पीलीभीत के जहानाबाद में दबंगों का कहर,शादी की रंजिश में धारदार हथियारों से हमला, महिलाओं समेत 4 घायल,हालत गंभीर। शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने नहीं की सुनवाई। पीलीभीत के जहानाबाद में दबंगों का कहर,शादी की रंजिश में धारदार हथियारों से हमला, महिलाओं समेत 4 घायल,हालत गंभीर। शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने नहीं की सुनवाई। पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम खमरिया पुल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ भतीजी की शादी करने से नाराज पडोसी दबंगों ने एक परिवार पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया है।इस हमले में परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं,जिन्हें जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पीड़ित परिवार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित अजय पाल पुत्र हेतराम निवासी ग्राम खमरिया पुल थाना जहानाबाद ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी भतीजी से गाँव का ही रवि जबरदस्ती शादी करना चाहता था। लेकिन परिवार ने 20 सितंबर को भतीजी की शादी मंदिर में करा दी। आरोप है कि भतीजी की शादी करके जब अजय पाल और उनका परिवार शाम करीब 7 बजे अपने भाई विकास के घर में घुसा ही था, तभी पीछे से रवि, उसके पिता हरीओम, ओमप्रकाश, मोहित, हरीशंकर, प्यारे लाल, दीपक, रिंकू, रवि पुत्र प्यारे लाल, राहुल और सुनीता पत्नी हरीओम लाठी-डंडा, बांका और दराती लेकर घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने विकास, उसकी मां रामा देवी, भतीजे सागर और अजय की पत्नी किशोरी देवी पर हमला कर दिया। आरोप है कि हरीओम ने किशोरी देवी और विकास के सिर पर बांका से वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों के शरीर पर कई जगह चोटें हैं। शोर मचाने पर गांव वाले इकट्ठे हुए और बीच-बचाव किया। घटना के बाद 112 डायल और एम्बुलेंस से सभी घायलों को जिला सरकारी अस्पताल पीलीभीत में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक किशोरी देवी को होश नहीं आ रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा पुलिस इस पर क्या कार्रवाई करती है।
पीलीभीत के जहानाबाद में दबंगों का कहर,शादी की रंजिश में धारदार हथियारों से हमला, महिलाओं समेत 4 घायल,हालत गंभीर। शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने नहीं की सुनवाई। पीलीभीत के जहानाबाद में दबंगों का कहर,शादी की रंजिश में धारदार हथियारों से हमला, महिलाओं समेत 4 घायल,हालत गंभीर। शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने नहीं की सुनवाई। पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम खमरिया पुल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ भतीजी की शादी करने से नाराज पडोसी दबंगों ने एक परिवार पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया है।इस हमले
में परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं,जिन्हें जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पीड़ित परिवार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित अजय पाल पुत्र हेतराम निवासी ग्राम खमरिया पुल थाना जहानाबाद ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी भतीजी से गाँव का ही रवि जबरदस्ती शादी करना चाहता था। लेकिन परिवार ने 20 सितंबर को भतीजी की शादी मंदिर में करा दी। आरोप है कि भतीजी की शादी करके जब अजय पाल और उनका परिवार
शाम करीब 7 बजे अपने भाई विकास के घर में घुसा ही था, तभी पीछे से रवि, उसके पिता हरीओम, ओमप्रकाश, मोहित, हरीशंकर, प्यारे लाल, दीपक, रिंकू, रवि पुत्र प्यारे लाल, राहुल और सुनीता पत्नी हरीओम लाठी-डंडा, बांका और दराती लेकर घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने विकास, उसकी मां रामा देवी, भतीजे सागर और अजय की पत्नी किशोरी देवी पर हमला कर दिया। आरोप है कि हरीओम ने किशोरी देवी और विकास के
सिर पर बांका से वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों के शरीर पर कई जगह चोटें हैं। शोर मचाने पर गांव वाले इकट्ठे हुए और बीच-बचाव किया। घटना के बाद 112 डायल और एम्बुलेंस से सभी घायलों को जिला सरकारी अस्पताल पीलीभीत में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक किशोरी देवी को होश नहीं आ रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा पुलिस इस पर क्या कार्रवाई करती है।
- पीलीभीत, उत्तर प्रदेश ➡️ दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के महेशापुर गांव में ईको चालक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। ➡️ बताया जा रहा है कि दो बाइकों से आए चार लोगों ने गांव के पास युवक को घेरकर गोली मार दी। ➡️ गोली युवक की कोहनी के ऊपर लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए CHC में भर्ती कराया गया। ➡️ घटना से कुछ घंटे पहले विवाद होने की बात सामने आ रही है, पुलिस रंजिश समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। ➡️ वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।3
- दियोरिया थाना अध्यक्ष गौतम सिंह को डेंगू की चपेट में, जांच रिपोर्ट में पुष्टि |1
- एक लाख के दावे से गरमाई बीसलपुर की सियासत, सपा के उत्साह की असली तस्वीर वोटों में दिखेगी रौनक अली अंसारी | पीलीभीत/बीसलपुर। बीसलपुर। समाजवादी पार्टी की स्वागत रैली में उमड़ी भीड़ को लेकर एक लाख लोगों की मौजूदगी का दावा चर्चा में है। समर्थकों में उत्साह और जोश साफ नजर आया, हालांकि भीड़ की संख्या के दावे का स्वतंत्र सत्यापन अलग विषय है। अब राजनीतिक चर्चा इस बात पर है कि रैली में दिखाई दिया यह उत्साह आने वाले चुनाव में कितने मतों में तब्दील होता है। इसका वास्तविक आकलन चुनावी नतीजों से ही हो सकेगा।1
- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम नमो सेवा पर प्रेस वार्ता का आयोजन। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम नमो सेवा : अनकही कहानियां के संदर्भ में प्रेस वार्ता का आयोजन भारतीय जनता पार्टी पीलीभीत के तत्वावधान में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम नमो सेवा : अनकही कहानियां के संदर्भ में प्रेसवार्ता का आयोजन जिला कार्यालय पर हुआ I मीडिया को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और सुशासन को समर्पित 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान का आयोजन हो रहा है जिनमें 13 प्रकार के सेवा कार्य आयोजित होने हैं इस अभियान के लिए जिला उपाध्यक्ष आयुष मिश्रा को जिला संयोजक हैं I सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम नमो सेवा : अनकही कहानियां के संदर्भ में बताते हुए संयोजक आयुष मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने के लिए विधानसभावार कार्यक्रम आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है उन्होंने बताया कि जनपद के 25 स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित दृश्यों का प्रत्यक्ष दर्शन कराया जाएगा I इस अवसर पर जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा ,जिला उपाध्यक्ष मान सिंह राठौर , विकास श्रीवास्तव ,जिला मंत्री नागेन्द्र प्रताप , जिला मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार , जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर ,जिला सह आईटी संयोजक पंकज प्रजापति ,इंद्रेश चौहान , हेमराज दिवाकर , अंशुमन तिवारी , संजय वर्मा प्रमुखता से उपस्थित रहे I4
- देवभूमि उत्तराखंड जिला चंपावत बनबसा कैनाल में बाइक टैक्सी यूनियन की संगठन बैठक में लोगों ने अपने अपने पद को संभाला, देवभूमि उत्तराखंड जिला चंपावत बनबसा कैनाल में बाइक टैक्सी यूनियन की संगठन बैठक में लोगों ने अपने अपने पद को संभाला, नमस्कार आप देख रहे हैं भारत पब्लिक न्यूज़, देवभूमि उत्तराखंड जिला चंपावत बनबसा में बाइक टैक्सी यूनियन की संगठन बैठक में लोगों ने अपने अपने पद को संभाला, और जिसमें बाइक टैक्सी यूनियन का नाम रखा गया ,बनबसा बाइक टैक्सी यूनियन सोमवार को 21 तारीख 9 महीना 2026 को, बनबसा की समस्त टैक्सी बाइक चालको की एक बैठक की गई है, जिसमें कई विषयों पर चर्चा की गई , जिसके उपरांत सर्व सहमति से उपरोक्त पदों पर चुने गए नाम, अध्यक्ष भारत सिंह, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद, कोषाध्यक्ष कमलेश, उर्फ बिट्टू , महामंत्री घनश्याम सिंह, उर्फ मिन्टू ,संरक्षक सोहन सिंह, सचिव इमरोज खान, संचालक सचिन पांडे को कैनाल और पुल की जिम्मेदारी दी गई है, और साथी विनय कुमार पटनी तिराहा की जिम्मेदारी संभालेंगे , प्रकाश चंद बस स्टैंड की जिम्मेदारी संभालेंगे, बनबसा में एक नया टैक्सी यूनियन बनाया जा रहा है , बनबसा के अंदर लगभग 52 से 54 टैक्सी बाइक के है, बनबसा से गड्ढा चौकी 7 नंबर पिलर तक टैक्सी बाइक का किराया प्रत्येक सवारी का ₹100 लिया जाएगा, और गड्ढा चौकी से बनबसा कैनाल तक का किराया प्रत्येक सवारी ₹100 लिया जाएगा बनबसा से गड्ढा चौकी की दूरी सात किलोमीटर दूर है , संवाददाता उमेश विश्वकर्मा, आप बने रहिए है भारत पब्लिक न्यूज़ चैनल के साथ, चैनल को लाइक सब्सक्राइब शेयर करें तब तक के लिए नमस्कार1
- शेर के सामने डट गई नन्ही अंशिका, दादी की बचाई जान बहादुर पोती के साहस को विधायक रोमी साहनी ने किया सलाम संवाददाता आनंद गोस्वामी शेर के सामने डट गई नन्ही अंशिका, दादी की बचाई जान बहादुर पोती के साहस को विधायक रोमी साहनी ने किया सलाम संवाददाता आनंद गोस्वामी बहादुर पोती से मिले विधायक रोमी साहनी, इलाज के लिए ₹10 हजार और अंशिका को ₹5 हजार की प्रोत्साहन राशि पलिया। पलिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम विशेनपुरी कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चम्पा देवी यादव पत्नी श्रीकृष्ण यादव पर अचानक शेर ने हमला कर दिया। जानलेवा संकट के बीच उनकी पोती अंशिका यादव ने असाधारण साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए डंडे से शेर का मुकाबला किया और अपनी दादी की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक रोमी साहनी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने चम्पा देवी यादव का हालचाल जाना और उनके उपचार के लिए ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। वहीं, अपनी दादी की जान बचाने के लिए साहस दिखाने वाली अंशिका यादव से भी विधायक ने मुलाकात की। उसकी बहादुरी की सराहना करते हुए विधायक रोमी साहनी ने उसे ₹5,000 की प्रोत्साहन राशि देकर उत्साहवर्धन किया। विधायक ने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। घटना के बाद क्षेत्र में अंशिका के साहस की चर्चा है। ग्रामीणों ने भी संकट की घड़ी में अपनी दादी के लिए जिस तरह उसने हिम्मत दिखाई, उसकी सराहना की।1
- शराब भट्टी पर विवाद के बाद ईको कार रोकी, युवक घायल | पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।1
- घर गये खेत बहा ले गई शारदा, अब हम जाएं तो कहां जाए ग्रामीणों का दर्द।।1
- पीलीभीत पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली बताते हैं कि दियोरिया कलां में दो बाइक सवार चार हमलावरों ने रास्ते में रोककर किया हमला तमंचे से चली गोली युवक हाथ में लगी घायल को बीसलपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार, आरोपी की तलाश में पुलिस हर एंगल से घटना की जांच में जुटी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के महेशापुर पुलिया के पास की3