logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मां 64 मंदिर पर नवरात्र श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़सोयत कला

2 hrs ago
user_Dilip pilet Pilet
Dilip pilet Pilet
Susner, Agar Malwa•
2 hrs ago

मां 64 मंदिर पर नवरात्र श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़सोयत कला

More news from Agar Malwa and nearby areas
  • Post by Dilip pilet Pilet
    1
    Post by Dilip pilet Pilet
    user_Dilip pilet Pilet
    Dilip pilet Pilet
    Susner, Agar Malwa•
    2 hrs ago
  • सड़क हादसों पर लगाम के लिए पुलिस का अभियान, 50 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम थाना प्रभारी अक्षय सिंह बैस ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का कराया पालन संवाददाता: —मनीष राठौर—— सुसनेर क्षेत्र में लगातार बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। थाना प्रभारी अक्षय सिंह बैस के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा अभियान चलाते हुए 50 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम स्टिकर लगाए गए। अभियान का मुख्य उद्देश्य रात्रि के समय सड़कों पर चलने वाले भारी वाहनों को स्पष्ट रूप से दिखाई देना है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। पुलिस टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों को रोककर उनके वाहनों के पीछे रेडियम चिपकाए और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान थाना प्रभारी बैस ने वाहन चालकों को समझाइश देते हुए कहा कि अधिकांश सड़क हादसे लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण होते हैं। उन्होंने सभी चालकों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें, ओवरलोडिंग से बचें तथा रात के समय वाहनों पर आवश्यक रिफ्लेक्टर अवश्य लगाएं। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है। नागरिकों का कहना है कि इस तरह के प्रयासों से निश्चित ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। पुलिस ने आगे भी इस प्रकार के जागरूकता अभियान निरंतर जारी रखने की बात कही है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाई जा सके।
    1
    सड़क हादसों पर लगाम के लिए पुलिस का अभियान, 50 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम
थाना प्रभारी अक्षय सिंह बैस ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का कराया पालन
संवाददाता: —मनीष राठौर——
सुसनेर क्षेत्र में लगातार बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। थाना प्रभारी अक्षय सिंह बैस के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा अभियान चलाते हुए 50 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम स्टिकर लगाए गए।
अभियान का मुख्य उद्देश्य रात्रि के समय सड़कों पर चलने वाले भारी वाहनों को स्पष्ट रूप से दिखाई देना है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। पुलिस टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों को रोककर उनके वाहनों के पीछे रेडियम चिपकाए और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान थाना प्रभारी बैस ने वाहन चालकों को समझाइश देते हुए कहा कि अधिकांश सड़क हादसे लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण होते हैं। उन्होंने सभी चालकों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें, ओवरलोडिंग से बचें तथा रात के समय वाहनों पर आवश्यक रिफ्लेक्टर अवश्य लगाएं।
पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है। नागरिकों का कहना है कि इस तरह के प्रयासों से निश्चित ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
पुलिस ने आगे भी इस प्रकार के जागरूकता अभियान निरंतर जारी रखने की बात कही है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाई जा सके।
    user_Patrakar Manish Rathore
    Patrakar Manish Rathore
    सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by KailasLaxmanvalvi kailasLaxmanvalvi
    1
    Post by KailasLaxmanvalvi kailasLaxmanvalvi
    user_KailasLaxmanvalvi kailasLaxmanvalvi
    KailasLaxmanvalvi kailasLaxmanvalvi
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के आगर मालवा में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। अफवाह का असर ऐसा रहा कि शहर के कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग जल्द से जल्द ईंधन भरवाने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। स्थानीय लोगों के अनुसार, सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर खबरें वायरल हुईं, जिसके बाद अचानक मांग बढ़ गई। हालात ऐसे बन गए कि कुछ पेट्रोल पंपों पर भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ी। प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना घबराहट के जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें। इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि अफवाहें किस तरह आम जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं और अनावश्यक परेशानी पैदा कर सकती हैं।
    1
    मध्य प्रदेश के आगर मालवा में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। अफवाह का असर ऐसा रहा कि शहर के कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग जल्द से जल्द ईंधन भरवाने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर खबरें वायरल हुईं, जिसके बाद अचानक मांग बढ़ गई। हालात ऐसे बन गए कि कुछ पेट्रोल पंपों पर भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ी।
प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना घबराहट के जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें।
इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि अफवाहें किस तरह आम जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं और अनावश्यक परेशानी पैदा कर सकती हैं।
    user_Arif Khan
    Arif Khan
    Auto parts store आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • चौमहला में पेट्रोल पंप मचा हाहाकार डीजल पेट्रोल की समस्या बहुत ज्यादा
    1
    चौमहला में पेट्रोल पंप मचा हाहाकार डीजल पेट्रोल की समस्या बहुत ज्यादा
    user_टीम भेरु वर्मा चौमहला कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी डग-चौमहला
    टीम भेरु वर्मा चौमहला कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी डग-चौमहला
    State Department Housing and Urban Development Gangdhar, Jhalawar•
    1 hr ago
  • मोहन बड़ोदिया:- नगर में विगत 9 वर्षों से संचालित समृद्धि अबेकस एकेडमी द्वारा तृतीय गेट्स अबेकस सेंटर लेवल अबेकस एवं मेंटल अरिथमेटिक प्रतियोगिता का सफल आयोजन मोहन बड़ोदिया स्थित सांवरिया मैरिज गार्डन एवं रिसोर्ट में किया गया इस प्रतियोगिता में कुल 79 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने 8 मिनट की समयावधि में 200 प्रश्न हल करने की चुनौती को स्वीकार करते हुए अपनी अद्भुत गणना क्षमता का प्रदर्शन किया। समृद्धि अबेकस के विद्यार्थियों ने कैलकुलेटर से भी तेज गति से गणना करते हुए कई प्रश्न पलक झपकते ही हल कर उपस्थित सभी दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर चैंपियन से लेकर 5th रनर-अप तक विभिन्न ग्रुप एवं लेवल के अनुसार सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संस्थान द्वारा बच्चों को विभिन्न प्रकार के पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। संस्थान के संचालक राहुल वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों ने एक माह के अभ्यास सत्र में अंकगणित के कठिन से कठिन स्तर के प्रश्नों पर अपनी मजबूत तैयारी की। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में गति, सटीकता एवं एकाग्रता में उल्लेखनीय सुधार होता है, जिससे उनका आत्मविश्वास एवं निर्णय लेने की क्षमता निरंतर विकसित होती है। इस अवसर पर गेट्स अबेकस के सीईओ कमलेश नेमा, विशेष अतिथि के रूप में थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल, संकुल प्राचार्य बाबूलाल पाटीदार, सरदार पटेल स्कूल के संचालक लोकेश पाटीदार, वरिष्ठ सलाहकार ओम प्रकाश पाटीदार एवं नगर के खेल प्रशिक्षक दीपक शर्मा उपस्थित रहे सेंटर लेवल की इस प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने अपने हुनर और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं। कार्यक्रम का सफल संचालन रवि खजुरिया लोकेन्द्र सिंह राजपूत एवं सेंटर की प्रतिभाशाली छात्राएं रौनक भारती एवं राधिका सोनी द्वारा किया गया प्रतियोगिता में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को जिला शिक्षा केंद्र के ए.पी.सी. अधिकारी मेहरबान सिंह गुर्जर ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा हर्ष व्यक्त किया अंत में समृद्धि अबेकस एकेडमी के संचालक राहुल वैष्णव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    1
    मोहन बड़ोदिया:-  नगर में विगत 9 वर्षों से संचालित समृद्धि अबेकस एकेडमी द्वारा तृतीय गेट्स अबेकस सेंटर लेवल अबेकस एवं मेंटल   अरिथमेटिक प्रतियोगिता का सफल आयोजन मोहन बड़ोदिया स्थित सांवरिया मैरिज गार्डन एवं रिसोर्ट में किया गया इस प्रतियोगिता में कुल 79 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने 8 मिनट की समयावधि में 200 प्रश्न हल करने की चुनौती को स्वीकार करते हुए अपनी अद्भुत गणना क्षमता का प्रदर्शन किया। समृद्धि अबेकस के विद्यार्थियों ने कैलकुलेटर से भी तेज गति से गणना करते हुए कई प्रश्न पलक झपकते ही हल कर उपस्थित सभी दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया।
प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर चैंपियन से लेकर 5th रनर-अप तक विभिन्न ग्रुप एवं लेवल के अनुसार सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संस्थान द्वारा बच्चों को विभिन्न प्रकार के पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए।
संस्थान के संचालक राहुल वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों ने एक माह के अभ्यास सत्र में अंकगणित के कठिन से कठिन स्तर के प्रश्नों पर अपनी मजबूत तैयारी की। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में गति, सटीकता एवं एकाग्रता में उल्लेखनीय सुधार होता है, जिससे उनका आत्मविश्वास एवं निर्णय लेने की क्षमता निरंतर विकसित होती है। 
इस अवसर पर गेट्स अबेकस के सीईओ कमलेश नेमा, विशेष अतिथि के रूप में थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल, संकुल प्राचार्य बाबूलाल पाटीदार, सरदार पटेल स्कूल के संचालक लोकेश पाटीदार, वरिष्ठ सलाहकार ओम प्रकाश पाटीदार एवं नगर के खेल प्रशिक्षक दीपक शर्मा उपस्थित रहे सेंटर लेवल की इस प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने अपने हुनर और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं।
कार्यक्रम का सफल संचालन रवि खजुरिया लोकेन्द्र सिंह राजपूत एवं सेंटर की प्रतिभाशाली छात्राएं रौनक भारती एवं राधिका सोनी द्वारा किया गया प्रतियोगिता में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को जिला शिक्षा केंद्र के ए.पी.सी. अधिकारी मेहरबान सिंह गुर्जर ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा हर्ष व्यक्त किया अंत में समृद्धि अबेकस एकेडमी के संचालक राहुल वैष्णव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • दतिया:भांडेर हेलीपैड से आते वक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे किसान के खेत में। किसान के खेत में चल रही स्ट्रॉ रीपर मशीन पर खुद बैठे मुख्यमंत्री। किसान से संवाद कर जाने इसके लाभ। मुख्यमंत्री जी को भेंट की राधा कृष्ण की मूर्ति और नया निकला अनाज।
    1
    दतिया:भांडेर हेलीपैड से आते वक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे किसान के खेत में।
किसान के खेत में चल रही स्ट्रॉ रीपर मशीन पर खुद बैठे मुख्यमंत्री। किसान से संवाद कर जाने इसके लाभ। मुख्यमंत्री जी को भेंट की राधा कृष्ण की मूर्ति
और नया निकला अनाज।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • आगर मालवा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय आगर मालवा में सड़क दुर्घटना प्रबंधन, नगदी रहित उपचार योजना, राहवीर योजना एवं e-DAR (FAR/IAR/DAR) प्रविष्टियों पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने “गोल्डन ऑवर” में त्वरित उपचार के महत्व पर जोर देते हुए अधिकारियों को समयबद्ध व पारदर्शी कार्यवाही के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में e-DAR प्रक्रिया, कैशलेस इलाज व्यवस्था एवं घायलों की मदद करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहन (राहवीर योजना) की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के साथ अस्पतालों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। यह पहल सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित सहायता व बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।
    1
    आगर मालवा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय आगर मालवा में सड़क दुर्घटना प्रबंधन, नगदी रहित उपचार योजना, राहवीर योजना एवं e-DAR (FAR/IAR/DAR) प्रविष्टियों पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने “गोल्डन ऑवर” में त्वरित उपचार के महत्व पर जोर देते हुए अधिकारियों को समयबद्ध व पारदर्शी कार्यवाही के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण में e-DAR प्रक्रिया, कैशलेस इलाज व्यवस्था एवं घायलों की मदद करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहन (राहवीर योजना) की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के साथ अस्पतालों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। यह पहल सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित सहायता व बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।
    user_Arif Khan
    Arif Khan
    Auto parts store आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.