मांडू के क्षेत्र के जंगलों में लगी आग: वन्यजीवों को नुकसान; जगल में लगी आग बुझाना चुनौती बनी मांडू के क्षेत्र के जंगलों में लगी आग: वन्यजीवों को नुकसान; जगल में लगी आग बुझाना चुनौती बनी राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/मांडू के तारापुर घाट में बुधवार को फिर आग की लपटें उठीं। पिछले 20 दिनों से इस घाट क्षेत्र के जंगलों के साथ मांडू और धामनोद वन परिक्षेत्र में आग लगने से जंगल धधक रहे है। आग के कारण न सिर्फ वन संपदा जलकर राख हो रही है, बल्कि बेघर हुए वन्यजीव अब रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। बुधवार को ही धामनोद के गुजरी गांव में एक तेंदुआ घुस आया, जिसने कई लोगों को घायल कर दिया। पिछले एक हफ्ते से मांडू से सटे जंगलों और ऊंची पहाड़ियों पर आग तेजी से फैल रही है। गर्मी और तेज हवा के चलते आग बुझाना मुश्किल हो रहा है। इसका सबसे बुरा असर पशु-पक्षियों पर पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से जूझ रहा विभाग आग बुझाने के लिए वन विभाग के पास पर्याप्त संसाधनों की कमी साफ झलक रही है। दुर्गम पहाड़ी रास्तों पर पानी के टैंकरों का पहुंचना नामुमकिन है। धामनोद की रेंजर संगीता बघेल का कहना है कि वे सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेज रही हैं और जागरूकता अभियान भी चला रही हैं। वहीं मांडू रेंजर ने इस मामले को धामनोद क्षेत्र का बताकर पल्ला झाड़ लिया।विशेषज्ञ की रायः सख्ती और आधुनिक उपकरण जरूरी शोधकर्ता विनायक साकलये का मानना है कि केवल बैठकों से आग नहीं बुझेगी। वन विभाग के गार्ड और कर्मचारियों को आधुनिक उपकरणों से लैस करना होगा। साथ ही, जंगलों को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जरूरत है। स्थानीय समुदायों को प्रशिक्षित कर और समय पर 'फायर लाइन' तैयार कर ही इस तबाही को रोका जा सकता है।
मांडू के क्षेत्र के जंगलों में लगी आग: वन्यजीवों को नुकसान; जगल में लगी आग बुझाना चुनौती बनी मांडू के क्षेत्र के जंगलों में लगी आग: वन्यजीवों को नुकसान; जगल में लगी आग बुझाना चुनौती बनी राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/मांडू के तारापुर घाट में बुधवार को फिर आग की लपटें उठीं। पिछले 20 दिनों से इस घाट क्षेत्र के जंगलों के साथ मांडू और धामनोद वन परिक्षेत्र में आग लगने से जंगल धधक रहे है। आग के कारण न सिर्फ वन संपदा जलकर राख हो रही है, बल्कि बेघर हुए वन्यजीव अब रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर
रहे हैं। बुधवार को ही धामनोद के गुजरी गांव में एक तेंदुआ घुस आया, जिसने कई लोगों को घायल कर दिया। पिछले एक हफ्ते से मांडू से सटे जंगलों और ऊंची पहाड़ियों पर आग तेजी से फैल रही है। गर्मी और तेज हवा के चलते आग बुझाना मुश्किल हो रहा है। इसका सबसे बुरा असर पशु-पक्षियों पर पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से जूझ रहा विभाग आग बुझाने के लिए वन विभाग के पास पर्याप्त संसाधनों की कमी साफ झलक रही है। दुर्गम पहाड़ी रास्तों पर पानी के टैंकरों का पहुंचना नामुमकिन है। धामनोद की रेंजर संगीता बघेल का कहना है कि वे
सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेज रही हैं और जागरूकता अभियान भी चला रही हैं। वहीं मांडू रेंजर ने इस मामले को धामनोद क्षेत्र का बताकर पल्ला झाड़ लिया।विशेषज्ञ की रायः सख्ती और आधुनिक उपकरण जरूरी शोधकर्ता विनायक साकलये का मानना है कि केवल बैठकों से आग नहीं बुझेगी। वन विभाग के गार्ड और कर्मचारियों को आधुनिक उपकरणों से लैस करना होगा। साथ ही, जंगलों को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जरूरत है। स्थानीय समुदायों को प्रशिक्षित कर और समय पर 'फायर लाइन' तैयार कर ही इस तबाही को रोका जा सकता है।
- ग्राम पंचायत धुलेट मे वार्ड क्रमांक 5 ऐव 6 नंबर वार्ड में गंदगी लैट्रिंग बाथरुम का पानी पुर रोड के ऊपर निकल रहा ग्रामीण जैन आने-जाने में बड़ी परेशानी हो रही है कई बार सरपंच मंत्री को अवगत कराया उनका कोई असर नहीं पड़ता ₹3 करोड रुपैया ग्राम पंचायत में विकास कार्य के लिए आया सभी पैसा निकाल कर खा गए भ्रष्टाचारी पीने का पानी तक किस के निजी होलसेल ग्रामीण जन पानी भरकर लाते हैं नहाने धोने का पानी टैंकर से ₹500 देकर डालते हैं धुलेट गांव के ईमानदार लोगों से अनुरोध है भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आवाज उठाने में सहयोग प्रदान करें3
- *👉बेटमा ब्रेकिंग:-* *👉 बेटमा सागौर रोड पर एक ही समुदाय के दो परिवारों के बीच हुआ विवाद✍️* *👉 लड़की भगाने की बात को लेकर हुआ था विवाद✍️* *👉 बेटमा पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों पक्षों को दी समझाइस✍️* *👉 खोजी नजर न्यूज़ बेटमा ✍️* *👉 टीम प्रेस क्लब बेटमा ✍️*1
- इंदौर में प्रीतम लोधी मामले में बीजेपी सख्त, प्रदेश अध्यक्ष बोले—नोटिस जारी किया है इंदौर। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने प्रीतम लोधी से जुड़े मामले को लेकर स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि पार्टी अब इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाने के मूड में है। उन्होंने कहा कि मामला पार्टी के संज्ञान में है और इसे अनुशासनहीनता के दायरे में लेते हुए नोटिस जारी कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने दो टूक कहा कि “पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है। प्रीतम लोधी को नोटिस दिया गया है और उनसे जवाब मांगा गया है। जवाब के आधार पर पार्टी स्तर पर जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह निश्चित रूप से की जाएगी।” उन्होंने यह भी साफ किया कि बीजेपी में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संगठन के नियमों के अनुसार ही आगे की प्रक्रिया तय होगी। एंकर मध्य प्रदेश में प्रथम लोधी जो कि भाजपा के वरिष्ठ नेता है उसको लेकर भाजपा ने उनके बयानों पर उनको नोटिस जारी करते हुए कारण पूछे गए हैं लेकिन जिस तरीके से उनके बयान सामने आ रहे हैं उससे कई तरह के सवाल या निशान विपक्षी पार्टी खड़े कर रही है और भाजपा की नीति और रीति के साथ ही कार्यकर्ताओं नेताओं के संस्कारों को सवाल खड़े किए जा रहे हैं। बाइट हेमंत खंडेलवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष1
- मध्यप्रदेश के इंदौर में गुरुवार शाम दो बच्चे रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। दोनों बच्चे तिरुपति गार्डन के पास खेल रहे थे। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक नाबालिग लड़की उन्हें अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दे रही है। लापता बच्चों की पहचान नैतिक और सम्राट के रूप में हुई है। दोनों पास के ही इलाके के रहने वाले हैं। बच्चों के दादा पूनमचंद जयदेव ने बताया कि उन्हें एक महिला ने वीडियो कॉल के जरिए 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी। कहा कि 15 लाख रुपए दो और दोनों बच्चों को ले जाओ। इसके बाद वह नंबर बंद हो गया। सूचना मिलते ही टीआई सुरेंद्र रघुवंशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पलासिया थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- मध्यप्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना केन बेतवा लिंक परियोजना अब विवादों में घिर चुकी है है। सरकार इसे बुंदेलखंड के लिए पानी, सिंचाई और विकास का बड़ा समाधान बता रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर लोग इसका विरोध कर रहे हैं। नदी में खड़े होकर शांतिपूर्ण तरीके से आदिवासी समुदाय, बच्चे और बुजुर्ग अपनी जमीन, जंगल और अधिकार बचाने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस परियोजना से गांव डूब सकते हैं, बड़े स्तर पर विस्थापन होगा और आजीविका पर असर पड़ेगा। पर्यावरण को लेकर भी चिंता जताई जा रही है, अब बड़ा सवाल यही है कि क्या यह परियोजना वास्तव में विकास लाएगी या लोगों के लिए एक नई समस्या खड़ी करेगी, और विरोध के बीच सरकार की चुप्पी क्यों है।1
- मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हु किसानों के हित में एक और महत्वपूर्ण निर्णय केन्द्र सरकार ने 22 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि को दी मंजूरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्र सरकार से किया था अनुरोध प्रधानमंत्री श्री मोदी का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माना आभार इंदौर, 23 अप्रैल 2026 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश के लिए विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के लक्ष्य में 22 लाख मीट्रिक टन की महत्वपूर्ण वृद्धि की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस वृद्धि के साथ अब मध्यप्रदेश का कुल गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। यह निर्णय राज्य में किसानों से अधिक मात्रा में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ खरीदी के लक्ष्य में वृद्धि के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह निर्णय किसानों के हित में एक बड़ा कदम है, जिससे उन्हें अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलने के साथ ही राज्य में खाद्यान्न प्रबंधन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। यह निर्णय किसानों के परिश्रम का सम्मान है और उन्हें उचित मूल्य दिलाने की दिशा में सशक्त कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान वैश्विक चुनौतियों के बावजूद हमारी सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। गेहूँ खरीदी चरणबद्ध तरीके से पहले छोटे किसानों से, फिर मध्यम और बाद में बड़े किसानों से की जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस संबंध में केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रहलाद जोशी को प्रस्ताव भेजा था।1
- मांडू के क्षेत्र के जंगलों में लगी आग: वन्यजीवों को नुकसान; जगल में लगी आग बुझाना चुनौती बनी राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/मांडू के तारापुर घाट में बुधवार को फिर आग की लपटें उठीं। पिछले 20 दिनों से इस घाट क्षेत्र के जंगलों के साथ मांडू और धामनोद वन परिक्षेत्र में आग लगने से जंगल धधक रहे है। आग के कारण न सिर्फ वन संपदा जलकर राख हो रही है, बल्कि बेघर हुए वन्यजीव अब रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। बुधवार को ही धामनोद के गुजरी गांव में एक तेंदुआ घुस आया, जिसने कई लोगों को घायल कर दिया। पिछले एक हफ्ते से मांडू से सटे जंगलों और ऊंची पहाड़ियों पर आग तेजी से फैल रही है। गर्मी और तेज हवा के चलते आग बुझाना मुश्किल हो रहा है। इसका सबसे बुरा असर पशु-पक्षियों पर पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से जूझ रहा विभाग आग बुझाने के लिए वन विभाग के पास पर्याप्त संसाधनों की कमी साफ झलक रही है। दुर्गम पहाड़ी रास्तों पर पानी के टैंकरों का पहुंचना नामुमकिन है। धामनोद की रेंजर संगीता बघेल का कहना है कि वे सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेज रही हैं और जागरूकता अभियान भी चला रही हैं। वहीं मांडू रेंजर ने इस मामले को धामनोद क्षेत्र का बताकर पल्ला झाड़ लिया।विशेषज्ञ की रायः सख्ती और आधुनिक उपकरण जरूरी शोधकर्ता विनायक साकलये का मानना है कि केवल बैठकों से आग नहीं बुझेगी। वन विभाग के गार्ड और कर्मचारियों को आधुनिक उपकरणों से लैस करना होगा। साथ ही, जंगलों को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जरूरत है। स्थानीय समुदायों को प्रशिक्षित कर और समय पर 'फायर लाइन' तैयार कर ही इस तबाही को रोका जा सकता है।3
- शादी के मंडप में घुसे उपद्रवी, जमकर करी तोड़फोड़ और मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस एंकर - इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले की पुष्टि की और आरोपियों तक पहुंच बनाई। वीओ - दरअसल यह मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के माचल गांव का है, जहां बाहर से आई एक बारात के दौरान शादी समारोह अचानक जंग का मैदान बन गया, स्थानीय युवकों और बारातियों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, आरोप है कि कुछ युवक मंडप में घुस गए और वहां जमकर तोड़फोड़ की, इतना ही नहीं, उन्होंने महिला-पुरुषों के साथ भी मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई, जांच के बाद पुलिस ने साहिल, अमान, मोनू सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों का इलाके में जुलूस भी निकाला, ताकि असामाजिक तत्वों में कानून का डर बना रहे, फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बाइट - अमरेंद्र सिंह --- एडिशनल डीसीपी1
- *कच्चे मकान की दीवार गिरी, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल* *🔥मध्यप्रदेश तक🔥* मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र के कुम्हारी गांव में बड़ा हादसा हो गया। एक कच्चे मकान की दीवार अचानक गिरने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सभी घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।2