logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क हादसों पर लगाम के लिए पुलिस का अभियान, 50 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम सड़क हादसों पर लगाम के लिए पुलिस का अभियान, 50 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम थाना प्रभारी अक्षय सिंह बैस ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का कराया पालन संवाददाता: —मनीष राठौर—— सुसनेर क्षेत्र में लगातार बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। थाना प्रभारी अक्षय सिंह बैस के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा अभियान चलाते हुए 50 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम स्टिकर लगाए गए। अभियान का मुख्य उद्देश्य रात्रि के समय सड़कों पर चलने वाले भारी वाहनों को स्पष्ट रूप से दिखाई देना है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। पुलिस टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों को रोककर उनके वाहनों के पीछे रेडियम चिपकाए और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान थाना प्रभारी बैस ने वाहन चालकों को समझाइश देते हुए कहा कि अधिकांश सड़क हादसे लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण होते हैं। उन्होंने सभी चालकों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें, ओवरलोडिंग से बचें तथा रात के समय वाहनों पर आवश्यक रिफ्लेक्टर अवश्य लगाएं। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है। नागरिकों का कहना है कि इस तरह के प्रयासों से निश्चित ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। पुलिस ने आगे भी इस प्रकार के जागरूकता अभियान निरंतर जारी रखने की बात कही है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाई जा सके।

14 hrs ago
user_Patrakar Manish Rathore
Patrakar Manish Rathore
सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

सड़क हादसों पर लगाम के लिए पुलिस का अभियान, 50 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम सड़क हादसों पर लगाम के लिए पुलिस का अभियान, 50 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम थाना प्रभारी अक्षय सिंह बैस ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का कराया पालन संवाददाता: —मनीष राठौर—— सुसनेर क्षेत्र में लगातार बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। थाना प्रभारी अक्षय सिंह बैस के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा अभियान चलाते हुए 50 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम स्टिकर लगाए गए। अभियान का मुख्य उद्देश्य रात्रि के समय सड़कों पर चलने वाले भारी वाहनों को स्पष्ट रूप से दिखाई देना है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। पुलिस टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों को रोककर उनके वाहनों के पीछे रेडियम चिपकाए और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान थाना प्रभारी बैस ने वाहन चालकों को समझाइश देते हुए कहा कि अधिकांश सड़क हादसे लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण होते हैं। उन्होंने सभी चालकों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें, ओवरलोडिंग से बचें तथा रात के समय वाहनों पर आवश्यक रिफ्लेक्टर अवश्य लगाएं। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है। नागरिकों का कहना है कि इस तरह के प्रयासों से निश्चित ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। पुलिस ने आगे भी इस प्रकार के जागरूकता अभियान निरंतर जारी रखने की बात कही है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाई जा सके।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by BALVAN SINGH BR
    1
    Post by BALVAN SINGH BR
    user_BALVAN SINGH BR
    BALVAN SINGH BR
    Voice of people शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाजापुर - मंगलवार को शहर में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह फैल गई। ऐसे में शहर के पेट्रोल पंप पर वाहनों की कतार लगने लग गई। लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल लेने लगे। इस कारण तीन पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म हो गया। यह बात फैलते ही शहर के लोग टंकी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर दौड़ पड़े। पंप के बाहर सड़क पर भी जाम की स्थिति हो गई। पुलिस को भी मोर्चा संभालना पड़ा। इधर अफवाहों के चलते रात 10 बजे जिला प्रशासन ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि जिले में डीज़ल, पेट्रोल एवं गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी प्रकार की घबराहट या अनावश्यक खरीदारी करने की आवश्यकता नहीं है।
    1
    शाजापुर - मंगलवार को शहर में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह फैल गई। ऐसे में शहर के पेट्रोल पंप पर वाहनों की कतार लगने लग गई। लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल लेने लगे। इस कारण तीन पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म हो गया। यह बात फैलते ही शहर के लोग टंकी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर दौड़ पड़े।
पंप के बाहर सड़क पर भी जाम की स्थिति हो गई। पुलिस को भी मोर्चा संभालना पड़ा। इधर अफवाहों के चलते रात 10 बजे जिला प्रशासन ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि जिले में डीज़ल, पेट्रोल एवं गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी प्रकार की घबराहट या अनावश्यक खरीदारी करने की आवश्यकता नहीं है।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर कि खबर सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति द्वारा पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ को लेकर निरीक्षण किया गया एवं भार्गव पंप पर पहुंचकर नागरिकों से अपील करी की किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दे पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल के पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है जनता को किसी भी प्रकार से घबराने की जरुरत नहीं है।।
    1
    मंदसौर खबर 
रामप्रसाद धनगर कि खबर 
सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति द्वारा पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ को लेकर निरीक्षण किया गया एवं भार्गव पंप पर पहुंचकर नागरिकों से अपील करी की किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दे पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल के पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है जनता को किसी भी प्रकार से घबराने की जरुरत नहीं है।।
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महाराणा युवा संघ के तत्वाधान में सोमवार को “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम श्रद्धा और सम्मान के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया गया।
    1
    महाराणा युवा संघ के तत्वाधान में सोमवार को “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम श्रद्धा और सम्मान के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया गया।
    user_यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
    यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
    पत्रकार शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ज्ञापन में किसान कांग्रेस कमेटी ब्लॉक छापीहेड़ ने बताया कि क्षेत्र के किसान इन दिनों कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि सोसायटी ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च से आगे बढ़ाई जाए, क्योंकि गेहूं की खरीदी 1 अप्रैल से शुरू हो रही है। ऐसे में किसान फसल बेचने के बाद ही आसानी से ऋण जमा कर पाएंगे। इसके साथ ही अमेरिका के साथ ट्रेड डील के तहत सोयाबीन ऑयल के टैक्स-फ्री आयात को रोकने की मांग की गई, जिससे देशी किसानों को नुकसान हो रहा है। ज्ञापन में गेहूं की खरीदी 4000 रुपये प्रति क्विंटल करने एवं विद्युत विभाग द्वारा किसानों पर बनाए जा रहे कथित झूठे प्रकरणों पर रोक लगाने, और मनमानी वसूली बंद करने की भी मांग रखी गई। इसके अलावा गर्मी के मौसम को देखते हुए हर गांव में नल-जल योजना के तहत पानी उपलब्ध कराने तथा घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। इस अवसर पर पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे
    1
    ज्ञापन में किसान कांग्रेस कमेटी ब्लॉक छापीहेड़ ने बताया कि क्षेत्र के किसान इन दिनों कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि सोसायटी ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च से आगे बढ़ाई जाए, क्योंकि गेहूं की खरीदी 1 अप्रैल से शुरू हो रही है। ऐसे में किसान फसल बेचने के बाद ही आसानी से ऋण जमा कर पाएंगे।
इसके साथ ही अमेरिका के साथ ट्रेड डील के तहत सोयाबीन ऑयल के टैक्स-फ्री आयात को रोकने की मांग की गई, जिससे देशी किसानों को नुकसान हो रहा है।
ज्ञापन में गेहूं की खरीदी 4000 रुपये प्रति क्विंटल करने एवं विद्युत विभाग द्वारा किसानों पर बनाए जा रहे कथित झूठे प्रकरणों पर रोक लगाने, और मनमानी वसूली बंद करने की भी मांग रखी गई।
इसके अलावा गर्मी के मौसम को देखते हुए हर गांव में नल-जल योजना के तहत पानी उपलब्ध कराने तथा घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।
इस अवसर पर पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे
    user_SHRAWAN AGRAWAL
    SHRAWAN AGRAWAL
    खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    1
    Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *पेट्रोल पंप संचालक का कहना है कि लगातार पेट्रोल भरने से मशीनें गरम हो गई है इसलिए पेट्रोल नही भरा जा रहा है बाकी पेट्रोल की कोइ कमी नहीं है संचालक ने पुलीस प्रशासन से अपील की है कि पंप पर विवाद की स्थति निर्मित नहि हो इसके लिए पंप पर पुलीस बल लगाया जाए*
    1
    *पेट्रोल पंप संचालक का कहना है कि लगातार पेट्रोल भरने से मशीनें गरम हो गई है इसलिए पेट्रोल नही भरा जा रहा है बाकी पेट्रोल की कोइ कमी नहीं है संचालक ने पुलीस प्रशासन से अपील की है कि पंप पर विवाद की स्थति निर्मित नहि हो इसके लिए पंप पर पुलीस बल लगाया जाए*
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पशुपतिनाथ मंदिर में दानपेटी खोलते ही भक्तों की आस्था का बड़ा स्वरूप सामने आया। मंगलवार को हुई गिनती में 14 लाख 15 हजार 700 रुपए नकद प्राप्त हुए। इसके अलावा सोने-चांदी के आभूषण और विदेशी मुद्रा भी दानपात्र से मिली। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे दान में लगातार इजाफा हो रहा है
    1
    पशुपतिनाथ मंदिर में दानपेटी खोलते ही भक्तों की आस्था का बड़ा स्वरूप सामने आया। मंगलवार को हुई गिनती में 14 लाख 15 हजार 700 रुपए नकद प्राप्त हुए। इसके अलावा सोने-चांदी के आभूषण और विदेशी मुद्रा भी दानपात्र से मिली। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे दान में लगातार इजाफा हो रहा है
    user_यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
    यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
    पत्रकार शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शाजापुर - संयुक्त राष्ट्र का खाद्य एवं कृषि संगठन (एफ.ए.ओ.) के दल द्वारा आज मंगलवार दोपहर 3 बजे के करीब दिल्ली से आकर शाजापुर जिले में जलवायु परिवर्तन से फसलों पर होने वाले प्रभावों के अध्ययन के लिए विकासखण्ड शाजापुर के ग्राम सुनेरा एवं पनवाडी में भ्रमण किया गया। दल द्वारा कृषि वानिकी एवं उद्यानिकी के अन्तर्गत आने वाली बहुवर्षीय फसलों पर जलवायु परिवर्तन से होने वाले प्रभावों के बारे में खेतों पर उपस्थित होकर विस्तृत अध्ययन एवं किसानों से चर्चा की गई। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने बताया कि उक्त भ्रमण दल का उद्देश्य ग्रीन क्लायमेट फण्ड (जी. सी. एफ.) के तहत चलने वाले प्रोजेक्ट के लिए मुख्य रूप से लघु एवं सीमात कृषकों द्वारा उगाई जाने वाली बहुवर्षीय फसलों पर जलवायु परिवर्तन से होने वाले प्रभाव जैसे- फसल वृद्धि, उत्पादन, कीट व्याधि आदि पर अध्ययन करना है । भ्रमण दल के प्रभारी रिटायर्ड आई.ए.एस. आर. बी. सिन्हा, सीनियर एडवाइजर, खाद्य एवं कृषि संगठन के द्वारा किसानों से उनकी फसलों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। उक्त दल में डॉ. सुविधा पटेल, अर्थशास्त्री तथा सुश्री संजना दास, रिसर्च एसोसिएट द्वारा भी कृषकों को जलवायु परिवर्तन के अनुसार फसल पद्धति, नवीन तकनीकी अपनाने एवं फसलों के लाभ लागत अनुपात पर चर्चा की गई। दल द्वारा ग्राम सुनेरा के कृषक श्री धर्मेन्द्र धाकड़ के खेत पर लगी हुई संतरा के साथ गेहूं की फसल एवं ग्राम पनवाडी के कृषक श्री जुगल किशोर पाटीदार के खेत पर लगी हुई अमरूद के साथ अदरक एवं हल्दी फसल का अवलोकन एवं अध्ययन के लिए जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर उप संचालक कृषि, उप संचालक उद्यानिकी के साथ वन विभाग एवं अन्य कृषि से संबंधित विभागीय अधिकारी, क्षेत्रीय कृषक उपस्थित थे।
    1
    शाजापुर - संयुक्त राष्ट्र का खाद्य एवं कृषि संगठन (एफ.ए.ओ.) के दल द्वारा आज मंगलवार दोपहर 3 बजे के करीब दिल्ली से आकर शाजापुर जिले में जलवायु परिवर्तन से फसलों पर होने वाले प्रभावों के अध्ययन के लिए विकासखण्ड शाजापुर के ग्राम सुनेरा एवं पनवाडी में भ्रमण किया गया। दल द्वारा कृषि वानिकी एवं उद्यानिकी के अन्तर्गत आने वाली बहुवर्षीय फसलों पर जलवायु परिवर्तन से होने वाले प्रभावों के बारे में खेतों पर उपस्थित होकर विस्तृत अध्ययन एवं किसानों से चर्चा की गई।
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने बताया कि उक्त भ्रमण दल का उद्देश्य ग्रीन क्लायमेट फण्ड (जी. सी. एफ.) के तहत चलने वाले प्रोजेक्ट के लिए मुख्य रूप से लघु एवं सीमात कृषकों द्वारा उगाई जाने वाली बहुवर्षीय फसलों पर जलवायु परिवर्तन से होने वाले प्रभाव जैसे- फसल वृद्धि, उत्पादन, कीट व्याधि आदि पर अध्ययन करना है ।
भ्रमण दल के प्रभारी रिटायर्ड आई.ए.एस. आर. बी. सिन्हा, सीनियर एडवाइजर, खाद्य एवं कृषि संगठन के द्वारा किसानों से उनकी फसलों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। उक्त दल में डॉ. सुविधा पटेल, अर्थशास्त्री तथा सुश्री संजना दास, रिसर्च एसोसिएट द्वारा भी कृषकों को जलवायु परिवर्तन के अनुसार फसल पद्धति, नवीन तकनीकी अपनाने एवं फसलों के लाभ लागत अनुपात पर चर्चा की गई।
दल द्वारा ग्राम सुनेरा के कृषक श्री धर्मेन्द्र धाकड़ के खेत पर लगी हुई संतरा के साथ गेहूं की फसल एवं ग्राम पनवाडी के कृषक श्री जुगल किशोर पाटीदार के खेत पर लगी हुई अमरूद के साथ अदरक एवं हल्दी फसल का अवलोकन एवं अध्ययन के लिए जानकारी प्राप्त की गई।
इस अवसर पर उप संचालक कृषि, उप संचालक उद्यानिकी के साथ वन विभाग एवं अन्य कृषि से संबंधित विभागीय अधिकारी, क्षेत्रीय कृषक उपस्थित थे।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.