कलेक्टर प्रशासन के आदेश बेअसर ,पचोर क्षेत्र में किसान ने नरवाई जलाई 2500 रु का जुर्माना लगा। राजगढ़ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा जारी आदेश (अंतर्गत धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023) के पालन में मंगलवार को ग्राम नरानिया, पटवारी हल्का क्रमांक 16 में निरीक्षण के दौरान नरवाई जलाने की घटना पाई गई। साथ ही निरीक्षण में पाया गया कि ग्राम नरानिया निवासी कृषक रामचंद्र पिता देवीलाल (जाति – बलाई) की कृषि भूमि, जो ग्राम पीपलोद सीमा के सर्वे क्रमांक 2/1, रकबा 0.852 हेक्टेयर में स्थित है, पर बोई गई गेहूं की फसल के अवशेष (नरवाई) जलाए गए हैं। उक्त स्थल पर नरवाई जलाने की घटना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रही है, जो कि प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशानुसार नरवाई जलाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। आदेश के उल्लंघन पर निम्नानुसार दंड प्रावधान लागू किया गया है। जिनमें 2 एकड़ से कम भूमि धारक पर 2500 रूपये प्रति घटना, 2 से 5 एकड़ भूमि धारक पर 5 हजार रूपये प्रति घटना तथा 5 एकड़ से अधिक भूमि धारक पर 15 हजार रूपये प्रति घटना है। उक्त प्रकरण में संबंधित कृषक की भूमि 2 एकड़ से कम होने के कारण 2500 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा निर्देशित किया गया है कि जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं पर पूर्णतः रोक लगाई जाए तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी। जिला प्रशासन ने समस्त कृषकों से अपील की है कि वे फसल अवशेषों का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करें एवं पर्यावरण संरक्षण में सहयोग प्रदान करें। @Jansampark Madhya Pradesh

- राजगढ़ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा जारी आदेश (अंतर्गत धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023) के पालन में मंगलवार को ग्राम नरानिया, पटवारी हल्का क्रमांक 16 में निरीक्षण के दौरान नरवाई जलाने की घटना पाई गई। साथ ही निरीक्षण में पाया गया कि ग्राम नरानिया निवासी कृषक रामचंद्र पिता देवीलाल (जाति – बलाई) की कृषि भूमि, जो ग्राम पीपलोद सीमा के सर्वे क्रमांक 2/1, रकबा 0.852 हेक्टेयर में स्थित है, पर बोई गई गेहूं की फसल के अवशेष (नरवाई) जलाए गए हैं। उक्त स्थल पर नरवाई जलाने की घटना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रही है, जो कि प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशानुसार नरवाई जलाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। आदेश के उल्लंघन पर निम्नानुसार दंड प्रावधान लागू किया गया है। जिनमें 2 एकड़ से कम भूमि धारक पर 2500 रूपये प्रति घटना, 2 से 5 एकड़ भूमि धारक पर 5 हजार रूपये प्रति घटना तथा 5 एकड़ से अधिक भूमि धारक पर 15 हजार रूपये प्रति घटना है। उक्त प्रकरण में संबंधित कृषक की भूमि 2 एकड़ से कम होने के कारण 2500 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा निर्देशित किया गया है कि जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं पर पूर्णतः रोक लगाई जाए तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी। जिला प्रशासन ने समस्त कृषकों से अपील की है कि वे फसल अवशेषों का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करें एवं पर्यावरण संरक्षण में सहयोग प्रदान करें। @Jansampark Madhya Pradesh1
- Post by Banwari katariya1
- musakhedi police petrol pump 25 March 2026 petrol nahin milane ke Karan bheed1
- शुजालपुर निवासी 34 वर्षीय अनुपम नालमे को 20 मार्च को घर पर अचानक सीवियर ब्रेन हेमरेज हुआ था। हालत गंभीर होने पर पहले उन्हें वी-वन हॉस्पिटल और फिर 22 मार्च को इंदौर के सीएचएल केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने दो बार जांच के बाद उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इसके बाद मुस्कान ग्रुप के सेवादारों की काउंसलिंग से प्रेरित होकर परिवार ने बड़ा फैसला लेते हुए अंगदान की सहमति दी। मंगलवार को इंदौर में बने 67वें ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से उनका लिवर और दोनों किडनी तीन जरूरतमंद मरीजों को ट्रांसप्लांट किए गए। सीएचएल हॉस्पिटल में भर्ती 44 और 34 वर्षीय महिलाओं को लिवर और एक किडनी प्रत्यारोपित की गई, जबकि दूसरी किडनी ग्रीन कॉरिडोर के जरिए शैल्बी हॉस्पिटल पहुंचाकर 39 वर्षीय पुरुष को लगाई गई। अंगदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अनुपम नालमे को शहीदों जैसा सम्मान देते हुए गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया, जिसमें उनके परिजन और अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।1
- ज्ञापन में किसान कांग्रेस कमेटी ब्लॉक छापीहेड़ ने बताया कि क्षेत्र के किसान इन दिनों कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि सोसायटी ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च से आगे बढ़ाई जाए, क्योंकि गेहूं की खरीदी 1 अप्रैल से शुरू हो रही है। ऐसे में किसान फसल बेचने के बाद ही आसानी से ऋण जमा कर पाएंगे। इसके साथ ही अमेरिका के साथ ट्रेड डील के तहत सोयाबीन ऑयल के टैक्स-फ्री आयात को रोकने की मांग की गई, जिससे देशी किसानों को नुकसान हो रहा है। ज्ञापन में गेहूं की खरीदी 4000 रुपये प्रति क्विंटल करने एवं विद्युत विभाग द्वारा किसानों पर बनाए जा रहे कथित झूठे प्रकरणों पर रोक लगाने, और मनमानी वसूली बंद करने की भी मांग रखी गई। इसके अलावा गर्मी के मौसम को देखते हुए हर गांव में नल-जल योजना के तहत पानी उपलब्ध कराने तथा घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। इस अवसर पर पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे1
- माननीय मुख्यमंत्री जी मध्य प्रदेश शासन एवं प्रशासन से विनम्र अनुरोध किया जाता है कि टीईटी परीक्षा को निरस्त करवाने की कृपा करें क्योंकि समस्त मध्य प्रदेश के शिक्षक शिक्षिकाएं एक मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं और उनके पास नौकरी के अलावा किसी प्रकार का कोई और सहारा नहीं है मध्य प्रदेश की समस्त शिक्षक शिक्षाओं के परिवार की ओर से विनम्र अनुरोध किया जाता है कि टीईटी परीक्षा को निरस्त करवाने की कृपा करें बस यही विनम्र अनुरोध है1
- मोहन बड़ोदिया:- नगर में विगत 9 वर्षों से संचालित समृद्धि अबेकस एकेडमी द्वारा तृतीय गेट्स अबेकस सेंटर लेवल अबेकस एवं मेंटल अरिथमेटिक प्रतियोगिता का सफल आयोजन मोहन बड़ोदिया स्थित सांवरिया मैरिज गार्डन एवं रिसोर्ट में किया गया इस प्रतियोगिता में कुल 79 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने 8 मिनट की समयावधि में 200 प्रश्न हल करने की चुनौती को स्वीकार करते हुए अपनी अद्भुत गणना क्षमता का प्रदर्शन किया। समृद्धि अबेकस के विद्यार्थियों ने कैलकुलेटर से भी तेज गति से गणना करते हुए कई प्रश्न पलक झपकते ही हल कर उपस्थित सभी दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर चैंपियन से लेकर 5th रनर-अप तक विभिन्न ग्रुप एवं लेवल के अनुसार सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संस्थान द्वारा बच्चों को विभिन्न प्रकार के पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। संस्थान के संचालक राहुल वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों ने एक माह के अभ्यास सत्र में अंकगणित के कठिन से कठिन स्तर के प्रश्नों पर अपनी मजबूत तैयारी की। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में गति, सटीकता एवं एकाग्रता में उल्लेखनीय सुधार होता है, जिससे उनका आत्मविश्वास एवं निर्णय लेने की क्षमता निरंतर विकसित होती है। इस अवसर पर गेट्स अबेकस के सीईओ कमलेश नेमा, विशेष अतिथि के रूप में थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल, संकुल प्राचार्य बाबूलाल पाटीदार, सरदार पटेल स्कूल के संचालक लोकेश पाटीदार, वरिष्ठ सलाहकार ओम प्रकाश पाटीदार एवं नगर के खेल प्रशिक्षक दीपक शर्मा उपस्थित रहे सेंटर लेवल की इस प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने अपने हुनर और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं। कार्यक्रम का सफल संचालन रवि खजुरिया लोकेन्द्र सिंह राजपूत एवं सेंटर की प्रतिभाशाली छात्राएं रौनक भारती एवं राधिका सोनी द्वारा किया गया प्रतियोगिता में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को जिला शिक्षा केंद्र के ए.पी.सी. अधिकारी मेहरबान सिंह गुर्जर ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा हर्ष व्यक्त किया अंत में समृद्धि अबेकस एकेडमी के संचालक राहुल वैष्णव ने सभी का आभार व्यक्त किया।1
- नरसिंहगढ़ विधायक मोहन शर्मा ने मंगलवार को अपने निवास पर जनता दरबार लगाकर ओर क्षेत्र से आए किसानों ,आम जनता को समस्या सुनी ।ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने पेयजल संकट की समस्या बताई तो विधायक ने तत्काल अधिकारियों को जल संकट से निपटने की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।1