Shuru
Apke Nagar Ki App…
फालना स्टेशन पर ट्रेन से गिरा यात्री। आबूरोड निवासी 61 वर्षीय वृद्ध गंभीर घायल, हाथ-पैर में फ्रैक्चर फालना स्टेशन पर ट्रेन से गिरा यात्री। आबूरोड निवासी 61 वर्षीय वृद्ध गंभीर घायल, हाथ-पैर में फ्रैक्चर
मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
फालना स्टेशन पर ट्रेन से गिरा यात्री। आबूरोड निवासी 61 वर्षीय वृद्ध गंभीर घायल, हाथ-पैर में फ्रैक्चर फालना स्टेशन पर ट्रेन से गिरा यात्री। आबूरोड निवासी 61 वर्षीय वृद्ध गंभीर घायल, हाथ-पैर में फ्रैक्चर
More news from राजस्थान and nearby areas
- फालना स्टेशन पर ट्रेन से गिरा यात्री। आबूरोड निवासी 61 वर्षीय वृद्ध गंभीर घायल, हाथ-पैर में फ्रैक्चर1
- शिवगंज श्री गौ सेवा जीव संरक्षण संस्थान शिवगंज द्वारा हरा चारा अभियान शिवगंज शहर के छावनी मोहल्ले के संतोषी माता महिला मंडल एवं श्री गौ सेवा जीव संरक्षण संस्थान शिवगंज द्वारा हरा चारा अभियान लगातार 4 महीने तक जारी रहेगा जिसमें तब भी धूप में गौ माता के लिए पानी की व्यवस्था भी की जाती है यह सारी व्यवस्था महिला मंडल शुभ प्रसंग पर भजन गाकर आए इकट्ठा करती है उनसे चलती है किसी को निवेदन है की पुण्य कार्य में आप भी सहयोग करावे4
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* पिण्डवाड़ा सरूपगंज: नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 के 'प्रवेशोत्सव' पर श्री गणेश युवा सेवा संगठन सिरोही एवं विमल वडेरा स्मृति परमार्थ ट्रस्ट जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान अलग अलग विद्यालय में 391 ड्रेस, चरण पादुका , स्टेशनरी बाटी गई संगठन के सदस्य रणजीत जीनगर ने बताया कि मुख्य अतिथि श्री दीपक चौधरी समाज सेवी द्धारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय राढा फली 90, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिंगा की पावटी 72,राजकीय प्राथमिक विद्यालय उपला सिवा 31, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोड़ फली 80, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सात सागरा 80, राजकीय प्राथमिक विद्यालय अरुणा फली 38 सामग्री वितरण की गई दीपक चौधरी द्धारा विद्यार्थियों को प्रेरणा स्रोत उदाहरण बता कर आगे बढ़ कर माता पिता का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी वहीं भामाशाह सोहनलाल जैन, सुमित्रा जैन, पदमाराम,शांति देवी,रंजन देवी,जगदीश पटेल,प्रेरणा श्रोत जगदीश रावल का आभार व्यक्त किया इस मौके पर संगठन सदस्य जितेंद्र बासफोड,अविनाश,आकाश,कुमुद चौहान ,विद्यालय स्टाफ धीरज, भरत राज,अवध,नवाराम,प्रियंका,लक्ष्मण,धीरज,पुष्पेंद्र, बिस्मा मीणा,हीरालाल एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।4
- संजीव कुटल 9610431388,9610431388 उण-भैसवाडा सड़क बीच निर्माणधीन कल्वर्ट रपट निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग गुणवत्ता रहित रपट निर्माण पर उठे सवाल सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापरवाही या अनदेखी? करीब 4.45 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। ....एक तरफ जनप्रतिनिधि क्षेत्र में विकास कार्यों के बड़े-बड़े दावे कर रहे है।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- पाली भाजपा कार्यालय का उद्घाटन कल होगा मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन सोमवार सुबह 10 बजे किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन टोंक से पाली के भाजपा कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस तीन मंजिला भवन का निर्माण 7 करोड़ की लागत से हुआ है। जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी व महेंद्र बोहरा के नेतृत्व में भवन के उद्घाटन की तैयारियां जोर शोर से जारी है जिसके तहत उद्घाटन से एक दिन पूर्व रविवार सुबह नव निर्मित भवन में हवन का आयोजन किया गया जिसने जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी।1
- तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 नगर परिषद की अत्याधुनिक सब्जी मंडी बेहाल, मंडी के दोनों शौचालय में सभी नल टूटिया चोरी, मंडी में आने वाले महिला पुरुषों को शौचालय के लिए होना पड़ता है परेशान, पूरी मंडी में फैला रहता है शौचालय का गंदा पानी, राजसमंद नगर परिषद में पूर्व विधायक स्व किरण माहेश्वरी की पहल पर करोड रुपए की लागत से राजनगर और कांकरोली में दो अत्याधुनिक सब्जी मंदिरों का निर्माण करवाया। सभी सुविधाओं से युक्त शौचालय,फूड कोर्ट, अन्नपूर्णा रसोई,पार्किंग पेयजल जैसी सभी सुविधाओं को इसमें रखा गया था। इस आधुनिक सब्जी मंडी की प्रदेश भर में प्रशंसा भी खूब हुई। लेकिन नगर परिषद ने लोकार्पण के बाद यहां सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर कोई जिम्मेदारी तय नहीं की। जिस कारण से आज यह मंडी बेहाल हो रही है। मंडी में बने महिला और पुरुष दोनों शौचालयों की हालत खराब है। यहां प्रतिदिन आने वाले महिला और पुरुष सब्जी व्यापारियों के साथ उपभोक्ताओं को भी शौचालय के लिए यहां वहां भटकना पड़ता है। इसका कारण है दोनों शौचालयों की सभी नल और टुटिया चोरी हो चुके हैं। जब पानी की आपूर्ति शुरू होती है तो पूरी मंडी में शौचालय का गंदा पानी फैलने लगता है। घंटा तक यह पानी चलने से पानी का अव्यय होने के साथ-साथ गंदगी भी फैल रही है। यह पानी बाहर निकाल कर कीचड़ जमा कर रहा है। लेकिन नगर परिषद का कोई जमादार अथवा सफाई कर्मचारी इस और ध्यान नहीं देता। इसकी मरम्मत करने के लिए भी नगर परिषद के पास कोई बजट नहीं है। ऐसे में परिषद द्वारा किए गए सभी प्रयास बेमानी हो गए। कांकरोली की इस अत्याधुनिक सब्जी मंडी की जमीनी हकीकत आपको दिखाते हैं। बाईट - भंवर लाल माली ( सब्जी व्यापारी, कांकरोली )4
- *मिशन सूर्योदय एनजीओ की मुहिम कोई प्यासा नही रहे* *एम एस गौतम* सिरोही/ राजस्थान मिशन सूर्योदय एनजीओ की मुहिम कोई प्यासा नही रहे के अंतर्गत शिवगंज क्षेत्र के वेरा राम पूरा गांव के जंगलों में मिशन सूर्योदय एनजीओ के साथी कैलाश वेरा और उनकी पूरी टीम के मार्गदर्शक में गर्मियों के मौसम में जीव जंतुओ,पशु पक्षियों एवम आने जाने वाले लोगो को पानी की कितनी आवश्यक जरूरत होती है इस बात को मध्य नजर रखते हुए पानी के होद को बनाकर सीधा बोरवेल से जोड़ा गया जिससे शुद्ध और साफ पानी मिल सके । इस मुहिम में देवा राम ,रमेश कुमार ,कैलाश वेरा , भरत,विनोद,अंशी देवी , सोपू देवी , महेंद्र,राम कुमावत आदि के साथ एड. एम एस गौतम का भी योगदान रहा ।।1