Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुणवत्तापूर्ण कार्य नही, लोगो मे आक्रोश ,उण-भैसवाडा सड़क बीच निर्माणधीन कल्वर्ट रपट संजीव कुटल 9610431388,9610431388 उण-भैसवाडा सड़क बीच निर्माणधीन कल्वर्ट रपट निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग गुणवत्ता रहित रपट निर्माण पर उठे सवाल सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापरवाही या अनदेखी? करीब 4.45 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। ....एक तरफ जनप्रतिनिधि क्षेत्र में विकास कार्यों के बड़े-बड़े दावे कर रहे है।
संजीव कुटल
गुणवत्तापूर्ण कार्य नही, लोगो मे आक्रोश ,उण-भैसवाडा सड़क बीच निर्माणधीन कल्वर्ट रपट संजीव कुटल 9610431388,9610431388 उण-भैसवाडा सड़क बीच निर्माणधीन कल्वर्ट रपट निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग गुणवत्ता रहित रपट निर्माण पर उठे सवाल सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापरवाही या अनदेखी? करीब 4.45 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। ....एक तरफ जनप्रतिनिधि क्षेत्र में विकास कार्यों के बड़े-बड़े दावे कर रहे है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- संजीव कुटल 9610431388,9610431388 उण-भैसवाडा सड़क बीच निर्माणधीन कल्वर्ट रपट निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग गुणवत्ता रहित रपट निर्माण पर उठे सवाल सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापरवाही या अनदेखी? करीब 4.45 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। ....एक तरफ जनप्रतिनिधि क्षेत्र में विकास कार्यों के बड़े-बड़े दावे कर रहे है।1
- जालौर शहर में रविवार को करीब सवेरे 9:00 बजे के आसपास जोशी सर्कल के पास कमर्शियल गैस सिलेंडर की शहर में कमी के चलते लकड़ी के चूल्हे पर दाल बनाता हुआ भोजनालय संचालक नजर आया आपको बता दिया कि पिछले करीब दो-तीन महीना से घरेलू गैस कमर्शियल गैस सिलेंडर की शहर में मारामारी चल रही है जिसके चलते कई बार समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाते हैं तो ऐसे में दुकानदार ने लकड़ी का चूल्हा बनाकर अपनी आजीविका को सुचारु रखा शुरू अप के लिए जालौर से कमलेश शर्मा की रिपोर्ट1
- शिवगंज श्री गौ सेवा जीव संरक्षण संस्थान शिवगंज द्वारा हरा चारा अभियान शिवगंज शहर के छावनी मोहल्ले के संतोषी माता महिला मंडल एवं श्री गौ सेवा जीव संरक्षण संस्थान शिवगंज द्वारा हरा चारा अभियान लगातार 4 महीने तक जारी रहेगा जिसमें तब भी धूप में गौ माता के लिए पानी की व्यवस्था भी की जाती है यह सारी व्यवस्था महिला मंडल शुभ प्रसंग पर भजन गाकर आए इकट्ठा करती है उनसे चलती है किसी को निवेदन है की पुण्य कार्य में आप भी सहयोग करावे4
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* पिण्डवाड़ा सरूपगंज: नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 के 'प्रवेशोत्सव' पर श्री गणेश युवा सेवा संगठन सिरोही एवं विमल वडेरा स्मृति परमार्थ ट्रस्ट जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान अलग अलग विद्यालय में 391 ड्रेस, चरण पादुका , स्टेशनरी बाटी गई संगठन के सदस्य रणजीत जीनगर ने बताया कि मुख्य अतिथि श्री दीपक चौधरी समाज सेवी द्धारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय राढा फली 90, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिंगा की पावटी 72,राजकीय प्राथमिक विद्यालय उपला सिवा 31, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोड़ फली 80, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सात सागरा 80, राजकीय प्राथमिक विद्यालय अरुणा फली 38 सामग्री वितरण की गई दीपक चौधरी द्धारा विद्यार्थियों को प्रेरणा स्रोत उदाहरण बता कर आगे बढ़ कर माता पिता का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी वहीं भामाशाह सोहनलाल जैन, सुमित्रा जैन, पदमाराम,शांति देवी,रंजन देवी,जगदीश पटेल,प्रेरणा श्रोत जगदीश रावल का आभार व्यक्त किया इस मौके पर संगठन सदस्य जितेंद्र बासफोड,अविनाश,आकाश,कुमुद चौहान ,विद्यालय स्टाफ धीरज, भरत राज,अवध,नवाराम,प्रियंका,लक्ष्मण,धीरज,पुष्पेंद्र, बिस्मा मीणा,हीरालाल एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।4
- फालना स्टेशन पर ट्रेन से गिरा यात्री। आबूरोड निवासी 61 वर्षीय वृद्ध गंभीर घायल, हाथ-पैर में फ्रैक्चर1
- “हमारा जुंजाणी-स्वच्छ जुंजाणी” सिर्फ बोर्ड तक सीमित! अंबार में बदला कचरा, लाखों का बजट सवालों के घेरे में भीनमाल (विक्रम राठी) भीनमाल पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जुंजाणी में स्वच्छता व्यवस्था की हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। एक ओर जहां गांव में "हमारा जुंजाणी" “स्वच्छ जुंजाणी” के बड़े-बड़े बोर्ड लगाकर स्वच्छता के दावे किए जा रहे हैं, वहीं उन्हीं बोर्डों के आसपास कचरे और पॉलीथिन के ढेर लगे हुए नजर आ रहे हैं। यह दृश्य न केवल स्वच्छता अभियान की पोल खोलता है, बल्कि जिम्मेदारों की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत द्वारा घर-घर कचरा संग्रहण के नाम पर हर साल लाखों रुपए का बजट उठाया जा रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति बदतर बनी हुई है। कचरा संग्रहण की व्यवस्था कागजों में तो सक्रिय दिखाई देती है, मगर हकीकत में गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे के ढेर आम बात बन चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमित रूप से कचरा उठाने की व्यवस्था नहीं है, जिससे गंदगी बढ़ती जा रही है और बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस स्थान पर “स्वच्छता” का संदेश देने वाला बोर्ड लगा है, वहीं सबसे ज्यादा गंदगी फैली हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और कचरा संग्रहण के नाम पर खर्च किए जा रहे बजट का हिसाब सार्वजनिक किया जाए। साथ ही, जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि स्वच्छता अभियान सिर्फ कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर भी नजर आए।2
- उत्तर पश्चिम रेलवे में भी यात्री टिकट सुविधा केंद्र हुए हाईटेक,शुरुआत जोधपुर से* -जोधपुर मंडल में ऐसे दो केंद्रों से नेक्स्ट जनरेशन पीआरएस से पहली बार टिकट जारी मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने टिकटिंग व्यवस्था में बड़ा डिजिटल बदलाव करते हुए जोधपुर व पाली के यात्री टिकट सुविधा केंद्र (वाईटीएसके) को अत्याधुनिक नेक्स्ट जनरेशन पीआरएस से जोड़ दिया है। शनिवार को दोनों स्थानों पर इस नई प्रणाली से पहली बार टिकट जारी किए गए। यह उपलब्धि पूरे जोन में पहली बार दर्ज की गई है। सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि मंडल के सभी आरक्षण काउंटर पहले ही इस सिस्टम से जुड़ चुके हैं। अब यात्री टिकट सुविधा केंद्रों को जोड़ने से टिकटिंग प्रक्रिया और तेज व सरल हो गई है। यह कार्य डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में किया गया। उन्होंने बताया कि इस नई प्रणाली से यात्रियों को रियल टाइम सीट जानकारी,तेज टिकट बुकिंग और बेहतर सर्वर सुविधा मिलेगी। साथ ही स्टेशनों पर भीड़ और लंबी कतारों से राहत मिलेगी। रेलवे जल्द ही अन्य वाईटीएसके केंद्रों को भी इस सिस्टम से जोड़ा जाएगा। *क्या है नेक्स्ट जनरेशन पीआरएस सिस्टम* भारतीय रेलवे की नई डिजिटल टिकटिंग प्रणाली है। यह पुराने सिस्टम की तुलना में कई गुना तेज है और एक साथ बड़ी संख्या में टिकट बुक करने में सक्षम है। इसमें रियल टाइम सीट जानकारी,बेहतर सर्वर क्षमता और कम तकनीकी बाधाएं जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जिससे यात्रियों को तेज और भरोसेमंद सेवा मिलती है। नई प्रणाली में तेज प्रोसेसिंग,अधिक सर्वर क्षमता और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस जैसी सुविधाएं शामिल हैं।1
- *मिशन सूर्योदय एनजीओ की मुहिम कोई प्यासा नही रहे* *एम एस गौतम* सिरोही/ राजस्थान मिशन सूर्योदय एनजीओ की मुहिम कोई प्यासा नही रहे के अंतर्गत शिवगंज क्षेत्र के वेरा राम पूरा गांव के जंगलों में मिशन सूर्योदय एनजीओ के साथी कैलाश वेरा और उनकी पूरी टीम के मार्गदर्शक में गर्मियों के मौसम में जीव जंतुओ,पशु पक्षियों एवम आने जाने वाले लोगो को पानी की कितनी आवश्यक जरूरत होती है इस बात को मध्य नजर रखते हुए पानी के होद को बनाकर सीधा बोरवेल से जोड़ा गया जिससे शुद्ध और साफ पानी मिल सके । इस मुहिम में देवा राम ,रमेश कुमार ,कैलाश वेरा , भरत,विनोद,अंशी देवी , सोपू देवी , महेंद्र,राम कुमावत आदि के साथ एड. एम एस गौतम का भी योगदान रहा ।।1