली 06 लोग झूम से, रहे सावधान।।1
- #पीलीभीत गजरौला क्षेत्र के बैजू नगर गांव में भालू की दस्तक से हड़कंप ➡️ सुबह महिला के घर के बाहर दिखाई दिया भालू, शोर मचाने पर गन्ने के खेतों की ओर भागा। ➡️ भालू की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, गांव में अभी भी दहशत का माहौल।2
- बीसलपुर के रविंद्रनाथ का ड्यूटी के दौरान बिगड़ा स्वास्थ्य, इलाज के दौरान मौत दिल्ली में 122वीं बटालियन CRPF में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे रविंद्रनाथ पीलीभीत बीसलपुर के रविंद्रनाथ का ड्यूटी के दौरान बिगड़ा स्वास्थ्य, इलाज के दौरान मौत दिल्ली में 122वीं बटालियन CRPF में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे रविंद्रनाथ शनिवार को जवान का पार्थिव शरीर बीसलपुर स्थित आवास पहुंचते ही मचा कोहराम पत्नी बेबी और तीन बच्चों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल अंतिम दर्शन के लिए आवास पर उमड़ी लोगों की भीड़, मोहल्ले में शोक की लहर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि अमन जायसवाल ने घर पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना4