Shuru
Apke Nagar Ki App…
शमशाबाद में निकला भव्य चल समारोह विश्वकर्मा पूजन दिवस पर दिखा उत्साह शमशाबाद में धूमधाम से मनाया गया भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस। विश्वकर्मा समाज द्वारा पूजा-अर्चना और आरती के बाद नगर में भव्य चल समारोह निकाला गया। नगर के प्रमुख मार्गों से निकले समारोह का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। समापन के बाद मांगलिक भवन में भंडारे का आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
सौरभ जैन
शमशाबाद में निकला भव्य चल समारोह विश्वकर्मा पूजन दिवस पर दिखा उत्साह शमशाबाद में धूमधाम से मनाया गया भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस। विश्वकर्मा समाज द्वारा पूजा-अर्चना और आरती के बाद नगर में भव्य चल समारोह निकाला गया। नगर के प्रमुख मार्गों से निकले समारोह का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। समापन के बाद मांगलिक भवन में भंडारे का आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आज विश्वकर्मा जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया पूरी खबर अवश्य देखे4
- भोपाल के जहांगीराबाद थाना पुलिस ने लूट की वारदात का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर की रात सुभाष नगर मेट्रो डिपो के पास आरोपियों ने कार में सवार युवकों पर हमला कर दो मोबाइल लूट लिए थे। आरोपियों ने कार के शीशे भी तोड़े, जिसमें दो लोग घायल हुए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर अर्जुन नगर से आरोपियों को पकड़ा। उनके कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल लोहे की छुरियां समेत अन्य सामान बरामद किया गया1
- छात्रों की आवाज़, राहुल गांधी जी के साथ ✊🇮🇳 एक बार पुनः हजूर विधानसभा के कोलार क्षेत्र में 80 फीट रोड पर छात्रों ने अनोखे अंदाज़ में गाना गाकर वर्तमान शिक्षा व्यवस्था और देश के मौजूदा हालात को बयां किया। छात्रों की इस प्रस्तुति में उनके मन की बात और उनकी चिंताएं साफ तौर पर दिखाई दीं। इस दौरान सभी छात्रों ने 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी रुचि दिखाई और इंदौर चलने का संकल्प लिया। आज हजूर विधानसभा के कोलार क्षेत्र में 80 फीट रोड पर पहुंचकर आगामी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर छात्रों से संवाद किया। इस दौरान छात्रों से कार्यक्रम को लेकर चर्चा करते हुए 19 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में इंदौर पहुंचने का आह्वान किया तथा कार्यक्रम के लिए सभी के रजिस्ट्रेशन कराए। रजिस्ट्रेशन के दौरान छात्रों ने संकल्प लिया कि वे राहुल गांधी जी की आवाज़ से आवाज़ मिलाकर छात्रों के हक और अधिकारों की बात को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे और एक बेहतर एवं सुनहरे भविष्य के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे। ✊ इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना जी, अभिषेक शर्मा जी, राहुल बबेले जी रामराज तिवारी जी, पी.के. सक्सेना जी, नीरज चतुर्वेदी जी, जयपाल ठाकुर जी, राजा ख़ान जी ,रामेश्वर भालेराव जी, संतोष परिहार जी एवं देवभान भदौरिया जी उपस्थित रहे। 19 सितंबर — इंदौर में छात्रों की गूंज! छात्रों की आवाज़, राहुल गांधी जी के साथ। ✊🇮🇳 सादर राज कुमार सिंह सचिव, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, भोपाल1
- भोपाल ब्रेकिंग... बजरिया में जुए की फड़ पर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के बाद मुख्य आरोपी रूसी सहित उबैद बल्ली और बडाला का निकाला जुलूस... बजरिया थाना क्षेत्र में दो दिन पहले क्राइम ब्रांच ने दबिश देकर कथित बड़े जुए की फड़ का खुलासा किया था कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी रूसी फरार हो गया था... क्राइम ब्रांच ने लगातार तलाश के बाद आरोपी रूसी को दो दिन में गिरफ्तार कर लिया... गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी रूसी, उबैद बल्ली और बडाला का क्षेत्र में जुलूस निकाला... कार्रवाई के बाद जुआ गतिविधियों से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा... क्राइम ब्रांच आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। भोपाल ब्रेकिंग... बजरिया में जुए की फड़ पर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के बाद मुख्य आरोपी रूसी सहित उबैद बल्ली और बडाला का निकाला जुलूस... बजरिया थाना क्षेत्र में दो दिन पहले क्राइम ब्रांच ने दबिश देकर कथित बड़े जुए की फड़ का खुलासा किया था कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी रूसी फरार हो गया था... क्राइम ब्रांच ने लगातार तलाश के बाद आरोपी रूसी को दो दिन में गिरफ्तार कर लिया... गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी रूसी, उबैद बल्ली और बडाला का क्षेत्र में जुलूस निकाला... कार्रवाई के बाद जुआ गतिविधियों से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा... क्राइम ब्रांच आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।1
- मंत्री विश्वास सारंग ने निवास पर 25 फीट ऊंचे दीप स्तंभ में जलाया आशीर्वाद का दीया* *मंत्री विश्वास सारंग ने निवास पर 25 फीट ऊंचे दीप स्तंभ में जलाया आशीर्वाद का दीया* *पीएम मोदी के जन्मदिन पर नरेला में जले सवा लाख दीए* *देश के नागरिकों ने अपनी भावनाओं को दीपों के प्रकाश के रूप में किया व्यक्त- मंत्री सारंग* भोपाल | 17 सितंबर 2026 भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को देशभर में नागरिकों द्वारा आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्जवलन किया गया। भोपाल में सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने निवास पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत 25 फीट ऊंचे दीप स्तंभ पर दीया जलाया। मंत्री श्री विश्वास सारंग के निवास पर 9,125 दीप प्रज्ज्वलित कर पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। साथ ही मंत्री श्री सारंग के निवास पर प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन पर केंद्रित सेवा और समर्पण के 25 वर्ष विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। इसके साथ ही सम्पूर्ण नरेला क्षेत्र में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत सवा लाख दिए जलाये गये। नरेला विधानसभा के मंदिरों, चौराहों, गली-मोहल्लों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों में दीया जलाया गया। ऐशबाग में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों व कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण हुए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा और जनसेवा के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मदिन के अवसर पर आशीर्वाद का दीया के माध्यम से नरेला विधानसभा के नागरिकों ने अपनी भावनाओं को दीपों के प्रकाश के रूप में व्यक्त किया है। वहीं रक्तदान जैसे सेवा कार्यों के माध्यम से सेवा ही संकल्प की भावना को भी साकार किया गया। *नरेला में सवा लाख जले आशीर्वाद का दीया* मंत्री श्री सारंग ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सम्पूर्ण नरेला विधानसभा क्षेत्र में सवा लाख दिए जलाए गए। उन्होंने बताया कि नरेला विधानसभा के समस्त मंदिरों, चौराहों, गली-मोहल्लों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों में नागरिकों व कार्यकर्ताओं द्वारा दीप जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। *25 फिट का दीप स्तंभ और 9125 दीप क्यों* मंत्री श्री सारंग ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के राजनीतिक यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 25 फिट का दीप स्तंभ और 25 वर्षों में 9125 सेवा के दिन होने पर 9125 दीप निवास पर जलाए गए। *नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान* मंत्री श्री सारंग ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नरेला विधानसभा के ऐशबाग में आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों और कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया। *25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर केंद्रित विशेष प्रदर्शनी* मंत्री श्री सारंग के निवास पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा पर केंद्रित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी के सार्वजनिक जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं देशहित में किए गए कार्यों को प्रदर्शित किया गया। *भारत निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा* मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। आज देश का प्रत्येक नागरिक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी का जन्मदिन नरेला विधानसभा के नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं के लिए सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है।4
- पारदी बदमाशों की गतिविधियों पर गुना पुलिस की सतत निगरानी पारदी बदमाशों की गतिविधियों पर गुना पुलिस की सतत निगरानी केंट थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब सहित पारदी बदमाश किया गिरफ्तार, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त आबकारी एक्ट के एक अन्य प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध जारी स्थाई वारंट में भी पुलिस को थी आरोपी की तलाश* गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं, कारोबारियों, तस्करों आदि के विरूद्ध सतत एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा अवैध शराब बेचने की फिराक में एक पारदी बदमाश को गिरफ्तार किया है । उल्लेखनीय है कि बिगत रोज केंट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सिंगवासा तालाब के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की बड़ी-बड़ी दो कैनों में अवैध कच्ची शराब लेकर उसे बेचने के उद्देश्य से खड़ा है । थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्रय की सूचना के मिलते ही सूचना की तस्दीक और कार्यवाही हेतु केंट थाने से तत्काल पुलिस की एक टीम रवाना हुई । टीम द्वारा तुरंत सिंगवासा तालाब के पास मुखबिर की बताई जगह पर पहुंचकर देखा तो वहां पर मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति खड़ा दिखा, पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए उसे भागने का मौका न देते हुए घेराबंदी कर पकड़ लिया गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम मोहित पुत्र केवल पारदी उम्र 25 साल निवासी जगनपुर चक हड्डीमील गुना हाल पटेलनगर थाना केंट गुना का बताया एवं उसके कब्जे से बरामद कैनों की जांच करने पर उनमें हाथ भट्टी पर निर्मित कुल 60 लीटर अवैध कच्ची शराब भरी हुई पाई गई, जिसे पुलिस ने विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके विरुद्ध केंट थाने में अप.क्र. 806/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । अवैध शराब के साथ गिरफ्तार शुदा आरोपी मोहित पारदी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर उसके विरूद्ध वर्ष 2021 में गुना कोतवाली थाने में आबकारी एक्ट का एक अन्य प्रकरण दर्ज होना पाया गया, उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लंबे समय से फरार रहने पर माननीय न्यायालय से न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 1244/21 में आरोपी के विरूद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था, जिसमें भी पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी की विधिवत कार्यवाही की गई । केंट थाना पुलिस की अवैध शराव के विरुद्ध इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि गिर्राज जाटव, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण पारस एवं आरक्षक रवि जाट की सराहनीय भूमिका रही है ।1
- मध्य प्रदेश में वर्ग-2 (माध्यमिक शिक्षक) और वर्ग-3 (प्राथमिक शिक्षक) भर्ती में पदवृद्धि की मांग को लेकर DPI भोपाल में अभ्यर्थियों के धरने में पूर्व मंत्री श्री पी सी शर्मा जी के निर्देशानुसार वार्ड 24 कांग्रेस अध्यक्ष श्री शोएब खान सम्मिलित हुए एवं उनकी मांग का समर्थन किया।उनके साथ कांग्रेस नेता श्री तबरेज खान भी उपस्थित रहे।1
- दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विधायक भगवानदास सबनानी ने अनेकों सौगातें दी। *प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विधायक सबनानी ने दी क्षेत्र को बड़ी सौगातें* 17 सितंबर भोपाल - दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विधायक भगवानदास सबनानी ने अनेकों सौगातें दी। विधायक सबनानी ने वार्ड 28 में मां पीतांबरा मंदिर में 9.60 लाख से कम्युनिटी हॉल, वार्ड 28 सुदामा नगर में 15 लाख से सीसी रोड एवं नाली निर्माण, वार्ड 29 में पलकमती परिसर में 5.54 लाख से कम्युनिटी हॉल, वार्ड 25 झनेश्वर काम्प्लेक्स में 33 लाख से सीसी रोड, वार्ड 24 श्यामला हिल्स स्थित जगदीश मंदिर परिसर में 50 लाख से सामुदायिक भवन निर्माण, वार्ड 27 कमला नगर में 8 लाख से कम्युनिटी हॉल का भूमि पूजन एवं पानी की पाइप लाइन का लोकार्पण के साथ ही वार्ड 32 में स्थित श्री राम मंदिर परिसर में 40 लाख की लागत से नवनिर्मित संत निवास का लोकार्पण किया। दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगातार अनेकों योजनाओं द्वारा विकास कार्य किया जा रहे हैं। विधायक सबनानी के द्वारा विधायक निधि एवं अन्य निधियों से क्षेत्र का चौतरफा और व्यवस्थित विकास किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है साथ ही क्षेत्र का सौंदर्यकरण भी हो रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र में अनेकों आयोजन किए गए, विधायक भगवानदास सबनानी ने कोटरा स्थित वीर सावरकर उद्यान में पौधारोपण किया गया, जेपी हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर के आयोजन में सम्मिलित हुए। विधायक खादी और ग्रामोंद्योग आयोग द्वारा आयोजित यात्रा में शामिल हुए और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की शपथ दिलवाई। उन्होंने नेहरू नगर चौराहे पर भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत जवाहर चौक पर 1100 दीपों एवं रोशनपुरा चौराहे पर श्रीराम मंदिर की झांकी में अनेकों दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यकर्ताओं संग भव्य आतिशबाजी की।3
- सेवा संकल्प अभियान के तहत श्री हनुमान टेकरी पर गूंजा सेवा का संदेश, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जगमगाए दीप सेवा संकल्प अभियान के तहत श्री हनुमान टेकरी पर गूंजा सेवा का संदेश, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जगमगाए दीप जनसेवा और सामाजिक सहभागिता के संकल्प के साथ श्री हनुमान टेकरी पर हुआ दीप प्रज्वलन गुना, 17 सितम्बर 2026 सेवा संकल्प अभियान के तहत श्री हनुमान टेकरी गुना में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हनुमान टेकरी सरकार पर दीप प्रज्वलित कर जनसेवा, सामाजिक सहभागिता और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के साथ ही गुना जिले में भी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न सेवा, जनभागीदारी एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। ‘आशीर्वाद का दिया’ से दिया जनभागीदारी का संदेश अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर को शाम 7 बजे श्री हनुमान टेकरी सहित जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर ‘एक दीप सेवा संकल्प के नाम’ दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं विभिन्न वर्गों के लोग सहभागिता करेंगे। दीप प्रज्वलन के माध्यम से जनसेवा, सामाजिक सहभागिता तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जा रहा है।1