करोड़ों की सड़क या भ्रष्टाचार का खेल? ग्रामीणों ने खोली निर्माण की पोल डिंडोरी जिले के रामगुड़ा क्षेत्र में बन रही सड़क को लेकर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य पर सवाल उठाए हैं। प्रधानमंत्री जनमन ग्राम सड़क योजना के तहत रामगुड़ा से दुनिया बघाढ़ तक करीब 10 किलोमीटर सड़क बनाई जा रही है, जिसकी लागत करीब 6 करोड़ 30 लाख रुपए बताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है और सड़क की मोटाई भी बहुत कम है। लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे बनाया जा रहा शोल्डर भी कमजोर है, जिससे सड़क पहली बारिश में खराब हो सकती है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की जांच कराने और अच्छी गुणवत्ता के साथ सड़क बनाने की मांग की है। वहीं सवाल उठाने पर धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
करोड़ों की सड़क या भ्रष्टाचार का खेल? ग्रामीणों ने खोली निर्माण की पोल डिंडोरी जिले के रामगुड़ा क्षेत्र में बन रही सड़क को लेकर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य पर सवाल उठाए हैं। प्रधानमंत्री जनमन ग्राम सड़क योजना के तहत रामगुड़ा से दुनिया बघाढ़ तक करीब 10 किलोमीटर सड़क बनाई जा रही है, जिसकी लागत करीब 6 करोड़ 30 लाख रुपए बताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है और सड़क की मोटाई भी बहुत कम है। लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे बनाया जा रहा शोल्डर भी कमजोर है, जिससे सड़क पहली बारिश में खराब हो सकती है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की जांच कराने और अच्छी गुणवत्ता के साथ सड़क बनाने की मांग की है। वहीं सवाल उठाने पर धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
- 18 लाख के तालाब निर्माण में गड़बड़ी! पानी आने का स्रोत नहीं, जांच के निर्देश जारी डिंडौरी जिले के समनापुर जनपद की ग्राम पंचायत किवाड़ में करीब 18 लाख रुपए की लागत से बने तालाब निर्माण पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने निर्माण में भारी लापरवाही और अनियमितता के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि तालाब ऐसी जगह बनाया गया, जहां पानी आने का कोई स्थायी स्रोत ही नहीं है। बारिश के समय तालाब में पानी भरा था, लेकिन नीचे हिस्से से लगातार रिसाव होने के कारण गर्मी शुरू होते ही तालाब पूरी तरह सूख गया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया और पिचिंग कार्य भी सही तरीके से नहीं कराया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत समनापुर के सीईओ को जांच के निर्देश दिए हैं और स्पष्ट प्रतिवेदन मांगा है। अब जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।1
- कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट चौराहा में सांकेतिक धरना प्रदर्शन डिंडौरी - कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट चौराहा में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गैस के दाम कम करने की मांग उठाई। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में करीब 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है,जिससे छोटे व्यापारियों, होटल संचालकों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए यह बढ़ोतरी और भी मुश्किलें खड़ी कर रही है। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से रोजमर्रा के खर्चों में इजाफा हो रहा है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। व्यापारियों ने भी चिंता जताते हुए कहा कि बढ़ती लागत के कारण उन्हें अपने उत्पादों और सेवाओं के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं, जिससे ग्राहकों पर भी असर पड़ेगा। आप नेताओं ने सरकार से तत्काल इस बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की है। धरना प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- डिंडोरी जिले में बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान ने खुले आसमान के नीचे रखे हजारों क्विंटल धान को भारी नुकसान पहुँचाया है। निगवानी वेयरहाउस और चांदपुर खरीदी केंद्र पर लाखों का अनाज भीग गया। पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न होने से यह हजारों क्विंटल अनाज अब खराब होने की कगार पर है।1
- मध्य प्रदेश में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ₹993 की भारी बढ़ोतरी हुई है। डिंडोरी के कलेक्ट्रेट चौराहे पर आम आदमी पार्टी ने इसके खिलाफ प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने छोटे व्यापारियों व आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहे अतिरिक्त आर्थिक बोझ को कम करने की मांग की।1
- मंडला जिले के घुघरी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार वाहन ने दर्दनाक सड़क हादसा कर दिया। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक का माहौल है।1
- जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत रनगांव में सरपंच सचिव की मनमानी ग्राम पंचायत रनगांव में सरपंच सचिव की मनमानी दिनों दिन बढ़ती जा रही है 15 वित्त की राशि को आय दिन अपने खर्चे के लिए दुरप्रयोग करते रहते है कभी किराने दुकान का बिल कभी अंत्येष्टि राशि के नाम पे लाखो का बिल कभी कम्प्यूटर लेपटॉप के लिए राशि निकलना बिना ग्राम पंचायत के प्रस्ताव के बिना राशि निकलना ओर तो ओर आवास योजना के तहत किसी के नाम का आवास को अपने करीबी का खाता लगाकर पैसे आहरण करना 14वे ओर 15वे वित्त के पैसे को ये अपना पैसा समझ कर दुरप्रयोग करते रहते है इसकी जानकारी जनपद पंचायत में बहुत बार दी गई लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुई क्योंकि ये पैसे सब मे बाटे जाते है में डिंडोरी कलेक्टर महोदया से निवेदन करना चाहता हु की ग्राम पंचायत रनगांव की एक उच्चस्तरीय जांच हो ओर उचित कार्यवाही कर दोषी के ऊपर यहां महिला सरपंच है लेकिन उसके पति ओर ससुर पूरे पंचयात पर कब्जा किये किय हुये है अगर उनकी शिकायत कोई करता है तो ओ झूठे मामले में लोगो को फसाने की धमकी देते है अभी एक ताजा मामला की वीडियो में अपलोड कर रहा हु जिसमे नाली निर्माण होना था लेकिन पूरे रॉड को जेसीबी से उखाड़ कर बर्बाद कर दिया गया लोगो को चलने में परेशानी हो रही है अगर कोई मारीच को आवश्यकता पड़ जाय एम्बुलेंस की तो वो मारीच अस्पताल नही पहुच सकता ये हालात है रोड की1
- *अनोखी विदाई,कंधों पर उठाकर दी गई सलामी, डॉ. असित यादव बने डीआईजी* भिंड में पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव की विदाई यादगार बन गई। डीआईजी पद पर पदोन्नति के बाद उन्हें ग्वालियर रेंज की कमान मिली है।दावत होटल में आयोजित समारोह में अधिकारी-कर्मचारियों ने उन्हें कंधों पर उठाकर विदा किया। इस दौरान वे “नायक नहीं खलनायक हूं मैं” गीत पर अधीनस्थों के साथ थिरकते नजर आए।करीब दो साल सात महीने के कार्यकाल में उनके काम की सराहना करते हुए कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा सहित कई अधिकारियों ने भावुक विदाई दी।1
- करोड़ों की सड़क या भ्रष्टाचार का खेल? ग्रामीणों ने खोली निर्माण की पोल डिंडोरी जिले के रामगुड़ा क्षेत्र में बन रही सड़क को लेकर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य पर सवाल उठाए हैं। प्रधानमंत्री जनमन ग्राम सड़क योजना के तहत रामगुड़ा से दुनिया बघाढ़ तक करीब 10 किलोमीटर सड़क बनाई जा रही है, जिसकी लागत करीब 6 करोड़ 30 लाख रुपए बताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है और सड़क की मोटाई भी बहुत कम है। लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे बनाया जा रहा शोल्डर भी कमजोर है, जिससे सड़क पहली बारिश में खराब हो सकती है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की जांच कराने और अच्छी गुणवत्ता के साथ सड़क बनाने की मांग की है। वहीं सवाल उठाने पर धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।1