किसान कांग्रेस कमेटी ब्लॉक छापीहेड़ा ने किसानों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार छापीहेड़ा को सौंपा ज्ञापन ज्ञापन में किसान कांग्रेस कमेटी ब्लॉक छापीहेड़ ने बताया कि क्षेत्र के किसान इन दिनों कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि सोसायटी ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च से आगे बढ़ाई जाए, क्योंकि गेहूं की खरीदी 1 अप्रैल से शुरू हो रही है। ऐसे में किसान फसल बेचने के बाद ही आसानी से ऋण जमा कर पाएंगे। इसके साथ ही अमेरिका के साथ ट्रेड डील के तहत सोयाबीन ऑयल के टैक्स-फ्री आयात को रोकने की मांग की गई, जिससे देशी किसानों को नुकसान हो रहा है। ज्ञापन में गेहूं की खरीदी 4000 रुपये प्रति क्विंटल करने एवं विद्युत विभाग द्वारा किसानों पर बनाए जा रहे कथित झूठे प्रकरणों पर रोक लगाने, और मनमानी वसूली बंद करने की भी मांग रखी गई। इसके अलावा गर्मी के मौसम को देखते हुए हर गांव में नल-जल योजना के तहत पानी उपलब्ध कराने तथा घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। इस अवसर पर पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे
किसान कांग्रेस कमेटी ब्लॉक छापीहेड़ा ने किसानों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार छापीहेड़ा को सौंपा ज्ञापन ज्ञापन में किसान कांग्रेस कमेटी ब्लॉक छापीहेड़ ने बताया कि क्षेत्र के किसान इन दिनों कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि सोसायटी ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च से आगे बढ़ाई जाए, क्योंकि गेहूं की खरीदी 1 अप्रैल से शुरू हो रही है। ऐसे में किसान फसल बेचने के बाद ही आसानी से ऋण जमा कर पाएंगे। इसके साथ ही अमेरिका के साथ ट्रेड डील के तहत सोयाबीन ऑयल के टैक्स-फ्री आयात को रोकने की मांग की गई, जिससे देशी किसानों को नुकसान हो रहा है। ज्ञापन में गेहूं की खरीदी 4000 रुपये प्रति क्विंटल करने एवं विद्युत विभाग द्वारा किसानों पर बनाए जा रहे कथित झूठे प्रकरणों पर रोक लगाने, और मनमानी वसूली बंद करने की भी मांग रखी गई। इसके अलावा गर्मी के मौसम को देखते हुए हर गांव में नल-जल योजना के तहत पानी उपलब्ध कराने तथा घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। इस अवसर पर पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे
- ज्ञापन में किसान कांग्रेस कमेटी ब्लॉक छापीहेड़ ने बताया कि क्षेत्र के किसान इन दिनों कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि सोसायटी ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च से आगे बढ़ाई जाए, क्योंकि गेहूं की खरीदी 1 अप्रैल से शुरू हो रही है। ऐसे में किसान फसल बेचने के बाद ही आसानी से ऋण जमा कर पाएंगे। इसके साथ ही अमेरिका के साथ ट्रेड डील के तहत सोयाबीन ऑयल के टैक्स-फ्री आयात को रोकने की मांग की गई, जिससे देशी किसानों को नुकसान हो रहा है। ज्ञापन में गेहूं की खरीदी 4000 रुपये प्रति क्विंटल करने एवं विद्युत विभाग द्वारा किसानों पर बनाए जा रहे कथित झूठे प्रकरणों पर रोक लगाने, और मनमानी वसूली बंद करने की भी मांग रखी गई। इसके अलावा गर्मी के मौसम को देखते हुए हर गांव में नल-जल योजना के तहत पानी उपलब्ध कराने तथा घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। इस अवसर पर पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे1
- Post by Banwari katariya1
- राजगढ़ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा जारी आदेश (अंतर्गत धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023) के पालन में मंगलवार को ग्राम नरानिया, पटवारी हल्का क्रमांक 16 में निरीक्षण के दौरान नरवाई जलाने की घटना पाई गई। साथ ही निरीक्षण में पाया गया कि ग्राम नरानिया निवासी कृषक रामचंद्र पिता देवीलाल (जाति – बलाई) की कृषि भूमि, जो ग्राम पीपलोद सीमा के सर्वे क्रमांक 2/1, रकबा 0.852 हेक्टेयर में स्थित है, पर बोई गई गेहूं की फसल के अवशेष (नरवाई) जलाए गए हैं। उक्त स्थल पर नरवाई जलाने की घटना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रही है, जो कि प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशानुसार नरवाई जलाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। आदेश के उल्लंघन पर निम्नानुसार दंड प्रावधान लागू किया गया है। जिनमें 2 एकड़ से कम भूमि धारक पर 2500 रूपये प्रति घटना, 2 से 5 एकड़ भूमि धारक पर 5 हजार रूपये प्रति घटना तथा 5 एकड़ से अधिक भूमि धारक पर 15 हजार रूपये प्रति घटना है। उक्त प्रकरण में संबंधित कृषक की भूमि 2 एकड़ से कम होने के कारण 2500 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा निर्देशित किया गया है कि जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं पर पूर्णतः रोक लगाई जाए तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी। जिला प्रशासन ने समस्त कृषकों से अपील की है कि वे फसल अवशेषों का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करें एवं पर्यावरण संरक्षण में सहयोग प्रदान करें। @Jansampark Madhya Pradesh1
- Post by Dilip pilet Pilet1
- मोहन बड़ोदिया:- नगर में विगत 9 वर्षों से संचालित समृद्धि अबेकस एकेडमी द्वारा तृतीय गेट्स अबेकस सेंटर लेवल अबेकस एवं मेंटल अरिथमेटिक प्रतियोगिता का सफल आयोजन मोहन बड़ोदिया स्थित सांवरिया मैरिज गार्डन एवं रिसोर्ट में किया गया इस प्रतियोगिता में कुल 79 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने 8 मिनट की समयावधि में 200 प्रश्न हल करने की चुनौती को स्वीकार करते हुए अपनी अद्भुत गणना क्षमता का प्रदर्शन किया। समृद्धि अबेकस के विद्यार्थियों ने कैलकुलेटर से भी तेज गति से गणना करते हुए कई प्रश्न पलक झपकते ही हल कर उपस्थित सभी दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर चैंपियन से लेकर 5th रनर-अप तक विभिन्न ग्रुप एवं लेवल के अनुसार सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संस्थान द्वारा बच्चों को विभिन्न प्रकार के पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। संस्थान के संचालक राहुल वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों ने एक माह के अभ्यास सत्र में अंकगणित के कठिन से कठिन स्तर के प्रश्नों पर अपनी मजबूत तैयारी की। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में गति, सटीकता एवं एकाग्रता में उल्लेखनीय सुधार होता है, जिससे उनका आत्मविश्वास एवं निर्णय लेने की क्षमता निरंतर विकसित होती है। इस अवसर पर गेट्स अबेकस के सीईओ कमलेश नेमा, विशेष अतिथि के रूप में थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल, संकुल प्राचार्य बाबूलाल पाटीदार, सरदार पटेल स्कूल के संचालक लोकेश पाटीदार, वरिष्ठ सलाहकार ओम प्रकाश पाटीदार एवं नगर के खेल प्रशिक्षक दीपक शर्मा उपस्थित रहे सेंटर लेवल की इस प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने अपने हुनर और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं। कार्यक्रम का सफल संचालन रवि खजुरिया लोकेन्द्र सिंह राजपूत एवं सेंटर की प्रतिभाशाली छात्राएं रौनक भारती एवं राधिका सोनी द्वारा किया गया प्रतियोगिता में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को जिला शिक्षा केंद्र के ए.पी.सी. अधिकारी मेहरबान सिंह गुर्जर ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा हर्ष व्यक्त किया अंत में समृद्धि अबेकस एकेडमी के संचालक राहुल वैष्णव ने सभी का आभार व्यक्त किया।1
- सड़क हादसों पर लगाम के लिए पुलिस का अभियान, 50 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम थाना प्रभारी अक्षय सिंह बैस ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का कराया पालन संवाददाता: —मनीष राठौर—— सुसनेर क्षेत्र में लगातार बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। थाना प्रभारी अक्षय सिंह बैस के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा अभियान चलाते हुए 50 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम स्टिकर लगाए गए। अभियान का मुख्य उद्देश्य रात्रि के समय सड़कों पर चलने वाले भारी वाहनों को स्पष्ट रूप से दिखाई देना है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। पुलिस टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों को रोककर उनके वाहनों के पीछे रेडियम चिपकाए और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान थाना प्रभारी बैस ने वाहन चालकों को समझाइश देते हुए कहा कि अधिकांश सड़क हादसे लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण होते हैं। उन्होंने सभी चालकों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें, ओवरलोडिंग से बचें तथा रात के समय वाहनों पर आवश्यक रिफ्लेक्टर अवश्य लगाएं। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है। नागरिकों का कहना है कि इस तरह के प्रयासों से निश्चित ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। पुलिस ने आगे भी इस प्रकार के जागरूकता अभियान निरंतर जारी रखने की बात कही है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाई जा सके।1
- Post by KailasLaxmanvalvi kailasLaxmanvalvi1
- नरसिंहगढ़ विधायक मोहन शर्मा ने मंगलवार को अपने निवास पर जनता दरबार लगाकर ओर क्षेत्र से आए किसानों ,आम जनता को समस्या सुनी ।ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने पेयजल संकट की समस्या बताई तो विधायक ने तत्काल अधिकारियों को जल संकट से निपटने की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।1