logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सावन की पहली सोमवारी को पोटरो के बूढ़ा महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब सावन के पवित्र माह की पहली सोमवारी पर प्राचीन बूढ़ा महादेव मंदिर पोटरो में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर में सुबह 4 बजे से ही "हर हर महादेव" और "ॐ नमः शिवाय" के जयकारों से गूंज उठा। सावन को लेकर मंदिरों की साफ-सफाई और रंग-रोगन पहले से ही कर दिया गया था। मंदिर में भक्ति गीतों की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना किए। मंदिर समिति के अध्यक्ष ने बताया कि सावन माह के तीसरे सोमवारी को मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समिति की ओर से रात्रि में सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की जाएगी। सावन के इस पहले सोमवारी को प्रखंड के नगर स्थित बाबा कपिलनाथ, प्रखण्ड मुख्यालय, नागफेनी साहित सभी शिवालयों में भी भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।

3 hrs ago
user_कृष्णा कुमार साहु
कृष्णा कुमार साहु
रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
3 hrs ago

सावन की पहली सोमवारी को पोटरो के बूढ़ा महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब सावन के पवित्र माह की पहली सोमवारी पर प्राचीन बूढ़ा महादेव मंदिर पोटरो में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर में सुबह 4 बजे से ही "हर हर महादेव" और "ॐ नमः शिवाय" के जयकारों से गूंज उठा। सावन को लेकर मंदिरों की साफ-सफाई और रंग-रोगन पहले से ही कर दिया गया था। मंदिर में भक्ति गीतों की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना किए। मंदिर समिति के अध्यक्ष ने बताया कि सावन माह के तीसरे सोमवारी को मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समिति की ओर से रात्रि में सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की जाएगी। सावन के इस पहले सोमवारी को प्रखंड के नगर स्थित बाबा कपिलनाथ, प्रखण्ड मुख्यालय, नागफेनी साहित सभी शिवालयों में भी भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।

More news from झारखंड and nearby areas
  • सावन की पहली सोमवारी को पोटरो के बूढ़ा महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब सावन के पवित्र माह की पहली सोमवारी पर प्राचीन बूढ़ा महादेव मंदिर पोटरो में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर में सुबह 4 बजे से ही "हर हर महादेव" और "ॐ नमः शिवाय" के जयकारों से गूंज उठा। सावन को लेकर मंदिरों की साफ-सफाई और रंग-रोगन पहले से ही कर दिया गया था। मंदिर में भक्ति गीतों की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना किए। मंदिर समिति के अध्यक्ष ने बताया कि सावन माह के तीसरे सोमवारी को मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समिति की ओर से रात्रि में सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की जाएगी। सावन के इस पहले सोमवारी को प्रखंड के नगर स्थित बाबा कपिलनाथ, प्रखण्ड मुख्यालय, नागफेनी साहित सभी शिवालयों में भी भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।
    1
    सावन की पहली सोमवारी को पोटरो के बूढ़ा महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
सावन के पवित्र माह की पहली सोमवारी पर प्राचीन बूढ़ा महादेव मंदिर पोटरो में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर में सुबह 4 बजे से ही "हर हर महादेव" और "ॐ नमः शिवाय" के जयकारों से गूंज उठा।
सावन को लेकर मंदिरों की साफ-सफाई और रंग-रोगन पहले से ही कर दिया गया था। मंदिर में भक्ति गीतों की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना किए।
मंदिर समिति के अध्यक्ष ने बताया कि सावन माह के तीसरे सोमवारी को मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समिति की ओर से रात्रि में सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की जाएगी। सावन के इस पहले सोमवारी को प्रखंड के नगर स्थित बाबा कपिलनाथ, प्रखण्ड मुख्यालय, नागफेनी साहित सभी शिवालयों में भी भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • PSC-JSSC परीक्षा धांधली: CID जाँच पर भड़के छात्र, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन धरना; CBI जाँच और परीक्षा रद्द करने की माँग राँची ​झारखंड में JPSC, JSSC CGL और JSSC LDC जैसी प्रमुख नियुक्ति परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और पेपर लीक मामले ने तूल पकड़ लिया है। विभिन्न छात्र संगठनों और अभ्यर्थियों के आह्वान पर राँची के ऐतिहासिक जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 25 जुलाई से शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और सत्याग्रह लगातार जारी है। बारिश और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद राज्यभर से आए हजारों अभ्यर्थी दिन-रात स्टेडियम में डटे हुए हैं। ​प्रदर्शनकारी छात्रों ने राज्य की हेमन्त सोरेन सरकार द्वारा इस मामले में सौंपी गई CID (Crime Investigation Department) जाँच को पूरी तरह से 'लीपापोती' और महज औपचारिकता करार दिया है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि राज्य की जाँच एजेंसियां बड़े मगरमच्छों और भ्रष्टाचार के मुख्य सरगनाओं को बचाने का प्रयास कर रही हैं। ​आंदोलन के प्रमुख बिंदु और अभ्यर्थियों की माँगें: ​CBI एवं ED से निष्पक्ष जाँच: छात्रों का कहना है कि यह केवल एक परीक्षा का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये के लेन-देन और गिरोह से जुड़ा अंतरराज्यीय भ्रष्टाचार है। इसलिए इसकी निष्पक्ष जाँच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से कराई जाए। ​विवादित परीक्षाएँ हों रद्द: धांधली और OMR शीट से जुड़ी गड़बड़ियों के पुख्ता प्रमाणों का हवाला देते हुए छात्रों ने JPSC, JSSC CGL और LDC की विवादित परीक्षाओं को तुरंत रद्द कर नए सिरे से पारदर्शी परीक्षा कराने की माँग की है। ​CID जाँच पर अविश्वास: अभ्यर्थियों का मानना है कि राज्य एजेंसी की जाँच सीमित और प्रभाव में रहती है, जिससे पहले भी कई मामलों को दबाया जा चुका है। ​छात्र प्रतिनिधियों का कड़ा रुख: "वर्षों की हाड़-तोड़ मेहनत और आर्थिक तंगी के बाद युवा परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन यहाँ हर परीक्षा धांधली की चढ़ जाती है। CID जाँच सिर्फ जन-आक्रोश को शांत करने का एक राजनीतिक हथकंडा है। जब तक सरकार सीबीआई जाँच की अनुशंसा नहीं करती और परीक्षाओं को रद्द नहीं करती, हमारा आंदोलन स्टेडियम से हटकर विधानसभा तक जाएगा।" ​आंदोलन और उग्र होने के आसार ​जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, दुमका और अन्य जिलों से लगातार युवाओं का जत्था पहुँच रहा है। छात्र संगठनों ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि सरकार जल्द ही उनकी माँगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो वे सड़क से लेकर राजभवन और विधानसभा घेराव तक का कड़ा रुख अपनाएंगे।
    1
    PSC-JSSC परीक्षा धांधली: CID जाँच पर भड़के छात्र, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन धरना; CBI जाँच और परीक्षा रद्द करने की माँग
राँची
​झारखंड में JPSC, JSSC CGL और JSSC LDC जैसी प्रमुख नियुक्ति परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और पेपर लीक मामले ने तूल पकड़ लिया है। विभिन्न छात्र संगठनों और अभ्यर्थियों के आह्वान पर राँची के ऐतिहासिक जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 25 जुलाई से शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और सत्याग्रह लगातार जारी है। बारिश और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद राज्यभर से आए हजारों अभ्यर्थी दिन-रात स्टेडियम में डटे हुए हैं।
​प्रदर्शनकारी छात्रों ने राज्य की हेमन्त सोरेन सरकार द्वारा इस मामले में सौंपी गई CID (Crime Investigation Department) जाँच को पूरी तरह से 'लीपापोती' और महज औपचारिकता करार दिया है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि राज्य की जाँच एजेंसियां बड़े मगरमच्छों और भ्रष्टाचार के मुख्य सरगनाओं को बचाने का प्रयास कर रही हैं।
​आंदोलन के प्रमुख बिंदु और अभ्यर्थियों की माँगें:
​CBI एवं ED से निष्पक्ष जाँच: छात्रों का कहना है कि यह केवल एक परीक्षा का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये के लेन-देन और गिरोह से जुड़ा अंतरराज्यीय भ्रष्टाचार है। इसलिए इसकी निष्पक्ष जाँच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से कराई जाए।
​विवादित परीक्षाएँ हों रद्द: धांधली और OMR शीट से जुड़ी गड़बड़ियों के पुख्ता प्रमाणों का हवाला देते हुए छात्रों ने JPSC, JSSC CGL और LDC की विवादित परीक्षाओं को तुरंत रद्द कर नए सिरे से पारदर्शी परीक्षा कराने की माँग की है।
​CID जाँच पर अविश्वास: अभ्यर्थियों का मानना है कि राज्य एजेंसी की जाँच सीमित और प्रभाव में रहती है, जिससे पहले भी कई मामलों को दबाया जा चुका है।
​छात्र प्रतिनिधियों का कड़ा रुख:
"वर्षों की हाड़-तोड़ मेहनत और आर्थिक तंगी के बाद युवा परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन यहाँ हर परीक्षा धांधली की चढ़ जाती है। CID जाँच सिर्फ जन-आक्रोश को शांत करने का एक राजनीतिक हथकंडा है। जब तक सरकार सीबीआई जाँच की अनुशंसा नहीं करती और परीक्षाओं को रद्द नहीं करती, हमारा आंदोलन स्टेडियम से हटकर विधानसभा तक जाएगा।"
​आंदोलन और उग्र होने के आसार
​जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, दुमका और अन्य जिलों से लगातार युवाओं का जत्था पहुँच रहा है। छात्र संगठनों ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि सरकार जल्द ही उनकी माँगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो वे सड़क से लेकर राजभवन और विधानसभा घेराव तक का कड़ा रुख अपनाएंगे।
    user_Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Insurance Agent लापुंग, रांची, झारखंड•
    3 hrs ago
  • तिरंगा यात्रा कार्यक्रम सफल तथा जन जन तक संदेश पहुंचाने हेतु भाजपाइयों ने बैठक कर किया विचार विमर्श उक्त बैठक राष्ट्रिय व प्रदेश के निर्देशानुसार लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड कार्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में आहूत किया गया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ कनिष्ठ एवं सहयोगी कार्यकर्ता शामिल थे।
    1
    तिरंगा यात्रा कार्यक्रम सफल तथा जन जन तक संदेश पहुंचाने हेतु भाजपाइयों ने बैठक कर किया विचार विमर्श
उक्त बैठक राष्ट्रिय व प्रदेश के निर्देशानुसार लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड कार्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में आहूत किया गया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ कनिष्ठ एवं सहयोगी कार्यकर्ता शामिल थे।
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • गुमला लौटे सेवानिवृत्त होकर CRPF के DIG रविन्द्र भगत जी
    1
    गुमला लौटे सेवानिवृत्त होकर CRPF के DIG रविन्द्र भगत जी
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    12 hrs ago
  • लोहरदगा के जुरिया में ऑन रोड से सटा हुआ 20 डिसमिल का एक बेहद खूबसूरत और प्राइम लोकेशन वाला प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध है। लोहरदगा के जुरिया में ऑन रोड से सटा हुआ 20 डिसमिल का एक बेहद खूबसूरत और प्राइम लोकेशन वाला प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध है।
    1
    लोहरदगा के जुरिया में ऑन रोड से सटा हुआ 20 डिसमिल का एक बेहद खूबसूरत और प्राइम लोकेशन वाला प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध है।


लोहरदगा के जुरिया में ऑन रोड से सटा हुआ 20 डिसमिल का एक बेहद खूबसूरत और प्राइम लोकेशन वाला प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध है।
    user_Altamas king
    Altamas king
    Photographer भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    21 hrs ago
  • कक्षा 6वीं से 12वीं तक की पढ़ाई के साथ सभी Competitive Exams की सम्पूर्ण तैयारी। UPSC, Banking, SSC, Railway, Police, Defence और अन्य सरकारी परीक्षाओं के लिए अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, नियमित टेस्ट और बेहतर अध्ययन सामग्री। आज ही एडमिशन लें और अपने लक्ष्य की ओर मजबूत कदम बढ़ाएँ। 9234435306
    1
    कक्षा 6वीं से 12वीं तक की पढ़ाई के साथ सभी Competitive Exams की सम्पूर्ण तैयारी।
UPSC, Banking, SSC, Railway, Police, Defence और अन्य सरकारी परीक्षाओं के लिए अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, नियमित टेस्ट और बेहतर अध्ययन सामग्री।
आज ही एडमिशन लें और अपने लक्ष्य की ओर मजबूत कदम बढ़ाएँ।
9234435306
    user_Chandra Kishor Bhagat
    Chandra Kishor Bhagat
    Educational institution लोहरदगा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • जेएमएम जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद की अध्यक्षता में जिला कार्यालय खूंटी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय, खूंटी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्व. दिसुम गुरु शिबू सोरेन जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 04 अगस्त 2026 (मंगलवार) को सुबह 10:00 बजे नीचे चौक, खूंटी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं एवं खूंटी वासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में समय पर उपस्थित होकर दिसुम गुरु को श्रद्धासुमन अर्पित करें तथा उनके संघर्ष, त्याग और झारखंड आंदोलन में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करें। बैठक में केंद्रीय सदस्य स्नेहलता कुंडलना, भोलानाथ लाल, मकसूद अंसारी, अमृत हेमरोम, जिला उपाध्यक्ष गुलशन सिंह मुंडा, संगठन सचिव शंकर सिंह मुंडा, मनोज मंडल, तौकीर आलम, शेख फिरोज,कमलेश महतो ,राहुल केशरी, बसंत महतो, विनोद उरांव, अनूप लकड़ा, तनवीर खान, अर्जुन मुंडा, शमीम अंसारी, मोजीर अंसारी, जेम्स मुंडा एवं संतोष कुम्हार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    जेएमएम जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद की अध्यक्षता में जिला कार्यालय खूंटी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय, खूंटी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि स्व. दिसुम गुरु शिबू सोरेन जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 04 अगस्त 2026 (मंगलवार) को सुबह 10:00 बजे नीचे चौक, खूंटी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं एवं खूंटी वासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में समय पर उपस्थित होकर दिसुम गुरु को श्रद्धासुमन अर्पित करें तथा उनके संघर्ष, त्याग और झारखंड आंदोलन में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करें।
बैठक में केंद्रीय सदस्य स्नेहलता कुंडलना, भोलानाथ लाल, मकसूद अंसारी, अमृत हेमरोम, जिला उपाध्यक्ष गुलशन सिंह मुंडा, संगठन सचिव शंकर सिंह मुंडा, मनोज मंडल, तौकीर आलम, शेख फिरोज,कमलेश महतो ,राहुल केशरी, बसंत महतो, विनोद उरांव, अनूप लकड़ा, तनवीर खान, अर्जुन मुंडा, शमीम अंसारी, मोजीर अंसारी, जेम्स मुंडा एवं संतोष कुम्हार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    3 hrs ago
  • राँची के हरमू मजदूर बाजार में दो महिलाओं का आपस में शक के कारण झगडा। घटना राजधानी रांची के हरमू स्थित मजदूर बाजार की है जिसमें एक महिला का अपने पति के साथ दूसरे महिला का अनैतिक संबंध के साथ के आधार पर आपस में झगड़ा हो गया दोनों में हाथापाई शुरू हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला के पति का फोटो दूसरे महिला के साथ मोबाइल में मिलने पर शक के आधार पर छिड़ गया था, और मारपीट शुरू हो गया था लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ से दोनों को समझा बूझकर झगड़े को फिलहाल शांत कराया जा चुका है
    1
    राँची के हरमू मजदूर बाजार में दो महिलाओं का आपस में  शक के कारण झगडा।
घटना राजधानी रांची के हरमू स्थित मजदूर बाजार की है जिसमें एक महिला का अपने पति के साथ दूसरे महिला का अनैतिक संबंध के साथ के आधार पर आपस में झगड़ा हो गया दोनों में हाथापाई शुरू हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला के पति का फोटो दूसरे महिला के साथ मोबाइल में मिलने पर शक के आधार पर छिड़ गया था, और मारपीट शुरू हो गया था लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ से दोनों को समझा बूझकर झगड़े को फिलहाल शांत कराया जा चुका है
    user_Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Insurance Agent लापुंग, रांची, झारखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.