logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऑगनवाड़ी भवन निर्माण हेतु प्रशासकीय राशि स्वीकृत === शहडोल 31 जुलाई 2026- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम पंचायत बहेरिया एवं ओदारी में ऑगनवाड़ी भवन निर्माण हेतु प्रति ऑगनवाड़ी 11.22 लाख रूपये की प्रशासकीय राशि स्वीकृत की है। ऑगनवाड़ी भवन निर्माण हेतु प्रशासकीय राशि स्वीकृत === शहडोल 31 जुलाई 2026- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम पंचायत बहेरिया एवं ओदारी में ऑगनवाड़ी भवन निर्माण हेतु प्रति ऑगनवाड़ी 11.22 लाख रूपये की प्रशासकीय राशि स्वीकृत की है।

16 hrs ago
user_Durgesh Kumar Gupta
Durgesh Kumar Gupta
Electrician Beohari, Shahdol•
16 hrs ago

ऑगनवाड़ी भवन निर्माण हेतु प्रशासकीय राशि स्वीकृत === शहडोल 31 जुलाई 2026- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम पंचायत बहेरिया एवं ओदारी में ऑगनवाड़ी भवन निर्माण हेतु प्रति ऑगनवाड़ी 11.22 लाख रूपये की प्रशासकीय राशि स्वीकृत की है। ऑगनवाड़ी भवन निर्माण हेतु प्रशासकीय राशि स्वीकृत === शहडोल 31 जुलाई 2026- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम पंचायत बहेरिया एवं ओदारी में ऑगनवाड़ी भवन निर्माण हेतु प्रति ऑगनवाड़ी 11.22 लाख रूपये की प्रशासकीय राशि स्वीकृत की है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मानपुर में शराब का कथित ‘होम डिलीवरी नेटवर्क’, दुकान से बोरी में निकलती खेप और गांवों तक पहुंच रही शराब!* *ठेका किसी और का, पैरोकार कोई और!* *मानपुर में शराब का कथित ‘होम डिलीवरी नेटवर्क’, दुकान से बोरी में निकलती खेप और गांवों तक पहुंच रही शराब!* *ओवररेटिंग से ओवरटाइमिंग तक के आरोप, दोनों दुकानों की निगरानी पर उठे सवाल* *31 जुलाई की सुबह बाइक पर बोरी में शराब ले जाने का दावा, पूछने पर जेपी राय का माल बताए जाने की चर्चा* (आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी–उमरिया) मानपुर। शराब का ठेका किसी और के नाम, लेकिन दुकान से शराब निकलकर गांव-गांव तक पहुंचाने वाले कथित पैरोकारों के नाम अलग! मानपुर में शराब के कारोबार को लेकर सामने आ रहे आरोपों ने एक बार फिर आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। मानपुर में संचालित दुकान क्रमांक-1, बस स्टैंड के आगे ताला रोड तथा दुकान क्रमांक-2, बिजौरी तिराहा को लेकर स्थानीय स्तर पर लगातार शिकायतें सामने आने का दावा किया जा रहा है। आरोप है कि इन दुकानों से शराब को दुकान परिसर से बाहर निकालकर मानपुर के गली-मोहल्लों से लेकर आसपास के दर्जनों गांवों तक पहुंचाया जा रहा है। सुबह का ‘खेल’ कैमरे में कैद होने का दावा शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 की सुबह का बताया जा रहा एक दृश्य इस कथित नेटवर्क की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आरोप है कि बिना नंबर की हीरो मोटरसाइकिल से एक बोरी में देशी और विदेशी मदिरा भरकर गांव की ओर ले जाई जा रही थी। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं है। उनके मुताबिक, सुबह दुकान खुलने के बाद से लेकर देर शाम और अंधेरा होने के बाद तक शराब की खेप इधर-उधर ले जाने का सिलसिला देखा जाता है। जब कथित रूप से शराब की खेप ले जा रहे लोगों से पूछताछ की गई तो जेपी राय नामक व्यक्ति का माल होने की बात कहे जाने का दावा किया गया। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और संबंधित व्यक्ति का पक्ष सामने आना भी बाकी है। दुकान में बिक्री या गांव-गांव ‘सप्लाई सेंटर’? सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि शराब केवल निर्धारित दुकान से बिक्री के लिए है तो दुकान से बोरी भरकर शराब बाहर कैसे निकल रही है? यदि यह शराब वैध रूप से ले जाई जा रही है तो उसके दस्तावेज, परिवहन की अनुमति और गंतव्य क्या है? और यदि यह दुकान से बाहर अवैध रूप से पहुंचाई जा रही है तो आबकारी विभाग की निगरानी आखिर कहां है? इन सवालों का जवाब निष्पक्ष जांच से ही सामने आ सकता है। *ओवररेटिंग और ओवरटाइमिंग के आरोपों से भी घिरी दुकानें* मानपुर की शराब दुकानों को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा केवल गांवों तक शराब पहुंचाने के ही आरोप नहीं लगाए जा रहे, बल्कि ओवररेटिंग और निर्धारित समय के बाद शराब बिक्री जैसे आरोप भी लंबे समय से चर्चा में हैं। स्थानीय स्तर पर इस कथित नेटवर्क से जुड़े होने के आरोपों में सत्यम तिवारी, सुरेंद्र गुप्ता सहित अन्य नाम भी सामने आने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इन व्यक्तियों की किसी अवैध गतिविधि में संलिप्तता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और उनका पक्ष भी अपेक्षित है। क्या यह केवल कर्मचारियों का खेल है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क? यह सवाल इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यदि दुकान से बाहर शराब पहुंचाने का सिलसिला नियमित है तो अकेले किसी कर्मचारी या छोटे विक्रेता के स्तर पर इतने बड़े क्षेत्र में शराब की आपूर्ति संभव होने पर भी सवाल उठता है। *सीएम हेल्पलाइन तक शिकायतें, फिर भी नहीं थमा कथित कारोबार!* स्थानीय नागरिकों के मुताबिक, मानपुर में शराब के कथित अनियमित कारोबार को लेकर मौखिक, लिखित और सीएम हेल्पलाइन तक शिकायतें की जा चुकी हैं। इसके बावजूद यदि वही गतिविधियां लगातार दिखाई दे रही हैं तो शिकायतों के निराकरण की वास्तविकता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। स्थानीय लोगों ने आबकारी वृत्त प्रभारी पर शिकायतों को कथित रूप से ‘मैनेज’ किए जाने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। हालांकि, यह आरोप जांच का विषय है और संबंधित अधिकारी का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। *आबकारी की कार्रवाई पर भी सवाल* *छोटी मछलियों पर दबिश, मगर बड़े कथित नेटवर्क पर क्यों खामोशी?* ग्रामीणों का आरोप है कि आबकारी अमला कभी-कभार मानपुर क्षेत्र में गश्त करता है और महुआ से कच्ची शराब बनाने वाले छोटे कारोबारियों पर कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेता है। लेकिन सवाल यह है कि— जब दुकान से कथित रूप से शराब निकलकर गांवों तक पहुंच रही है, तो इसकी जांच क्यों नहीं होती? क्या दुकानों के स्टॉक और बिक्री रिकॉर्ड का नियमित मिलान किया जाता है? क्या सीसीटीवी फुटेज की जांच होती है? क्या दुकान से बाहर ले जाई जा रही शराब की निगरानी की जाती है? यदि इन सभी व्यवस्थाओं के बावजूद शराब गांवों तक पहुंच रही है तो फिर निगरानी तंत्र में कहीं न कहीं बड़ी खामी जरूर है। बॉक्स | कलेक्टर से सीधी मांग मानपुर की दोनों शराब दुकानों की हो औचक जांच स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मानपुर की दोनों शराब दुकानों की औचक एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। जांच में— ● स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर की जांच ● सीसीटीवी फुटेज की जांच ● दुकान से बाहर शराब ले जाने की घटनाओं की पड़ताल ● ओवररेटिंग की जांच ● निर्धारित समय के बाद बिक्री की जांच ● गांवों तक शराब पहुंचाने वाले कथित नेटवर्क की जांच ● पूर्व शिकायतों के निराकरण की समीक्षा कराई जाए। नशे की आसान उपलब्धता से गांवों का माहौल प्रभावित ग्रामीणों का कहना है कि यदि शराब वास्तव में दुकान की सीमा से बाहर निकलकर गांव-गांव तक पहुंच रही है तो इसका सबसे ज्यादा असर युवा वर्ग और ग्रामीण परिवारों पर पड़ रहा है। शराब की आसान उपलब्धता से घरेलू विवाद, सड़क दुर्घटनाओं और अपराधों की आशंका बढ़ने की बात भी स्थानीय लोग कह रहे हैं। मानपुर जैसे शांत क्षेत्र में शराब की कथित अवैध सप्लाई का नेटवर्क यदि वास्तव में सक्रिय है तो यह सिर्फ आबकारी नियमों का मामला नहीं, बल्कि सामाजिक चिंता का भी विषय है। अब प्रशासन की अग्निपरीक्षा! आरोप सही हैं तो कार्रवाई कब? आरोप गलत हैं तो जांच कर सच सामने क्यों नहीं लाया जाता? मानपुर के लोगों की निगाह अब जिला प्रशासन पर है। सवाल सीधा है— दुकान से बाहर निकलती शराब की कथित खेप आखिर किसके इशारे पर जा रही है? गांवों तक शराब पहुंचाने वाला नेटवर्क किसके संरक्षण में चल रहा है? बार-बार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं दिखाई देती? और यदि शिकायतें गलत हैं तो प्रशासन निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सार्वजनिक क्यों नहीं करता? मानपुर के नागरिक अब दावे नहीं, कार्रवाई चाहते हैं। जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच कराए जाने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मानपुर में शराब का कारोबार नियमों के अनुसार चल रहा है या फिर दुकान की आड़ में कोई बड़ा कथित नेटवर्क सक्रिय है। अब देखना यह है कि आबकारी विभाग और जिला प्रशासन इस मामले में केवल कागजी कार्रवाई करता है या वास्तव में मानपुर की शराब दुकानों की जमीनी हकीकत की जांच कर कथित नेटवर्क पर शिकंजा कसता है।
    4
    मानपुर में शराब का कथित ‘होम डिलीवरी नेटवर्क’, दुकान से बोरी में निकलती खेप और गांवों तक पहुंच रही शराब!*

*ठेका किसी और का, पैरोकार कोई और!*
*मानपुर में शराब का कथित ‘होम डिलीवरी नेटवर्क’, दुकान से बोरी में निकलती खेप और गांवों तक पहुंच रही शराब!*
*ओवररेटिंग से ओवरटाइमिंग तक के आरोप, दोनों दुकानों की निगरानी पर उठे सवाल*
*31 जुलाई की सुबह बाइक पर बोरी में शराब ले जाने का दावा, पूछने पर जेपी राय का माल बताए जाने की चर्चा*
(आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी–उमरिया)
मानपुर। शराब का ठेका किसी और के नाम, लेकिन दुकान से शराब निकलकर गांव-गांव तक पहुंचाने वाले कथित पैरोकारों के नाम अलग! मानपुर में शराब के कारोबार को लेकर सामने आ रहे आरोपों ने एक बार फिर आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
मानपुर में संचालित दुकान क्रमांक-1, बस स्टैंड के आगे ताला रोड तथा दुकान क्रमांक-2, बिजौरी तिराहा को लेकर स्थानीय स्तर पर लगातार शिकायतें सामने आने का दावा किया जा रहा है। आरोप है कि इन दुकानों से शराब को दुकान परिसर से बाहर निकालकर मानपुर के गली-मोहल्लों से लेकर आसपास के दर्जनों गांवों तक पहुंचाया जा रहा है।
सुबह का ‘खेल’ कैमरे में कैद होने का दावा
शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 की सुबह का बताया जा रहा एक दृश्य इस कथित नेटवर्क की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आरोप है कि बिना नंबर की हीरो मोटरसाइकिल से एक बोरी में देशी और विदेशी मदिरा भरकर गांव की ओर ले जाई जा रही थी।
स्थानीय लोगों का दावा है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं है। उनके मुताबिक, सुबह दुकान खुलने के बाद से लेकर देर शाम और अंधेरा होने के बाद तक शराब की खेप इधर-उधर ले जाने का सिलसिला देखा जाता है।
जब कथित रूप से शराब की खेप ले जा रहे लोगों से पूछताछ की गई तो जेपी राय नामक व्यक्ति का माल होने की बात कहे जाने का दावा किया गया। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और संबंधित व्यक्ति का पक्ष सामने आना भी बाकी है।
दुकान में बिक्री या गांव-गांव ‘सप्लाई सेंटर’?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि शराब केवल निर्धारित दुकान से बिक्री के लिए है तो दुकान से बोरी भरकर शराब बाहर कैसे निकल रही है?
यदि यह शराब वैध रूप से ले जाई जा रही है तो उसके दस्तावेज, परिवहन की अनुमति और गंतव्य क्या है?
और यदि यह दुकान से बाहर अवैध रूप से पहुंचाई जा रही है तो आबकारी विभाग की निगरानी आखिर कहां है?
इन सवालों का जवाब निष्पक्ष जांच से ही सामने आ सकता है।
*ओवररेटिंग और ओवरटाइमिंग के आरोपों से भी घिरी दुकानें*
मानपुर की शराब दुकानों को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा केवल गांवों तक शराब पहुंचाने के ही आरोप नहीं लगाए जा रहे, बल्कि ओवररेटिंग और निर्धारित समय के बाद शराब बिक्री जैसे आरोप भी लंबे समय से चर्चा में हैं।
स्थानीय स्तर पर इस कथित नेटवर्क से जुड़े होने के आरोपों में सत्यम तिवारी, सुरेंद्र गुप्ता सहित अन्य नाम भी सामने आने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इन व्यक्तियों की किसी अवैध गतिविधि में संलिप्तता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और उनका पक्ष भी अपेक्षित है।
क्या यह केवल कर्मचारियों का खेल है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क?
यह सवाल इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यदि दुकान से बाहर शराब पहुंचाने का सिलसिला नियमित है तो अकेले किसी कर्मचारी या छोटे विक्रेता के स्तर पर इतने बड़े क्षेत्र में शराब की आपूर्ति संभव होने पर भी सवाल उठता है।
*सीएम हेल्पलाइन तक शिकायतें, फिर भी नहीं थमा कथित कारोबार!*
स्थानीय नागरिकों के मुताबिक, मानपुर में शराब के कथित अनियमित कारोबार को लेकर मौखिक, लिखित और सीएम हेल्पलाइन तक शिकायतें की जा चुकी हैं।
इसके बावजूद यदि वही गतिविधियां लगातार दिखाई दे रही हैं तो शिकायतों के निराकरण की वास्तविकता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
स्थानीय लोगों ने आबकारी वृत्त प्रभारी पर शिकायतों को कथित रूप से ‘मैनेज’ किए जाने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। हालांकि, यह आरोप जांच का विषय है और संबंधित अधिकारी का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
*आबकारी की कार्रवाई पर भी सवाल*
*छोटी मछलियों पर दबिश, मगर बड़े कथित नेटवर्क पर क्यों खामोशी?*
ग्रामीणों का आरोप है कि आबकारी अमला कभी-कभार मानपुर क्षेत्र में गश्त करता है और महुआ से कच्ची शराब बनाने वाले छोटे कारोबारियों पर कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेता है।
लेकिन सवाल यह है कि—
जब दुकान से कथित रूप से शराब निकलकर गांवों तक पहुंच रही है, तो इसकी जांच क्यों नहीं होती?
क्या दुकानों के स्टॉक और बिक्री रिकॉर्ड का नियमित मिलान किया जाता है?
क्या सीसीटीवी फुटेज की जांच होती है?
क्या दुकान से बाहर ले जाई जा रही शराब की निगरानी की जाती है?
यदि इन सभी व्यवस्थाओं के बावजूद शराब गांवों तक पहुंच रही है तो फिर निगरानी तंत्र में कहीं न कहीं बड़ी खामी जरूर है।
बॉक्स | कलेक्टर से सीधी मांग
मानपुर की दोनों शराब दुकानों की हो औचक जांच
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मानपुर की दोनों शराब दुकानों की औचक एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
जांच में—
● स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर की जांच
● सीसीटीवी फुटेज की जांच
● दुकान से बाहर शराब ले जाने की घटनाओं की पड़ताल
● ओवररेटिंग की जांच
● निर्धारित समय के बाद बिक्री की जांच
● गांवों तक शराब पहुंचाने वाले कथित नेटवर्क की जांच
● पूर्व शिकायतों के निराकरण की समीक्षा
कराई जाए।
नशे की आसान उपलब्धता से गांवों का माहौल प्रभावित
ग्रामीणों का कहना है कि यदि शराब वास्तव में दुकान की सीमा से बाहर निकलकर गांव-गांव तक पहुंच रही है तो इसका सबसे ज्यादा असर युवा वर्ग और ग्रामीण परिवारों पर पड़ रहा है।
शराब की आसान उपलब्धता से घरेलू विवाद, सड़क दुर्घटनाओं और अपराधों की आशंका बढ़ने की बात भी स्थानीय लोग कह रहे हैं।
मानपुर जैसे शांत क्षेत्र में शराब की कथित अवैध सप्लाई का नेटवर्क यदि वास्तव में सक्रिय है तो यह सिर्फ आबकारी नियमों का मामला नहीं, बल्कि सामाजिक चिंता का भी विषय है।
अब प्रशासन की अग्निपरीक्षा!
आरोप सही हैं तो कार्रवाई कब? आरोप गलत हैं तो जांच कर सच सामने क्यों नहीं लाया जाता?
मानपुर के लोगों की निगाह अब जिला प्रशासन पर है।
सवाल सीधा है—
दुकान से बाहर निकलती शराब की कथित खेप आखिर किसके इशारे पर जा रही है?
गांवों तक शराब पहुंचाने वाला नेटवर्क किसके संरक्षण में चल रहा है?
बार-बार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं दिखाई देती?
और यदि शिकायतें गलत हैं तो प्रशासन निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सार्वजनिक क्यों नहीं करता?
मानपुर के नागरिक अब दावे नहीं, कार्रवाई चाहते हैं। जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच कराए जाने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मानपुर में शराब का कारोबार नियमों के अनुसार चल रहा है या फिर दुकान की आड़ में कोई बड़ा कथित नेटवर्क सक्रिय है।
अब देखना यह है कि आबकारी विभाग और जिला प्रशासन इस मामले में केवल कागजी कार्रवाई करता है या वास्तव में मानपुर की शराब दुकानों की जमीनी हकीकत की जांच कर कथित नेटवर्क पर शिकंजा कसता है।
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • गुढ़ में पुलिस विभाग की जन चौपाल नागरिकों को साइबर अपराध डिजिटल अरेस्ट और नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक गुढ़ में पुलिस विभाग की जन चौपाल नागरिकों को साइबर अपराध डिजिटल अरेस्ट और नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक *डीआईजी हेमंत चौहान एवं डीएसपी हिमाली पाठक की उपस्थिति में हुआ सीधा संवाद साइबर हेल्पलाइन और महिला सुरक्षा पर दिया विशेष जोर* *♦️रीवा : गुढ़ समाचार* पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करने तथा समाज में बढ़ते अपराधों के प्रति आमजन को सतर्क करने के उद्देश्य से रीवा पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान आपकी पुलिस आपके द्वार के अंतर्गत गुढ़ नगर स्थित श्री भागवत पैलेस में एक भव्य जन चौपाल का आयोजन किया गया।इस जन चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में रीवा संभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक हेमंत चौहान और विशेष अतिथि के रूप में डीएसपी हिमाली पाठक उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी गुढ़ पुष्पेन्द्र यादव ने की। *डीआईजी हेमंत चौहान का नागरिकों से सीधा संवाद* जन चौपाल को संबोधित करते हुए डीआईजी हेमंत चौहान ने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी सिर्फ अपराध नियंत्रण ही नहीं बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा करना भी है।उन्होंने उपस्थित लोगों से सीधे संवाद करते हुए उनकी स्थानीय समस्याओं यातायात और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।डीआईजी चौहान ने कहा आज का दौर डिजिटल क्रांति का है लेकिन इसके साथ ही साइबर अपराध भी तेजी से बढ़े हैं।पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है लेकिन नागरिकों की जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। *डीएसपी ने डिजिटल अरेस्ट और बैंक धोखाधड़ी पर दी चेतावनी* डीएसपी हिमाली पाठक ने वर्तमान में तेजी से उभर रहे डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड के तरीकों से नागरिकों को सावधान किया।उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पुलिस सीबीआई या जांच एजेंसी वीडियो कॉल पर किसी को गिरफ्तार या बंधक नहीं बनाती है।यदि इस प्रकार की कोई संदिग्ध कॉल आती है तो घबराएं नहीं और तुरंत पुलिस को सूचित करें।इसके साथ ही उन्होंने महिला सुरक्षा पर बात करते हुए महिलाओं से किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या अपराध की स्थिति में निसंकोच पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की अपील की। *थाना प्रभारी ने बताए साइबर सुरक्षा के मूल मंत्र* कार्यक्रम के दौरान गुढ़ थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र यादव ने साइबर अपराधों की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अनजाने नंबरों से आने वाले लिंक पर क्लिक न करें अपने बैंक ओटीपी पासवर्ड या पिन किसी के साथ साझा न करें। लॉटरी नौकरी का झांसा देने वाले और फर्जी बैंक कॉल्स से सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी गई।साथ ही चौपाल में उपस्थित युवाओं और बुजुर्गों से समाज को नशा मुक्त बनाने की अपील की गई।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि अपराध की जननी भी है। पुलिस विभाग द्वारा नशे के अवैध कारोबार में लिप्त तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।अंतिम क्षण में अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और सीधा संवाद कर उनका त्वरित समाधान करने का भरोसा दिलाया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनप्रतिनिधि समाजसेवी सुरक्षा समिति के सदस्य एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
    1
    गुढ़ में पुलिस विभाग की जन चौपाल नागरिकों को साइबर अपराध डिजिटल अरेस्ट और नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक
गुढ़ में पुलिस विभाग की जन चौपाल नागरिकों को साइबर अपराध डिजिटल अरेस्ट और नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक
*डीआईजी हेमंत चौहान एवं डीएसपी हिमाली पाठक की उपस्थिति में हुआ सीधा संवाद साइबर हेल्पलाइन और महिला सुरक्षा पर दिया विशेष जोर*
*♦️रीवा : गुढ़ समाचार*
पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करने तथा समाज में बढ़ते अपराधों के प्रति आमजन को सतर्क करने के उद्देश्य से रीवा पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान आपकी पुलिस आपके द्वार के अंतर्गत गुढ़ नगर स्थित श्री भागवत पैलेस में एक भव्य जन चौपाल का आयोजन किया गया।इस जन चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में रीवा संभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक हेमंत चौहान और विशेष अतिथि के रूप में डीएसपी हिमाली पाठक उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी गुढ़ पुष्पेन्द्र यादव ने की।
*डीआईजी हेमंत चौहान का नागरिकों से सीधा संवाद*
जन चौपाल को संबोधित करते हुए डीआईजी हेमंत चौहान ने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी सिर्फ अपराध नियंत्रण ही नहीं बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा करना भी है।उन्होंने उपस्थित लोगों से सीधे संवाद करते हुए उनकी स्थानीय समस्याओं यातायात और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।डीआईजी चौहान ने कहा आज का दौर डिजिटल क्रांति का है लेकिन इसके साथ ही साइबर अपराध भी तेजी से बढ़े हैं।पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है लेकिन नागरिकों की जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।
*डीएसपी ने डिजिटल अरेस्ट और बैंक धोखाधड़ी पर दी चेतावनी*
डीएसपी हिमाली पाठक ने वर्तमान में तेजी से उभर रहे डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड के तरीकों से नागरिकों को सावधान किया।उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पुलिस सीबीआई या जांच एजेंसी वीडियो कॉल पर किसी को गिरफ्तार या बंधक नहीं बनाती है।यदि इस प्रकार की कोई संदिग्ध कॉल आती है तो घबराएं नहीं और तुरंत पुलिस को सूचित करें।इसके साथ ही उन्होंने महिला सुरक्षा पर बात करते हुए महिलाओं से किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या अपराध की स्थिति में निसंकोच पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
*थाना प्रभारी ने बताए साइबर सुरक्षा के मूल मंत्र*
कार्यक्रम के दौरान गुढ़ थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र यादव ने साइबर अपराधों की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अनजाने नंबरों से आने वाले लिंक पर क्लिक न करें अपने बैंक ओटीपी पासवर्ड या पिन किसी के साथ साझा न करें। लॉटरी नौकरी का झांसा देने वाले और फर्जी बैंक कॉल्स से सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी गई।साथ ही चौपाल में उपस्थित युवाओं और बुजुर्गों से समाज को नशा मुक्त बनाने की अपील की गई।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि अपराध की जननी भी है। पुलिस विभाग द्वारा नशे के अवैध कारोबार में लिप्त तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।अंतिम क्षण में अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और सीधा संवाद कर उनका त्वरित समाधान करने का भरोसा दिलाया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनप्रतिनिधि समाजसेवी सुरक्षा समिति के सदस्य एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    44 min ago
  • Rewa : 1 अगस्त का इतिहास | भारत और विश्व की प्रमुख घटनाएँ 1 अगस्त का इतिहास | भारत और विश्व की प्रमुख घटनाएँ 1920 – महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ असहयोग आंदोलन की शुरुआत की। 1957 – भारत में नेशनल बुक ट्रस्ट (National Book Trust) की स्थापना हुई। 1975 – शेख मुजीबुर रहमान ने बांग्लादेश में एक-दलीय शासन व्यवस्था लागू की। 1995 – भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से इंटरनेट सेवा शुरू हुई, जिसे Videsh Sanchar Nigam Limited ने लॉन्च किया। 🎂 1 अगस्त को जन्मे प्रमुख व्यक्ति 1920 – बलबीर सिंह सीनियर, महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी। 1952 – मीना कुमारी का नाम कई सूचियों में आता है, लेकिन उनकी वास्तविक जन्मतिथि 1 अगस्त नहीं है—ऐसी सूचनाओं से सावधानी रखें। 🌍 1 अगस्त के प्रमुख दिवस विश्व स्तनपान सप्ताह (World Breastfeeding Week) की शुरुआत (1–7 अगस्त)। यॉर्कशायर डे (Yorkshire Day) (यूके)।
    1
    Rewa : 1 अगस्त का इतिहास | भारत और विश्व की प्रमुख घटनाएँ
1 अगस्त का इतिहास | भारत और विश्व की प्रमुख घटनाएँ
1920 – महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ असहयोग आंदोलन की शुरुआत की।
1957 – भारत में नेशनल बुक ट्रस्ट (National Book Trust) की स्थापना हुई।
1975 – शेख मुजीबुर रहमान ने बांग्लादेश में एक-दलीय शासन व्यवस्था लागू की।
1995 – भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से इंटरनेट सेवा शुरू हुई, जिसे Videsh Sanchar Nigam Limited ने लॉन्च किया।
🎂 1 अगस्त को जन्मे प्रमुख व्यक्ति
1920 – बलबीर सिंह सीनियर, महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी।
1952 – मीना कुमारी का नाम कई सूचियों में आता है, लेकिन उनकी वास्तविक जन्मतिथि 1 अगस्त नहीं है—ऐसी सूचनाओं से सावधानी रखें।
🌍 1 अगस्त के प्रमुख दिवस
विश्व स्तनपान सप्ताह (World Breastfeeding Week) की शुरुआत (1–7 अगस्त)।
यॉर्कशायर डे (Yorkshire Day) (यूके)।
    user_PAVAN KUMAR YADAV
    PAVAN KUMAR YADAV
    Mechanic हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *"मैं गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहता हूँ"- पीएम* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अपना नया वीडियो संदेश जारी करते हुए जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान उन्हें और उनकी स्वर्गीय माता जी को दी गई गालियों का जिक्र किया और कहा कि गाली-गलौज से कभी किसी समस्या का समाधान नहीं होता। कुछ बच्चों ने मुझे गाली दी, मेरी माँ को गाली दी। लेकिन ग़लतियाँ बच्चों से ही होती है, मैं उन्हें माफ़ करना चाहता हूँ। ये हमारे देश के भटके हुए नौजवान हैं इनको राह दिखाना हमारा काम है। जब कभी हमारे दाँत के बीच में जीभ कट जाती है तो हम दाँत को उखाड़ कर नहीं फेंक देते। इसलिए ये बच्चे भी हमारे हैं। *"मैं गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहता हूँ"- पीएम* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अपना नया वीडियो संदेश जारी करते हुए जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान उन्हें और उनकी स्वर्गीय माता जी को दी गई गालियों का जिक्र किया और कहा कि गाली-गलौज से कभी किसी समस्या का समाधान नहीं होता। कुछ बच्चों ने मुझे गाली दी, मेरी माँ को गाली दी। लेकिन ग़लतियाँ बच्चों से ही होती है, मैं उन्हें माफ़ करना चाहता हूँ। ये हमारे देश के भटके हुए नौजवान हैं इनको राह दिखाना हमारा काम है। जब कभी हमारे दाँत के बीच में जीभ कट जाती है तो हम दाँत को उखाड़ कर नहीं फेंक देते। इसलिए ये बच्चे भी हमारे हैं।
    1
    *"मैं गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहता हूँ"- पीएम*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अपना नया वीडियो संदेश जारी करते हुए जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान उन्हें और उनकी स्वर्गीय माता जी को दी गई गालियों का जिक्र किया और कहा कि गाली-गलौज से कभी किसी समस्या का समाधान नहीं होता। कुछ बच्चों ने मुझे गाली दी, मेरी माँ को गाली दी। लेकिन ग़लतियाँ बच्चों से ही होती है, मैं उन्हें माफ़ करना चाहता हूँ। ये हमारे देश के भटके हुए नौजवान हैं इनको राह दिखाना हमारा काम है। जब कभी हमारे दाँत के बीच में जीभ कट जाती है तो हम दाँत को उखाड़ कर नहीं फेंक देते। इसलिए ये बच्चे भी हमारे हैं।
*"मैं गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहता हूँ"- पीएम*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अपना नया वीडियो संदेश जारी करते हुए जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान उन्हें और उनकी स्वर्गीय माता जी को दी गई गालियों का जिक्र किया और कहा कि गाली-गलौज से कभी किसी समस्या का समाधान नहीं होता। कुछ बच्चों ने मुझे गाली दी, मेरी माँ को गाली दी। लेकिन ग़लतियाँ बच्चों से ही होती है, मैं उन्हें माफ़ करना चाहता हूँ। ये हमारे देश के भटके हुए नौजवान हैं इनको राह दिखाना हमारा काम है। जब कभी हमारे दाँत के बीच में जीभ कट जाती है तो हम दाँत को उखाड़ कर नहीं फेंक देते। इसलिए ये बच्चे भी हमारे हैं।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journ
    Shiv Singh rajput dahiya journ
    Court reporter Amarpatan, Satna•
    8 hrs ago
  • खबर अमरपाटन *ललितपुर नम्बर 2 में ताला थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने लगाई जन चौपाल ग्रामीणों को किया गया जागरूक* खबर अमरपाटन *ललितपुर नम्बर 2 में ताला थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने लगाई जन चौपाल ग्रामीणों को किया गया जागरूक* IG रीवा गौरव राजपूत जी निर्देशन में पूरे सम्भाग में जगह जगह पुलिस द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा,,आप की पुलिस आपके द्वार अन्तर्गत मैहर जिले एस .पी अबधेश प्रताप सिंह आदेशानुसार एसडीओपी अमरपाटन ख्याती मिश्रा के निर्देशन में थाना ताला प्रभारी महेंद्र मिश्रा पुलिस चौकी मुकुन्दपुर प्रभारी नागेश्वर मिश्रा द्वारा ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत ललितपुर नम्बर 2 में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया सैकड़ों ग्रामीण चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे सभी को साइवर अपराध, सहित अबैध मादक पदार्थों की क्षेत्र में हो तस्करी पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों से सहयोग का आग्रह किया साथ ही महिलाओं पर होने वाले अपराधो के बारे में आम जन को जानकारी दी गई साथ साथ कार्यक्रम में मौजूद पुलिस चौकी प्रभारी मुकुन्दपुर नागेश्वर मिश्रा ने चौपाल में मौजूद क्षेत्रीय ग्रामीणों की नशामुक्ति की सपथ दिलाई
    1
    खबर अमरपाटन
*ललितपुर नम्बर 2 में ताला थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने लगाई जन चौपाल ग्रामीणों को किया गया जागरूक*
खबर अमरपाटन
*ललितपुर नम्बर 2 में ताला थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने लगाई जन चौपाल ग्रामीणों को किया गया जागरूक*
IG रीवा गौरव राजपूत जी निर्देशन में पूरे सम्भाग में जगह जगह पुलिस  द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा,,आप की पुलिस आपके द्वार अन्तर्गत मैहर जिले एस .पी अबधेश प्रताप सिंह आदेशानुसार एसडीओपी अमरपाटन ख्याती मिश्रा के निर्देशन में थाना ताला प्रभारी महेंद्र मिश्रा पुलिस चौकी मुकुन्दपुर प्रभारी नागेश्वर मिश्रा द्वारा ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत ललितपुर नम्बर 2 में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया सैकड़ों ग्रामीण चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे सभी को साइवर अपराध, सहित अबैध मादक पदार्थों की क्षेत्र में हो तस्करी पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों से सहयोग का आग्रह किया साथ ही महिलाओं पर होने वाले अपराधो के बारे में आम जन को जानकारी दी गई साथ साथ कार्यक्रम में मौजूद पुलिस चौकी प्रभारी मुकुन्दपुर नागेश्वर मिश्रा ने चौपाल में मौजूद क्षेत्रीय ग्रामीणों की नशामुक्ति की सपथ दिलाई
    user_वशीम शाह
    वशीम शाह
    Court reporter अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *रीठी में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान: थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, नशा मुक्ति, साइबर अपराध और डिजिटल सुरक्षा का दिया संदेश* *शासकीय माध्यमिक शाला रीठी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर खेल और शिक्षा से जुड़ने की प्रेरणा; साइबर ठगी से बचाव के बताए प्रभावी उपाय* *अविनाश चतुर्वेदी ✍️* रीवा। युवाओं और विद्यार्थियों को नशे की लत से दूर रखने तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से रीवा पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत बिछिया थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने शासकीय माध्यमिक शाला रीठी में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति, साइबर क्राइम, डिजिटल धोखाधड़ी, महिला सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में नशा और साइबर अपराध दोनों ही समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। नशा युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना देता है, जबकि साइबर अपराध एक छोटी-सी लापरवाही से आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं जागरूक रहें बल्कि अपने परिवार और समाज को भी इन अपराधों के प्रति जागरूक करें। *साइबर अपराध और डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के बताए आसान उपाय* थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन या पासवर्ड साझा न करें। संदिग्ध लिंक, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने यह भी बताया कि डिजिटल अरेस्ट, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर कॉल करना और नौकरी या इनाम के नाम पर ठगी करना आज साइबर अपराधियों के प्रमुख हथकंडे हैं। ऐसे मामलों में घबराने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना देना सबसे उचित कदम है। *नशा छोड़कर खेल और शिक्षा से जुड़ने का दिया संदेश* कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि स्वस्थ शरीर और उज्ज्वल भविष्य के लिए नशे से दूरी बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का भी आह्वान किया। *सरपंच रामसेवक पटेल ने भी किया जागरूकता अभियान का समर्थन* ग्राम पंचायत रीठी के सरपंच रामसेवक पटेल (मुखिया) ने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस जनजागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने सभी से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सामाजिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने का आग्रह किया। *इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति* कार्यक्रम में शासकीय माध्यमिक शाला रीठी के प्राचार्य राजकुमार सिंह, सरपंच रामसेवक पटेल (मुखिया), राजेंद्र सिंह, प्रभाकर सिंह, ललित साकेत, विशाल शुक्ला, रामकृष्ण द्विवेदी, पुष्पा दुबे, अंजू थापर, सतीश ताम्रकार, अमर सिंह पटेल, बृजेश कोल सहित विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
    1
    *रीठी में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान: थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, नशा मुक्ति, साइबर अपराध और डिजिटल सुरक्षा का दिया संदेश* 

*शासकीय माध्यमिक शाला रीठी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर खेल और शिक्षा से जुड़ने की प्रेरणा; साइबर ठगी से बचाव के बताए प्रभावी उपाय* 

*अविनाश चतुर्वेदी ✍️* 
रीवा। युवाओं और विद्यार्थियों को नशे की लत से दूर रखने तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से रीवा पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत बिछिया थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने शासकीय माध्यमिक शाला रीठी में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति, साइबर क्राइम, डिजिटल धोखाधड़ी, महिला सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में नशा और साइबर अपराध दोनों ही समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। नशा युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना देता है, जबकि साइबर अपराध एक छोटी-सी लापरवाही से आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं जागरूक रहें बल्कि अपने परिवार और समाज को भी इन अपराधों के प्रति जागरूक करें।

*साइबर अपराध और डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के बताए आसान उपाय* 
थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन या पासवर्ड साझा न करें। संदिग्ध लिंक, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

उन्होंने यह भी बताया कि डिजिटल अरेस्ट, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर कॉल करना और नौकरी या इनाम के नाम पर ठगी करना आज साइबर अपराधियों के प्रमुख हथकंडे हैं। ऐसे मामलों में घबराने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना देना सबसे उचित कदम है।

*नशा छोड़कर खेल और शिक्षा से जुड़ने का दिया संदेश* 
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि स्वस्थ शरीर और उज्ज्वल भविष्य के लिए नशे से दूरी बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का भी आह्वान किया।

*सरपंच रामसेवक पटेल ने भी किया जागरूकता अभियान का समर्थन* 
ग्राम पंचायत रीठी के सरपंच रामसेवक पटेल (मुखिया) ने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस जनजागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने सभी से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सामाजिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने का आग्रह किया।

*इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति* 
कार्यक्रम में शासकीय माध्यमिक शाला रीठी के प्राचार्य राजकुमार सिंह, सरपंच रामसेवक पटेल (मुखिया), राजेंद्र सिंह, प्रभाकर सिंह, ललित साकेत, विशाल शुक्ला, रामकृष्ण द्विवेदी, पुष्पा दुबे, अंजू थापर, सतीश ताम्रकार, अमर सिंह पटेल, बृजेश कोल सहित विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    10 hrs ago
  • फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने वाले 2 युवक गिरफ्तार, राजधानी भोपाल में बड़ा खुलासा.... फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने वाले 2 युवक गिरफ्तार, राजधानी भोपाल में बड़ा खुलासा.... ♦️ भोपाल समाचार राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में फर्जी पुलिस बनकर राहगीरों से वसूली करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी सिविल ड्रेस में चौराहे पर वाहन रोककर खुद को पुलिसकर्मी बताते थे और हेलमेट व ट्रैफिक नियमों के नाम पर लोगों को डराकर रुपये वसूलने का आरोप है। मामला तब खुला जब मौजूद लोगों ने दोनों को घेरकर पूछा, "कौन से थाने से हो? आईडी कार्ड दिखाओ।" संतोषजनक जवाब न मिलने पर शाहपुरा पुलिस को सूचना दी गई। रात करीब 9:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमान खान और एलएलबी छात्र कार्तिक मिश्रा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान अमान खान की कमर से एक नकली पिस्टल बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। शुरुआती पूछताछ में दोनों ने खुद को कोहेफिजा थाने का पुलिसकर्मी बताया, लेकिन जांच में उनका दावा झूठा निकला। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने इसे "प्रैंक" बताया, जिसे पुलिस ने स्वीकार नहीं किया। फिलहाल दोनों के खिलाफ फर्जी पुलिस बनकर वसूली, धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की सीडीआर और पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
    1
    फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने वाले 2 युवक गिरफ्तार, राजधानी भोपाल में बड़ा खुलासा....
फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने वाले 2 युवक गिरफ्तार, राजधानी भोपाल में बड़ा खुलासा....
♦️ भोपाल समाचार
राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में फर्जी पुलिस बनकर राहगीरों से वसूली करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी सिविल ड्रेस में चौराहे पर वाहन रोककर खुद को पुलिसकर्मी बताते थे और हेलमेट व ट्रैफिक नियमों के नाम पर लोगों को डराकर रुपये वसूलने का आरोप है।
मामला तब खुला जब मौजूद लोगों ने दोनों को घेरकर पूछा, "कौन से थाने से हो? आईडी कार्ड दिखाओ।" संतोषजनक जवाब न मिलने पर शाहपुरा पुलिस को सूचना दी गई। रात करीब 9:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमान खान और एलएलबी छात्र कार्तिक मिश्रा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान अमान खान की कमर से एक नकली पिस्टल बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
शुरुआती पूछताछ में दोनों ने खुद को कोहेफिजा थाने का पुलिसकर्मी बताया, लेकिन जांच में उनका दावा झूठा निकला। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने इसे "प्रैंक" बताया, जिसे पुलिस ने स्वीकार नहीं किया।
फिलहाल दोनों के खिलाफ फर्जी पुलिस बनकर वसूली, धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की सीडीआर और पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • 💥 *बड़ी खबर*💥 *सेउटा में प्रवासियों का हमला: मोरक्को से आया घुसपैठियों का जन सैलाब, स्पेन सरकार अलर्ट पर 💥 *बड़ी खबर*💥 *सेउटा में प्रवासियों का हमला: मोरक्को से आया घुसपैठियों का जन सैलाब, स्पेन सरकार अलर्ट पर* मोरक्को से छोटी छोटी नाव में तैरकर स्पेन के सेउटा पहुंचे हजारों प्रवासियों ने यूरोप की सीमा पर अवैध घुसपैठ कर भारी मानवीय संकट खड़ा कर दिया है। सीमा में इन लोगों की भीड़ से स्थानीय प्रशासन हतप्रभ है। स्पेन सरकार ने त्वरित वापसी प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे हजारों प्रवासियों को वापस भेजने की तैयारी हो रही है। इस घटना ने पूरे यूरोपीय संघ में सुरक्षा और प्रवासन नीतियों पर नई बहस छेड़ दी है।स्थानीय प्रशासन ने राष्ट्रीय आपातकाल की मांग की।
    2
    💥 *बड़ी खबर*💥
*सेउटा में प्रवासियों का हमला: मोरक्को से आया घुसपैठियों का जन सैलाब,  स्पेन सरकार अलर्ट पर
💥 *बड़ी खबर*💥
*सेउटा में प्रवासियों का हमला: मोरक्को से आया घुसपैठियों का जन सैलाब,  स्पेन सरकार अलर्ट पर*
मोरक्को से छोटी छोटी नाव में तैरकर स्पेन के सेउटा पहुंचे हजारों प्रवासियों ने यूरोप की सीमा पर अवैध घुसपैठ कर भारी मानवीय संकट खड़ा कर दिया है। सीमा में इन लोगों की भीड़ से स्थानीय प्रशासन हतप्रभ है। स्पेन सरकार ने त्वरित वापसी प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे हजारों प्रवासियों को वापस भेजने की तैयारी हो रही है। इस घटना ने पूरे यूरोपीय संघ में सुरक्षा और प्रवासन नीतियों पर नई बहस छेड़ दी है।स्थानीय प्रशासन ने राष्ट्रीय आपातकाल की मांग की।
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.