Shuru
Apke Nagar Ki App…
बड़वानी शहर के झामरिया रोड पर सीवरेज कंपनी की बड़ी लापरवाही आई सामने; खुदाई के बाद अधूरी छोड़ी सड़क में धंसा भारी ट्रक, लगा लंबा जाम 🚛⚠️ सड़क बनी मुसीबत! 🛑
NIMAD DASTAK NEWS
बड़वानी शहर के झामरिया रोड पर सीवरेज कंपनी की बड़ी लापरवाही आई सामने; खुदाई के बाद अधूरी छोड़ी सड़क में धंसा भारी ट्रक, लगा लंबा जाम 🚛⚠️ सड़क बनी मुसीबत! 🛑
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by NIMAD DASTAK NEWS1
- बड़वानी। गणगौर पर्व के अवसर पर परशुराम मारवाड़ी ब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा शहर के मोटी माता मंदिर से भव्य पाती निकाली गई। पाती में महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक मारवाड़ी वेशभूषा में शामिल होकर भक्ति गीत गाए और गणगौर माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उर्वशी गोड़ दूल्हा और पूजा गोड़ दुल्हन बनीं, वहीं आयुषी जेमन ने संगीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में जोती शर्मा सुरक्षा शर्मा, दुलारी शर्मा, प्रियांशी शर्मा, जया शर्मा, नेहा शर्मा और ममता शर्मा सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। वंदना गोड़ और सुनीता शर्मा ने बताया कि 16 दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान से पाती निकाली गई। वहीं प्रियंका अमित शर्मा के घर पर भी गणगौर माता की पाती लाई गई, जहां महिलाओं ने घूमर नृत्य किया और बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान गणगौर माता को पानी पिलाकर झाले देने की परंपरा भी निभाई गई। Byte:1
- राजपुर। बढ़ते सड़क हादसों को ध्यान में रखते हुए थाना राजपुर पुलिस द्वारा पिकअप एवं अन्य वाहन चालकों की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार थाना परिसर में संपन्न हुई। बैठक में पिकअप वाहन चालकों को विशेष रूप से समझाइश दी गई कि वे अपने वाहनों में सवारी की ओवरलोडिंग न करें तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पिकअप वाहनों में सवारी भरना नियमों के विरुद्ध है और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सभी वाहन चालकों को अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन, बीमा एवं फिटनेस प्रमाण पत्र हमेशा साथ रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं, नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग करें।1
- *नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर करते थे डकैतीः धार पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1.35 करोड़ का माल जब्त* *धार* धार पुलिस ने नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डकैती करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपए का लूटा गया माल बरामद हुआ है। यह खुलासा बाग थाना क्षेत्र में हुई वारदात के बाद हुआ। 13 मार्च 2026 को ब्राह्मण मोहल्ला के निवासी राजकुमार मालवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सुबह 9:30 बजे अज्ञात बदमाश नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर उनके घर पहुंचे और परिवार को बंधक बनाकर सोने के आभूषण व नगदी लूटकर फरार हो गए। जांच में सामने आया कि इसी तरह की एक वारदात 12 मार्च को खंडवा जिले के नर्मदानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पामाखेड़ी में भी अंजाम दी गई थी। *विशेष टीमों ने पकड़ा गिरोह* वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बनाई गई विशेष टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, साइबर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। *गिरफ्तार आरोपियों में आबिद, अय्यूब शाह, दिनेश, दिलीप, शहजाद, रमेश, राजा उर्फ अब्दुल गफ्फार और नरसिंह शामिल हैं। मुख्य आरोपी संजीव शर्मा बताया गया।* *पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में लूटा गया माल जब्त किया। इसमें 1 करोड़ 5 लाख रुपए के सोने के आभूषण, 20 लाख रुपए का स्कॉर्पियो वाहन, 10 लाख रुपए का अर्टिगा वाहन और लगभग 57 हजार रुपए नगद शामिल हैं। कुल मिलाकर करीब 1 करोड़ 35 लाख 97 हजार रुपए का माल बरामद हुआ।* पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के 6 सदस्य अभी भी फरार हैं। आरोपियों से पूछताछ में प्रदेश के अन्य जिलों में की गई वारदातों की भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस पुरे नेटवर्क वारदातों की भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने और और बड़े खुलासे करने में लगी है।1
- निवाली में डीलिस्टिंग रैली नई दिल्ली के लिए बैठक संपन्न :जिन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया उन्हें आरक्षण सुची से बाहर किया जाये निवाली, 17 मार्च मंगलवार (स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी) जनजाति सुरक्षा मंच जिला बड़वानी द्वारा विकास खंड निवाली के मंगल भवन में कार्यक्रम के लिए कार्य शाला आयोजित की गई। जनजाति सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्री मिथुन जी मकवाना प्रांत सह संगठन मंत्री द्वारा 24 मई को मतांतरित जनजाति लोगो को आरक्षण की सूची से बाहर किए जाने की मांग को लेकर दिल्ली जाने का आह्वान किया गया। अनुच्छेद 341 मे अनुसूचित जाति के लिए जो लिखा हुआ है वही अनुच्छेद 342 में संशोधन हेतु दिल्ली को जाना है एवं जिस व्यक्ति ने धर्म परिवर्तन कर लिया है उसको अनुसूचित जनजाति की सूची से बाहर करना चाहिए । कार्यशाला में श्री गणेश चौहान श्री राणा जी सोलंकी कन्हैया जी सिसोदिया विजय जी गोरे जनजाति सुरक्षा मंच जिला संयोजक शिवम जी सोलंकी जिला सह सहयोजक विनय जी सिसोदिया जिला निधि प्रमुख चतरसिंग जी पटेल खंड संयोजक पांचीलाल जी बडोले आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन जिला संगठन मंत्री जयपालजी तंवर द्वारा किया गया।4
- बड़वानी कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार ग्राम पिपरकुंड के ग्रामीणों ने पेयजलापूर्ति करवाने की मांग हेतु आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया की ग्राम पिपरकुंड के कंजानी फलिया में बिते 20-30 वर्षो से पिने के पानी की समस्या झेल रहे हैं गांव तक नल-जल योजना नहीं पहुंची और नाही बोरिंग है जिसके कारण 30-40 घरों के लोग गहरी खाई में मौजूद पानी को अपने घरों तक गधों के माध्यम से लाते हैं कलेक्टर को आवेदन कर समस्या के स्थाई समाधान करने की मांग कि है।1
- Post by SNY R LIVE MP1
- सेंधवा। मुंबई आगरा नेशनल हाईवे पर सेंधवा के निकट ग्राम साली कला में एक सड़क हादसा हो गया जिसमे मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।दुर्घटना में सीतेश पिता चपलिया निवासी जामली की मौत हो गई।वहीं 20 के लगभग घायल हो गए हे जिनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया,तथा 5 को नारायणदास अस्पताल में भर्ती कराने की जानकारी दी गई, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई है।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में मदद की।फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।1