logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेवा संकल्प अभियान के तहत श्री हनुमान टेकरी पर गूंजा सेवा का संदेश, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जगमगाए दीप सेवा संकल्प अभियान के तहत श्री हनुमान टेकरी पर गूंजा सेवा का संदेश, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जगमगाए दीप जनसेवा और सामाजिक सहभागिता के संकल्प के साथ श्री हनुमान टेकरी पर हुआ दीप प्रज्वलन गुना, 17 सितम्बर 2026 सेवा संकल्प अभियान के तहत श्री हनुमान टेकरी गुना में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हनुमान टेकरी सरकार पर दीप प्रज्वलित कर जनसेवा, सामाजिक सहभागिता और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के साथ ही गुना जिले में भी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न सेवा, जनभागीदारी एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। ‘आशीर्वाद का दिया’ से दिया जनभागीदारी का संदेश अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर को शाम 7 बजे श्री हनुमान टेकरी सहित जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर ‘एक दीप सेवा संकल्प के नाम’ दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं विभिन्न वर्गों के लोग सहभागिता करेंगे। दीप प्रज्वलन के माध्यम से जनसेवा, सामाजिक सहभागिता तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जा रहा है।

1 hr ago
user_Rahul Saxena
Rahul Saxena
Media company आरौन, गुना, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत श्री हनुमान टेकरी पर गूंजा सेवा का संदेश, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जगमगाए दीप सेवा संकल्प अभियान के तहत श्री हनुमान टेकरी पर गूंजा सेवा का संदेश, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जगमगाए दीप जनसेवा और सामाजिक सहभागिता के संकल्प के साथ श्री हनुमान टेकरी पर हुआ दीप प्रज्वलन गुना, 17 सितम्बर 2026 सेवा संकल्प अभियान के तहत श्री हनुमान टेकरी गुना में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हनुमान टेकरी सरकार पर दीप प्रज्वलित कर जनसेवा, सामाजिक सहभागिता और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के साथ ही गुना जिले में भी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न सेवा, जनभागीदारी एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। ‘आशीर्वाद का दिया’ से दिया जनभागीदारी का संदेश अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर को शाम 7 बजे श्री हनुमान टेकरी सहित जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर ‘एक दीप सेवा संकल्प के नाम’ दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं विभिन्न वर्गों के लोग सहभागिता करेंगे। दीप प्रज्वलन के माध्यम से जनसेवा, सामाजिक सहभागिता तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जा रहा है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कलेक्टर से मिलने पहुँचे सेकड़ो किसान, मुलाकात नही होने से कुत्ते के गले मे टांगा आवेदन कलेक्टर से मिलने पहुंचे सैकड़ों किसान, नहीं हुई मुलाकात तो कुत्ते के गले में टांग दिया ज्ञापन; VIDEO वायरल खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान किसान अधिकार रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्याओं का ज्ञापन सौंपना चाहते थे। रिपोर्टों के मुताबिक, रैली मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे सब्जी मंडी से शुरू हुई और शाम करीब 4 बजे कलेक्ट्रेट पहुंची। किसानों ने वहां नारेबाजी करते हुए कलेक्टर से मुलाकात की मांग की। बताया गया कि उस समय कलेक्टर ऋषव गुप्ता टीएल बैठक में मौजूद थे और किसानों की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। कुत्ते के गले में बांध दिया ज्ञापन काफी देर इंतजार के बाद किसानों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद एक श्वान के गले में गमछे की मदद से ज्ञापन टांग दिया। इस दौरान किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चार गुना मुआवजा और विस्थापितों के पुनर्वास की मांग किसानों ने नेशनल हाईवे के लिए अधिग्रहित जमीन के बदले चार गुना मुआवजा देने की मांग उठाई। इसके अलावा इंदिरा सागर बांध के डूब प्रभावित और विस्थापित परिवारों के मुआवजे, पुनर्वास तथा मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए। किसानों का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर लंबे समय से प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन रिपोर्ट के अनुसार, किसानों ने बाद में सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह को अपना ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। नोट: “कलेक्टर ने किसानों का ज्ञापन लेने से इनकार किया” कहना पूरी तरह सटीक नहीं होगा; उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार कलेक्टर उस समय टीएल बैठक में थे और किसानों की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी, जिसके बाद किसानों ने प्रतीकात्मक विरोध किया।
    1
    कलेक्टर से मिलने पहुँचे सेकड़ो किसान, मुलाकात नही होने से कुत्ते के गले मे टांगा आवेदन
कलेक्टर से मिलने पहुंचे सैकड़ों किसान, नहीं हुई मुलाकात तो कुत्ते के गले में टांग दिया ज्ञापन; VIDEO वायरल
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान किसान अधिकार रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्याओं का ज्ञापन सौंपना चाहते थे। 
रिपोर्टों के मुताबिक, रैली मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे सब्जी मंडी से शुरू हुई और शाम करीब 4 बजे कलेक्ट्रेट पहुंची। किसानों ने वहां नारेबाजी करते हुए कलेक्टर से मुलाकात की मांग की। बताया गया कि उस समय कलेक्टर ऋषव गुप्ता टीएल बैठक में मौजूद थे और किसानों की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। 
कुत्ते के गले में बांध दिया ज्ञापन
काफी देर इंतजार के बाद किसानों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद एक श्वान के गले में गमछे की मदद से ज्ञापन टांग दिया। इस दौरान किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
चार गुना मुआवजा और विस्थापितों के पुनर्वास की मांग
किसानों ने नेशनल हाईवे के लिए अधिग्रहित जमीन के बदले चार गुना मुआवजा देने की मांग उठाई। इसके अलावा इंदिरा सागर बांध के डूब प्रभावित और विस्थापित परिवारों के मुआवजे, पुनर्वास तथा मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए। किसानों का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर लंबे समय से प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है। 
बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, किसानों ने बाद में सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह को अपना ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। 
नोट: “कलेक्टर ने किसानों का ज्ञापन लेने से इनकार किया” कहना पूरी तरह सटीक नहीं होगा; उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार कलेक्टर उस समय टीएल बैठक में थे और किसानों की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी, जिसके बाद किसानों ने प्रतीकात्मक विरोध किया।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शमशाबाद में निकला भव्य चल समारोह विश्वकर्मा पूजन दिवस पर दिखा उत्साह शमशाबाद में धूमधाम से मनाया गया भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस। विश्वकर्मा समाज द्वारा पूजा-अर्चना और आरती के बाद नगर में भव्य चल समारोह निकाला गया। नगर के प्रमुख मार्गों से निकले समारोह का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। समापन के बाद मांगलिक भवन में भंडारे का आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
    1
    शमशाबाद में निकला भव्य चल समारोह
विश्वकर्मा पूजन दिवस पर दिखा उत्साह
शमशाबाद में धूमधाम से मनाया गया भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस।
विश्वकर्मा समाज द्वारा पूजा-अर्चना और आरती के बाद नगर में भव्य चल समारोह निकाला गया।
नगर के प्रमुख मार्गों से निकले समारोह का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
समापन के बाद मांगलिक भवन में भंडारे का आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
    user_सौरभ जैन
    सौरभ जैन
    शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • शमशाबाद में धूमधाम से मनाया विश्वकर्मा पूजन दिवस, निकला भव्य चल समारोह शमशाबाद में धूमधाम से मनाया विश्वकर्मा पूजन दिवस, निकला भव्य चल समारोह
    1
    शमशाबाद में धूमधाम से मनाया विश्वकर्मा पूजन दिवस, निकला भव्य चल समारोह 
शमशाबाद में धूमधाम से मनाया विश्वकर्मा पूजन दिवस, निकला भव्य चल समारोह
    user_VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गणेश उत्सव पर्व के चलते नगर मुंगावली में बीच बाजार खुले में बिक रहा मांस,मछली की दुकानों एवं मांसाहारी भोजनालयों को कराया बन्द दुकानें की गईं सील अशोकनगर। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मछली, मांस (बकरा, मुर्गा) एवं अंडे की दुकानों एवं मांसाहारी भोजनालयों को बीच बाजार और मेन रोड पर प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया गया है। एवं मुंगावली नगर में इस विषय पर शांति समिति की बैठक में भी यह निर्णय लिया गया था कि धार्मिक उत्सव के समय कोई भी दुकानदार खुले में मीट मछली मुर्गा अंडा आदि की दुकान नहीं लगाएंगे इसके बावजूद दुकानदारों ने निर्णय का पालन नहीं किया जिसको देखते हुए नगर परिषद सीएमओ विनय कुमार भट्ट के निर्देश पर गुरुवार को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए तब नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा सभी मांस मछली मुर्गा बकरा एवं अण्डा दुकानों को बन्द कराया गया एवं मांस की दुकानों में शरीफ खान पुत्र अब्दुल रशीद, रईस खान पुत्र तैयब खान की दुकानों को सील करने की कार्यवाही की गई। मुंगावली नगर में आदेश का खुलेआम उल्लंघन हो रहा था। नगर के बहादुरपुर मेन रोड, बस स्टैंड, आनंद टॉकीज के पास और इमली चौराहे पर सभी मछली, मांस और अंडे की दुकानें सख्त कार्यवाही कर बन्द कराई गईं कार्यवाही में नगर परिषद से राशिद खान संतोष पवार नदीम खान इकरार खान रूपेश पथरौल अजहर खान आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
    4
    गणेश उत्सव पर्व के चलते नगर मुंगावली में बीच बाजार खुले में बिक रहा मांस,मछली की दुकानों एवं मांसाहारी भोजनालयों को कराया बन्द दुकानें की गईं सील
अशोकनगर। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मछली, मांस (बकरा, मुर्गा) एवं अंडे की दुकानों एवं मांसाहारी भोजनालयों को बीच बाजार और मेन रोड पर प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया गया है। एवं मुंगावली नगर में इस विषय पर शांति समिति की बैठक में भी यह निर्णय लिया गया था कि धार्मिक उत्सव के समय कोई भी दुकानदार खुले में मीट मछली मुर्गा अंडा आदि की दुकान नहीं लगाएंगे इसके  बावजूद दुकानदारों ने निर्णय का पालन नहीं किया जिसको देखते हुए नगर परिषद सीएमओ विनय कुमार भट्ट के निर्देश पर गुरुवार को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए तब नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा सभी मांस मछली मुर्गा बकरा एवं अण्डा दुकानों को बन्द कराया गया एवं मांस की दुकानों में शरीफ खान पुत्र अब्दुल रशीद, रईस खान पुत्र तैयब खान की दुकानों को सील करने की कार्यवाही की गई। मुंगावली नगर में आदेश का खुलेआम उल्लंघन हो रहा था।
नगर के बहादुरपुर मेन रोड, बस स्टैंड, आनंद टॉकीज के पास और इमली चौराहे पर सभी मछली, मांस और अंडे की दुकानें सख्त कार्यवाही कर बन्द कराई गईं कार्यवाही में नगर परिषद से राशिद खान संतोष पवार नदीम खान इकरार खान रूपेश पथरौल अजहर खान आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    4 hrs ago
  • क्षत्रिय राजपूत सम्राट मिहिरभोज प्रतिहार वंश के वंशज सामने आएं ग्वालियर कोर्ट में मामला गुजरात क्षेत्र के शासकों में आज विदेशी षड्यंत्र का शिकार, गोचर गुजर गुज्जर के बाद, गुर्जर लिखकर जाती को क्षेत्र में बदलकर विवाद किया जा रहा है, जबकि क्षत्रिय राजपूत समाज से उनके वंशज मौजूद हैं सामने है,भारत सरकार लोकतंत्र में आरक्षण व्यवस्था कि समिक्षा करे, क्षत्रिय राजपूत समाज को लेकर सोचिए, हजारों वर्षों से बलिदान त्याग शोर्य पराक्रम वालीं कोम राजपूत समाज के द्वारा हर रियासत का रिकॉर्ड दांव भारत गणराज्य में विलय गवाह है फिर भी दस्तावेज कोर्ट में दिए गए हैं,महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी उसी में से क्षत्रिय समाज के महिरभोज प्रतिहार वंश रहा है सभी भाई अपने हिसाब से सम्राट मिहिरभोज प्रतिहार जी को लेकर पोस्ट कर रहे है। अच्छी बात है महापुरुषों कि कोई जाती नहीं होती। लेकिन उनको जाती मे मत बाटो। अगर उनकी जाती का पता लगाना है तो किसी कि भी जाती उनके वंश से पता लगती है और उनके वंशज से। जो अभी नागौद रियासत के उनके वंशज कुंवरअरुणोदयसिंह है। आप उनसे ऐक बार बात करो। क्यों फालतू कि राजनीती के चक्र मे पढ़ रहे हो ..ये वीडियो उनके वंशज का है बाकि ये सब मामला ग्वालियर कोर्ट मे भी चल रहा है। उनसे जाकर पता करो सच्चाई का। क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार अमर रहे🚩🙏🏻 क्षत्रियसम्राटमिहिरभोज #नागौद
    1
    क्षत्रिय राजपूत सम्राट मिहिरभोज प्रतिहार वंश के वंशज सामने आएं ग्वालियर कोर्ट में मामला 
गुजरात क्षेत्र के शासकों में आज विदेशी षड्यंत्र का शिकार, गोचर गुजर गुज्जर के बाद, गुर्जर लिखकर जाती को क्षेत्र में बदलकर विवाद किया जा रहा है, जबकि क्षत्रिय राजपूत समाज से उनके वंशज मौजूद हैं सामने है,भारत सरकार लोकतंत्र में आरक्षण व्यवस्था कि समिक्षा करे, क्षत्रिय राजपूत समाज को लेकर सोचिए, हजारों वर्षों से बलिदान त्याग शोर्य पराक्रम वालीं कोम राजपूत समाज के द्वारा हर रियासत का रिकॉर्ड दांव भारत गणराज्य में विलय गवाह है फिर भी दस्तावेज कोर्ट में दिए गए हैं,महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी उसी में से क्षत्रिय समाज के महिरभोज प्रतिहार वंश रहा है 
सभी भाई अपने हिसाब से सम्राट मिहिरभोज प्रतिहार जी को लेकर पोस्ट कर रहे है। अच्छी बात है महापुरुषों कि कोई जाती नहीं होती। लेकिन उनको जाती मे मत बाटो। अगर उनकी जाती का पता लगाना है तो किसी कि भी जाती उनके वंश से पता लगती है और उनके वंशज से। जो अभी नागौद रियासत के उनके वंशज कुंवरअरुणोदयसिंह  है। आप उनसे ऐक बार बात करो। क्यों फालतू कि राजनीती के चक्र मे पढ़ रहे हो ..ये वीडियो उनके वंशज का है बाकि ये सब मामला ग्वालियर कोर्ट मे भी चल रहा है। उनसे जाकर पता करो सच्चाई का। 
क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार अमर रहे🚩🙏🏻
क्षत्रियसम्राटमिहिरभोज #नागौद
    user_जितेंद्र सिंह (पंवार)राजपूत
    जितेंद्र सिंह (पंवार)राजपूत
    मनोहर थाना, झालावाड़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • पुलिस कस्टडी से भाग गया बड़ा चोर बीरेंद्र चौबे शाह नगर पुलिस प्रशासन को चकमा
    1
    पुलिस कस्टडी से भाग गया बड़ा चोर बीरेंद्र चौबे शाह नगर पुलिस प्रशासन को चकमा
    user_मानवाधिकार  भारतीय
    मानवाधिकार भारतीय
    Lawyer Isagarh, Ashoknagar•
    15 hrs ago
  • आरोन में सवर्ण समाज का जन आक्रोश काली पट्टी बांधकर यूजीसी रेगुलेशन का विरोध आरोन में सवर्ण समाज का जन आक्रोश काली पट्टी बांधकर यूजीसी रेगुलेशन का विरोध एसडीएम ऑफिस में हनुमान चालीसा, राष्ट्रपति को ज्ञापन
    1
    आरोन में सवर्ण समाज का जन आक्रोश 
काली पट्टी बांधकर यूजीसी रेगुलेशन का विरोध

आरोन में सवर्ण समाज का जन आक्रोश 
काली पट्टी बांधकर यूजीसी रेगुलेशन का विरोध
एसडीएम ऑफिस में हनुमान चालीसा, राष्ट्रपति को ज्ञापन
    user_Rahul Saxena
    Rahul Saxena
    Media company आरौन, गुना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • UPI यूजर्स के लिए राहत: ग्राहकों से कोई चार्ज नहीं, 96% मर्चेंट ट्रांजैक्शन भी MDR से मुक्त नई दिल्ली। UPI से भुगतान करने वाले ग्राहकों के लिए फिलहाल कोई ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि Person-to-Person (P2P) सभी UPI भुगतान पूरी तरह मुफ्त रहेंगे, चाहे लेन-देन की राशि कितनी भी हो। व्यापारियों को किए जाने वाले ₹2,000 तक के UPI भुगतान पर भी MDR शून्य रहेगा। सरकार के अनुसार, छोटे व्यापारियों के लिए लागू जीरो-MDR व्यवस्था को मिलाकर करीब 96% Merchant-to-Merchant/Person-to-Merchant (P2M) ट्रांजैक्शन प्रभावित नहीं होंगे। MDR केवल निर्धारित सीमा से ऊपर के कुछ मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लागू होगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि MDR कोई टैक्स नहीं है और न ही यह राशि सरकार या NPCI द्वारा वसूली जाती है। यह भुगतान व्यवस्था से जुड़े बैंकों और पेमेंट ऐप प्रदाताओं सहित संबंधित पक्षों के बीच वितरित होती है, ताकि UPI इकोसिस्टम के संचालन और विस्तार को बनाए रखा जा सके। NPCI के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में UPI पर करीब 24,509 मिलियन यानी 2,450.9 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए, जिनकी कुल वैल्यू करीब ₹29.82 लाख करोड़ रही। केंद्र सरकार के मुताबिक नए MDR ढांचे का उद्देश्य आम यूजर्स और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ डाले बिना UPI व्यवस्था को लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखना है।
    1
    UPI यूजर्स के लिए राहत: ग्राहकों से कोई चार्ज नहीं, 96% मर्चेंट ट्रांजैक्शन भी MDR से मुक्त
नई दिल्ली। UPI से भुगतान करने वाले ग्राहकों के लिए फिलहाल कोई ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि Person-to-Person (P2P) सभी UPI भुगतान पूरी तरह मुफ्त रहेंगे, चाहे लेन-देन की राशि कितनी भी हो।
व्यापारियों को किए जाने वाले ₹2,000 तक के UPI भुगतान पर भी MDR शून्य रहेगा। सरकार के अनुसार, छोटे व्यापारियों के लिए लागू जीरो-MDR व्यवस्था को मिलाकर करीब 96% Merchant-to-Merchant/Person-to-Merchant (P2M) ट्रांजैक्शन प्रभावित नहीं होंगे। MDR केवल निर्धारित सीमा से ऊपर के कुछ मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लागू होगा।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि MDR कोई टैक्स नहीं है और न ही यह राशि सरकार या NPCI द्वारा वसूली जाती है। यह भुगतान व्यवस्था से जुड़े बैंकों और पेमेंट ऐप प्रदाताओं सहित संबंधित पक्षों के बीच वितरित होती है, ताकि UPI इकोसिस्टम के संचालन और विस्तार को बनाए रखा जा सके।
NPCI के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में UPI पर करीब 24,509 मिलियन यानी 2,450.9 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए, जिनकी कुल वैल्यू करीब ₹29.82 लाख करोड़ रही।
केंद्र सरकार के मुताबिक नए MDR ढांचे का उद्देश्य आम यूजर्स और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ डाले बिना UPI व्यवस्था को लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखना है।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भारत बुद्ध का देश है सच बोलना ही पड़ा पंडित मोहन भागवत आरएसएस प्रमुख को
    1
    भारत बुद्ध का देश है सच बोलना ही पड़ा पंडित मोहन भागवत आरएसएस प्रमुख को
    user_मानवाधिकार  भारतीय
    मानवाधिकार भारतीय
    Lawyer Isagarh, Ashoknagar•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.