logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सवाई माधोपुर में दूसरे दिन भी अर्नब चक्रवात का असर, मौसम में आई ठंडक, तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट सवाई माधोपुर। जिले में अर्नब चक्रवात का असर लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, रातभर बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। मौसम खराब रहने के चलते करवा चौथ का चांद भी रात 12 बजे के बाद नजर आया। आज सुबह भी सवाई माधोपुर में आसमान बादलों से ढका रहा। इस दौरान ठंडी हवाएं चलने से मौसम में ठंडक महसूस की गई। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। लगातार बादल छाए रहने और धूप नहीं निकलने से लोगों को मौसम में बदलाव का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी जिले में बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जिले के कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। मौसम में आए बदलाव के चलते लोगों को अब हल्की सर्दी महसूस होने लगी है। सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ने से लोग ऊनी कपड़ों में नजर आने लगे हैं। फिलहाल जिले में बादलों की आवाजाही और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

15 hrs ago
user_Rakesh Agarwal
Rakesh Agarwal
पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
15 hrs ago

सवाई माधोपुर में दूसरे दिन भी अर्नब चक्रवात का असर, मौसम में आई ठंडक, तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट सवाई माधोपुर। जिले में अर्नब चक्रवात का असर लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, रातभर बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। मौसम खराब रहने के चलते करवा चौथ का चांद भी रात 12 बजे के बाद नजर आया। आज सुबह भी सवाई माधोपुर में आसमान बादलों से ढका रहा। इस दौरान ठंडी हवाएं चलने से मौसम में ठंडक महसूस की गई। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। लगातार बादल छाए रहने और धूप नहीं निकलने से लोगों को मौसम में बदलाव का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी जिले में बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जिले के कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। मौसम में आए बदलाव के चलते लोगों को अब हल्की सर्दी महसूस होने लगी है। सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ने से लोग ऊनी कपड़ों में नजर आने लगे हैं। फिलहाल जिले में बादलों की आवाजाही और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • सवाई माधोपुर। करवा चौथ की रात चांद देखने के लिए घर के आंगन में खड़ी एक विवाहिता पर वन्यजीव ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जानकारी के अनुसार घटना फलोदी रेंज के टोडरा गांव की है। बीती रात विवाहिता संध्या बैरवा करवा चौथ का चांद देखने के लिए घर के आंगन में खड़ी थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे वन्यजीव ने अचानक उस पर हमला कर दिया। महिला पर हमला होते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर-शराबा किया, जिसके बाद वन्यजीव मौके से भाग गया। हमले में संध्या बैरवा गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक तौर पर वन्यजीव के लेपर्ड (तेंदुआ) होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
    1
    सवाई माधोपुर। करवा चौथ की रात चांद देखने के लिए घर के आंगन में खड़ी एक विवाहिता पर वन्यजीव ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।
जानकारी के अनुसार घटना फलोदी रेंज के टोडरा गांव की है। बीती रात विवाहिता संध्या बैरवा करवा चौथ का चांद देखने के लिए घर के आंगन में खड़ी थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे वन्यजीव ने अचानक उस पर हमला कर दिया।
महिला पर हमला होते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर-शराबा किया, जिसके बाद वन्यजीव मौके से भाग गया। हमले में संध्या बैरवा गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्राथमिक तौर पर वन्यजीव के लेपर्ड (तेंदुआ) होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    11 hrs ago
  • मलारना डूंगर पंचायत समिति चुनाव के बीच बहतेड़ गांव में पूर्व विधायक दानिश अबरार का काफिला रोका, टिकट वितरण को लेकर नाराजगी वोट मांगने पहुंचे पुर्व विधायक बहतेड़ गांव में पूर्व विधायक दानिश अबरार का काफिला रोका, टिकट वितरण को लेकर नाराजगी सामने आई मलारना डूंगर पंचायत समिति चुनाव के बीच बहतेड़ गांव में पूर्व विधायक दानिश अबरार का काफिला रोका, टिकट वितरण को लेकर नाराजगी सामने आई मलारना घटनाक्रम हुआ। जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक दानिश अबरार गुरुवार देर शाम पंचायत समिति सदस्यों के प्रचार और उनके समर्थन में जनसंपर्क करने पहुंचे थे। वे क्षेत्र में मतदाताओं से प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे थे। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद थे। काफिले में सैकड़ों वाहन शामिल होने की बात सामने आई है। इसी दौरान बहतेड़ गांव में कुछ लोगों ने सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर काफिले का रास्ता रोक दिया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर हलचल मच गई। हालांकि, मामले को लेकर किसी तरह की आधिकारिक शिकायत या पुलिस कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है। काफिला रोके जाने की सूचना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं। स्थानीय लोगों के बीच इसे पंचायत समिति चुनाव में टिकट वितरण से जुड़ी नाराजगी का परिणाम माना जा रहा है। चुनावी माहौल में सामने आए इस घटनाक्रम को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। टिकट को लेकर असंतोष और समर्थकों के विरोध के बीच आने वाले दिनों में क्षेत्र की राजनीति और अधिक गरमाने की संभावना जताई जा रही है।
    1
    मलारना डूंगर पंचायत समिति चुनाव के बीच बहतेड़ गांव में पूर्व विधायक दानिश अबरार का काफिला रोका, टिकट वितरण को लेकर नाराजगी वोट मांगने पहुंचे पुर्व विधायक
बहतेड़ गांव में पूर्व विधायक दानिश अबरार का काफिला रोका, टिकट वितरण को लेकर नाराजगी सामने आई
मलारना डूंगर पंचायत समिति चुनाव के बीच बहतेड़ गांव में पूर्व विधायक दानिश अबरार का काफिला रोका, टिकट वितरण को लेकर नाराजगी सामने आई
मलारना घटनाक्रम हुआ।
जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक दानिश अबरार गुरुवार देर शाम पंचायत समिति सदस्यों के प्रचार और उनके समर्थन में जनसंपर्क करने पहुंचे थे। वे क्षेत्र में मतदाताओं से प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे थे। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद थे। काफिले में सैकड़ों वाहन शामिल होने की बात सामने आई है।
इसी दौरान बहतेड़ गांव में कुछ लोगों ने सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर काफिले का रास्ता रोक दिया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर हलचल मच गई। हालांकि, मामले को लेकर किसी तरह की आधिकारिक शिकायत या पुलिस कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।
काफिला रोके जाने की सूचना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं। स्थानीय लोगों के बीच इसे पंचायत समिति चुनाव में टिकट वितरण से जुड़ी नाराजगी का परिणाम माना जा रहा है। चुनावी माहौल में सामने आए इस घटनाक्रम को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। टिकट को लेकर असंतोष और समर्थकों के विरोध के बीच आने वाले दिनों में क्षेत्र की राजनीति और अधिक गरमाने की संभावना जताई जा रही है।
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • बिजासन माता मंदिर परिसर में सीढ़ियों पर बैठे दो बकरों पर अचानक पैंथर ने किया हमला
    1
    बिजासन माता मंदिर परिसर में सीढ़ियों पर बैठे दो बकरों पर अचानक पैंथर ने किया हमला
    user_Vishwanath Sharma
    Vishwanath Sharma
    संवाददाता इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • गंगापुर सिटी: पारिवारिक विवाद में घर में घुसकर हमला, बुजुर्ग और युवक घायल, जेवरात व मोबाइल ले जाने का आरोप गंगापुर सिटी: गंगापुर सिटी: पारिवारिक विवाद में घर में घुसकर हमला, बुजुर्ग और युवक घायल, जेवरात व मोबाइल ले जाने का आरोप गंगापुर सिटी: शहर के चूली गेट इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना 29 अक्टूबर की सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित अमन खान (पिता सलीम खान) ने बताया कि पत्नी से कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया था। आरोप है कि इसके बाद पत्नी के मायके पक्ष (सेवर, भरतपुर और आगरा क्षेत्र) से जुड़े 15 से 20 लोग लाठी-डंडों और अन्य हथियारों के साथ घर में घुस आए। परिजनों का कहना है कि हमलावरों ने मुख्य गेट की बाहर से कुंडी लगाकर घर में सो रहे लोगों पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में अमन खान और उनके बुजुर्ग दादा के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों के मुताबिक, अमन के सिर में चोट लगी है जबकि उनके दादा के सिर में कई टांके आए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल गंगापुर सिटी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावर घर से जेवर और मोबाइल फोन भी लेकर चले गए। शोर सुनकर पहुंचे कॉलोनी के लोगों ने बीच-बचाव कर परिवार को बाहर निकाला। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
    1
    गंगापुर सिटी: पारिवारिक विवाद में घर में घुसकर हमला, बुजुर्ग और युवक घायल, जेवरात व मोबाइल ले जाने का आरोप
गंगापुर सिटी:
गंगापुर सिटी: पारिवारिक विवाद में घर में घुसकर हमला, बुजुर्ग और युवक घायल, जेवरात व मोबाइल ले जाने का आरोप
गंगापुर सिटी:
शहर के चूली गेट इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना 29 अक्टूबर की सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित अमन खान (पिता सलीम खान) ने बताया कि पत्नी से कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया था। आरोप है कि इसके बाद पत्नी के मायके पक्ष (सेवर, भरतपुर और आगरा क्षेत्र) से जुड़े 15 से 20 लोग लाठी-डंडों और अन्य हथियारों के साथ घर में घुस आए। परिजनों का कहना है कि हमलावरों ने मुख्य गेट की बाहर से कुंडी लगाकर घर में सो रहे लोगों पर अचानक हमला कर दिया।
इस हमले में अमन खान और उनके बुजुर्ग दादा के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों के मुताबिक, अमन के सिर में चोट लगी है जबकि उनके दादा के सिर में कई टांके आए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल गंगापुर सिटी में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावर घर से जेवर और मोबाइल फोन भी लेकर चले गए। शोर सुनकर पहुंचे कॉलोनी के लोगों ने बीच-बचाव कर परिवार को बाहर निकाला। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
    user_Ramsingh Meena
    Ramsingh Meena
    तालावारा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • 🚌 श्योपुर का दीनदयाल बस स्टैंड – सवाई माधोपुर के लिए सफर की शुरुआत ❤️🙏 श्योपुर के दीनदयाल बस स्टैंड का खूबसूरत नज़ारा, जहाँ से सवाई माधोपुर जाने वाले यात्रियों का सफर शुरू होता है। बस स्टैंड पर यात्रियों की चहल-पहल और अपने गंतव्य तक पहुँचने की उत्सुकता देखने को मिलती है। बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश की तरफ से सभी यात्रियों को सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं। ❤️ जय श्योपुर, जय मध्य प्रदेश! 🙏 #BalluTeaStall #Sheopur #DindayalBusStand #SawaiMadhopur #श्योपुर #मध्यप्रदेश #राजस्थान #यात्रा #SheopurVlogs #ViralVideo
    1
    🚌 श्योपुर का दीनदयाल बस स्टैंड – सवाई माधोपुर के लिए सफर की शुरुआत ❤️🙏

श्योपुर के दीनदयाल बस स्टैंड का खूबसूरत नज़ारा, जहाँ से सवाई माधोपुर जाने वाले यात्रियों का सफर शुरू होता है। बस स्टैंड पर यात्रियों की चहल-पहल और अपने गंतव्य तक पहुँचने की उत्सुकता देखने को मिलती है।

बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश की तरफ से सभी यात्रियों को सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं। ❤️

जय श्योपुर, जय मध्य प्रदेश! 🙏

#BalluTeaStall #Sheopur #DindayalBusStand #SawaiMadhopur #श्योपुर #मध्यप्रदेश #राजस्थान #यात्रा #SheopurVlogs #ViralVideo
    user_बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    Yoga instructor Sheopur, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने की मांग को लेकर जे के मजदूरों का धरना जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जारी। कोटा, जिला कलेक्ट्रेट गेट पर चल रहा 1997 बन्द हुई जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के 4200 मजदूरों का 30 सालों से फैक्ट्री की तरफ बकाया 260 से 600 करोड़ से अधिक वेतन भुगतान मय ब्याज भुगतान करवाने को लेकर सैकड़ों मजदूर सीटू के बैनर तले 18 फरवरी 2025 से जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनो के मजदूर नेताओं कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह के संयुक्त नेतृत्व में अनिश्चित कालीन धरना लगाकर बैठे हुए हैं सरकार से द्वारा मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट का फैसला मजदूरों के पक्ष में आने और सरकार द्वारा मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने के लिए 24 जून 2025 को जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की जमीन अधिग्रहण करके कोटा विकास प्राधिकरण विभाग KDA को सौंप दिए जाने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने में देरी की जा रही है जिससे धरने में उपस्थित मजदूरों और महिलाओं के आमजनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए सरकार को चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द मजदूरों को भुगतान नहीं किया गया तो सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
    2
    बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने की मांग को लेकर जे के मजदूरों का धरना जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जारी।
कोटा, जिला कलेक्ट्रेट गेट पर चल रहा 1997 बन्द हुई जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के 4200 मजदूरों का 30 सालों से फैक्ट्री की तरफ बकाया 260 से 600 करोड़ से अधिक वेतन भुगतान मय ब्याज भुगतान करवाने को लेकर सैकड़ों मजदूर सीटू के बैनर तले 18 फरवरी 2025 से जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनो के मजदूर नेताओं कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह के संयुक्त नेतृत्व में अनिश्चित कालीन धरना लगाकर बैठे हुए हैं सरकार से द्वारा मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट का फैसला मजदूरों के पक्ष में आने और सरकार द्वारा मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने के लिए 24 जून 2025 को जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की जमीन अधिग्रहण करके कोटा विकास प्राधिकरण विभाग KDA को सौंप दिए जाने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने में देरी की जा रही है जिससे धरने में उपस्थित मजदूरों और महिलाओं के आमजनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए सरकार को चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द मजदूरों को भुगतान नहीं किया गया तो सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
    user_मुरारीलाल बैरवा इटावा
    मुरारीलाल बैरवा इटावा
    Voice of people पीपल्दा, कोटा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • हेलो दोस्तों फेसबुक के लिंक दे दिया मैंने आप जाइए सपोर्ट करिए आज के ताजा खबर मेरा फेसबुक पर फॉलोवर नहीं बढ़ रहे हैं आप जाइए सपोर्ट करो
    1
    हेलो दोस्तों फेसबुक के लिंक दे दिया मैंने 
आप जाइए सपोर्ट करिए
आज के ताजा खबर 
मेरा फेसबुक पर 
फॉलोवर नहीं बढ़ रहे हैं 
आप जाइए सपोर्ट करो
    user_Aasha Aadiwasi
    Aasha Aadiwasi
    श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सवाई माधोपुर में दूसरे दिन भी अर्नब चक्रवात का असर, मौसम में आई ठंडक, तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट सवाई माधोपुर। जिले में अर्नब चक्रवात का असर लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, रातभर बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। मौसम खराब रहने के चलते करवा चौथ का चांद भी रात 12 बजे के बाद नजर आया। आज सुबह भी सवाई माधोपुर में आसमान बादलों से ढका रहा। इस दौरान ठंडी हवाएं चलने से मौसम में ठंडक महसूस की गई। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। लगातार बादल छाए रहने और धूप नहीं निकलने से लोगों को मौसम में बदलाव का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी जिले में बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जिले के कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। मौसम में आए बदलाव के चलते लोगों को अब हल्की सर्दी महसूस होने लगी है। सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ने से लोग ऊनी कपड़ों में नजर आने लगे हैं। फिलहाल जिले में बादलों की आवाजाही और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
    1
    सवाई माधोपुर में दूसरे दिन भी अर्नब चक्रवात का असर, मौसम में आई ठंडक, तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट
सवाई माधोपुर। जिले में अर्नब चक्रवात का असर लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, रातभर बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। मौसम खराब रहने के चलते करवा चौथ का चांद भी रात 12 बजे के बाद नजर आया।
आज सुबह भी सवाई माधोपुर में आसमान बादलों से ढका रहा। इस दौरान ठंडी हवाएं चलने से मौसम में ठंडक महसूस की गई। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। लगातार बादल छाए रहने और धूप नहीं निकलने से लोगों को मौसम में बदलाव का अहसास होने लगा है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी जिले में बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जिले के कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। मौसम में आए बदलाव के चलते लोगों को अब हल्की सर्दी महसूस होने लगी है। सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ने से लोग ऊनी कपड़ों में नजर आने लगे हैं।
फिलहाल जिले में बादलों की आवाजाही और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.